पोलियो से उबरने वाले 28 साल के कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा के वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्वाइंट्स बनाए। वे 196 किग्रा का निर्णायक प्रयास पूरा नहीं कर सके। इस स्पर्धा में भारत के अन्य एथलीट सुधीर थे, जो 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। मैथ्यू हार्डिंग ने 131 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में चल रहे 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार को बधाई दी। झंडू कुमार के इस पदक के साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों का खाता भी खुल गया।
Category: National|Sports
-

Commonwealth Games 2026: झंडू कुमार ने हेवीवेट पैरा पावर लिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। झंडू कुमार के इस पदक के साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों का खाता भी खुल गया। पीएम मोदी ने एक्स पर झंडू कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार की यह उपलब्धि उनकी ताकत, अटूट संकल्प और वर्षों की मेहनत का प्रतीक है। -

Ind vs Afg ODI: मैच पर बारिश का साया, धौलाधार की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात
धर्मशालाः भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच आज 1 बजे शुरू हो रहा है, लेकिन मैच से पहले धर्मशाला में बारिश का साया है। हिमाचल में बीते कल से कई शहरों में बारिश हो रही है। वहीं धर्मशाला में भी देर रात तक बारिश हो रही थी, जिससे मौसम तो सुहावना हुआ पड़ा है लेकिन मैच होता है या नहीं इस पर खतरा मंडरा रहा है।
आपको बता दें भारत और अफगानिस्तान की टीमें वीरवार को धर्मशाला पहुंच गई थीं। उधर, धौलाधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी के थपेड़ों से भी निजात मिली है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत व अफगानिस्तान की टीमों ने शुक्रवार को अभ्यास किया।हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के पानी को मात्र 15 से 20 मिनट में सुखाने और बाहर निकालने वाली आधुनिक मशीनों और ड्रेनेज तकनीक का इस्तेमाल किया है। सब-एयर सिस्टम, यह अत्यधिक उन्नत तकनीक आउटफील्ड (मैदान की घास) में जमा हुए पानी को एयर प्रेशर (हवा के दबाव) की मदद से कुछ ही मिनटों में सोख लेती है। स्टेडियम की पूरी आउटफील्ड को अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए मैदान के नीचे छिद्रयुक्त पाइपों का जाल बिछाया गया है और जियो सिंथेटिक शीट का उपयोग किया गया है, ताकि रेत और मिट्टी आपस में न मिलें और पानी तेजी से बह जाए।
भगवान इंद्रुनाग को वर्षा का देवता माना जाता है। धर्मशाला में होने वाले हर मैच से पहले एचपीसीए के पदाधिकारी वर्षा न होने की कामना कर इंद्रुनाग की पूजा करते हैं।
धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व अफगानिस्तान की टीमों के बीच महत्वपूर्ण मैच आज खेला जाएगा। विश्व कप 2027 से पहले भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम इस दौरे को अपने आगामी क्रिकेट भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है और धर्मशाला में हो रहे वनडे इंटरनेशनल मैच से टीम को अपनी अच्छाइयां व खेल की कमियां देखने का अवसर मिलेगा।
-

IPL Auction 2026 LIVE: रचा इतिहास, 14-14 करोड़ में बिके प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा
लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
नई दिल्लीः अबु धाबी के एतिहाद एरिना इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाई गई। जिसमें कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्योंकि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है। जहां आज ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर जमकर बोली लगी।
इस दौरान उन पर अब तक सबसे बड़ी बोली सीएसके ने 15.60 करोड़ रुपये की लगाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून को 25.20 करोड़ में सोलड कर लिया है। वहीं वेटरन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर 14.20 करोड़ और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।
दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख है। चेन्नई शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों से पीछे गई और आखिर में उसने दोनों को हासिल किया। दोनों अनकैप्ड भारतीय लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बने हैं। इसी के साथ दोनों ने लीग में इतिहास रच दिया है। केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।
-

IPL Mini Auction 2026 आजः नीलामी में उतरेंगे 350 प्लेयर्स, 77 की खुलेगी किस्मत
स्पोर्ट्सः आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आज अबू धाबी में होने जा रही है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस ऑक्शन में देश-विदेश के नामी खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की नजरों में होंगे और हर टीम अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतरीन डील करने की कोशिश करेगी। 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन से पहले यह मिनी ऑक्शन टीमों के लिए बेहद अहम है। नीलामी में 350 प्लेयर्स उतरेंगे, लेकिन 77 ही बिक पाएंगे। 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है।
मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 64.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पर्स है। माना जा रहा है कि आज की बोली का रुख काफी हद तक KKR तय कर सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ कई बड़े खिलाड़ियों पर हाथ आजमा सकती है।
आज ऑक्शन में उतरने वाली टीमों का पर्स
– कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़
– चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़
– सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़
– लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़
– दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़
– राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़
– गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़
– पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़
– मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़