Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत आज सिविल व पुलिस प्रशासन ने बीडीपीओ के निर्देशों पर नशा तस्कर की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धवस्त किया है। इस दौरान गांव सेचां, थाना सुल्तानपुर लोधी के अधीन गुरभेज सिंह उर्फ भेजा वासी गांव सेचां द्वारा पंचायत भूमि पर किए गए कब्जे पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि बीडीपीओ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त गुरभेज सिंह उर्फ भेजा द्वारा पंचायत भूमि पर कब्जा कर घर बनाया गया था। इस मामले में पंचायत द्वारा उसके अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत दी गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    उन्होंने कहा कि गुरभेज सिंह उर्फ भेजा के विरुद्ध विभिन्न थानों में एनडीपीएस के 8 मामले दर्ज हैं। इस मामले में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस विभाग नशा तस्करी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी नशा तस्करी से जुड़े व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएंगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Punjab News: Bus Stand के पास हमलावर रेहड़ी चालक का Mobile छीनकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Bus Stand के पास हमलावर रेहड़ी चालक का Mobile छीनकर फरार, देखें CCTV

    कपूरथला: शहर के बीचों बीच बस स्टैंड के पास एक रेहड़ी चालक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार आरोपियों के पास हथियार और पिस्तौल थी। जिसकी नोक पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। जब पास खड़े दूसरे रेहड़ी चालक ने बचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसका भी मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

    जिसके बाद पीड़ितों ने तुरंत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर के बीचों बीच ऐसी घटना घटने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने 2 Petrol Pumps को बनाया निशाना, 48500 की नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने 2 Petrol Pumps को बनाया निशाना, 48500 की नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने गांव सिधवां दोना और गांव रजापुर स्थित दो पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे ड्यूटी पर तैनात कारिंदों से पिस्तौल के बल पर कुल 48500 रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए। जबकि गांव तलवंडी महिमा में पेट्रोल पंप लूटने में नाकामयाब रहे। लूट की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में है। करन प्रताप सिंह निवासी अर्बन एस्टेट कपूरथला ने पुलिस को बताया कि उसका गांव सिधवां दोना में पेट्रोल पंप दोआबा पैट्रोमार्ट है। जिसमें 4 लोग काम करते हैं।

    27 दिसंबर की शाम करीब 07:30 बजे पेट्रोल पंप पर काम करने वाले करिंदे नीरज मोरिया का फोन आया कि पेट्रोल पंप पर 3 अज्ञात युवक बिना नंबरी बुलेट मोटरसाइकिल पर आए। जिनके मुंह बंधे हुए थे। 2 युवकों के पास पिस्टल थी। उन्होंने पिस्टल उस पर तान दी और कारिंदे से 44 हजार रुपए की नगदी छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पता चला कि उक्त तीनों अज्ञात युवकों ने गांव रजापुर रिवाल्वर फिलिंग स्टेशन पर भी की पिस्तौल की नोक पर करिंदे से 4500 रुपए की लूट की है। उक्त पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • Punjab News: विदेश में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में घर की गरीबी मिटाने और परिवार का भविष्य संवारने के सपने लेकर विदेश गए पंजाबी युवक की आर्मेनिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने शहर और परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय कमल कुमार पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी, सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। कमल कुमार अभी कुंआरा था और लगभग 2 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में विदेश आर्मेनिया गया था, जहां वह एक होटल में मेहनत-मज़दूरी करता था।

    परिवार के अनुसार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। कमल कुमार परिवार का इकलौता कमाई करने वाला सहारा था और उसकी मौत से विधवा मां का आखिरी सहारा भी छिन गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए यह सदमा असहनीय बन गया है।

    परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेंवाल से मदद की गुहार लगाते हुए मांग की है कि मृतक की लाश भारत वापिस मंगवाई जाए, ताकि परिवार अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर सके। इस घटना को लेकर इलाके में हर गांव वासी की आंख नम है और लोगों की ओर से परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की जा रही है।

  • Punjab News: कोरियर की दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab News: कोरियर की दुकान में लगी भीषण आग

    कपूरथलाः कचहरी चौक के पास कोरियर की दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना प्राचीन शिव मंदिर के सामने वाली गली में स्थित दुकान में हुई है। जहां देखते ही देखते दुकान आग की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: करियाना व्यापारी के गोदाम पर बदमाशों ने की फायरिंग, मालिक से मांगी फिरौती

    Punjab News: करियाना व्यापारी के गोदाम पर बदमाशों ने की फायरिंग, मालिक से मांगी फिरौती

