Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: शौंक का Craze, व्यक्ति ने आंखों में बनवाया Tattoo, देखें वीडियो

    Punjab News: शौंक का Craze, व्यक्ति ने आंखों में बनवाया Tattoo, देखें वीडियो

    कपूरथला: कहते हैं शौंक की कोई हद नहीं होती और कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने शौंक को पूरा करने के लिए किसी भी हद को पार करने को हमेशा तैयार रहते हैं , कुछ ऐसा ही कर दिखाया पंजाब के कपूरथला के रहने वाले सरोमन ने जिसने अपनी आंखों में ही टैटू बना डाले। जहां पूरी दुनिया में लोगो के सिर टैटू बनाने का शोक इस कदर घर कर चुका है कि लोग अपने शरीर के विभिन्न विभिन्न अंगों पर टैटू बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं ।

    इसी शौंक के चलते देश विदेश के कई सेलिब्रेटी भी अपने शरीर पर कई तरह के टैटू बना चुके हैं जो बहुत प्रसिद्ध भी हुए। लेकिन पंजाब के कपूरथला के भवानीपुर नामक गांवों में रहने वाले 27 वर्षीय सरोमन नामक युवक को टैटू बनाने का शौंक 17 साल की आयु से ही पड़ गया था। जिसने 7 साल तक मुफ्त में हजारों लोगों के टैटू बना दिए। वही 2019 में उसे विदेशों में लोगो की आंखों में बने टैटू को देख अपनी आंखों में टैटू बनाने का शौंक उठा जिसे पूरा करने के लिए न वो विदेश जा सकता था न ही उसके पास लाखों रुपए थे ।

    जिसके बाद उसने खुद हीं अपनी आंखों में इंजेक्शन लगा इस असंभव काम को अपने हाथों से ही संभव कर दिया । जब परिवार को पता चला तो उसका विरोध भी हुआ लेकिन समय के साथ सब ने उसे मान लिया। सरोमन के मुताबिक उनकी लव मेरिज हैं और उनकी पत्नी ने उनकी आंखे देख कर ही मोहित हो गई थी। देखने में भले ही यह आँखें किसी ड्रैकुला की नजर आती हो लेकिन आज यहीं आंखे आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

  • Kapurthala News : अवैध हथियार सहित एक काबू

    Kapurthala News : अवैध हथियार सहित एक काबू

    कपूरथला : पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दविंदर कुमार निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ ने BSNL एक्सचेंज के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 32 बोर का देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    डीएसपी परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दविंदर कुमार को CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि  आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी का दो दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    कपूरथलाः जिले के सुलतानपुर लोधी में युवक-युवती के शव बरामद हुए है। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर ने दोनों के शव काली बेईं में देखे, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान गांव अदालत चक्क निवासी 26 वर्षीय रामबालक और 20 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 4 दिनों से लापता थे।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के परिवारों के बीच रिश्तेदारी भी थी। शवों की सूचना मिलते ही सुलतानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। सुलतानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी, 3 पर केस

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी, 3 पर केस

    कपूरथला: ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर एजेंटों द्वारा लगातार लोगों से ठगी मारने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फ्रांस भेजने के नाम पर ठगी मारने का सामने आया है। जहां सिटी पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम 12 लाख 39 हजार 400 सदर की ठगी मारने के आरोप में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गांव मसीतां बस्ती भगतपुर सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह विदेश जाना चाहता था।

    इस दौरान उसकी मुलाकात राज दीपक, उसकी बहन सुमन व पिता सर्बजीत निवासी फतेह नगर गोइंदवाल साहिब तरनतारन के साथ हुई। जिन्होंने उसे कहा कि वह उसके बेटे को फ्रांस भेज देंगे। 13 लाख रुपए लगेंगे। उन्होंने कहा कि अपने बेटे का पासपोर्ट व 5 लाख रुपए पहले दे दो। बाकी के रुपए बाद में लेंगे। इस दौरान अलग-अलग समय में ट्रेवल एजेंटों ने उससे 12 लाख 39 हजार 400 रुपए ले लिए।

    मगर उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। कई बार उनसे अपने रुपए वापिस मांगे। लेकिन उन्होंने रुपए वापिस नहीं किए। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपियों पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar के पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेंगी मामले की जांच

