Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    कपूरथला: थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन घंटों के भीतर बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि दोनों आरोपी युवक और युवती मिलकर शहर में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जो खासतौर पर बुजुर्गों को निशाना बना उनका पर्स व मोबाइल छीन मोटरसाइकिल पर फरार हो जाते थे।

    दोनों आरोपी आर्या समाज के पास एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन मौके से फरार हो गए थे। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 5 नशीली गोलियां और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि दोनों नशा करने के आदि है। जिसकी पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

  • Punjab News: सैनिक स्कूल में करंट लगने से 2 की माैत

    Punjab News: सैनिक स्कूल में करंट लगने से 2 की माैत

    कपूरथलाः सैनिक स्कूल कपूरथला में शहद करंट लगने से 2 लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार और सचिन दोनों निवासी जालंधर के ताैर पर हुई है। दोनों यूपी के मूल निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मूल निवासी दिनेश अपने मामा ननसो और सचिन के साथ सैनिक स्कूल में शहद निकालने आया था।

    इसी दाैरान दिनेश और सचिन लोहे की सीढ़ी ला रहे थे कि सीढ़ी हाइपरटेंशन तारों से टकरा गई और दोनों की झुलसने से माैत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

  • Punjab News: 2 साल पहले डोंकी लगाकर गए युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 साल पहले डोंकी लगाकर गए युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, देखें वीडियो

    40 लाख रुपये लगाकर बेटे को भेजा था विदेश

    कपूरथलाः पंजाब की युवा पीढ़ी के सिर पर विदेश जाने का क्रेज है। जिसके चलते युवा पीढ़ी का अगर एक नंबर में वीजा नहीं आ रहा तो वह डोंकी लगाकर जाने को तैयार है। भारी मात्रा में लोग ढोंकी लगाकर अमेरिका जा रहे है। ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी के गांव भैणी हुसै खां से सामने आया है। जहां 2 साल पहले डोंकी के रास्ते अपने भविष्य को सुनहरा बनाने और अच्छी रोज़ी-रोटी की तलाश में अमेरिका गए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है। विनोद सिंह को कैंसर नामक बीमारी ने अमेरिका पहुंचते ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। जिसके कारण वह वहां लंबे समय तक बीमार रहा और अब उसकी मौत हो गई। विनोद के मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। मृतक युवक के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों में कई सपने संजोकर अपने बेटे विनोद सिंह को 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। पर उन्हें नहीं पता था कि उन पर इतना बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। विनोद के पिता का कहना है कि जब उन्होंने विनोद को अमेरिका भेजा था तो वह 7 महीने बाद वहां पहुंचा था क्योंकि 7 महीने वह डोंकी के रास्ते जंगलों के बीच से गुज़रता रहा और लंबा सफर तय करने के बाद अमेरिका पहुंचा। अमेरिका पहुंचने के एक महीने बाद ही उसे कैंसर जैसी बीमारी हो गई, जिसके बारे में उन्हें विनोद के साथ रहने वाले दोस्तों से पता चला। लंबे समय तक विनोद का इलाज उसके दोस्तों की मदद से किया जा रहा था, लेकिन अंत में इस बीमारी से लड़ते-लड़ते विनोद की मौत हो गई। रोती हुई विनोद की मां की आंखें आज भी अपने बेटे के इंतजार में हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि वे बहुत बड़े खर्चे में फंस चुके हैं और यह कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार उनके इस दुख भरे वक्त में जरूर मदद करे।
  • Jalandhar News : नशा सप्लाई करने जा रहे 3 तस्कर 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : नशा सप्लाई करने जा रहे 3 तस्कर 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के थाना ढिलवां पुलिस ने हाइटेक नाके पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जोकि अमृतसर से लाई जा रही थी और जालंधर में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    एसपी (आई) प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि थाना ढिलवां एसएचओ मनजीत सिंह पुलिस टीम के साथ ढिलवां हाइटेक नाके पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी अमृतसर की तरफ से एक आल्टो कार नंबर पीबी08एफए-8035 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार में 3 लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीप सिंह उर्फ दीप पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी दशहरा ग्राउंड डिवीजन नं.5 जालंधर, बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र हरबंस सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा डिवीजन नं.5 जालंधर व सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गणेश नगर बस्ती डिवीजन नं.5 जालंधर बताया।

    जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह हेरोइन की खेप जालंधर में किसी ग्राहक को सप्लाई करनी थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी बलजिंदर सिंह पर पहले भी दो मामले एनडीपीएस के दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से और भी कई अहम खुलासे हो सकते है।

  • Punjab News: Civil Hospital में फर्जी Negative Dope Test Report जारी के मामले में 2 कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: Civil Hospital में फर्जी Negative Dope Test Report जारी के मामले में 2 कर्मी गिरफ्तार

    कपूरथलाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहते विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल भुल्लथ में घोटाले का पर्दाफाश किया है, जहां कर्मचारी फर्जी निगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस की टीम ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ ​​सोनू वार्ड अटेंडेंट और भोलू उर्फ ​​इस्माइल के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी मान सिंह, संविदा प्रयोगशाला तकनीशियन है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उसे नेगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए 10,000 रुपए की मांग की थी। आगे की जांच से पता चला है कि आरोपी नियमित रूप से टेस्ट के नतीजों में हेरफेर करने के लिए रिश्वत ले रहे थे, जिसका इस्तेमाल बाद में हथियार लाइसेंस आवेदनों और नवीनीकरण के लिए किया जाता था।

    शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग और सकारात्मक और गलत दोनों तरह की नकारात्मक रिपोर्ट के सबूत पेश किए। उन्होंने आगे बताया कि जालंधर रेंज के विजीलैंस ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और 7ए और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 19 दिनांक 17/04/2025 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. मोहितपाल और फरार लैब टेक्नीशियन मान सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। विजीलैंस ब्यूरो अन्य स्टाफ सदस्यों की संलिप्तता और घोटाले की पूरी सीमा की भी जांच कर रहा है।

     

  • Punjab News: ग्रंथी पर किया हमला, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

    Punjab News: ग्रंथी पर किया हमला, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव सैंचा में गुरु घर के ग्रंथी सिंह पर हमला कर उनके साथ मारपीट की खबर सामने आई है। ग्रंथी सिंह का आरोप है कि हमलावर नशा तस्करी का कारोबार करते हैं और जब उसने हमलावारों को गुरु घर के अंदर गाड़ी खड़ा करने से मना किया तो उनके द्वारा उस पर हमला किया गया। इस मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक महिला समेत 4 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान ग्रंथी सिंह जीत सिंह पुत्र हरणेक सिंह निवासी सैंचा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से गुरुद्वारा श्री अंगीठा साहिब गांव सैंचा में ग्रंथी के तौर पर सेवा निभा रहा हैं। दोपहर लगभग 12 बजे गांव के ही नशे का कारोबार करते 4 से 5 व्यक्ति रोजाना गुरुद्वारा साहिब के अंदर गाड़ी खड़ी करके चले जाते थे। जब उसने गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब 75 वर्षीय माता प्रीतम कौर, पत्नी हरणेक सिंहछुड़ाने के लिए बीच में आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में माता की बाजू की हड्डी टूट गई।

    ग्रंथी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में ये लोग खुलेआम नशे का कारोबार करते हैं और गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: Street Dog को लेकर हुई लड़ाई में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    Punjab News: Street Dog को लेकर हुई लड़ाई में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    कपूरथला: मोहल्ला सीनपुरा में देर रात हंगामा हो गया जब कुत्ते को लेकर दो परिवार आमने-सामने हो गए। जिसके बाद मोहल्ले मे दोनों गुटों के लोगो द्वारा ईट पत्थरबाजी की गई। इस घटना मे दोनों पक्षों के लोग ज़ख्मी हुए है। जिन्हें परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

    जानकारी अनुसार एक पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी ने एक आवारा कुत्ते को गली में रखा हुआ है, जो अक्सर आने-जाने वाले राहगीरों को तंग करता है। कई बार उन्होंने उक्त परिवार को ऐसा करने से रोका है। देर रात जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस आए, तो कुत्ते ने बच्चे को ज़ख्मी कर दिया।

    जब उन्होंने इस संबंध में विरोध जताया, तो परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें ज़ख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष ने सभी आरोपो को नकारते हुए कहा कि वह कुत्ता उनका पालतू है ,ऐसी कोई घटना नहीं हुई। रंजिश में उनके परिवार पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ब्यास दरिया में 3 बच्चे बहे, Rescue जारी

    Punjab News: ब्यास दरिया में 3 बच्चे बहे, Rescue जारी

    कपूरथला : जिले के गांव किशनवाला के पास ब्यास दरिया में नहाने गए बच्चों की पानी में बह जाने की खबर है। बताया जा रह है कि बैसाखी के पर्व पर 3 बच्चे नदी में नहाने गए थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि बच्चे वापिस नही लौटे और नदी मे बह गए है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। फिलहाल गोताखोरों की मदद से बच्चों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बच्चे की उम्र कितनी है और वह किस इलाके के रहने वाले है।

     

  • Punjab News: Civil Hospital में मची अफरा-तफरी, नवजीवन केंद्र से भागे 8 युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में मची अफरा-तफरी, नवजीवन केंद्र से भागे 8 युवक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल में उस समय स्टाफ में हड़कंप मच गया। जब अस्पताल में बने नवजीवन केंद्र में इलाज के लिए भर्ती 8 युवक भाग गए। जिसके बाद नवजीवन केंद्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड व स्टाफ नर्स ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। जिसके बाद एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने काबू कर लिया। जबकि फरार चल रहे अन्य युवकों की तलाश जारी है। नवजीवन केंद्र के इंचार्ज डॉ. अमन सूद ने बताया कि यहां से 7-8 युवक भागे हैं।

    इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें कहां लापरवाही हुई है। केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड व एक स्टाफ नर्स तैनात होते हैं। यदि स्टाफ की लापरवाही सामने आई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएमओ डा. इंदू बाला ने कहा कि इन लोगों को स्वेच्छा से रखा जाता है। फिर इस मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, डॉ. रिचा भाटिया को किया सस्पेंड

    Punjab News: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, डॉ. रिचा भाटिया को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः सिविल सर्जन डॉक्टर ऋचा भाटिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सिविल सर्जन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिविल सर्जन के खिलाफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी कुमार राहुल ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्टाफ के प्रति अपनाए जा रहे खराब व्यवहार के कारण स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक पंजाब चंडीगढ़ में निर्धारित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि आज सिविल सर्जन कार्यालय के खिलाफ क्लेरिकल स्टाफ ने हड़ताल की और डी.सी. को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सूचित किया, जिसके तुरंत बाद सिविल सर्जन के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। इस निलंबन अवधि दौरान सिविल सर्जन को गुजारा भत्ता नियमानुसार मिलेगा। इस पत्र में बाकायदा दर्ज है कि यह आदेश सामर्थ्य अधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार की सुबह सिविल अस्पताल कपूरथला स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन के अड़ियल व्यवहार को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल को मांगपत्र सौंपा।