Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: आज भारत को सौंपी जा सकतीं हैं Sarabjeet Kaur!, पाकिस्तान पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

    Punjab News: आज भारत को सौंपी जा सकतीं हैं Sarabjeet Kaur!, पाकिस्तान पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

    कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के ग्रुप के साथ नवंबर में पाकिस्तान गई भारतीय महिला सरबजीत कौर को आज पाकिस्तान सरकार अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत को सौंप सकती है। अभी इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    जानकारी मुताबिक, सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के ग्रुप के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पाकिस्तान गई थी। इस दौरान वह श्री ननकाना साहिब में ग्रुप से अलग हो गई और गायब हो गई। बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और गुजरांवाला जिले के रहने वाले नासर हुसैन से शादी कर ली है और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया है।

    मामला सामने आने के बाद ननकाना साहिब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरबजीत कौर और उसके शादीशुदा पति नासर हुसैन को सदर पुलिस स्टेशन ननकाना साहिब के गांव पायदेवाल, जिला ननकाना साहिब से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कुछ दिन पहले हिरासत में लिया गया था। ननकाना साहिब पुलिस सरबजीत कौर को वाघा बॉर्डर ले गई है। वहां, इस्लामाबाद में इंडियन एम्बेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी सर्टिफिकेट ऑफिशियली दिखाया जाएगा, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स सरबजीत कौर को इंडियन BSF को सौंप देंगे। वहीं अभी पाकिस्तान की ओर से अन्य जानकारी सांझा नहीं की गई है। अभी उन्हें अटारी-वाघा बार्डर पर ही रखा गया है। अब देखना ये होगा कि कब तक सरबजीत कौर को वापस भारत भेजा जाएगा।

    दूसरी तरफ, जब सरबजीत कौर के गांव अमानीपुर में गांव वालों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी इस मामले पर बात करने से मना कर दिया।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में आज बाजार रहेंगा बंद

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में आज बाजार रहेंगा बंद

    कपूरथलाः वाल्मिकि समाज और अन्य संगठनों द्वारा हल्का इंचार्ज मंजू राणा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर आज 6 जनवरी यानी आज कपूरथला बंद के आह्वान के तहत कपूरथला शहर के विभिन्न बाजार पूरी तरह बंद हैं। बंद को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों वाल्मिकि समाज से जुड़े संगठनों की एक बैठक स्थानीय शकुंडी मंदिर में हुई थी।

    राष्ट्रीय वाल्मिकि संघर्ष मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल सभरवाल, कमलेश्वर एजुकेशन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चरणजीत हंस, भगवान वाल्मिकि युवक सभा के अध्यक्ष कोमल सहोता, वाल्मिकि संघर्ष मोर्चे के यूथ विंग के अध्यक्ष अर्जन सभरवाल तथा अन्य नेताओं ने शहरवासियों से अपील की कि वे कपूरथला बंद को सफल बनाने में सहयोग दें।

    उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मांग-पत्र देकर यह मांग करते आए हैं कि मंजू राणा द्वारा एस.सी. समाज के एक नेता के लिए कथित रूप से जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया गया, जिसे लेकर वाल्मिकि समाज में रोष है। चरणजीत हंस और रोशन लाल सभरवाल ने कहा कि उनकी मांग को पुलिस अधिकारियों द्वारा अनसुना किया गया है और उनकी कोई सुनवाई न होने पर वे कपूरथला बंद करने के लिए मजबूर हुए हैं।

  • Punjab News: बहू पर लगे नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: बहू पर लगे नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथला: थाना ढिलवां के अंतर्गत आते गांव रायपुर रईयां में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दरअसल, घर की बहू पर ससुराल पक्ष ने दहेज़ में लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बहू ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए झूठा करार दिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सुच्चा सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य गांव रायपुर रईयां ने बताया कि उनका बेटा मंविंदर सिंह विदेश (इटली) में रहता है। पूर्व पंचायत सदस्य का आरोप है कि बेटे की पत्नी प्रभजोत कौर ने घर से 25 से 30 तोला सोना चुरा लिया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 के दौरान उन्हें इसकी जानकारी मिली। सुच्चा सिंह के अनुसार इसके अलावा प्रभजोत कौर ने घर में रखी अटैची से लगभग ढाई लाख रुपये और विभिन्न बैंक खातों से धीरे-धीरे कर करीब 7 लाख 14 हजार रुपये गूगल पे और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए निकालवाए।

