Category: Punjab>Kapurthala

  • मस्कट में फंसी Jalandhar की युवती संत सीचेंवाल के प्रयासों से लौटी, मानव तस्करी को लेकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    मस्कट में फंसी Jalandhar की युवती संत सीचेंवाल के प्रयासों से लौटी, मानव तस्करी को लेकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    कपूरथलाः घर की गरीबी दूर करने के सपने लेकर अपनी सहेली के कहने पर ओमान गई जालंधर ज़िले की एक युवती के लिए विदेश जाना उसकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा दर्दनाक अनुभव बन गया। मस्कट (ओमान) से बड़ी मुश्किल से वापस लौटी इस पीड़िता ने कहा कि राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की मदद से उसे दूसरा जन्म मिला है। पीड़िता ने बताया कि वह 15 जून को अमृतसर से मुंबई होते हुए मस्कट पहुंची थी। वहां पहुंचते ही उसे एहसास हो गया कि वह किसी जाल में फंस गई है। उसे एक दफ्तर जैसी जगह पर रखा गया, जहां 10 से अधिक अन्य भारतीय लड़कियां भी कैद जैसी हालत में थीं। हर रोज़ 12 घंटे तक बिना रुके काम कराया जाता और थोड़ी-सी गलती पर बेमानवीय तरीके से पिटाई की जाती थी। खाने के लिए ठीक-ठाक भोजन भी नहीं मिलता था। उसने बताया कि एक महीने तक सिर्फ पानी पीकर गुज़ारा करना पड़ा था। पाँच महीने नर्क जैसी जिंदगी बिताकर वापस आई पीड़िता ने ओमान में चल रही मानव तस्करी का भंडाफोड़ किया।

    पीड़िता ने कहा 5 महीने की नरक जैसी ज़िंदगी बिताकर वापस लौटी पीड़िता ने ओमान में चल रहे मानव तस्करी के जाल का खुलासा किया। उसने बताया कि लड़कियों को पहले बड़े- बड़े सपने दिखाकर वहां बुलाया जाता है, लेकिन वीज़ा खत्म होने पर असलियत सामने आ जाती है। एजेंट उन्हें जबरदस्ती गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं या और लड़कियां लाने की शर्त रखते हैं या फिर लाखों रुपए की मांग करते हैं। इसी तरह वह भी अपनी सहेली के ज़रिए इस जाल में फंस गई थी। उसने कहा कि कुछ लड़कियों से गलत काम करवाने की कोशिश की जाती और इनकार करने पर उन्हें सख्त यातनाएं दी जाती थीं। कई बार तो पीट-पीटकर आधी मौत के हाल पर छोड़ दिया जाता था।

    उसकी मां ने बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया, जिन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले को वहां पहुंचाया। उनके प्रयासों और विदेश मंत्रालय के साथ-साथ ओमान में भारतीय दूतावास के सहयोग से वह सुरक्षित वापस आ सकी। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों के कारण कुछ दिन पहले कंबोडिया से लौटे जालंधर के एक युवा ने खुलासा किया कि वहां भारतीयों से साइबर संबंधी गैरकानूनी काम कराए जा रहे हैं। एजेंटों द्वारा थाईलैंड में उच्च वेतन वाले काम का लालच देकर नौजवानों को कंबोडिया की कंपनियों में बेच दिया जाता है। वहाँ इनकार करने वालों के साथ भी सख्त मारपीट की जाती है। पीड़िता ने बताया कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल वहां पहुंचते ही छीन लिया गया था।

    उसकी मां ने जब यह बात संत बलबीर सिंह सीचेवाल तक पहुंचाई, तो उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पूरा मामला वहां तक पहुंचाया। उनके प्रयासों और विदेश मंत्रालय व ओमान स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से यह युवती आखिरकार सुरक्षित रूप से भारत वापस लौट सकी। वहीं इस मामले को लेकर संत सीचेवाल ने इस अवसर पर अपील की कि जो भी युवा अरब देशों या अन्य विदेशों में काम के लिए जा रहे हैं, वे पहले अपने वीज़ा की जांच ज़रूर करें कि वह वर्क वीज़ा है या टूरिस्ट वीज़ा। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर ट्रैवल एजेंट टूरिस्ट वीज़ा पर लड़कियों को ले जाते हैं और वहां जाकर उनका शोषण किया जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी संत सीचेवाल के प्रयासों से म्यांमार से 4 युवाओं की सुरक्षित वापसी करवाई जा चुकी है, जो इसी तरह के मानव तस्करी गिरोहों के जाल में फंसे हुए थे।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 30 वर्षीय नौजवान की कनाडा में मौत

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 30 वर्षीय नौजवान की कनाडा में मौत

    कपूरथलाः जिले के भुल्तथ से कनाडा गए 30 वर्षीय नौजवान की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनविंदर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी गांव भटनूरा कलां के रूप में हुई है। घटना के बारे में पता चलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। परिवार के अनुसार मनविंदर 2 साल पहले वर्क परमिट पर बिल्डिंग निर्माण का काम करने के लिए कनाडा के शहर सरी गया था। जहां बेल्ट लगाकर वह बिल्डिंग पर काम कर रहा था।