    कपूरथला: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने और लूटपाट की घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला शहर के सुल्तानपुर लोधी मार्ग से सामने आया है, जहां देर रात 1:30 बजे अज्ञात आरोपियों ने एक करियाना गोदाम के शटर तथा गेट पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने गोदाम के मालिक को विदेशी नंबर से वाट्सऐप पर मैसेज भेज कर फिरौती की मांग की है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕਪੂਰਥਲਾ ’ਚ ਮੁੜ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਫਿਰੌਤੀ ਲਈ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ’ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ

    घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना सदर की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जानकारी के अनुसार आरसीएफ के नजदीक पड़ते एक करियाना के गोदाम पर अज्ञात आरोपियों ने गोदाम के शटर तथा गेट पर 5 फायर किए। इस दौरान फायरिंग करने वाले आरोपियों ने गोदाम के मालिक को मोबाइल पर मैसेज भेज कर उससे फिरौती की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुखपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: 4 घरों से नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: 4 घरों से नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव रामपुर जागीर में बेखौफ चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया है। जहां चोर 4 घरों से लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घरों में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घर से 1 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी है। लेकिन पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर चोर चारों घरों में हाथ साफ कर गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डल्ला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज एसआई मलकीत सिंह ने बताया कि 2 संदिग्ध बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जो वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में चोरों ने सुरजीत सिंह पुत्र चरण सिंह के घर से 2 तोले सोने के गहने और 5,000 रुपये कैश चोरी किए है।

    जबकि अवतार सिंह पुत्र गज्जन सिंह के घर से 4 तोले सोने के गहने और 10 से 12 हजार रुपये कैश चोरी किए है। इसी तरह सुरता सिंह पुत्र बूटा सिंह के घर से सोने की बालियां चोरी की है। वहीं बिक्कर सिंह पुत्र बूटा सिंह के घर से चांदी की चूड़ियां और 8,000 रुपये कैश चुराए हैं। लेकिन पुलिस चौकी के नजदीक इस चोरी की घटना ने पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए हैं। चौकी डल्ला के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के अनुसार पुलिस ने मौके का मुआयना कर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः कपूरथला जिले के भंडाल बेट गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब गली में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पूरा मोहल्ला जंग के मैदान जैसा लग रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।

    जानकारी देते एक पक्ष की महिला ने बताया कि वह दुकान पर बैठी थी कि उनकी दुकान पर मोहल्ले के लड़के ने ईंट मारी जिसके बाद उन्होंने दुकान का शटर नीचे कर दिया। बाद में उन्होंने जब उनके घर जाकर बताया कि उनके लड़के ने उनकी दुकान पर ईंट-पत्थरों से हमला किया है। इसके बाद वह जब घर वापस आई तो पीछे ही आरोपी युवक आ गया और उनके घर घुसकर मारपीट करनी शुरू कर दी और उनके बेटे को भी बुरी तरह पीटा।

    कर्मजीत सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लड़के छवि ने उनके बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की और पत्थर भी चलाए। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया और उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पहले भी मोहल्ले में लड़ाईयां की हैं और इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि हमारा उनके साथ कोई भी पुराना विवाद नहीं था और इन्होंने नाजायज उनपर हमला किया है।

    वहीं दूसरे पक्ष के सरबजीत सिंह ने बताया कि वह काम पर गया था कि उन्हें पता चला कि उनके छोटे भाई का किसी से झगड़ा हो गया है जिसके चलते वह भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने देखा कि उस पर करीब 9-10 लोगों ने हमला किया था। इस दौरान उन्होंने भी ईंट-पत्थर चलाए गए।

    वहीं, पुलिस ने मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: करंट लगने से झुलसा RCF कर्मी, हुई मौत

    Punjab News: करंट लगने से झुलसा RCF कर्मी, हुई मौत

    कपूरथलाः जिले के आरसीएफ में काम कर रहे व्यक्ति को बीते दिन करंट लग गया था। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान इंद्रमणि पुत्र दयानंद शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंद्रमणि आरसीएफ में बिजली विभाग में काम करता था, ड्यूटी के दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।

    उसे उपचार के लिए आरसीएफ के लाला लाजपत राय अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां प्रारम्भिक इलाज के बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Punjab News: मिलिट्री कंटीन के पास हुआ हादसा, पराली से लदी ट्राली पलटी

    Punjab News: मिलिट्री कंटीन के पास हुआ हादसा, पराली से लदी ट्राली पलटी

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला कपूरथला करतारपुर सड़क पर मिलिट्री कंटीन के पास सड़क हादसे का सामने आया है। जहां धुंध के कारण पराली के ढेर से लदी एक ट्राली हादसाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि करतारपुर कपूरथला सड़क पर पराली के ढेर से लदी एक ट्राली पलट गई, जिसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पराली के ढेरों को साइड करवाया और ट्राली को सीधा करवा कर ट्रैफिक को चालू करवा दिया। उल्लेखनीय है कि बीती रात से ही घनी धुंध छाई हुई है, जिसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी बहुत धीमी हो गई है।