Category: Punjab>Amritsar|Mohali

  • Punjab News: ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ को बड़ा झटका, अयाली ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ को बड़ा झटका, अयाली ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। हाल ही में ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ से वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने इस्तीफा दिया था और आप पार्टी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद आज ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने सारे पदो से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ तालमेल कमेटी के कनवीनर पद से इस्तीफा दिया है। इस दौरान उन्होंने आप पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल में जाने से मना कर दिया है।

    इस दौरान अयाली ने वीडियो भी जारी की है। मुल्लांपुर ढाका से विधायक अयाली लंबे समय से पुनर्जीवित शिरोमणि अकाली दल की राजनीति से जुड़े हुए थे और पार्टी के भीतर एक मजबूत चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, कुछ समय से पार्टी की नीतियों और आंतरिक मुद्दों को लेकर उनकी नाराजगी की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी के मौजूदा दिशा-निर्देशों और नेतृत्व के कुछ फैसलों से असहमति जताई है। इसी वजह से उन्होंने पुनर्जीवित अकाली दल में अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, विजिबिलटी कम होने पर सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, देखें वीडियो

    Punjab News: कोहरे का कहर, विजिबिलटी कम होने पर सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, देखें वीडियो

    धुंध में श्री दरबार साहिब का दिखा अद्भुत नजारा

    मोहाली/अमृतसरः पंजाब में लगातार 3 दिनों से घने कोहरे की चादर छाई हुई है। हिमाचल में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी का कहर पंजाब में दिखने लगा है। वहीं ठंड का कहर बढ़ने और कोहरे के कारण विजिबिलटी भी काफी कम हो गई है। यही कारण है कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। आज सुबह चून्नी से श्री फतेहगढ़ साहिब को जाने वाली सड़क की तस्वीरें सामने आई है। जहां कोहरे का कहर देखने मिला है। कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलटी 20 मीटर से भी दिखाई नहीं दे रही थी। कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसों के मामले बढ़ने लगे है। इस दौरान धुंध में श्री दरबार साहिब का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इतनी ठंड के बावजूद श्रद्धालु गोल्ड टेंपल में नतमस्तक होने के लिए आ रहे हैं और गुरु साहिबान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

    इस दौरान प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की कि वे कोहरे के दौरान अपने वाहनों की गति 20 से 30 के बीच रखें और फॉग लाइट चालू रखें ताकि सामने से आने वाला दूसरा वाहन आपके वाहन को देख सके। मौसम विभाग ने आज और कल बेहद घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक शनिवार से हल्की बरसात हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में पारा गिरेगा और ठंड का कहर बढ़ेगा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 6.9 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।

    अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 10.4 डिग्री, पठानकोट का 10.0 डिग्री, बठिंडा का 8.6 डिग्री व फरीदकोट का 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, लुधियाना का 16.8 डिग्री (सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे ), पटियाला का 19.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 20.8 डिग्री, बठिंडा का 24.0 डिग्री, गुरदासपुर का 21.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    बता दें कि कोहरे के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान 5 घंटे की देरी से उतरी जिसमें यह उड़ान सुबह 1:00 बजे की बजाय 5:55 पर आई। इसी तरह से स्पाइसजेट की सुबह 7:50 वाली दुबई उड़ान 11.34 पर आई। वहीं 9.45 बजे आने वाली शिमला उड़ान, इंडिगो की दोपहर 12.25 बजे वाली कोलकाता उड़ान रद्द रही। इसकी वजह से जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।