Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: राजा वड़िंग के विवादित बयान मामले में पुलिस ने SC आयोग को सौंपी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: राजा वड़िंग के विवादित बयान मामले में पुलिस ने SC आयोग को सौंपी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बूटा सिंह पर की गई टिप्पणी के मामले में कपूरथला पुलिस ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने आयोग को बताया कि शिकायतकर्ता सरबजोत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता से मीडिया रिकॉर्ड प्राप्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आयोग ने आगे की कार्रवाई के लिए 19 नवंबर को फिर से पुलिस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

    इस संबंध में, कपूरथला पुलिस के डीएसपी हरगुरदेव सिंह और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पुलिस को कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी पूछे और इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज

    कपूरथलाः पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले को लेकर जहां राजा वडिंग का विरोध हुआ था। वहीं अब राजा वडिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी के मामले को लेकर की गई शिकायत पर दर्ज की है। दरअसल, पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने मामले को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद राजा वडिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राजा वडिंग के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी मामले में धारा 353, 196 बीएनएस 2023 तथा धारा 3(1)(u), 3(1)(v) एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    वहीं मजहबी सिख संगठन लगातार राजा वडिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर SC कमीशन ने भी राजा वडिंग को नोटिस भेजा हुआ है। नेशनल SC कमीशन ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और SSP से 7 दिन में कार्रवाई को लेकर जवाब तलब कर लिया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता तरूण चुग के बयान पर की गई है।

     

    इससे पहले पंजाब SC कमीशन ने भी वड़िंग से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा था। इसके बाद मंगलवार दोपहर को तरनतारन के जिला चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर 6 नवंबर को सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। उनसे पूछा गया कि अनाप-शनाप बोलने वाले राजा वड़िंग को अब तक जिले की सीमा से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा, पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार भी एक्टिव हो गई है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वड़िंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।

    वहीं कांग्रेस सांसद व पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि राजा वड़िंग ने जो कहा, वह बेहद गलत है, इसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। मैं समूची कौम से निवेदन करता हूं कि उन्हें माफ कर देना चाहिए। वहीं लुधियाना के घंटाघर चौक पर दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव की अगुआई में दलित समाज ने राजा वड़िंग का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इसके अलावा जालंधर में AAP सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत की अगुआई में राजा वड़िंग का पुतला फूंका गया।

     

  • Punjab News: सुखपाल खैहरा को लगा झटका, हाईकोर्ट ने की याचिका खारिज

    Punjab News: सुखपाल खैहरा को लगा झटका, हाईकोर्ट ने की याचिका खारिज

    कपूरथलाः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति (आय से अधिक संपत्ति) मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ शुरू की गई सतर्कता जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर विजिलेंस ब्यूरो (सतर्कता ब्यूरो) को जांच करने से रोकना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने खैहरा की याचिका खारिज कर दी है। जिसमें पंजाब में सत्तारूढ़ दल द्वारा उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और दुर्भावनापूर्ण षड्यंत्र के कारण शुरू की गई सतर्कता जांच रद्द करने की मांग की गई। बताया जा रहा हैकि कोर्ट का कहना है कि वह याचिकाकर्ता की कथित आय से अधिक संपत्ति की जांच के माध्यम से सतर्कता ब्यूरो को अपने स्तर पर जानकारी एकत्र करने से रोकना उचित नहीं समझता।

    इस दौरान कोर्ट में खैहरा की ओर से पेश सीनियर वकील ने तर्क दिया कि पंजाब में 3 बार विधायक और विपक्षी नेता होने के नाते सत्ताधारी प्रतिष्ठान उन्हें कई झूठे मामलों के ज़रिए निशाना बना रहा है। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि फरवरी, 2023 में NDPS मामले में अतिरिक्त आरोपी के रूप में उनके समन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद उन्हें “बाद की जांच” के ज़रिए फिर से फंसाया गया और सितंबर, 2023 में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि वह फिलहाल ज़मानत पर हैं, उन्होंने मौजूदा सतर्कता कार्रवाई के ज़रिए और भी झूठे आरोपों में फंसने की आशंका जताई।

