Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: ट्राले ने कार में मारी जबरदस्त टक्कर, आवाज से दहला इलाका, देखें CCTV

    Punjab News: ट्राले ने कार में मारी जबरदस्त टक्कर, आवाज से दहला इलाका, देखें CCTV

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी-ताशपुर लोहियां रोड पर गांव फत्तूवाल में देर शाम एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक ट्राले और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि सभी गांव वाले घबराकर बाहर आ गए, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से घायल युवकों को गाड़ी से निकाला। इस दौरान घटना CCTV में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घायलों की पहचान अंशदीप सिंह (25), बेटे संतोख सिंह, निवासी रायवाल, थाना लोहियां खास और जगदेव सिंह, बेटे शिंगारा सिंह, निवासी रायवाल, थाना लोहियां खास के रूप में हुई है। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। इस बीच, राहगीरों ने आरोप लगाया कि वे बार-बार 108 एम्बुलेंस सर्विस को फोन करते रहे, लेकिन एम्बुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

    SHO इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्राले ने कार को टक्कर मार दी है जिससे 2 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचकर जांच की गई और घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अकाली नेता के भतीजे के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता के भतीजे के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर के गांव लक्खन कलां में देर रात एक किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने रात करीब 10 बजे अकाली दल के पूर्व नेता कश्मीर सिंह के भतीजे के घर के बाहर 13 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से 13 खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित प्रितपाल सिंह ने बताया कि जब उनके गांव में ब्लॉक समीति के चुनाव थे तब उन्होंने अपने रिश्ते में लगते भाई का साथ दिया था। इसी को लेकर आरोपी पवित्र सिंह संगा उनके साथ रंजिश रखते थे और उन्हें धमकियां भी दी जाती थी। आरोपी उसके स्पेन में रह रहे भाई को भी मारपीट की धमिकयां दे रहे थे। वहीं बीते दिन कार में सवार होकर कुछ लोग आए और उन्होंने पहले घर का गेट खटखटाया और बाद में उन्होंने घर के बाहर फायरिंग की। इस दौरान कई रोंद फायर किए। घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिया जाए।

    डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद किए गए खोलों में कुछ .30 बोर और कुछ .32 बोर के हैं। जांच दौरान सामने आया है कि किसान दलजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह के गांव से बाहर डेरे पर बने घर पर कुछ गोलियां गेट और दीवार में भी लगी हैं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वह गांव की कोऑपरेटिव सोसाइटी के दफ्तर के सामने बाहरी तरफ स्थित है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 9 आरोपियों पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम 44 लाख ठगने के मामले में पीड़ित का आया बयान, ट्रैवल एजेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम 44 लाख ठगने के मामले में पीड़ित का आया बयान, ट्रैवल एजेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में आज पीड़ित पक्ष की ओर से सुल्तानपुर लोधी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान पीड़ित जगतार सिंह निवासी गांव जैनपुर ने ट्रेवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए।

    पीड़ित ने बताया कि उसका रिश्तेदारी में साढ़ू लगने वाला जोगा सिंह निवासी गांव मसीतां, जो ट्रेवल एजेंट का काम करता है, ने उसे सीधी फ्लाइट से अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया था। जुलाई 2024 में करीब 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उसने आरोपी और उसके साथी जगजीत सिंह भुल्लर निवासी जालंधर को करीब 44 लाख रुपये अदा कर दिए।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि सीधी फ्लाइट के बजाय उसे डंकी रूट के जरिए फ्रांस, स्पेन और इसल्वाडोर होते हुए आगे भेजा गया। वहां से उसे जबरन मैक्सिको बॉर्डर के रास्ते अमेरिका में दाखिल करवाने की कोशिश की गई, जहां अमेरिकन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वह करीब 7 महीने जेल (कैंप) में रहा और 18 जुलाई 2025 को उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि भारत लौटने के बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पक्ष ने पहले टालमटोल की और बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया, साथ ही कथित तौर पर उसे धमकियां भी दी गईं। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    वहीं, जिस जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उनका दावा है कि जब पूरा मामला अदालत के समक्ष जाएगा, तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

    उधर, पुलिस ने थाना सुल्तानपुर लोधी में बीएनएस-13 और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 बाइकों की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 बाइकों की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहेे है। वहीं आज जालंधर के पड़ोसी जिले में सुबह 2 मोटरसाइकिलों के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान बाइक सवार जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सर्कुलर रोड पर सुबह घटा। आमने-सामने टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया, जिसके सिर के ऊपर एक ट्रक का टायर गुजर गया।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम, पीसीआर और सिटी पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मर्दाघर में रख दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान गौरव पुत्र लालचंद निवासी पुराना दाना मंडी, कपूरथला के रूप में हुई है। वह सुबह काम के लिए घर से निकला था।