    सुच्चा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद 2 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2 बार पंचायत भी हुई, जिसमें प्रभजोत कौर द्वारा रकम वापस करने की बात मानी गई थी, लेकिन अभी तक कोई राशि वापस नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे एसएसपी कपूरथला से शिकायत लेकर जाएंगे।

    दूसरी ओर, गांव हबीबवाल में अपने ननिहाल में रह रही प्रभजोत कौर और उनके नाना करतार सिंह ने ससुराल वालों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा, मनगढ़त और आधारहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष प्रभजोत कौर से पीछा छुड़ाने के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। उनके अनुसार पूरा मामला पुलिस के पास विचाराधीन है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

    इस संबंध में जब डीएसपी भुलथ करनैल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: पाक गए श्रद्धालुओं में लापता हुई सरबजीत कौर और पति नासिर हुसैन गिरफ्तार

    Punjab News: पाक गए श्रद्धालुओं में लापता हुई सरबजीत कौर और पति नासिर हुसैन गिरफ्तार

    कपूरथलाः 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर ने नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया था। वहीं इस मामले में अब पंजाबी महिला सरबजीत कौर को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत डिपोर्ट किया जाएगा।

    पाकिस्तान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पाकिस्तानी पंजाब सरकार के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने सरबजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की। अरोड़ा ने कहा- 4 जनवरी 2026 को ननकाना साहिब के गांव पेहरे वाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पाकिस्तान सरकार ने सरबजीत को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि पाकिस्तान में सरबजीत कौर के इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अचानक उर्दू में लिखा सरबजीत का निकाहनामा वायरल हो गया। जिसमें लिखा था कि सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने शेखुपुरा नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया है।

    इसके बाद 15 नवंबर को उसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें उसने मौलवी को कहा कि वह मुस्लिम बनना चाहती है। सरबजीत ने कहा कि वह नासिर से प्यार करती है और 9 साल से उसे जानती है। सरबजीत ने यह भी कहा था कि मेरा तलाक हो चुका है। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था।सरबजीत के पाकिस्तान में निकाह करने के बाद उसके वीजा के लिए दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि उसने पाकिस्तानी इमिग्रेशन में भरे फॉर्म में अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां ही नहीं भरी थी।

    इससे पाकिस्तान में उसे ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। निकाह करने के बाद नूर हुसैन बनी सरबजीत नासिर हुसैन के साथ छिपकर रह रही थी। सरबजीत कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली हैं। ये गांव पोस्ट आफिस टिब्बा का हिस्सा है और थाना तलवंडी चौधरियां के अंडर आता है। गांव के लोगों का कहना था कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। इनके खिलाफ भी सुल्तानपुर लोधी में 10 से ज्यादा पर्चे दर्ज हैं। जिनमें वेश्यावृत्ति का भी केस शामिल है। गांव अमानीपुर के अंदर सरबजीत की आलीशान कोठी है। उसका लोगों से ज्यादा मिलना जुलना नहीं था, न ही विवादों के कारण लोगों का उसके घर ज्यादा आना जाना है।

     

  • Punjab News: घर में घुसकर महिला को गोली मारने का CCTV आया सामने, Police ने जांच की तेज

    Punjab News: घर में घुसकर महिला को गोली मारने का CCTV आया सामने, Police ने जांच की तेज

    कपूरथला: शहर के सीनपुरा इलाके में दिनदहाड़े हुई 40 वर्षीय महिला हेमप्रीत कौर उर्फ हेमा की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं, जिनकी तस्वीरें अब पुलिस के हाथ लगी हैं।

    पुलिस की ओर से खंगाले गए आसपास के सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में आते और वारदात के बाद तेजी से फरार होते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

    गौरतलब है कि दोपहर के समय आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक कुल चार गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जबकि तीन हवाई फायर किए गए थे। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सीसीटीवी से मिली तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतका का पति और बेटा कनाडा में रहते हैं। अचानक हुई इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में हमलावरों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में हमलावरों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथला। शहर के भीड़भाड़ वाले सीनपुरा इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान हेमप्रीत कौर उर्फ हेमा के रूप में हुई है, जो करीब एक माह पहले ही कनाडा से भारत लौटी थी।