    कोर्ट में यह तर्क दिया गया कि फरवरी, 2024 से जारी सतर्कता जांच अवैध है और ललिता कुमारी (सुप्रा) मामले में निर्धारित प्रारंभिक जांच की समय-सीमा का उल्लंघन करते हुए उत्पीड़न के समान है। वकील ने ज़ोर देकर कहा कि सतर्कता ब्यूरो राजस्व और बैंकिंग अधिकारियों को विभिन्न आधिकारिक पत्राचारों के ज़रिए याचिकाकर्ता और उनके परिवार की संपत्ति और बैंक विवरण मांग रहा है, जिससे, उनके अनुसार, उनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ। कोर्ट ने कहा कि खैहरा सतर्कता अधिकारियों और अन्य विभागों के बीच हुए संचार में आरोपी नहीं है, न ही कथित आय से अधिक संपत्ति के संबंध में उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज की गई।

    पीठ ने कहा कि सतर्कता पत्र अंतर-विभागीय प्रकृति के हैं और सूचना एकत्र करना अधिकारियों का कर्तव्य है। वहीं कोर्ट ने कहा, यह निर्विवाद है कि याचिकाकर्ता अंतर-विभागीय संचार में आरोपी नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि ये पत्र उसके संज्ञान में कैसे आए। इसलिए किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता कि इन पत्रों या लंबित जांच के माध्यम से उसके किसी अधिकार का उल्लंघन हुआ।

    वर्तमान मामले में ललिता कुमारी के मामले की प्रयोज्यता खारिज करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समयबद्ध प्रारंभिक जांच पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उद्देश्य अभियुक्तों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना है, जब ऐसी जांच यह निर्धारित करने के लिए शुरू की जाती है कि क्या कोई संज्ञेय अपराध बनता है। यहां सतर्कता पत्र केवल सूचना एकत्र करने के लिए है, एफआईआर दर्ज करने के लिए नहीं है। हालांकि याचिका में आरोप लगाया गया कि जांच ने ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार (2014) 2 एससीसी 1 में दिए गए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया है।

     

  • Punjab News: इराक से वतन लौटी महिला, नरक की जिंदगी जीने को लेकर किए खुलासे

    Punjab News: इराक से वतन लौटी महिला, नरक की जिंदगी जीने को लेकर किए खुलासे

    सुलतानपुर लोधीः खाड़ी देशों में पंजाब की लड़कियों के साथ हो रहा शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला मोगा की महिला का सामने आया है। जो हाल ही में इराक की नरक की जिंदगी से बचकर वतन वापस लौटी है। इस दौरान महिला ने निर्मल कुटिया सुलतानपुर लोधी पहुंच कर राज्यसभा सासंद व संत बलबीर सिंह सींचेवाल से मुलाकात की और उसने रूह को कम्पा देने वाला खुलासा किया। पीड़ित लड़की ने बताया कि जगराओं के एक ट्रैवल एजेंट ने देहात इलाकों में अपना जाल फैला रखा है। वह गरीब परिवारों की लड़कियों को विदेशों में “अच्छी नौकरी” का सपना दिखाकर इराक भेजता है। महिला ने खुलासा किया कि अभी भी इराक में उसके जैसी 20 से 25 लड़कियां अभी फंसी हुई हैं।

    पीड़िता ने बताया कि वह 8 जनवरी 2024 को इराक के लिए रवाना हुई थी। पहले उसे दुबई और फिर इराक लाया गया। ट्रैवल एजेंट ने उसे वहां पर सिलाई का काम करने की सुविधा का वादा किया था, लेकिन वहां पहुंचने पर देखा कि सब कुछ उलटा था। उसे सिलाई के बजाय घरेलू काम में भेज दिया गया। जहां घर के मालिक ने उस पर खराब नजर रखनी शुरू कर दी। पीड़िता ने हिम्मत जताते हुए उसका वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की। इसके बाद ट्रैवल एजेंट और उसके घरवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। “वह मुझे तब तक मारते रहे जब तक डंडा टूट नहीं गया।,”

