Category: Haryana|National

  • Five National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में हड़कंप

    Five National Birds Peacocks की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन्यजीव विभाग में हड़कंप

    हिसारः मीरकां गांव में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई, विभाग में मोरों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं विभाग ने मृत मोरों को कब्जे में ले लिया है।

    विभाग ने बताया कि सभी मोरों का पोस्टमार्टम लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कराया जाएगा। विभाग का कहना है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जीव रक्षा संगठन के पदाधिकारियों से सूचना मिलने पर टीम को गांव भेजा गया। प्रारंभिक सूचना में तीन मोरों के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान मृत मोरों की संख्या बढ़कर पांच पाई गई।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम सामान्य है और न ही शिकार जैसी कोई बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर खेतों में इस्तेमाल किए कीटनाशकों के प्रभाव से मोरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

     

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी बदमाश Encounter में ढेर, हांसी हत्याकांड में थे वांछित

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी बदमाश Encounter में ढेर, हांसी हत्याकांड में थे वांछित

    रोहतकः हरियाणा के बहादुरगढ़ में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई की है। कार्रवाई में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को ढेर किया है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस के ये दोनों आऱोपियों शार्प शूटर थे, जिनको पुलिस ने रविवार तड़के एनकाउंटर किया है।

    आपको बता दें दोनों आरोपी हांसी में जिम संचालक की हत्या के मामले में वांछित थे और एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की पहचान हिसार जिले के तिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश और जाखोड़ खेड़ा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों हथियारों के साथ बहादुरगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया।

    पुलिस के अनुसार जब टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए।

    घायल बदमाशों को तत्काल बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि पूरे मामले की आगे की जांच बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा की निगरानी में की जाएगी।

     

     

  • नाबालिग लड़की को 50 हजार के लिए देह व्यापार में धकेला, दो दंपतियों सहित 8 गिरफ्तार

    नाबालिग लड़की को 50 हजार के लिए देह व्यापार में धकेला, दो दंपतियों सहित 8 गिरफ्तार

    मुंबईः हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो दंपति भी शामिल है। जानकारी के अनुसार नाबालिग (14) की है। एक मुख्य आरोपी ने अपहरण संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके चलते पुलिस ने इस व्यापार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुषों ने पीड़िता का कई बार बलात्कार किया।

    शातिर शिकायतकर्ता ने अपने आप को पीड़िता के अभिभावक के रूप में पेश किया था। एमबीवीवी पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, जोन-1) राहुल चव्हाण ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को पढ़ाई-लिखाई का झांसा देकर अंबाला से मुंबई लाया था।

    ये मामला तब सामने आया जब 3 मार्च को पेशे से सिक्योरिटी गार्ड आरोपी संजय गुप्ता, भयंदर के नवघर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 14 वर्षीय एक लड़की की देखभाल करता था। होली का सामान के लिए बाहर जाने के बाद से लड़की लापता हो गई थी। इस संबंध में जानकारी के आधार पर पुलिस ने ठाणे के भयंदर से पीड़िता को बचाया।

    एक महिला अधिकारी द्वारा पूछने पर पीड़िता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुप्ता उसका रिश्तेदार नहीं था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुप्ता समेत कई आरोपियों ने उसका बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह उनके चंगुल से भाग निकली। नवघर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने बताया कि मामले की जांच के मुताबिक पीड़िता को देह व्यापार के लिए 50,000 रुपए में बेचा गया था। शुरुआती अपहरण के मामले की जांच में हमें इस गहरे पैठ वाले देह व्यापार संबंधी गिरोह का पता चला। उन्होंने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत अपहरण, बलात्कार और शादी या नौकरी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन सभी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

  • दर्दनाक हादसाः ट्रक से टकराई कार, 3 महिला समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः ट्रक से टकराई कार, 3 महिला समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    नूंहः दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें ट्रक और कार के बीच एक टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। कार चालक और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सदर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

  • 22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वीरवार को अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, NIA ने हरियाणा से लेकर बिहार तक 22 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह पूरा मामला हथियारों की अवैध तस्करी से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के कई इलाकों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। NIA की टीम अहम सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। एजेंसी का मानना है कि यह तस्करी आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश का हिस्सा हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस टेरर कॉन्सपिरेसी केस में छापेमारी चल रही है, उसी की जांच के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। इसी वजह से अब एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ब्लास्ट केस के आरोपियों या संदिग्धों का इस गिरोह से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं है। जांच में पता चला है कि उत्तर भारत में सक्रिय यह गिरोह कई राज्यों में अपना नेटवर्क चलाता था। यह समूह लंबे समय से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में था।

    एनआईए के मुताबिक, यह पूरा मामला एक संभावित आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। इसी एफआईआर की जांच के दौरान जो नए सुराग सामने आए हैं। उनके आधार पर अब दोनों मामलों के बीच कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।