Category: Punjab>Amritsar|Government News>Punjab Govt

  • Punjab के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM, 27 लाख अभिभावक बनेंगे पढ़ाई में पार्टनर, देखें वीडियो

    Punjab के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM, 27 लाख अभिभावक बनेंगे पढ़ाई में पार्टनर, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार राज्य को पढ़ाई के क्षेत्र ऊचाइयों पर लेजाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर बच्चों को अलग-अलग प्रकार की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में ऐतिहासिक मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग और पेरेंट वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। यह पहल पेरेंट पार्टिसिपेशन थीम के तहत आयोजित की, जिसका मुख्य मकसद पेरेंट्स को अपने बच्चों की पढ़ाई में एक्टिव पार्टनर बनाना है। इस राज्य-स्तरीय प्रोग्राम के लिए पहले से ही बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थीं।

    ब्लॉक और क्लस्टर लेवल पर 40 हजार से ज्यादा टीचर्स को खास ट्रेनिंग दी गई, ताकि हर स्कूल में कम से कम एक ट्रेंड टीचर वर्कशॉप को आसानी से कर सके। इसके साथ ही, स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों (SMC) को भी एक्टिव किया गया और उन्हें पेरेंट्स को जोड़ने और कोऑर्डिनेट करने की अहम भूमिका दी गई। यह मेगा पहल प्री-प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक लगभग 27 लाख पेरेंट्स तक पहुंची।

    पेरेंट वर्कशॉप 1 से 1.5 घंटे की थी, जिसके बाद मेगा PTM हुई। सभी स्कूलों में यही स्ट्रक्चर अपनाया गया और पेरेंट्स को जानकारी देने वाले हैंडआउट भी बांटे गए। वर्कशॉप का मुख्य मकसद पेरेंट्स को बच्चों के एकेडमिक, इमोशनल और सोशल डेवलपमेंट में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर कई पेरेंट्स ने सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज सरकारी स्कूलों में वो सुविधाएं मिल रही हैं जो पहले सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में ही मिलती थीं।

    खासकर बस सर्विस की पेरेंट्स ने बहुत तारीफ की। दूर-दराज के गांवों से बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाया और वापस छोड़ा जा रहा है, जिससे गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को बहुत फायदा हुआ है। पेरेंट्स ने कहा कि आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा पा रहे हैं और शहरों के सबसे अच्छे स्कूलों के बराबर आगे बढ़ रहे हैं। पंजाब सरकार की यह पहल घर ​​और स्कूल की मिली-जुली कोशिशों से बच्चों के सुनहरे भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

  • Punjab News: विधायक कुलदीप धालीवाल ने बाढ़ प्रभावितों को 5.72 करोड़ के मंजूरी पत्र बांटे, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक कुलदीप धालीवाल ने बाढ़ प्रभावितों को 5.72 करोड़ के मंजूरी पत्र बांटे, देखें वीडियो

    अमृतसरः विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों को मुआवजे के मंजूरी पत्र बांटे। सरकार ने हाल ही में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान झेलने वाले 29 गांवों के किसानों के लिए 5 करोड़ 72 लाख रुपये की बड़ी रकम जारी की है। धालीवाल ने कहा कि यह राहत राशि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों और खराब हुई जमीन का मुआयना करने के तुरंत बाद जारी की गई है, ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।

    विधायक ने कहा कि मुआवजा सिर्फ प्राइवेट जमीन मालिकों को ही नहीं, बल्कि सरकारी और कॉन्ट्रैक्ट वाली जमीन पर खेती करने वाले हर किसान को मिलेगा। धालीवाल ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और भविष्य में भी किसानों को हर मुमकिन मदद दी जाएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए दूसरी योजनाओं को भी कागजों से असलियत में लाया जा रहा है, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

  • Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के अजनला अधीन आते कई गांवों में हाल ही में आई बाढ़ से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चक डोक, चक फूला, कोटली जमीत सिंह, रमदास, कत्तले नंगल और सोहल आदि गांवों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए। धालीवाल ने बताया कि आज लगभग 450 किसानों को मुआवजा दिया गया, जिसकी कुल राशि लगभग 65 लाख रुपये है जिन गांवों की रिपोर्ट और मामले तैयार हो चुके हैं, उन्हें तुरंत भुगतान किया जा रहा है। शेष पीड़ितों के मामले तैयार होने के बाद अगले सप्ताह फिर से मुआवजा वितरित किया जाएगा।

    धालीवाल ने आश्वासन दिया कि कोई भी पीड़ित मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। अगर किसी किसान का मामला बैंक खाते या दस्तावेजों के कारण रुका हुआ है, तो वह सीधे एसडीएम कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिया है कि फसलों, घरों या पशुओं को हुए नुकसान के लिए हर पीड़ित को मुआवजा दिया जाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और बाढ़ प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए यह मुआवजा जरूरी है।

  • Punjab शिक्षा विभाग ने लॉन्च किया “द इंग्लिश एज” App, मंत्री बैंस बोले – छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, देखें वीडियो

    Punjab शिक्षा विभाग ने लॉन्च किया “द इंग्लिश एज” App, मंत्री बैंस बोले – छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने “द इंग्लिश एज — लर्न स्मार्ट, स्पीक शार्प” नाम का एक ऐप लॉन्च किया है, जिसे कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के अंग्रेजी पढ़ने, सुनने और प्रस्तुति कौशल को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सेमिनार में पहुंचे शिक्षकों ने मीडिया को बताया कि यह ऐप छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों सिस्टम पर चलता है और छात्र अपनी आईडी से इस एप पर एक्सेस कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी सुविधानुसार 2 , 4 या 6 घंटे बिताकर इस ऐप के जरिए अपनी अंग्रेजी बोलने और समझने की क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। प्रिंसिपल गिल ने कहा कि जहां एक शिक्षक 40 मिनट की अवधि में सीमित समय में पढ़ा सकता है, वहीं यह ऐप बच्चों को पूर्ण पहुुंच और निरंतर सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह ऐप छात्रों के आत्म-सुधार के लिए एक बेहतरीन साधन साबित होगा।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि बच्चे अपनी मातृभाषा पंजाबी में पारंगत होने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी निपुण बनें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है और इसे सीखने से छात्रों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के 500 स्कूलों में शुरू किया गया है जिसके तहत लगभग 2000 अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    यह कार्यक्रम “हेल्प इंग्लिश हेल्पर” के सहयोग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के शैक्षिक संदेशों से प्रेरित यह प्रयास पंजाब के बच्चों को आस्था और संवाद में मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित होगा।