Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: सड़क हादसे मे 2 छात्रों की मौत, आरोपी फरार

    Punjab News: सड़क हादसे मे 2 छात्रों की मौत, आरोपी फरार

    कपूरथला: गोइंदवाल साहिब रोड पर बयनाक सड़क हादसे मे दो छात्रों की मौत हो गई। मृतको की पहचान रूपेश कुमार और नीतीश कुमार दोनों वासी भवानीपुर के रूप में हुई है। रूपेश 10 क्लास और नीतीश 8 क्लास का छात्र था।

    दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वह गांव नवांपिंड गेटवाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक नंबर PB-06-BA-8244 से टक्कर हो गई। दोनों की मौके पर हो मौत हो गई।

    थाना कोतवाली के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे दिए गए है। मृतक छात्रों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां, गांव लखनके पड्डे का एक युवक जो बढ़िया भविष्य और काम की तलाश में विदेश गया था उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर से घर वालों और गांव में शोक की लहर है।

    जानकारी देते मृतक युवक की मां और दादा तथा गांव के पंचायत सदस्य जसवंत विरली ने बताया कि हरमनजोत सिंह (23) पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी लखनके पड्डा (कपूरथला) पिछले डेढ़ साल से इंग्लैंड के हडर्सफील्ड शहर में रह रहा था और एक स्टोर पर काम करता था। करीब 10 दिन पहले उक्त युवक स्टोर से ही संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था और उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कनाडा में रहने वाली उसकी बहन ने बताया कि उसका मालिक हमेशा उसे परेशान करता था, लेकिन आज सुबह वहां से फोन आया कि हरमनजोत की मौत हो गई है।

    जसवंत विरली ने बताया कि अब परिवार में केवल उनकी मां कुलबीर कौर और कनाडा में रहने वाली उनकी बड़ी बहन ही बची है। युवक की मां सिलाई का काम करती थी और उसके पिता की 6 साल पहले मौत हो गई थी। मृतक युवक की मां ने संदेह जताया है कि उसकी मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है और उसकी मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने भारत और पंजाब सरकार से उसके शव को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं है और लड़के के बेहतर भविष्य के लिए 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे विदेश भेज दिया था। अब इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर ने परिवार को झकझोर दिया है।

  • Punjab News: सड़क किनारे खड़े 2 लोगों को कैंटर ने रौंदा, रोड जाम कर मजदूरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क किनारे खड़े 2 लोगों को कैंटर ने रौंदा, रोड जाम कर मजदूरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुरा लोधी जीटी रोड पर दाना मंडी खैड़ा मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े 2 प्रवासी मजदूरों को एक डाक विभाग की गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्तियों की पहचान दानू और सौरव गोत्म के रूप में हुई है। हादसे के बाद रोष में प्रवासी मजदूरों ने कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही स्थानक पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने प्रवासी मजदूरों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन वह नहीं माने। गुस्से में प्रवासी मजदूरों ने डाक विभाग की पार्सल गाड़ी से तोड़फोड़ शुरू कर दी और गाड़ी को आग लगा दी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आग को बुझाया। पुलिस चौकी भुलाना ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत करवाया।
  • Punjab: IPS Alka Meena सहित 4 DSP का हुआ ट्रांसफर

    Punjab: IPS Alka Meena सहित 4 DSP का हुआ ट्रांसफर

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अफसरों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए है। वहीं बीते दिन ही मान सरकार ने एक्शन लेते हुए 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया था। जिसके बाद अब 4 डीएसपी का ट्रांसफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायकों की नाराजगी के बाद बॉर्डर एरिया के 4 डीएसपी का ट्रांसफर किया गया। बताया जा रहा है ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में अमृतसर, बटाला, तरनतारन और कपूरथला के अधिकारी शामिल हैं। वहीं आईपीएस अलका मीणा का भी ट्रासंफर कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार ब्यूरोक्रेसी से नाराज चल रहे 12 विधायकों ने प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें कई विधायकों ने आईपीएस स्तर के अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें भेजी है। नाराज विधायकों की यह शिकायतें सीएम भगवंत मान और चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा के पास पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उत्तरी अमृतसर में नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त कुछ पुलिस अधिकारियों और भ्रष्टाचार में जुटे प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ सीएम मान और चीफ सेक्रेटरी को शिकायतें भेजी थी।

