Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjabi युवक के साथ दुबई में हुआ भयानक हादसा, दर्दनाक मौत

    Punjabi युवक के साथ दुबई में हुआ भयानक हादसा, दर्दनाक मौत

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के रहने वाले युवक की दुबई में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कपूरथला के कस्बा सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला नवजोत सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत नवंबर 2024 में बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में दुबई गया था। जहां वह एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि बीते दिन नवजोत का तेल से भरा टैंकर अचानक पलट गया था जिससे हुए भीषण सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुबई में हादसे के बाद नवजोत को अस्पताल भर्ती करवाया गया था, मगर कुछ हाथ नहीं लगा, जब तक उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    हादसे की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया था। परिजनों के मुताबिक नवजोत अभी कुंवारा था और अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। नवजोत की मौत से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है। मृतक के पिता स्थानीय गुरुद्वारे में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवा निभा रहे हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

  • Jalandhar के पड़ोसी अस्पताल में Oxygen यूनिट हुआ बंद, स्वास्थ्य अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी अस्पताल में Oxygen यूनिट हुआ बंद, स्वास्थ्य अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जालंधर में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के बाद ट्रॉमा वार्ड में 3 मरीजों की मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर 3 डॉक्टर और हाउस सर्जन को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं सुपरवाइजर नरिंदर कुमार को भी वर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले के बाद अब कपूरथला के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन यूनिट बंद होने का मामला सामने आया है।

    इस मामले को लेकर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी इंदु बाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इंजीनियर द्वारा विजिट करवाने के बाद पता चला कि चोरों द्वारा कॉपर की पाइपें चोरी हो चुकी है। जिसके बाद इंजीनियर ने चोरी हुई पाइपों के खर्चे का ब्यौरा दिया है। इस ब्यौरे को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और ऑक्सीजन प्लांट को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

    स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया जाएंगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में है, ऐसे में मरीजों को ऑक्सीजन को लेकर को कमी नहीं है। महिला अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में उनकी ज्वाइनिंग से पहले की यह घटना है। उन्होंने माना कि अस्पताल में स्टाफ की कमी भी है।

    उन्होंने कहा कि उनकी ज्वाइनिंग से पहले भी उच्च अधिकारियों को मामले को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री के ध्यान में यह मामला है। सेहत मंत्री के दिशा निर्देशों पर ही पुरानी इमारत से बदलकर इमरजेंसी वार्ड को आईसीयू की नई इमारत में शिफ्ट किया गया है। उनका मानना है कि पुरानी इमारत खराब हो रही थी। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाएं मुहैय्या करवाए जाने के लिए नई इमारत में मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।

  • Punjab News: बस स्टैंड में मिला भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड में मिला भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला: बस स्टैंड परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब दोपहर के समय एक लिफाफे में मानव भ्रूण मिलने की खबर सामने आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार लिफाफा बस स्टैंड परिसर में बनी दुकानों के पास फेंका गया था। आसपास मौजूद लोगों ने दावा किया कि दो युवतियों को वहां लिफाफा फेंकते देखा गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

    डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घर में आग लगाकर महिला ने 3 वर्षीय बच्चे के साथ की जीवनलाला समाप्त

    Punjab News: घर में आग लगाकर महिला ने 3 वर्षीय बच्चे के साथ की जीवनलाला समाप्त

    कपूरथलाः जिले में कस्बे के स्थानीय बाजार में टांवी साहिब रोड पर स्थित एक घर में महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, महिला ने घर में आग लगाकर अपने और 3 साल के बच्चे की जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रीति पत्नी त्रैलोकन सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वहीं बच्चे की पहचान 3 वर्षीय परविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि महिला घर के ऊपर बने कमरे में अपने परविंदर सिंह के साथ रह रही थी। महिला का पति करीब 2 साल से दुबई गया हुआ है।

    आज दोपहर प्रीति ने अपने बच्चे के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में प्रीति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चे की निजी अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज काला संघियां एसआई अमरजीत सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर कपूरथला के थाना मुखी प्रभजोत कौर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: जंग का मैदान बनी जेल, वार्डन की फाड़ी वर्दी, 5 पर केस दर्ज

