Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से मिली व्यक्ति की लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से मिली व्यक्ति की लाश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में स्थित आहलीकलां गांव में बीते दिन धुस्सी बांध के अंदर का एडवांस बांध टूट गया। इससे आसपास के 36 गांवों में बाढ़ आ गई। साथ ही 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई। सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव बाउपुर से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई। बता दें कि दरिया ब्यास ने इस इलाके को भारी नुकसान पहुंचाया है। बांध टूटने के बाद पूरा क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है।

    SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर लाश को पानी से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मर्ग कायम घर में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि ब्यास नदी का जलस्तर 1.57 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। इससे सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाकों में एडवांस बांध और 66 हजार एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान हुआ है।

    ड्रेनेज विभाग के एसडीओ खुशविंदर सिंह के अनुसार, हरिके हेडवर्क्स से डिस्चार्ज 1.88 लाख क्यूसेक से बढ़ाकर 2.26 लाख क्यूसेक कर दिया गया है। नहरों में 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार चौथे दिन हो रही बारिश से कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ में स्थिति और बिगड़ गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन सरताज सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा खेतों की सुरक्षा के लिए बनाया गया अस्थायी बांध भी टूट गया है। इससे और गांवों तथा फसलों में पानी भर गया है।

  • Punjab News: आटा चक्की की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आटा चक्की की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल के बाद अब पंजाब के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सुल्तानपुर लोधी के गांव कबीरपुर में आरा मशीन और आटा चक्की की छत गिर गई। इस हादसे में चक्की मालिक हरमेल सिंह और उनकी बुजुर्ग मां प्रकाश कौर मलबे में दब गए। घटना के दौरान जब मां-बेटा चक्की पर मौजूद थे, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई।

    उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांववासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना कबीरपुर गांव की है। घायल मां-बेटे को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    एसडीएम सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि चक्की की छत मिट्टी की बनी थी और उस पर भूसा लगा हुआ था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी के दबने से छत धराशायी हो गई। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले दोनों पीड़ितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

     

  • Phagwara News: ट्रक के टायर और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Phagwara News: ट्रक के टायर और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथला: फगवाड़ा हाईवे पर खड़े ट्रक के टायर और ड्राइवर सीट पर पड़े पैसे चोर चोरी करके फरार हो गए। चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। ट्रक ड्राइवर दिनेश ने बताया कि वह कपूरथला से गाड़ी लोड करके बनारस के लिए जा रहा था। जब वह फगवाड़ा के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी का टायर फट गया। उसके बाद उसने गाड़ी को साइड लगाकर पेंचर लगाने के लिए दुकान को ढूंढना शुरू किया।

    तभी बोलोरो गाड़ी में आए कुछ लड़कों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और 10-12 किलोमीटर करीब दूर ले गए। जहां पर जाकर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जब वह पैदल ही वापिस अपनी गाड़ी के पास आए तो देखा कि ट्रक के पिछला टायर और गाड़ी में पड़े मोबाइल और 5 हजार रुपए कैश गायब हो गए थे। पीड़ित द्वारा थाना सिटी फगवाड़ा के पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

  • Sultanpur Lodhi में आहली कलां का एडवांस बांध टूटा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें Live

    Sultanpur Lodhi में आहली कलां का एडवांस बांध टूटा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें Live

    2023 में भी इसी जगह से बांध टूटने से 35 गांवों की फसलें हो गई थी बर्बाद

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण लोगों के घर और फसलें पानी में डूब गई हैं वहीं कई पुल और मकान भी ढह गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने विभाग ने 26 और 27 तारीख को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं ब्यास दरिया में पानी के स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पानी के बढ़ने से किसानों की सांसे अटकी हुई हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि सुल्तानपुर लोधी इलाके से संबंधित गांव आहली कलां में किसानों द्वारा बनाया गया एडवांस बांध टूट गया है। हालांकि बचाव के लिए इलाके के लोग और संत महापुरुषों की अगुवाई में दिन-रात प्रयास जारी थे। कमजोर जगहों पर बांध को मजबूत करने का काम कई दिनों से चल रहा था। ज्ञात हो कि साल 2023 में भी इसी जगह से बांध टूटा था, जिसके बाद करीब 35 गांवों की हज़ारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई थीं। 2023 के जख्म अभी ठीक नहीं हुए थे कि 2025 में फिर से दरिया ब्यास ने यहां भारी तबाही मचाई है। बता देंकि मौसम विभाग द्वारा आज जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 27 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण, खासकर सीमावर्ती इलाकों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रेलवे ने पठानकोट के साथ लगते चक्की खड्ड पर बना अंग्रेजों के जमाने के रेलवे पुल डाउन लाइन को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। उसके साथ वाले रेल पुल की अप लाइन से कुछ ट्रेनें निकाली जा रही है।
  • Punjab News: केंद्रिय जेल में बंद कैदी की हुई मौत