    पुलिस महकमे में 52 कर्मियों को बर्खास्त करने के बीच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने भी सभी विभागों के सचिव और प्रमुखों को एक लेटर जारी किया है। इस लेटर में उन्होंने ब्यूरोक्रेसी पर लगातार उठ रहे सवालों पर आईएएस, पीसीएस और अन्य जूनियर रैंक के लिए अधिकारियों को सरकारी काम में जानबूझकर बाधा डालने या काम को पेंडिंग रखने पर सख्त कार्रवाई का हवाला दिया है। चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों के प्रमुखों को ऐसे अफसरों की पहचान कर उनकी एसीआर तैयार कर तत्काल कार्रवाई के लिए लिखा है।

  • Punjab News : America से Deport हुए 19 वर्षीय युवक ने किए खुलासे, देखे वीडियो

    Punjab News : America से Deport हुए 19 वर्षीय युवक ने किए खुलासे, देखे वीडियो

    कपूरथला : अमेरिका से डिपोर्ट होकर कपूरथला के गांव चक्के वासी 19 वर्षीय निशान सिंह ने घर पहुंचने पर बड़े खुलासे किए है। निशान सिंह पुत्र लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अच्छे भविष्य के लिए 23 जून 2022 को फ्रांस गया था। परिजनों ने उसे जमीन पर कर्जा और सोना बेच कर एजेंट को 35 लाख दिए थे। जो उन्होंने 17 लाख रुपये नकद और बाकी अलग-अलग खातों में जमा करा दिए।

    फ्रांस से अमेरिका डंकी के दौरान डोंकर जंगलो मे उनसे मारपीट कर पैसे मांगते थे। अगर कोई डोंकर की बात नही मानता था तो बिजली के करंट लगाते थे। 24 जनवरी 2025 करीब 6 महीने बाद निशान अमेरिका रिफ्यूजी कैंप मे पहुंचा। जहा पाकिस्तानी ट्रांसलेटर ने बताया कि उसे डिपोर्ट किया जा रहा है। कैंप मे भी भारतीयों के साथ मारपीट और बुरा सलूक किया जाता है। निशान सिंह की मां बलविंदर कौर और परिवार के सभी सदस्यों ने सरकार से एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: विदेश में 2 ट्रकों में हुई टक्कर, पूर्व ASI के बेटे की मौत

    Punjab News: विदेश में 2 ट्रकों में हुई टक्कर, पूर्व ASI के बेटे की मौत

    कपूरथलाः विदेश में हाईवे पर ट्रक पलटने से पंजाबी युवक की मौत की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यह हादसा हुआ है। इस संबंध में आस्ट्रेलिया से पारिवारिक सदस्य परमिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में बिल्डिंग मटेरियल लदा हुआ था और 12 और 13 फरवरी की मध्य रात्रि में हाईवे पर जाते समय अचानक दूसरी तरफ से आ रहा ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण ता कि टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    कड़ी मशक्कत के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सतबीर सिंह थिंद पुत्र तरसेम सिंह रिटायर्ड एएसआई गांव थट्टा नवां निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। जबकि दूसरे ट्रक के 27 वर्षीय ड्राइवर को गंभीर हालत में कैनबरा अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के शिकार लोगों में से एक सिडनी का रहने वाला था और दूसरा व्यक्ति मेलबर्न का रहने वाला था। घटना में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। परमिंदर सिंह ने कहा कि मृतक युवक सतबीर सिंह थिंद के पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत भेजने पर विचार किया जा रहा है।

  • Punjab News: Civil Hospital से Oxygen Machine चोरी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital से Oxygen Machine चोरी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: अब सूबे की सरकारी संपत्ति चोरों के निशाने पर आ गई है। बंद कोठियों से सामान-नल, कार-बाइक, राहगीरों से मोबाइल-सोने की चेन-टॉप्स, छोटे दुकानों से नकदी व राशन चुराने के बाद अब चोर सिविल अस्पताल की मशीनरी पर हाथ साफ करने लगे हैं। ऐसा मामला जिला कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी से सामने आया है, जहां सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को आपात स्थिति में आक्सीजन मुहैया करवाने के लिए रखी मशीन को दो चोरों ने चुरा लिया। चोरी की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि अब खूब वायरल हो रही है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर डा. मनदीप कौर में बताया कि 12 फरवरी को उसकी ड्यूटी शाम 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक थी। शाम को लगभग छह बजे वह अपने ऑफिस में मौजूद थी। तभी वार्ड अटेंडेंट सनी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में दो व्यक्तियों की ओर से ऑक्सीजन मशीन चोरी कर ली गई है। मेडिकल अफसर डॉ मनदीप कौर की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू भी कर लिया गया है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी किशन पुत्र महिंदर पाल और अर्शदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव रूपेवाल को काबू कर लिया गया है। दोनों को शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने आरोपियों को जूडीशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

