Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के नज़दीकी गांव मोखे के गुरुद्वारे साहिब के भीतर हुई झड़प के मामले में अब सुलह होने की जानकारी सामने आई है। गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की दखलअंदाज़ी से दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा करवा लिया गया। इस संबंध में डीएसपी सुलतानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराने के प्रयास किए गए, पर दोनों तरफों ने बयान दर्ज नहीं करवाए।

    डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने कहा कि बाद में गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगत की मौजूदगी में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और दोनों पक्षों के बीच लिखित राजीनामा हो गया। उन्होंने कहा कि राजीनामा के बाद भी पुलिस द्वारा मामले पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

    साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा और शांति बनाए रखी जाए। वहीं गांव वालों ने भी राजीनामे का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु घर की पवित्रता और गांव की भाईचारात्मक साझ सबसे ऊपर है और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आपसी सहयोग और सहमति बहुत जरूरी है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में राइस शेलर में आग लगने से धान जलकर राख देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में राइस शेलर में आग लगने से धान जलकर राख देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस शेलर मिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंच दमकल विभाग अधिकारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए 2 दमकल विभाग के टेंडरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के हिस्सों को सुरक्षित किया गया, ताकि शेलर के अन्य भागों और मशीनरी को नुकसान न पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह घटना सुल्तानपुर रोड पर स्थित प्रकाश चंद करोड़ी मल के शेलर में हुई। सुबह के समय ड्रायर में धान सुखाने का काम चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही मिनटों में पास में रखी धान की बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। मिल मालिक के अनुसार इस हादसे में बड़ी मात्रा में धान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा हैकि धान सुखाने वाले ड्रायर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्रायर के पास रखी करीब 800 धान की बोरियां उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।    
  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राणा गुरजीत ने जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राणा गुरजीत ने जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः प्रदेश में मनरेगा योजना में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व आज कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने किया। जहां प्रदर्शन के दौरान गांवों से आए मजदूर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले से संचालित मनरेगा योजना में बड़े बदलाव कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती थी, लेकिन अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है।

    राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरों को सौ दिन की रोजगार गारंटी मिलती थी, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ था। लोग इस योजना के जरिए अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर पा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था में प्रदेश सरकार का हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि केंद्र सरकार का हिस्सा 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

    राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नई स्कीम में मनरेगा जैसा स्वरूप नहीं रखा गया है। इसमें जी-रामजी नाम जोड़ा गया है और अब परियोजनाएं दिल्ली से पास होकर आएंगी। इससे फाइलों के पास होने में देरी होगी और मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल पाएगा। अंत में उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए गए इन बदलावों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा हो सके।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस ने 113 को किया राउंडअप, 53 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस ने 113 को किया राउंडअप, 53 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में अपराध और नशे के नेटवर्क पर नकेल कसने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में एक साथ छापेमारी की, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने ऐसे 113 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की, जिन पर पहले से ही चोरी, लूट, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 53 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी संदिग्धों से पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरी का सामान, मोटरसाइकिलें, कीमती सोना और नशे की खेप बरामद होने की पूरी संभावना है। पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामदगी से संबंधित कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में 10 से 15 वांटेड अपराधी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

    इन भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार का मुख्य उद्देश्य जिले में पनप रहे गैंगस्टर कल्चर और संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत बनाए रखने और आम जनता में अमन-शांति का माहौल कायम रखने के लिए आने वाले समय में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

     

  • Jalandhar-Amritsar Highway पर हुए सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मी की मौत

    Jalandhar-Amritsar Highway पर हुए सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मी की मौत

    कपूरथलाः जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका थाना ढिलवां में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान 44 वर्षीय कुलविंदर कौर निवासी जगतजीत नगर गांव हमीरा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटियाला की रहने वाली थीं और शादी के बाद अपने ससुराल जगजीत नगर हमीरा में रह रही थीं। जानकारी अनुसार महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे हमीरा से अपनी एक्टिवा पर थाना ढिलवां की तरफ जा रही थीं।

    इसी दौरान ढिलवां के पास एक पैलेस के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस चालक को दी गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम ने उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ युक्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में भिड़े 2 पक्ष, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में भिड़े 2 पक्ष, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास मोखे गांव में एक बुरी दुखद मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। जहां, गांव के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पावन हजूरी में मारपीट करने और पगड़ियां तक उतरने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुरु घर के अंदर दोनों पक्षों की पगड़ियां उतरती हुई दिख रही हैं और गाली-गलौज भी हो रही है। गुरु घर की सेवा में तैनात ग्रंथी सिंह ने कहा कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ग्रंथी सिंह का सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से भी इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