    Punjab News: केंद्रिय जेल में बंद कैदी की हुई मौत

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में एक कैदी की मौत की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र लाल चंद के रूप में हुई है। जिसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर शालू ने बताया कि अजय कुमार जेल में बंद था।

    उसकी सेहत खराब होने के कारण उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि कैदी की जांच की गई तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि शव को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: CM Mann ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कपूरथला जिले के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधो के मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके हौसले को सलाम किया।

    मंड क्षेत्र के टापू जैसे गांवों तक जाने वाले पुल पर मुख्यमंत्री को ड्रेनज़ विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं सीएम मान ने गांव मंड बाउपूर में बाढ़ से प्रभावित फंसे लोगों का हालचाल जाना। सीएम मान को राज्य सभा सदस्य सींचेवाल उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया।

    इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, एसएसपी गौरव तूरा, आम आदमी पार्टी के हलका सुल्तानपुर लोधी के इंचार्ज संजय सिंह चीमा, कपूरथला हलके के इंचार्ज वकील करमबीर सिंह चंदी, फगवाड़ा हलके के इंचार्ज हर जी मान और भुल्तथ हलके के इंचार्ज वकील हरसिमरन सिंह घुम्मण के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, लोगों को मिलेगा मुआवजा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, लोगों को मिलेगा मुआवजा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के मंडल क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने सरकार की प्रशासनिक टीम मैदान में उतरी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रिंदर कुमार गोयल भी मौजूद रहे, जहां उन्होंने खुद लोगों के दर्द को समझने के लिए नाव द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को नजदीक से देखने के लिए ब्रिंदर कुमार गोयल के साथ राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, डीसी कपूरथला और एसएसपी कपूरथला भी नाव में बैठकर लोगों के घरों तक गए। मंत्री गोयल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग किसी भी हालत में अकेले नहीं हैं, सरकार की ओर से राहत कैंप और आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करवाई जा रही हैं।” लोगों के घरों में जाकर स्थिति जानने के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत सामग्री वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी कपूरथला की ओर से विशेष निगरानी टीम तैनात की गई हैं ताकि कोई भी पीड़ित परिवार बिना सहायता के न रह जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फसलों के मुआवज़े के लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग ज़िलों का दौरा कर सीधे लोगों तक पहुंचेंगे। ब्यास दरिया की डी-सिल्टिंग संबंधी ड्रेनेज विभाग के मुख्य इंजीनियर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर विचार कर पानी का स्तर घटने के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकार का पूरा ध्यान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, उनकी स्वास्थ्य देखभाल, राशन उपलब्ध कराना और पशुधन की देखभाल पर है।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटकर राहत कार्य किए जा रहे हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नावों के ज़रिए बाढ़ प्रभावित गांव सांगरा जाकर ज़रूरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया। बाढ़-रोधी कार्यों पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इन कार्यों पर पंजाब सरकार द्वारा 276 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा धुसी बांध पर 4 लाख मिट्टी से भरे बोरे रख दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धुसी और एडवांस बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें किसी प्रकार का ख़तरा नहीं है।

  • Punjab News: PRTC Bus से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: PRTC Bus से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, 2 गिरफ्तार

    कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने पीआरटीसी बस से भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। फगवाड़ा पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात एएसआई जतिंदर जितेंद्र पाल को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने फगवाड़ा बस अड्डे पर चेकिंग की।

    दिल्ली-कपूरथला रूट पर चल रही पीआरटीसी बस (PB-08-EW-5159) से 53.5 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह निवासी होशियारपुर और लवप्रीत सिंह निवासी तरनतारण के रूप में हुई है। एसएचओ उषा रानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