    इस दौरान अचानक बेल्ट टूट जाने से वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल मनविंदर सिंह को साथियों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह पिछले 4-5 दिन चले उपचार के बाद आज नौजवान का निधन हो गया है। इस घटना से मृतक मनविंदर का परिवार सदमे में है।

  • Punjab News: Singer Mankirt Aulakh ने Birthday पर बाढ़ पीड़ितों के लिए संत महापुरुषों को सौंपे ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Mankirt Aulakh ने Birthday पर बाढ़ पीड़ितों के लिए संत महापुरुषों को सौंपे ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में पंजाबी गायक मनकीरत औलख जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ से प्रभावितों को 21 सोनालिका ट्रैक्टर दान किए हैं। मनकीरत औलख ने संत बाबा हाकम सिंह जी, सरहाली साहिब को 21 ट्रैक्टर सौंपे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनकीरत ने कहा कि आज हमने इस क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संतों को 21 ट्रैक्टर दिए हैं और आवश्यकता के अनुसार इन ट्रैक्टरों का उपयोग किया जाएगा।

    ये ट्रैक्टर ऐतिहासिक गुरुद्वारा हट साहिब के बाहर लाइन में खड़े किए गए, जहां गुरु नानक देव जी ने ‘तेरा-तेरा’ तौल किया था। मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ित किसानों की 100 ट्रैक्टरों की सेवा करने का वादा किया था। ऐसे में वह इस वादे को लगातार पूरा कर रहे हैं। आज उन्होंने अपने जन्मदिन पर 21 ट्रैक्टरों की सेवा करके इस नेक काम को जारी रखा है। हर ट्रैक्टर पर ‘टीम मनकीरत औलख’ लिखा हुआ है।

    यह पहली बार नहीं है जब मनकीरत औलख ने जरूरतमंदों की मदद की हो। इससे पहले भी वह 20 ट्रैक्टरों की सेवा कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मानसा जिले में बाढ़ के कारण घर ढह जाने पर एक कबड्डी खिलाड़ी के लिए भी घर बनवाने में मदद की थी।

  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    कपूरथलाः नडाला में पंजाबी गायक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह बकरपुरी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भुलत्थ थाने की पुलिस गांव बकरपुर पहुंची, जहां उन्होंने पंजाबी गायक सुरिंदर सिंह बकरपुरी के शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    थाने के प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरिंदर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। उनके परिजन और परिचित भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस जांच के दाैरान ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं गायक की मौत को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

    Punjab News: बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

    कपूरथलाः जिले के स्थानीय कोटू चौक के पास बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को मोहल्ला वासियों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस के ईएमटी विक्रमजीत सिंह और पायलट लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है।

    मौके पर पहुंचकर उन्होंने व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसकी लाश को मोर्चुरी में रखवा कर थाना सिटी को सूचित कर दिया गया है।

  • Punjab News: आज गायक Khan Saab की मां होंगी सुपुर्द-ए-खाक, पैतृक गांव पहुंचा शव, देखें Live

    Punjab News: आज गायक Khan Saab की मां होंगी सुपुर्द-ए-खाक, पैतृक गांव पहुंचा शव, देखें Live

    कपूरथलाः मशहूर पंजाबी सिंगर खान साहब की मां सलमा परवीन का दो दिन पहले निधन हो गया था। वहीं आज सलमा परवीन को दोपहर 1 बजे नमाज ए जनाजा के बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनका शव शुक्रवार को खान साहब के पैतृक गांव भंडाल दोना (कपूरथला) पहुंच गया है। वहीं “मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सिंगर खान साहब भी कनाडा से भारत लौट आए हैं। इसके लिए उन्हें सरी में अपना शो भी कैंसिल करना पड़ा। शुक्रवार रात को ही खान साहब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे गए थे। आज वह अपने पैतृक गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। सलमा परवीन को अंतिम विदाई देने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंच सकते हैं।”

    बता दें कि चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को सलमा परवीन ने दम तोड़ा था। वह लंबे समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की देखरेख में थीं। इसके बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। जिस दिन सलमा परवीन की मौत हुई, उसी दिन कनाडा के टाइम के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 7 बजे) सिंगर खान साहब का सरी में शो था। इस शो को खान साहब ने भारत और पाकिस्तान के पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद को फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।

    “हालांकि, शो से पहले ही सिंगर को अपनी मां की मौत की सूचना मिल गई। उन्होंने कनाडा में शो को कैंसिल करवा दिया और फ्लाइट पकड़कर शुक्रवार देर रात ही भारत लौट आए। परिवार के करीबी लोग बताते हैं कि सलमा परवीन धार्मिक और मिलनसार महिला थीं। उनके निधन से परिवार में सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था। वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।

    बता दें कि सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम बदलकर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।”