    इस नरक भरी जिंदगी जीने के दौरान उसके दिमाग पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि वह 2 महीने तक डिप्रेशन में रही। उसने 10 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया के जरिए राज सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया। संत सीचेवाल ने तुरंत कार्रवाई की और 28 सितंबर को वह सुरक्षित तरीके से पंजाब वापस आ गई। वापसी के बाद भी वह पूरे महीने सदमे में रही। उसने कहा कि इराक में गुजारे वो दिन कभी नहीं भूल सकती।

    राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि यह बेटी हिम्मत की मिसाल है, जिसने अपने हक़ों के लिए खुद लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसी हुई अन्य लड़कियों को भी हिम्मत करनी चाहिए और अपनी आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि यह जाल देहात इलाकों में खतरनाक तरीके से फैल चुका है और गरीब परिवारों की बेटियों को नरक की ओर धकेल रहा है। संत सीचेवाल ने सरकार से अपील की कि विदेशी रोजगार के नाम पर चल रहे ऐसे ट्रैवल एजेंटों पर तुरंत रोक लगाई जाए। क्योंकि जितनी भी लड़कियां वापस आई हैं, उन्होंने खुलासा किया है कि वहां अभी कई लड़कियां फंसी हुई हैं। जिस तरह का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रैकेट किस स्तर पर सक्रिय है।

  • Punjab News: एक दिन में पराली जलाने के 147 नए मामले आए सामने

    Punjab News: एक दिन में पराली जलाने के 147 नए मामले आए सामने

    लग चुका 19.80 लाख का जुर्माना और दर्ज हो चुकी 302 FIR

    कपूरथलाः जालंधर में दिवाली के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हवा में सुधार नहीं आया है। बीते दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 दर्ज किया गया। जालंधर प्रशासन के अनुसार अब तक जिले में 7 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 9 मामलों में रेड एंट्री की गई है, जबकि 6 किसानों को चेतावनी नोटिस जारी हुए हैं। दिवाली से पहले जालंधर में 17 और 18 अक्टूबर को 3 पराली आगजनी के मामले आए थे। इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 4 मामले 25 अक्टूबर को दर्ज किए गए। शाहकोट क्षेत्र से सबसे अधिक घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। जिले में अब तक केवल 16 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जिसमें दिवाली से पहले 3 और दिवाली के बाद 13 मामले शामिल है। पंजाब में पराली की घटनाओं में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो गई है। दरअसल, सोमवार को पराली जलाने के मामले में पंजाब में एक नया रिकॉर्ड बना है। पंजाब प्रदूषण बोर्ड के द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार राज्‍य में एक दिन में सोमवार यानी 27 अक्‍टूबर को पराली जलाने की 147 नई घटनाएं दर्ज की गईं। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है जब एक दिन में इतनी पराली जलाई गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 890 हो गई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, तरनतारन और अमृतसर जिलों में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार की अपील के बावजूद कई किसान फसल अवशेष जलाना जारी रखे हुए हैं। एक सप्ताह में पराली जलाने के मामलों में बढ़ौतरी हुई है। दरअसल, 20 अक्टूबर तक कुल 353 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 27 अक्टूबर तक आकंड़ा बढ़कर 890 तक पहुंच गया है। ऐसे में एक सप्ताह में पराली जलाने के 537 नए केस सामने आए है। जिसमें तरनतारन और अमृतसर पराली जलाने के हॉट सपॉट एरिया बने है। तरनतारन में सबसे ज्यादा 249 घटनाएं पाई गई है, जबकि अमृतसर में 169 घटनाएं सामनेे आई है। वहीं फिरोजपुर में 87, सगंरूर 79, पटियाला 46, गुरदासपुर 41, कपूरथला 35, बठिंडा 38, एसबीएस नगर 3, होशियारपुर 3, मालेकोटला 4 और लुधियाना में 9 मामले दर्ज किए गए है। वहीं पठानकोट और रूपनगर में अब तक पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। किसानों की लगभग 60 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है, जिसके कारण पराली जलाने का कारण मुख्य माना जा रहा है। पीपीसीबी के अनुसार, इस वर्ष पंजाब में 31.72 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई। 26 अक्टूबर तक इस क्षेत्र का 59.82% हिस्सा साफ़ हो चुका था। (आने वाले दिनों में आग बढ़ने की संभावना है)। सरकार द्वारा अब तक 19.80 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है और 302 एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन पराली जलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है। अब तक 386 मामलों में कुल 19.80 लाख का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 13.40 लाख की वसूली हो चुकी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 223 (किसी सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा) के तहत कुल 302 एफआईआर दर्ज की हैं। (यह धारा पहले आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत आती थी)। राज्य प्रशासन ने उन किसानों की जमीन रिकॉर्ड्स में 337 ‘रेड एंट्री’ भी की हैं, जिन्होंने फसल अवशेष जलाए हैं। ‘रेड एंट्री’ का मतलब होता है कि ऐसे किसान अपनी जमीन पर ऋण नहीं ले सकते या उसे बेच नहीं सकते।    
  • Punjab News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिवार ने प्रताड़ना के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिवार ने प्रताड़ना के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर लगाया धरना

