Category: Sports|National

  • Cricketer Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

    Cricketer Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

    अलीगढ़ः क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। Read in English :- Indian Cricketer Rinku Singh’s Father, Khanchand Singh, Passes Away After Battle with Liver Cancer ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਟੀ-20 ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਦੌਰਾਨ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਟੁੱਟਿਆ ਦੁੱਖਾਂ ਦਾ ਪਹਾੜ; ਪਿਤਾ ਖਾਨਚੰਦ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। बता दें, क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू ने बताया था कि मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे।    
  • तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को लेकर BCCI का Action, IPL से होंगे बाहर

    तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को लेकर BCCI का Action, IPL से होंगे बाहर

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटाने के लिए कहा है। बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की दुखद हत्या के बाद यह बहस भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी।

    घटना ने सीमा पार भावनाओं में तनाव पैदा कर दिया था। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि बीसीसीआई ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दें। यानी अब मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।

    BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल ही में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाज़त देगा।

    मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। अब तक बांग्लादेश का यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। बता दें कि हाल ही में हुई IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था।