  • Punjab News: पड़ोसियों में हुई झड़प में 2 महिलाओं सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों में हुई झड़प में 2 महिलाओं सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः न्यू अजीत नगर में रंजिश को पड़ोसियों में आपसी तकरार होने की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना में 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सुखवीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह बाजवा, रुबल पुत्री गुरमुख सिंह, परमीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह व तीर्थ सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी न्यू अजीत नगर के रूप में हुई है। घायल परमीत सिंह ने बताया कि देर रात को पड़ोसियों के साथ उनकी गाली गलौज करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए बात वहीं खत्म करवा दी थी। जब वह घर के बाहर खड़ा था तो रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुन कर पड़ोसी महिला सुखवीर कौर, घर में किराए पर रहती युवती रुबल व दोस्त तीर्थ सिंह उसे छुड़वाने के लिए आगे आए तो पड़ोसियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह सभी घायल हो गए। घायल परमीत सिंह ने आरोप लगाए कि झगड़े दौरान पड़ोसी उसके गले में पहनी सोने की चेन व ब्रेसलेट छीन कर ले गए है। वहीं घायल युवती रुबल ने पड़ोसियों पर उसके गले में पहनी सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। इस लड़ाई झगड़े दौरान जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया गया है।
  • Jalandhar के व्यक्ति का दोस्तों ने किया कत्ल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar के व्यक्ति का दोस्तों ने किया कत्ल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला: जालंधर देहात के व्यक्ति के कत्ल होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाए है कि उनके बेटे का कत्ल उसके दोस्तों ने किया है। परिजनों की शिकायत थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी लोहियां, गांव कुतबीवाल के रूप में हुई है। सुल्तानपुर लोधी थाने में दर्ज इस मामले के संबंध में मृतक के भाई हरविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि उसका भाई जसविंदर सिंह शादीशुदा है और देर रात करीब 9:15 बजे उसके साथी घर आए और मेरे भाई को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उसे कुछ जरूरी काम है।

    जिसके बाद हमें कथित आरोपियों का फोन आया कि आपके लड़के जसविंदर सिंह का कत्ल कर दिया है, उसका शव गांव जाबोवाल से गांव रामे (थाना सुल्तानपुर लोधी) जाने वाली सड़क पर पड़ा है, आकर ले जाओ। जिसके बाद जब हम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उक्त घटना स्थल पर पहुंचे, तो जसविंदर सिंह खून से लथपथ था और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के भाई हरविंदर सिंह के मुताबिक जसविंदर सिंह ने हत्या करने वाले चारों आरोपियों के नाम भी बताए हैं। इस संबंध में सुल्तानपुर लोधी थाने में मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उधर, जब इस घटना के बारे में थाना सुल्तानपुर लोधी प्रमुख इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: फर्जी दस्तावेजों पर जमानत के मामले में 4 पर FIR दर्ज

    Punjab News: फर्जी दस्तावेजों पर जमानत के मामले में 4 पर FIR दर्ज

    कपूरथलाः फर्जी दस्तावेजों पर जमानत के मामले में जज की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल, सुलतानपुर लोधी में JMIC की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक आरोपी की जमानत कराई गई। इस घटना का जब माननीय जज को पता चला तो उन्होंने पुलिस को एक्शन लेने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने जज की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले में दलजीत सिंह (गांव सेदो भुलाना), किरणदीप सिंह (गांव टिब्बा), हरबंस सिंह (गांव घणीए) और सुरजीत सिंह (गांव सेदो भुलाना) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार 2022 की घटना में लड़ाई-झगड़े के मामले में आरोपी किरणदीप सिंह की जमानत कराई गई थी।

    जमानत के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके बाद आरोपी के जब दस्तावेजों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए। जांच में सामने आया कि जिन लोगों के नाम से जमानत कराई गई, उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों में उनके नाम तो हैं, लेकिन फोटो और हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।