    कपूरथलाः कुछ लोगों की वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली कई बार सवालों के घेरे में आ जाती है। ताजा मामला पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी से सामने आया है जहां, कुछ दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थी, शक के आधार पर मसीता के 2 युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए लाई और पंचायत ने ही उन युवकों को पुलिस के हवाले किया। घटना कल सुबह की बताई जा रही है और आज सुबह सुल्तानपुर लोधी में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अब परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना का विरोध करने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार ने न्याय पाने के लिए धरना लगा दिया। परिजनों ने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच करने और उनके बेटे को न्याय दिलवाने की मांग की है। साथ ही परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि पुलिस और पंचायत मैंबर ने उनको पूछताछ का कहकर उठा लिया और उनसे बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान पंचायत मैंबर नाजायज आरोप लगा रहे थे कि उनके बेटे को आपने नशा दिया है। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धक्के से हेरोइन का नशा भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मारपीट से ही उनका भाई मरा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपीडी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और युवक की मौत के कारणों का भी पता चल पाएगा।
  • Punjab News: ढाबे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, 3 दर्जन हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ढाबे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, 3 दर्जन हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव खेड़ादोना में तेजधार हथियार और गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी के पास ढाबे पर देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हमलावारों ने गोलियां और तेजधार हथियारों से नौजवानों पर हमला किया। इस घटना में 3 नौजवान घायल हो गए। घायल तीनों को लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

    घायलों की पहचान करणबीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी सैदपुर, रिंकू निवासी शेखूपुर और गुरबीर सिंह निवासी करतारपुर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान करणबीर सिंह ने बताया कि वे ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी 4-5 गाड़ियों पर सवार करीब 3 दर्जन नौजवान आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

    इस घटना में गुरबीर सिंह को गोली लगी। पीड़ित ने कहाकि हमलावारोंने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में वह तीनों घायल हो गए। इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर योगिता ने बताया कि उनका इलाज जारी है, जबकि गोली लगने के कारण घायल हुए गुरबीर सिंह निवासी करतारपुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) भेज दिया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    कपूरथलाः जिले के वड़ाला पुल के नीचे रेलवे लाइनों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के एएसआई सुखजिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल जस्कीरत सिंह ने बताया कि उन्हें साइंस सिटी चौकी से एएसआई पाल सिंह का फोन आया कि वड़ाला पुल के नीचे रेलवे लाइनों पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।

    मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आस-पास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मलकीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी ढपई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके थे और वह अकेला रहता था। रेलवे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: आज Singer Khan Saab के पिता हुए सुपुर्द-ए-खाक, देखें Live

