Category: Himachal>Kangra

  • Thar सवार युवकों ने Volvo Bus के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकू से किया हमला, बना दहशत का माहौल

    Thar सवार युवकों ने Volvo Bus के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकू से किया हमला, बना दहशत का माहौल

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक वॉल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुछ यात्रियों पर थार गाड़ी में सवार पंजाब के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। यह घटना थुरल के पास बैरघट्टा में हुई। बताया जा रहा है कि पंजाब के युवकों ने गाड़ी को साइड न मिलने के कारण हमला किया।

    जानकारी मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्राइवेट वॉल्वो बस कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही थी। जब बस बैरघट्टा के संकरे मार्ग (सिंगल लेन) से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बस ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर थार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे बस को रोकना पड़ा। बस रुकते ही आरोपी जबरन बस के अंदर घुसे और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने चाकू निकालकर बस के स्टाफ समेत बीच बचाव कर रहे 2 यात्रियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर और कंडक्टर के पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। हमला करने के बाद जब आरोपी भागने लगे तो मौके पर मौजूद लोगों की मुस्तैदी से पुलिस ने कुछ दूरी पर नाका लगाकार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी ढांगू रोड पठानकोट, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। इस हमले में ड्राइवर सुंदर सिंह (मंडी), राज कुमार (कांगड़ा), विजय कुमार (मंडी) और कंडक्टर प्रवेश कुमार (कांगड़ा) बुरी तरह घायल हो गए। चंबा निवासी कंडक्टर अविनाश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राज कुमार और विजय कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही थुरल चौकी और भवारना थाना की टीम ने घेराबंदी की और बिना नंबर की काले रंग की थार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू और वह पिस्टल भी बरामद कर ली है।

     

  • जम्मू-कश्मीर से लाई गई जगती जोत, श्रद्धा और उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

    जम्मू-कश्मीर से लाई गई जगती जोत, श्रद्धा और उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

    कांगड़ा: चतुर्थ नवरात्रि पर हरीपुर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में सकुराला माता के मंदिर में जो कि जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर से यहां पर जगती जोत को लाया गया था। 18 साल से इस मंदिर में जोत लगातार जल रही है और माता के भक्त बड़ी दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और यहां की कीर्तन मंडली इस मंदिर में बहुत श्रद्धा और उत्साह से नवरात्रि जन्माष्टमी और भी माता के शुभ काम किए जाते हैं।

    इस मंदिर में लोग बड़ी श्रद्धा से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं। इस मंदिर को 18 साल पहले सन 2008 में बनाया गया था। अष्टमी में बड़ी श्रद्धा से माता का भंडारा किया जाता है। प्रसाद खाने के लिए बड़ी दूर-दूर से यहां पर लोग आते हैं। इस मंदिर में लोग बड़ी श्रद्धा से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं।

    इस मंदिर को 18 साल पहले सन 2008 में बनाया गया था। अष्टमी में बड़ी श्रद्धा से माता का भंडारा किया जाता है। प्रसाद खाने के लिए बड़ी दूर-दूर से यहां पर लोग आते हैं और माता के दर्शन करके प्रसाद भंडारे को ग्रहण करते हैं। यह मंदिर जो है महाजन परिवार के घर में बनाया गया है। सुरेश कुमारी महाजन जो इस कीर्तन में महिला मंडल की हर सदस्य बड़े प्यार से भजन और माता की भेंट गाती है। आज जो कीर्तन किया है। वह फैमिली की ओर से किया गया। कीर्तन के बाद माता का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

    उसके बाद हलवा चने केले सेब का प्रसाद दिया जाता है। बाद में समोसे और चाय दी जाती है। माता के मंदिर में जितने भी भक्त आए होते हैं।

     

     

  • बगलामुखी मंदिर के पास मैगी खाने रुके जालंधर के युवकों को ट्रक ने कुचला, एक नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    बगलामुखी मंदिर के पास मैगी खाने रुके जालंधर के युवकों को ट्रक ने कुचला, एक नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पंजाब के 2 युवकों को सरिये से लदे ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक चालक को कुछ दूरी पर पीछा करके काबू कर लिया। लोगों ने बताया कि दोनों युवक मैगी खाने के लिए रुके थे, लेकिन ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल 25 वर्षीय जस्सी पुत्र स्व. कुलदीप कुमार, निवासी आबादपुरा, जिला जालंधर को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। जबकि दूसरे 21 वर्षीय केशव चौधरी पुत्र राम जमेश चौधरी, निवासी ग्रीन वैली, पोहरीवाला, जिला जालंधर को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना बगलामुखी मंदिर के पास नेशनल हाईवे-503 पर हुई। लोगों का कहना है कि मुबारिकपुर–रानीताल NH पर देहरा के नजदीक ‘सीरा दा भरो’ नामक स्थान पर सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को सरिया से भरे ट्रक नंबर एचपी 19 एबी 6577 चालक ने अचानक टक्कर मार दी। दोनों युवक किसी काम से जालंधर से कांगड़ा की ओर जा रहे थे और रास्ते में मैगी खाने के लिए रुके थे। इस दौरान युवकों ने सड़क किनारे लगे एक खोखे पर चाय और मैगी का ऑर्डर दिया था।

    खोखा मालिक सुरिंदर के मुताबिक वे जैसे ही पानी डालने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने स्टॉल के पास खड़े युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साथ खड़ा खोखा भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को भगाकर करीब एक किलोमीटर आगे रोककर खड़ा हो गया। खोखा मालिक ने स्कूटी से पीछा कर ट्रक को खोज निकाला। आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। वहीं ट्रक चालक की पहचान कुलदीप, पुत्र कहर सिंह, निवासी गांव पद्दर, डाकखाना सलूनी, जिला चंबा (हि.प्र.) को पुलिस टीम ने दरकाटा क्षेत्र के समीप गिरफ्तार कर लिया गया है तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

  • Himachal News: भारी बारिश से परेशान हुए लोग, CDPO Office तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    Himachal News: भारी बारिश से परेशान हुए लोग, CDPO Office तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    कांगड़ा: जिला कांगड़ा समेत उपमंडल इंदौरा में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालात काफी बिगड़ चुके हैं। नया सीडीपीओ ऑफिस और मुख्य बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी घुटनों तक भर चुका है। लोगों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का सामान खराब हो चुका है। सरकारी दफ्तर भी पानी में डूब गए हैं।

    यह जो तस्वीरें आप देख रहे हैं वो इंदौरा की हकीकत बता रही है। नए सीडीपीओ ऑफिस में पानी भर चुका है। आस-पास के इलाका झील जैसा दिख रहा है। ऐसे ही इंदौरा फतेहपुर नूरपुर व जवाली विधानसभा में अधिकतर क्षेत्रों और बाजारों की तस्वीरें भी कम चिंताजनक नहीं है। दुकानों में पानी घुस गया है। सड़कें पूरी तरह डूब गई है और लोग पानी में होकर गुजरने का मजबूर है।