Category: International|Punjab>Ludhiana

  • Punjabi युवती की Canada में मौत, घर की सीढ़ियों पर मिला शव

    Punjabi युवती की Canada में मौत, घर की सीढ़ियों पर मिला शव

    लुधियानाः जिले के अहमदगढ़ की रहने वाली 29 साल की प्रतिभा गुप्ता की कनाडा के ब्राम्पटन शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव उनके किराए के घर की सीढ़ियों के पास मिला।

    जानकारी देते परिवार वालों ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने प्रतिभा के काम करने की जगह पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया। मौके पर पुलिस घर पर जांच करने गई तो पुलिस टीम को शव बरामद हुआ। प्रतिभा ने अपनी मौत वाले दिन सुबह ही अपने माता-पिता से बात की थी और वह बिल्कुल ठीक थीं, लेकिन बाद में उनसे संपर्क टूट गया। प्रतिभा गुप्ता करीब साढ़े 3 साल पहले ही वर्क परमिट पर कनाडा गई थीं और वहां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रही थीं। उनकी मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

     

  • 22 वर्षीय Punjabi युवक की दुबई में मौत, परिवार ने की ये मांग

    22 वर्षीय Punjabi युवक की दुबई में मौत, परिवार ने की ये मांग

    लुधियानाः शहर के कंगनवाल गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां, के एक युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। इस घटना ने गांव और परिवार में शोक का माहौल बना दिया है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक युवक का नाम मोहम्मद रमजान है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के इरादे से विदेश गया था। परिवार ने उसे दुबई भेजने के लिए कर्ज भी लिया था, जिसके कारण वे पहले से ही आर्थिक दबाव में थे। रमजान की अचानक मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। एक तरफ बेटे की मौत का गम है, तो दूसरी तरफ उसके शव को भारत वापस लाने के लिए जरूरी खर्च का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है।

    परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुबई में रमजान के साथियों से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि उसका शव वहां के एक अस्पताल में रखा गया है। गांव वालों और परिवार के सदस्यों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकारों से तत्काल मदद की मांग की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। दुबई पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि शव को भारत भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। हालांकि, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते इसमें कुछ देरी होने की संभावना है।