    Punjab News: आज Singer Khan Saab के पिता हुए सुपुर्द-ए-खाक, देखें Live

    कपूरथलाः मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब को एक माह में दोहरा दुख झेलना पड़ रहा है। हाल ही में खान साब की माता का निधन हुआ था। इस दुख से खान साब अभी बाहर नहीं निकल पाए थे कि अब उनके पिता इकबाल मुहम्मद का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। घर में हार्ट अटैक आने से पिता की मौत हो गई। आज खान साब के पिता को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खान साब के चाहने वाले मौजूद रहे। सबसे पहले खान साब ने पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਖਾਨ ਸਾਬ੍ਹ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਭਾਵੁਕ ਵਿਦਾਇਗੀ, ਗਾਇਕ ਕਬਰ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹ ਕੇ ਰੋ ਪਿਆ – ਕੀਤੀ ਦਿਲ ਛੂਹਣ ਵਾਲੀ ਅਪੀਲ!

    इसके बाद वे अपने परिजनों संग पार्थिव देह को लेकर पैतृक गांव भंडाल के कब्रिस्तान पहुंचे, जहां अंतिम नमाज की रस्में की गई। इसके बाद इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं सिंगर खान साब को दोहरा दुख झेलना पड़ रहा है। 18 दिनों के भीतर ही उनके सिर से मां और बाप का साया उठ गया। खान साब के करीबी दोस्त सरबर गुलाम सब्बा ने बताया कि खान साब के पिता इकबाल मुहम्मद कुछ समय पहले अपनी पत्नी के देहांत के बाद से काफी उदास चल रहे थे।

    वह पहले सऊदी अरब में नौकरी करते थे, लेकिन जब खान साब एक सफल सिंगर बने तो उन्होंने अपने पिता को सऊदी अरब से भारत बुला लिया था। तब से वे अधिकतर समय अपने गांव भंडाल दोना और कुछ दिन फगवाड़ा में रहते थे। सब्बा ने बताया, “खान साब ने अपने पिता से कहा था कि आपने विदेश में रहकर हमारी अच्छी परवरिश की, अब भारत में रहकर पांच वक्त की नमाज अदा करें।” लेकिन माता के देहांत की बात को उन्होंने दिल पर ले लिया और उस दिन के बाद से वे गुमसुम रहने लगे थे।

     

  • Punjab News: नशा तस्कर पति-पत्नी के घर पर चला पीला पंजा

    Punjab News: नशा तस्कर पति-पत्नी के घर पर चला पीला पंजा

    कपूरथलाः पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ चलाई गई ‘नशा युद्ध’ मुहिम के तहत आज गांव सेचां में नशा तस्करों द्वारा पंचायत की जमीन पर बनाए गए घर पर बी.डी.पी.ओ. के आदेश पर पुलिस ने पीला पंजा चलाया। इस मौके पर एस.एस.पी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि बी.डी.पी.ओ सुल्तानपुर लोढी के आदेशानुसार पुलिस ने अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    उन्होंने कहा कि थाना सुल्तानपुर लोढी के अंतर्गत आने वाले गांव सेचां में सरबजीत सिंह उर्फ़ बब्बी पुत्र जरनैल सिंह निवासी सेचां और उसकी पत्नी जसपाल कौर उर्फ़ सुमन पत्नी सरबजीत सिंह ने गांव में लगभग 7 मरले पंचायत भूमि पर कब्जा कर घर बना रखा था। दंपति पर एन.डी.पी.एस. के 17 मामलें दर्ज हैं, जिनमें पति पर 10 और पत्नी पर 7 मामले हैं। तूरा ने बताया कि पंचायत विभाग ने पुलिस को पंचायत स्थल का कब्जा हटाने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए लिखा था, जिसके तहत पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।

    इस दौरान बी.डी.पी.ओ. सुल्तानपुर लोढी ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा सरबजीत सिंह और उसकी पत्नी को पंचायत स्थल खाली करने के लिए पंजाब पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 34 के तहत तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संबंधित अवैध कब्जाधारकों ने जगह नहीं छोड़ी। तूरा ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की काली कमाई से हुई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।