    Punjab News: जंग का मैदान बनी जेल, वार्डन की फाड़ी वर्दी, 5 पर केस दर्ज

    कपूरथलाः जिले की मॉडर्न जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जेल अचानक दंगल के अखाड़े में तबदील हो गई। दरअसल, मॉडर्न जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं होने के शक में तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के दौरान कुछ हवालातियों से प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद हवालातियों ने एकजुट होकर वार्डन पर हमला कर उसके साथ मारपीट की। वहीं इस घटना में कुछ हवालातियों ने वार्डन की वर्दी भी फाड़ दी है।

    इस संदर्भ में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली में 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने की है। पुलिस के अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि बैरकों की चेकिंग के दौरान हवालाती साजन सिंह की तलाशी में मोबाइल फोन सहित प्रतिबंधित वस्तुएं मिली।

    इसके बाद कुछ हवालातियां ने इकट्ठे होकर वार्डन अंग्रेज सिंह और वार्डन बलजीत सिंह से बरामद हुआ मोबाइल छीनने की कोशिश की। हवालातियों ने वार्डन अंग्रेज सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार मामले में हवालाती साजन सिंह निवासी मुक्तसर, कमलजीत सिंह निवासी बठिंडा, अमरीक सिंह निवासी मुक्तसर, जगप्रीत सिंह निवासी तरनतारन और गुरविंदर सिंह निवासी नकोदर जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjabi नौजवान का झील से शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjabi नौजवान का झील से शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    कपूरथलाः एक अच्छे भविष्य की कामना के लिए रोजी-रोटी कमाने और पढ़ाई के लिए कनाडा के विनिपेग शहर में भुलत्थ के नजदीकी गांव रापुर पीर बक्स के युवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई। जिसकी लाश संदिग्ध हालात में कनाडा की एक झील से मिली। खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने इसकी गहन जांच कराने की मांग की है। युवक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह निवासी रापुर पीर बक्स के रूप में हुई। परिवार वालों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। क्योंकि युवक का शव एक झील में मिला है।

    परिवार ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ काम के लिए करीब 8 साल पहले कनाडा गया था। मृतक युवक के पिता का लगभग 20 साल पहले ही निधन हो चुका था। इसलिए घर की जिम्मेदारी उसके सिर पर ही थी। मृतक की माता गुरमीत कौर और घर में दादी ही रहती हैं। माता गुरमीत कौर ने बताया कि मेरा बेटा आठ साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम काम भी करता था, जहाँ उसकी लाश कनाडा की एक झील से मिली। उन्हें यह बात तब पता चली जब वहां की पुलिस ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और फिर उन्होंने उसकी माता को फोन कर सूचना दी।

    उसकी माता ने कहा कि मेरा लड़का मुझसे बात करके काम पर गया था, उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत जिस तरह हुई है, वह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसे मारकर कनाडा की झील में फेंका गया था। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे लड़के से 16 तारीख को बात हुई थी कि मैं अपने काम पर जा रहा हूँ और अब मैं घर में हूँ, जिसके बाद वह सुबह उठकर काम पर चला गया।

    उसने बताया कि मैं ठीक-ठाक हूँ, लेकिन सुबह 4 बजे उसकी यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर रिश्तेदारों और परिवार वालों ने भी कहा कि यह गुरसिख लड़का एक बहुत ही अच्छा परिवार वाला था, जो यह घटना हुई है उसकी गहन जांच होनी चाहिए और इसका न्याय मिलना चाहिए।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में हुआ हादसा, गिरी 100 साल पुरानी इमारत, बिजली हुई बंद

    Punjab News: सब्जी मंडी में हुआ हादसा, गिरी 100 साल पुरानी इमारत, बिजली हुई बंद

    कपूरथलाः पंजाब भर में हो रही बारिश के कारण कई जिलों में हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात 2.30 बजे कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात खस्ताहाल इमारत भरभरा कर गिर गई। इस घटना के दौरान इमारत के सामने से गुजर रही बिजली की तारों पर मलबा गिरने से तार और आसपास लगे बिजली के खंभे टूट गए। जिसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    सब्जी मंडी में दिन के समय काफी भीड़ होती है। अगर दिन के समय यह हादसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सब्जी मंडी के दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार यह खस्ताहाल इमारत पिछले 8-9 साल से बंद पड़ी थी। यह इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसमें किसी समय बाली समोसे वाले की दुकान हुआ करती थी जिसके देहांत के बाद से यह इमारत बंद पड़ी थी।