    Jalandhar के पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, SIT करेंगी मामले की जांच

    कपूरथलाः गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले को लेकर रविवार को पास्टर बलजिंदर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे-बुनियाद बताया था। वहीं यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कपूरथला पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच करेंगी। जानकारी के अनुसार टीम का नेतृत्व फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर करेंगी, जिसमें डीएसपी (एसडी) दीप करण सिंह और कपूरथला (सिटी) एसएचओ बिक्रमजीत सिंह शामिल हैं।

    कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने कहा कि एसआईटी को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया है। गौर हो कि शिकायतकर्त्ता ने दावा किया था कि वह पादरी के चर्च में स्वयंसेवक थी और उसने उसे अनुचित तरीके से छुआ था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे 4 साल में कई बार फोन पर अनुचित टेक्स्ट मैसेज भी भेजे – 2020 से शुरू होकर – जब वह 17 साल की थी। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। उधर पादरी का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। पादरी ने दावा किया कि महिला को दौरे पड़ते थे और वह “बुरी आत्माओं” के प्रभाव में थी।

     

  • Punjab News : नकली Harpic बेचने वाला Ekam Traders का संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : नकली Harpic बेचने वाला Ekam Traders का संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: थाना सदर की पुलिस ने नकली हार्पिक की सप्लाई करने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह के रूप मे हुई है। इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि उन्हें हार्पिक बनाने वाली कंपनी के फील्ड अधिकारी की शिकायत मिली थी। थाना सदर पुलिस ने आरोपी व्यापारी पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 10 पेटी नकली हार्पिक की भी बरामद की है।

    जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता हरीश कुमार वासी नंगल कॉलोनी फगवाड़ा ने बताया कि वह स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में बतौर फील्ड अफसर काम करता है। तथा उन्हें कपूरथला की मार्केट में जाने पर मालूम हुआ कि कोई फ्रॉड व्यापारी उनकी कम्पनी के प्रोडक्ट हार्पिक क्लीनर का नकली माल सप्लाई कर रहा है।

    15 दिन की जांच के बाद ज्ञात हुआ कि कपूरथला के काला संघिया रोड पर एकम ट्रेडर्स के नाम पर एक व्यक्ति रणजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह काम करता है। और उसने अपने घर में ही नकली हार्पिक क्लीनर स्टोर किये हुए है। उक्त रणजीत सिंह कपूरथला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न दुकानों पर नकली हार्पिक सप्लाई करता है।

    फील्ड अफसर हरीश कुमार ने यह भी बताया कि यह सूचना थाना सदर पुलिस को देने के बाद पुलिस तीम सहित रणजीत सिंह के घर पर छापेमारी की गई तो वहां मौके से 10 पेटी नकली हार्पिक क्लीनर बरामद हुई है। जिसके बाद थाना सदर पुलिस में आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: महिला से 15 तोले सोना और 4.5 लाख कैश लेकर बाबा फरार, देखें CCTV

    Punjab News: महिला से 15 तोले सोना और 4.5 लाख कैश लेकर बाबा फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल के पास गांव आरियांवाल की महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई है। जहां एक बाबा ने महिला को हिप्नोटाइज किया और महिला ने अपना सबकुछ लुटा दिया। बाबा की बातों में आकर महिला ने 4.5 लाख रुपये कैश और 15 तोले सोने के गहने उसे थमा दिए। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में नौसरबाज बाबा की लूट की हरकत कैद हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गांव आरियांवाल निवासी पीड़ित महिला आशा रानी ने बताया कि वह शनिवार को सिविल अस्पताल कपूरथला में दवाई लेने के लिए आई थी। दोपहर करीब 1 बजे दवाई लेने के लिए वह सिविल अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। तभी वहां पर एक व्यक्ति ने आकर उससे कोई पता पूछा, तो उसने पता नहीं मालूम होने की बात कह दी है। आशा रानी जब दवाई लेकर सड़क के दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के पास पहुंची तो वहां एक महिला ने उससे कहा कि उक्त बाबा बहुत करामाती हैं। वह आपका भी भला कर देंगे और उसने बाबा के पास जाने के लिए कहा। हालांकि आशा रानी ने बाबा के पास से इनकार कर दिया।