    दूसरी तरफ, सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे गांव मौखे के रहने वाले मेहर सिंह पुत्र लछमन सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और ग्रंथी सिंह पर सेवा में लापरवाही का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि उसने कई बार ग्रंथी सिंह को सेवा में लापरवाही करते हुए पकड़ा था और एक दिन पहले ग्रंथी सिंह ने उसके घर आकर गाली-गलौज भी की थी। इस मामले पर बात करने के लिए गुरुद्वारे में मीटिंग हुई थी, जिसमें ग्रंथी ने उन पर हमला कर दिया और उनके बेटे की पगड़ी उतारी और उसके और मेरे बालों की भी बेअदबी की है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते ग्रंथी सिंह गुरनाम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े को सुलझाने के लिए गुरु घर में ही पूरे गांव की पंचायत बुलाई गई थी और जब बातचीत चल ही रही थी, तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। ग्रंथी सिंह का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने न तो गुरु साहिब की मौजूदगी की परवाह की और न ही गांव की पंचायत की। गुरुद्वारा साहिब के दरबार के अंदर ही आरोपी ने उनकी पिटाई की। इस दौरान उनकी पगड़ी भी उतारी गई, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। गांववालों ने घायल ग्रंथी सिंह गुरुनाम सिंह को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दूसरी ओर मेहर सिंह ने बताया कि ग्रंथी सिंह को कई बार गुरु साहिब की सेवा को लेकर कोताही बरती जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी बात को लेकर ग्रंथी सिंह ने उसके घर आकर गुंडागर्दी की और कहा था कि तलवार लेकर उसकी गर्दन काट देगा। तब लोगों ने बात को शांत करवा दिया था, लेकिन बाद में जब गुरु घर में पंचायत हुई तो वह अभी वहां पहुंचे ही थे कि ग्रंथी ने उनके भतीजे को थप्पड़ मार दिया जिससे उसकी पगड़ी उतर गई और बाद में उसने उनके साथ भी मारपीट की जिसकी सारी वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर देखा जाए कि कौन गलत है कौन सही।

    डॉक्टरों के मुताबिक, ग्रंथी सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें अभी भी CT स्कैन के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। इस घटना के बाद गांववालों में भारी रोष है। गांववालों ने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों की मांग है कि धार्मिक स्थल पर हुई इस शर्मनाक घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। इस बीच, पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे थे किसान, तभी पटरी पर आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे थे किसान, तभी पटरी पर आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के गांव डडविंडी में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे पटरियों पर बैठकर धरना लगा दिया। किसानों ने ट्रेन रोककर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए रेल आवागमन प्रभावित रहा। दरअसल, किसान नेताओं ने मांगों को लागू करने को लेकर रोष जताया है। घटना के दौरान धरने पर बैठे किसान पटरियों पर अपनी नाराजगी जता रहे थे।

    इसी बीच एक ट्रेन मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने मिलकर दूर से ही ट्रेन को रूकने के इशारे करने शुरू कर दिए। पुलिस की मदद से किसानों ने धरने से पहले रोक दिया। दरअसल, जिस रफ्तार से ट्रेन आ रही थी, अगर उसे समय रहते नहीं रोका जाता तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। मौके पर पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाकर हालात संभालने की कोशिश की।

     

  • Punjab News: ईंट से हमला करके करियाना व्यापारी का किया कत्ल

    Punjab News: ईंट से हमला करके करियाना व्यापारी का किया कत्ल

    कपूरथलाः जिले की सब डिविजन कस्बा भुलत्थ के अधीन आते गांव खैराबाद तलवंडी के व्यक्ति का मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जहां 3 लोगों ने ईंट से हमला करके व्यक्ति का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरमीत लाल पुत्र प्रीतू राम के रूप में हुई है।

    मृतक गुरमीत अलमपुर बक्का रोड पर खैराबाद बस स्टैंड के पास ग्रीन पैलेस के नजदीक एक किराने की दुकान चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात मामूली बात को लेकर दुकानदार का झगड़ा हो गया। जहां 3 लोगों से ईंट मारकर गुरमीत का कत्ल कर दिया गया।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: अकाली दल ने फैैलाया गैंगस्टरवाद, MLA राणा गुरजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल ने फैैलाया गैंगस्टरवाद, MLA राणा गुरजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने शिरोमणी अकाली दल पर जमकर निशाने साधे। पंजाब के हालातों को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद अकाली दल के शासन के दौरान ही फैला है, जिसका नुकसान आज भी सूबे को भुगतना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। दरअसल, पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वह पहले अकाली दल के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहते थे, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें बोलने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने दोष लगाया कि अकाली सरकारों के समय के दौरान अपराधी तत्वों को हौसला मिला, जिसका असर आज भी नजर आ रहा है।

    दरअसल, राणा गुरजीत सिंह कपूरथला और गांव खुर्सोपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। जहां उन्होंने कहा कि जल्द कालां संघिया से सिद्धवां तक और गांव कुलार रोड से खुर्सोपुर तक 2.58 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनेंगी।

    वहीं जालंधर–कपूरथला से रजापुर–कुलार रोड तक 8.21 करोड़ की लागत से 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह गांव आलमगीर में 2.18 करोड़ की लागत से 18 फीट चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि इन सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, भारी वाहन चालकों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से ट्रैफिक सुचारू होगा और सड़क हादसों में भी काफी कमी आएगी।

  • Punjab News: हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का एक्शन, नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Punjab News: हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का एक्शन, नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस की ओर से पूरे प्रदेश में लगातार अपराध और नशे के खिलाफ विशेष कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत कपूरथला जिले में भी पुलिस ने व्यापक स्तर पर कासो ऑपरेशन चलाया। कासो ऑपरेशन के तहत कपूरथला पुलिस की टीमों ने उन हॉटस्पॉट इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिन्हें नशे और आपराधिक गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

    इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारी और जवानों ने संदिग्ध स्थानों पर जांच की और लोगों से पूछताछ भी की। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की बरामदगी का दावा किया है। इसके साथ ही नशे की गोलियों की चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और लॉटरी टिकट चोरी जैसे मामलों में संलिप्त कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में कारगर साबित हो रहा है।

    कासो ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से आगे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कासो ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे विशेष अभियानों से आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगती है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।