     

  • Punjab News: बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में पहुंचे सासंद Harbhajan Singh और संत सींचेवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में पहुंचे सासंद Harbhajan Singh और संत सींचेवाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः राज्यसभा के 2 सदस्यों ने बाढ़ से ग्रस्त हो रहे लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछा। दरअसल सासंद संत बलबीर सिंह सींचेवाल और सांसद व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर की मदद से दोनों सांसद पीड़ित लोगों के घरों तक पहुंचे। पिछले एक हफ्ते से बाढ़ के पानी में अपनी फसलों और घरों का नुकसान झेलने के बावजूद जब लोगों का हौसला बुलंद देखा तो हरभजन सिंह भज्जी भी हैरान रह गए। बातचीत के दौरान भज्जी ने कहा कि किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने के बावजूद भी उनका मनोबल नहीं टूटा बल्कि हौसले पूरी तरह से मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि यही असली पंजाबियत है कि दुखों में भी हौसला बनाए रखते हैं। दोनों सांसदों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चारा भी वितरित किया।

    भज्जी ने इस मौके पर उन किसानों का ज़िक्र करते हुए कहा की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और अगली फसल बोना भी चुनौती बना हुआ है। ऐसे आर्थिक संकट में घिरे होने के बावजूद भी वे दूसरे बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। हरभजन सिंह भज्जी ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी लोगों पर संकट आता है तो वे हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। इसी कारण उन्होंने पहले दिन से ही बाढ़ पीड़ितों के लिए एक्सकेवेटर, जेसीबी और दो नावों का प्रबंध करवा दिया था। इस अवसर पर भज्जी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाबा जी के साथ मिलकर वे इस मसले को केंद्र और पंजाब सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे और समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

    इस अवसर पर सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि वे बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में जाकर हाल जान रहे हैं और उनके पास राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में इंसान का पहला फर्ज बनता है कि वह दूसरों की मदद करे। संत सीचेवाल ने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा ही असल में मानवता की धरम है। उन्होंने कहा कि युवा सांसद हरभजन सिंह भज्जी के मन में हमेशा से लोगों की सेवा का जज़्बा रहा है। आज भी वे बाढ़ पीड़ितों के दर्द को करीब से जानने के लिए पूरे समर्पण के साथ आए हैं। संत सीचेवाल ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी लगन से काम कर रहा है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को लेकर संत सीचेवाल ने PM को पत्र लिखकर की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को लेकर संत सीचेवाल ने PM को पत्र लिखकर की ये मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश को लेकर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार इन इलाकों में हालातों का जायजा लिया जा रहा है। वहीं राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।


    उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मंड क्षेत्र के किसानों के साथ हर दूसरे या तीसरे साल ऐसा प्राकृतिक आपदा होता है, जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलें नष्ट हो जाती हैं। संत सीचेवाल ने पत्र के माध्यम से यह भी मांग की कि प्रभावित किसानों द्वारा बैंक से लिया गया कर्ज़ और उसकी किश्तें स्थगित की जाएं। उन्होंने कहा कि जब फसलें ही नष्ट हो गई हैं तो किसान कर्ज़ की किस्तें कैसे चुका पाएंगे। संत सीचेवाल ने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों के खेतों का विशेष मुआयना कराया जाए ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।

    संत सीचेवाल ने आज सुबह 8 बजे बाउपुर जाकर ब्यास नदी पर चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में लगे एडवांस बांधों को तीन जगहों करमूवाल पट्टण, बाउपुर और आहली कलां से खतरा उत्पन्न हो रहा है। संत सीचेवाल ने बताया कि इन एडवांस बांधों को टूटने से बचाने के लिए किसान दिन-रात प्रयासरत हैं। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के कपूरथला और तरन-तारन जिलों के मंड क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र, जो ब्यास नदी के बीच में टापू जैसी स्थिति में है, वहां लगभग 16 गांव हैं जो इस समय गंभीर रूप से प्रभावित हैं। पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हो रही तेज बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ रही है। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने पत्र के जरिए मांग की है कि पंजाब सहित पूरे देश के हर उस किसान का साथ दिया जाए जिसकी फसलें इस बाढ़ के कारण तबाह हुई हैं।