    घर में घुसकर दिया गया वारदात को अंजाम
    प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और जबरन घर में दाखिल हो गए। इसी दौरान उन्होंने हेमप्रीत कौर पर गोलियां चला दीं। वहीं, घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि अचानक कुछ लोग जबरदस्ती अंदर घुसे, जिसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी।

    पति और बेटा कनाडा में रहते हैं
    बताया जा रहा है कि हेमप्रीत कौर का पति और बेटा कनाडा में रहते हैं। इस वारदात के बाद पूरा परिवार और मोहल्ले के लोग गहरे सदमे में हैं।

    कई राउंड हुई फायरिंग
    पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कुल चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि तीन गोलियां हवाई फायर की गईं।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: नव वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP का बयान, इन वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नव वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP का बयान, इन वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नए साल के आगमन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी स्वयं भी पूरी रात गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

    एसएसपी गौरव तूरा ने स्पष्ट किया कि नए साल की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की हुल्लड़बाज़ी, शरारती तत्वों की गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इसके लिए विशेष चेकिंग टीमें गठित की गई हैं, जो पूरी रात सक्रिय रहेंगी। एसएसपी गौरव तूरा, आईपीएस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नए साल का स्वागत शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।

  • Punjab News: फिर चर्चा में आए अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन चीमा, Deputy CM ने लिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर चर्चा में आए अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन चीमा, Deputy CM ने लिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा ने खेल के मैदान से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं दिल्ली में हो रहे ऑल इंडिया वूमन और मैन बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप प्रोग्राम में सज्जन सिंह चीमा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए। दिल्ली के दौरे के दौरान उस समय खास मौका देखने को मिला जब दिल्ली के उप मुख्य मंत्री प्रवेश वर्मा ने सज्जन सिंह चीमा से ऑटोग्राफ लिया।

    इस मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सज्जन सिंह चीमा के खिलाड़ी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता की साफ झलक देखने को मिलती है। वीडियो वायरल होने के बाद कपूरथला जिले समेत पूरे इलाके में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

    गौरतलब है कि सज्जन सिंह चीमा एक प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। खेलों में देश और पंजाब का नाम रोशन करने के बाद वे अब आम आदमी पार्टी की तरफ से सुल्तानपुर लोधी हल्के के इंचार्ज के रूप में राजनीतिक मैदान में भी सक्रिय हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्ची काबिलियत और मेहनत से मिला सम्मान सदैव कायम रहता है, चाहे वह मैदान खेल का हो या राजनीति का सफर हो।

  • Punjab News: बिजली के पोल से टकराई बोलैरो गाड़ी, टूटे शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के पोल से टकराई बोलैरो गाड़ी, टूटे शीशे, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के भुल्लथ इलाके में घने कोहरे के कारण बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना में गाड़ी नबंर एचपी 36 एफ 7335 का अगला हिस्सा और वाहन की खिड़कियां पूरी तरह से टूट गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सब डिविजन कस्बा भुल्लथ करतारपुर रोड बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: पोल्ट्री फार्म की छत फाड़कर घुसे चोर, 20 हजार की नगदी और लाखों का सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पोल्ट्री फार्म की छत फाड़कर घुसे चोर, 20 हजार की नगदी और लाखों का सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के एक पोल्ट्री फार्म को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर पोल्ट्री फार्म छत फाड़कर घुस गए और पोल्ट्री फार्म से 20 से 25 हज़ार रुपये की नगदी और लाखों के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस घटनाक्रम ने इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वारदात शहर के साथ लगे इलाके, बस्ती सुल्तानपुर देहात में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजपाल ने बताया कि घटना के दौरान उसकी दुकान में पड़े लगभग 20 से 25 हज़ार रुपये नकद और लाखों रुपये का कीमती सामान जैसे मछली पकड़ने वाले जाल, कुंडियां और अन्य सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने चोरों को तुरंत पकड़ने और सुरक्षा बरकरार रखने की अपील की है। वहीं नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी के मीट प्रधान ने इलाके में बढ़ती चोरियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “इलाके में चोरीयां बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों में डर का माहौल बन गया है।

    सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।” पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। एएसआई हरीष पाल ने दावा किया है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बावजूद इसके इलाके में सक्रिय चोर गिरोह आए दिन वारदातें अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।