    मंगलवार से कपूरथला में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद देर रात लगभग 2:30 बजे इमारत अचानक गिर गई। आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग बाहर निकल आए। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। इमारत का मलबा बिजली के तारों पर गिरने से आसपास लगे कई बिजली के खंभे टूट गए हैं। पॉवरकॉम विभाग को सूचना दे दी गई है। घटना स्थल पर इमारत के मलबे को हटाने का काम जारी है।

  • Punjab News: पवित्र बेई की सफाई के 25 वर्ष पूर्ण, CM Mann ने जल संरक्षण का दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: पवित्र बेई की सफाई के 25 वर्ष पूर्ण, CM Mann ने जल संरक्षण का दिया संदेश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सुल्तानपुर लोधी स्थित पवित्र काली बेईं नदी की कार सेवा की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी धरती है और उन्हें दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल का जल और वायु बचाने का अभियान सफलता से चल रहा है। उन्होंने इसके लिए संत सीचेवाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जल स्रोत प्रदूषित हैं। हमारे राज्य का नाम पंजाब के दरियाओं के नाम पर रखा गया था और जमीन के ऊपर और नीचे दोनों जगह का पानी प्रदूषित होने लगा है।

    सरकार ने सभी नहरों और अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि जल बचाने का संकल्प लेने की जरूरत है। सीचेवाल ने जल खेलों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे पंजाब का नाम रोशन हुआ। संत सीचेवाल के पास राज्यसभा की शक्ति है, जिससे कुछ भी संभव है। अगला लक्ष्य बुड्ढा नाले की सफाई है, यह कार्य संत द्वारा बखूबी किया जा रहा है। इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बेअदबी के लिए नया कानून बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाबी समुदाय त्याग करने वाला समुदाय है, जिसके कारण वे अपने हक का पानी किसी को नहीं दे सकते। पंजाब सरकार ने 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा भी शुरू किया है और सरकार नशे के खिलाफ भी सख्त अभियान चला रही है। इन सभी प्रयासों के चलते आप सरकार फिर से पंजाब को रंगला पंजाब बनाएगी।

    संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और बताया कि कैसे पवित्र काली बेईं की सफाई का कार्य किया गया और पर्यावरण बचाने की यह लड़ाई भविष्य में भी जारी रहेगी। हवा, पानी और धरती बचेंगे तभी हमारा भविष्य बचेगा। उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगा, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और शुद्धा हवा में तंदुरुस्त रहा जा सके।

  • Kapurthala News: सिविल अस्पताल में पुलिस के सामने दो गुटों में झड़प, वीडियो वायरल

    Kapurthala News: सिविल अस्पताल में पुलिस के सामने दो गुटों में झड़प, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के चलते झड़प हो गई। दोनों पक्ष अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसा में घायल युवकों का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करे

    पहली घटना सिटी हॉल के पास हुई कि है, जहां हिमांशु नामक युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को अस्पताल लाया गया।

    दूसरी घटना सीनपुरा चौक की है, जहां गोल्डी नाम के युवक पर हमला कर उसका पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया।

    दोनों घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉ. नवदीप सिंह ने किया। उन्होंने दोनों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार कर सिटी थाने भेजी। रात करीब 11 बजे सीनपुरा निवासी गोला भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद दोनों गुटों में एक बार फिर कहासुनी और झड़प हो गई।

    हालात बिगड़ते देख डॉक्टर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीसीआर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। इसके बाद सिटी थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

    घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस जिसे जांच का हिस्सा बना रही है। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में SDM के ड्राइवर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में SDM के ड्राइवर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी में उस समय माहौल गरमा गया, जब निर्मल कुटिया के पास स्कूटी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में एसडीएम के ड्राइवर पर दूसरे पक्ष द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पर हमलावरों ने लाठियों और तेजधार हथियारों हमला कर दिया। घटना को लेकर कार्यालय में मौजूद कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइव को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कानूनगो सहायक गुरप्रीत सिंह पटवारी के कार्यालय में राजस्व संबंधी काम से आए थे। जहां उन्होंने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

    मामला बढ़ने पर ट्रैक्टर चालक ने 8-10 साथियों को बुला लिया। हमलावर लाठियों और तेजधार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। पटवारी लवप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह ने घायल गुरप्रीत को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार गुरप्रीत की दोनों बाजुओं और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।