  • Punjab News: किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब में ब्यास दरिया में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने कपूरथला के डीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि डेरा ब्यास की गतिविधियों के कारण नदी ने अपना मार्ग बदल लिया है और इसी वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि डेरा ब्यास द्वारा नदी के प्रवाह से छेड़छाड़ की गई, जिससे हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं और सैकड़ों एकड़ जमीन दरिया की चपेट में आ गई।

    इस वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिनकी जमीनें पानी में समा गई वो अब उन्हें वापिस कैसे मिलेगी। इस सारी स्थिति के लिए डेरा जिम्मेदार है। किसानों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा दिया। किसानों ने घंटों तक डीसी दफ्तर कपूरथला के मुख्य गेट पर धरना दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में भी उठाया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • Punjab News: इस मामले में हाईकोर्ट ने SSP पर लगाया 50,000 रुपये का जुर्माना

    Punjab News: इस मामले में हाईकोर्ट ने SSP पर लगाया 50,000 रुपये का जुर्माना

    कपूरथलाः पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कपूरथला पुलिस की घोर लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी को जुर्माना लगाया। हाईकोर्ट ने 6 साल से भगोड़ा घोषित अपराधी को गिरफ्तार ना करने पर कपूरथला के एसएसपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि 31 अगस्त 2017 को कपूरथला पुलिस थाने में राजेश महाजन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उसकी अग्रिम जमानत तीन बार खारिज हो चुकी थी।

    2019 में कपूरथला की ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बावजूद, पिछले छह सालों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोई ठोस कोशिश नहीं की। हाल ही में जब आरोपी ने एक बार फिर से जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने एसएसपी कपूरथला से जवाब मांगा। जवाब में एसएसपी ने स्वीकार किया कि जांच अधिकारियों की ओर से गलती हुई है।

    इस पर कोर्ट ने आरोपी को सरेंडर कर जमानत लेने के आदेश दिए। वहीं, छह सालों तक कार्रवाई न करने के लिए एसएसपी को लापरवाह मानते हुए 50 हजार का जुर्माना ठोका और जांच अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिसको लेकर अब हाईकोर्ट ने ना केवल एसएसपी को दोषी ठहराया, बल्कि यह भी निर्देश दिया कि 2019 से अब तक इस केस से जुड़े सभी जांच अधिकारी और एसएचओ के खिलाफ तीन माह के भीतर विभागीय कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar Road पर गद्दों की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें Live

    Jalandhar Road पर गद्दों की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें Live

    कपूरथलाः जालंधर रोड पर स्थित गांव धुआंखे में आज सुबह एक गद्दों की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर काला धुआं फैल गया।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आग के भयानक रूप को देखते हुए जालंधर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं। घटना के दौरान अभी तक किसी के भी जानी नुकसान की खबर नहीं है, पर फैक्ट्री आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

    https://encounternewspaper.com/punjab/kapurthala-terrible-fire-breaks-out-in-factory-rescue-operation-underway/

    आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी सूचना मिलने के बाद SDM इर्विन कौर और डीएसपी दीपकरण सिंह मौके पर पहुंचे। ये फैक्ट्री गांव नूरपुर दोना में है। डीएसपी सबडिवीजन बताया कि फैक्ट्री में 9 बजे काम शुरू होता था। सुबह 8:15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिर्फ 7- 8 लोग ही मौजूद थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए हैं।

    Read in English:-

    https://encounternews.in/punjab/mattress-factory-in-kapurthala-engulfed-in-flames-smoke-visible-from-jalandhar/

    हालांकि एक कर्मचारी के फैक्ट्री के अंदर होने का शक जताया जा रहा है। कुछ साथी यह भी बता रहे हैं कि वह सुरक्षित बाहर आ चुका है। लेकिन घटनास्थल पर वह मौजूद नहीं है। अभी तक कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर तथा जालंधर सेफायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा चुका है। 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

     

  • Punjab News: दवाई लेने जा रहे दपंति के साथ हुआ हादसा, मौत

    Punjab News: दवाई लेने जा रहे दपंति के साथ हुआ हादसा, मौत

    सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला जिले के गोइंदवाल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां गांव मंगूपुर के पास कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा टीम ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक पति-पत्नी की पहचान सेवा मुक्त 73 फकीर सिंह पुत्र उजागर सिंह और 71 वर्षीय बलवीर कौर पत्नी फकीर सिंह निवासी परमजीतपुर (आलूपुर) सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दवाइयां लेने के लिए गोइंदवाल जा रहे थे। इस दौरान वह तलवंडी चौधरीयां से आगे गांव मंगूपुर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के लिए मोटरसाइकिल PB 09 AF 2249 को मोड़ रहे थे।

    इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा गाड़ी PB 76 A 0028 के चालक ने उन्हें पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में आए पति-पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर थाना तलवंडी चौधरीयां की पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है और थाना मुखिया के अनुसार परिवार के बयान हासिल करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।