    पुलिस जानकारी के अनुसार दशमेश कॉलोनी का रहने वाला हर्ष पंडित अपने मोटरसाइकिल पर सर्कुलर रोड पर जा रहा था, इसी दौरान उसकी टक्कर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हुई, जिस पर गौरव सवार था। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पिछला टायर गौरव के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस समय परिजन के बयान दर्ज कर रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 2 दिन पहले घर से लापता युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिन पहले घर से लापता युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के कांजली रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी के पास खेतों से नौजवान का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान सागर पुत्र सुरिंदरपाल निवासी नडाली के रूप में हुई है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सागर 2 दिन पहले अपनी बहन के गांव डोले से बस द्वारा कपूरथला आया था। जहां वह चर्च जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता है और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सागर का कोई सुराग न मिलने पर सिटी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

    एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

     

  • Punjab News: Pizza लेने जा रहे नाबालिग से बाइक सवार लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    Punjab News: Pizza लेने जा रहे नाबालिग से बाइक सवार लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    कपूरथलाः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। रोजाना हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला सब डिवीजन कस्बा भुलत्थ से सामने आया है। जहां गांव कमराए के 14 वर्षीय बच्चे की बेहरमी से मारपीट करके बाइक सवार उससे फोन छीनकर फरार हो गए।

    इस घटना में बच्चे की आंख पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए 14 वर्षीय अमृत पाल पुत्र धर्मपाल ने बताया कि 3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे उससे मारपीट करके उसका फोन लेकर भाग गए। वहीं अमृत पाल की मां जसवंत कौर ने बताया कि बेटा घर से पिज़्ज़ा लेने के लिए कमराए में स्थित दुकान पर गया था।

    इस दौरान रास्ते में 3 अनजान लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बेटे की मारपीट कर उसके पास से मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: BJP ने सुशील रिंकू, मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें List

    Punjab News: BJP ने सुशील रिंकू, मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें List

    कपूरथलाः पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी चुनावों की तैयारी के लिए विभिन्न नगर निगमों के लिए इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किए हैं। यह जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने साझा की।

    जारी आदेशों के अनुसार, मोगा नगर निगम के लिए के.डी. भंडारी को इंचार्ज और जतिन्दर मित्तल को सह-इंचार्ज बनाया गया है। पठानकोट के लिए राजेश बाघा इंचार्ज और राजेश हनी सह-इंचार्ज होंगे। मोहाली में हरमिंदर जस्सी इंचार्ज और पुषपिंदर सिंघल सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह बठिंडा के लिए जीवन गुप्ता इंचार्ज और मोना जायसवाल सह-इंचार्ज होंगे।

    होशियारपुर के लिए मनोरंजन कालिया इंचार्ज और सुशील शर्मा सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। अबोहर के लिए मनजीत सिंह राय इंचार्ज और डी. पी. चंदन सह-इंचार्ज होंगे। कपूरथला में सुशील रिंकू इंचार्ज और अनिल सच्चर सह-इंचार्ज बनाए गए हैं। पार्टी ने कहा कि ये नियुक्तियाँ संगठन को मजबूत करने और चुनावों के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जमीन स्तर पर मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की जा रही हैं।

  • Punjab News: Oman में फंसी लड़की घर लौटी, निर्मल कुटिया पहुंचकर सुनाई दर्दनाक आपबीती, देखें वीडियो

    Punjab News: Oman में फंसी लड़की घर लौटी, निर्मल कुटिया पहुंचकर सुनाई दर्दनाक आपबीती, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संत बलबीर सिंह सीचेवाल की विदेश में फंसे लोगों की सहायता लगातार जारी है। ताजा मामले में संत सीचेवाल ने ओमान में फंसी करीब 70 भारतीय लड़कियों के मामले में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से 5 लड़कियों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है। इन्हीं में से एक पीड़िता पंजाब के सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंची, जहां उसने मीडिया और संगत के सामने अपनी आपबीती साझा की।

    पीड़िता ने बताया कि उसे बेहतर नौकरी और खुशहाल जिंदगी के झूठे सपने दिखाकर विदेश भेजा गया था, लेकिन ओमान पहुंचने के बाद हालात बेहद भयावह निकले। उसने कहा कि वहां फंसी लड़कियों की स्थिति बेहद दयनीय है और वे गंभीर संकट का सामना कर रही हैं।