    इसके बाद बाबा और महिला दोनों उसके पास आए और बातों में लगाकर उसके पैसे कई गुणा बढ़ाकर भला करने की बात कही। इस पर आशा रानी ने कहा कि उसके पास तो पैसे सिर्फ दवाई के लिए ही है। इस पर बाबा ने महिला को उसके घर जाकर पैसे लाने की बात कही और पैसे बढ़ाने का लालच दिया। इस पर वह सभी आने-जाने का एक ई-रिक्शा करके उसके घर पहुंच गए। रास्ते में उक्त बाबा आशा रानी के पास बैठा और अपने हाथ पर फूंक मारते हुए कुछ मंत्र भी पढ़ता रहा। महिला के घर पहुंच कर बाबा ने उसको कहकर विभिन्न अलमारियों में रखे 4.5 लाख रुपये निकलवा कर एक लिफाफे में रखवा लिए और सोने के गहने भी निकालने के लिए कहा। आशा रानी ने बाबा से कहा कि गहने तो बैंक के लॉकर में हैं तो बाबा ने बैंक लॉकर की चाबी ले जाकर गहने निकाल कर देने के लिए आशा रानी को मना लिया।

    इसके बाद वह सभी ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक आ गए और पीड़ित महिला ने खुद अपने बैंक लॉकर से लगभग 15 तोले सोने के गहने निकाल कर उक्त बाबा और उसकी साथी महिला को दे दिए। इसके बाद बाबा और महिला एक अन्य बाइक सवार के साथ मौके से फरार हो गए। लगभग साढ़े तीन बजे पीड़ित महिला आशारानी को अपने साथ लाखों की लूट होने का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर थाना सदर में फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी नौसरबाजों को काबू कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: घर से भारतीय व विदेशी Currency लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से भारतीय व विदेशी Currency लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में चोरी की घटना सामने आई है। जहां गांव दयालपुर में घर से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। चोर घर से भारतीय करंसी सहित विदेशी करंसी ले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दलजीत सिंह निवासी दयालपुर ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए दुबई से अपने गांव आया था। इस दौरान उसके परिवार के लोग अपने पुराने घर पर गए हुए थे और वह भी अपने घर का गेट बंद करके वहीं चला गया।

    पीड़ित ने कहा कि थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर का गेट खुला हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर वह हैरान रह गया। पीड़ित के अनुसार अलमारी से चोर भारतीय मुद्रा के करीब 70 हजार रुपये और दुबई करंसी के1500 दराम लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने सुभानपुर थाने की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले के Civil Hospital से नवजात बच्चा चोरी

    Jalandhar के पड़ोसी जिले के Civil Hospital से नवजात बच्चा चोरी

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल में दोपहर के समय एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला फूलन देवी पत्नी गुरविंदर साहनी हाल निवासी गांव खिरांवाली मूल निवासी बिहार ने कल कपूरथला के सिविल अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था।

    नवजात की दादी किरण देवी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक संदिग्ध महिला नर्स बनकर उनसे मिली और कहा कि बच्चे के कुछ जरूरी टेस्ट करवाने है।

    इसलिए उसे लैबोट्ररी में ले जाने के बाद में आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया, लेकिन जब वह लौटी तो संदिग्ध महिला और बच्चा दोनों गायब थे। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन जांच में जुट गया। कार्यकारी एसएमओ डॉक्टर अंजू बाला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Modern Jail में कैदियों में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Modern Jail में कैदियों में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः माडर्न जेल में आए दिन विवाद होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जेल में कैदियों की झड़प होने की घटना सामने आई है। जिसमें एक कैदी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद हवालाती पर 5-6 कैदियों ने हमला कर दिया। हादसे में घायल कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती परमजीत सिंह निवासी रायपुर गुजरां ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा भुगत रहा है और जेल की कैंटीन में काम करता है।

    सुबह साढ़े 11 बजे जब वह कैंटीन बंद करके जब जाने लगा तो वहां पर अचानक 5-6 कैदी आए और उससे सामान मांगने लगे। जब उसने कैंटीन बंद होने का हवाला देते हुए सामान देने से इंकार कर दिया तो उस पर उन्होंने कड़ों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जेल प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और वह उसे घायल अवस्था में जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। जेल के अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं सिविल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि घायल हुए युवक के सिर पर गहरी चोट आई है। और इस झगड़े की रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी गई है।