    पीड़िता ने बताया कि वहां लड़कियों को न तो वैसा काम दिया जाता है और न ही उन्हें स्वतंत्र रूप से रहने की इजाजत होती है। कई बार उन्हें जबरन काम कराया जाता है, पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में रख लिए जाते हैं, ताकि वे वापस न आ सकें। उसने कहा कि मानसिक और शारीरिक शोषण का डर हर वक्त बना रहता है और मदद मांगने का कोई रास्ता नहीं होता।

    पीड़िता के अनुसार, ओमान में अभी भी करीब 70 भारतीय लड़कियां अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई हैं, जिनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से हैं। ये लड़कियां गरीब या मध्यमवर्गीय परिवारों से आती हैं, जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के सपने लेकर विदेश जाती हैं, लेकिन एजेंट और तस्कर इसी मजबूरी का फायदा उठाते हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए, तब किसी तरह भारत में मौजूद सामाजिक संगठनों और विदेश मंत्रालय तक उनकी आवाज पहुंची। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास की मदद से कार्रवाई की और पांच लड़कियों को सुरक्षित वापस लाया गया।

    निर्मल कुटिया पहुंचकर पीड़िता ने पंजाब के लोगों, खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों से भावुक अपील की। उसने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह रिश्तेदार ही क्यों न हो, अगर विदेश में नौकरी या बसाने का लालच दे, तो पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। बिना सरकारी दस्तावेज, वीजा और अधिकृत एजेंसी के माध्यम से विदेश न जाएं।

    पीड़िता ने सरकार और प्रशासन से भी मांग की कि ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों और मानव तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इससे न केवल दोषियों पर कार्रवाई होगी, बल्कि कई मासूम लड़कियों को शोषण का शिकार होने से बचाया जा सकेगा।

  • Punjab News: किसानों ने रोका Delhi-Katra और Jamnagar Expressway का काम, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने रोका Delhi-Katra और Jamnagar Expressway का काम, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    कपूरथला: किसानों ने सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए जा रहे दिल्ली-कटरा और जामनगर एक्सप्रेसवे का कंस्ट्रक्शन का काम अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया है। किसानों ने रोड संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में गांव टिब्बा में धरना देकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    धरने में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उनकी ज़मीन का सही मुआवजा नहीं दिया। किसानों का कहना है कि जमीन का बाज़ार भाव 50 लाख रुपये प्रति एकड़ से ज़्यादा है, जबकि उन्हें 30 से 40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया गया, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसे ही प्रोजेक्ट्स के लिए 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से ज़्यादा का मुआवजा दिया गया है।

    किसानों ने यह भी कहा कि उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी कोर्ट में अपना केस ठीक से पेश नहीं कर रही है। टेबल टॉक के दौरान एडमिनिस्ट्रेशन और अथॉरिटी ने जो कई मांगें मानी थीं, उन्हें जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे की वजह से उनकी जमीनें टुकड़ों में बंट गई हैं, जिससे खेती पर असर पड़ रहा है। जमीनों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें कड़ाके की ठंड में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    इस मौके पर रोड संघर्ष कमेटी के प्रेसिडेंट प्रभदयाल सिंह, परमजीत सिंह खालसा, तरसेम सिंह, बीबी जसविंदर कौर (टिब्बा) और रणजीत सिंह राणा ने ऐलान किया कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिल जाता, धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। अलग-अलग किसान संगठन धरने को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, भारी Police Force के साथ पहुंचे बड़े अधिकारी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, भारी Police Force के साथ पहुंचे बड़े अधिकारी, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब पुलिस ने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक स्पेशल नाकाबंदी अभियान चलाया है। कपूरथला में एसएसपी गौरव तुरा के नेतृत्व में पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है, जिसमें सभी थानों के मुखी और चौकियों के इंचार्ज अपनी-अपनी फोर्स के साथ अलग-अलग संवेदनशील स्थानों और जन तक स्थानों पर नाकेबंदी कर लोगों की चेकिंग कर रहे हैं।

    एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों और अपराधिक लोगों को चेतावनी देने के मकसद से ये नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर लगातार शकी लोगों की चेकिंग की जा रही है और जो भी व्यक्ति पर किसी तरह का शक है उसकी अच्छी तरह से छानबीन की जा रही है। इसके साथ-साथ वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है और जो वाहन कानूनी रूप से वैध नहीं उनको जब्त भी किया जा रहा है।

    एसएसपी ने कहा कि अच्छी पुलिसिंग के रूप में और आपराधिक लोगों में सहम पैदा करने के मकसद से ये नाकेबंदी की जा रही है और आगे आने वाले समय में भी ये जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि वे आम जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं और किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।