Category: Punjab>Kapurthala
-

Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjeet Singh के घर दूसरे दिन रेड जारी, देखें वीडियो
कपूरथलाः कांग्रेस विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के कपूरथला स्थित मौजूदा आवास पर टैक्स विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। कांग्रेस विधायक के कपूरथला स्थित आवास एकता भवन पर यह कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कल देर शाम आयकर विभाग की गाड़ियों को भी एकता भवन की बिल्डिंग के अंदर लाया गया। दूसरे दिन भी राणा गुरजीत सिंह के समर्थक घर के बाहर बैठे रहे।
करीब 28 घंटे बाद राणा गुरजीत के आवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों ने छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से संबंधित दाखिल आयकर रिटर्न और अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए पूरी आय पर चुकाए गए टैक्स की भी जांच की जा रही है। कल बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस समर्थकों ने अर्धसैनिक बल के सामने राणा गुरजीत सिंह के पक्ष में नारे लगाए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।
-

Punjab News: कांग्रेस नेता Rana Gurjit Singh के घर पर आयकर विभाग की रेड, ITBP अर्धसैनिक बल तैनात, देखें वीडियो
कपूरथलाः आयकर विभाग द्वारा पंजाब में कुछ जगहों पर छापेमारी किए जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के सरकारी और निजी आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। विधायक के कपूरथला स्थित घर और दफ्तर पर विभाग की कार्रवाई जारी है। इस मौके पर ITBP का अर्धसैनिक बल और कपूरथला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद छापेमारी स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।
हालांकि, टैक्स विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन टैक्स विभाग की टीम के 5 से 6 अधिकारियों की राणा गुरजीत के आवास में होने की सूचना मिली है। जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा है कि परिवार के सदस्यों के फोन बंद कर दिए गए हैं। साथ ही छापेमारी के दौरान किसी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक है।
-

Punjab News: America से Depot होने पर घर पहुंचे मां-बेटे सहित अन्य व्यक्ति, देखें वीडियो
27 जनवरी को अमेरिका पुहंचे थे दोनों, सुनाई दास्तां
कपूरथलाः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। इसमें 30 पंजाबी भी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका द्वारा निर्वासित किया गया था। वहीं बेगोवाल कस्बे के नजदीक गांव भड़ास से मां-बेटे को भी डिपोर्ट किया गया। आज मां-बेटा दोनों डीएसपी दलजीत सिंह और डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह के नेतृत्व में अमृतसर हवाई अड्डे से अपने घर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए लवप्रीत कौर ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को वह अपने बेटे प्रभजोत सिंह के साथ अमेरिका गई थी। वह 27 जनवरी को यूरोप के विभिन्न देशों से अमेरिकी कैंप में दाखिल हुए थे, जहां हमारी कोई भी बातचीत नहीं सुनी गई । पीड़िता ने बताया कि डिपोर्ट होने के बारे में हमें तब पता चला जब हमें 5 साल की प्रतिनियुक्ति के लिए सेना के विमान से अमृतसर भेजा गया। मां और बेटे घर पहुंचने पर परिवार का माहौल भावुक हो गया। इसके अलावा निकटवर्ती बरयार गांव के युवक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंग सिंह को भी निर्वासित कर दिया गया, जो देर रात अपने घर पहुंचा, जिसके परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। -

Punjab News : इस जिले में Petrol Pump पर हुई फायरिंग, कर्मी की मौत, देखें CCTV
कपूरथला : आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला कपूरथला से सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। घटना की यह वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावर बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद हमलावरों में से एक हमलावर ने पिस्टल ने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी। वरदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तीनों मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल कुलवंत सिंह को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar का पड़ोसी जिले में आज बंद का ऐलान, 200 से अधिक पुलिस तैनात, देखें वीडियो
कपूरथलाः 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन अमृतसर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की घटना के रोष में दलित समाज के नेताओं द्वारा बंद के आह्वान के दौरान आज कपूरथला शांतिपूर्ण पूर्ण बंद देखने को मिल रहा है। इस के चलते सुबह से ही सभी बाजारों में दुकाने बंद है और बस स्टैंड पर भी शांति का माहौल है हालांकि कुछ स्कूल खुले है।
दरअसल, दलित समाज के नेताओ ने कल ही बाजार बंद की कॉल दे दी थी। इसी क्रम में कपूरथला में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। दलित नेताओं तथा उनके सहयोगियों द्वारा दोपहर को विभिन्न बाजारों से होते हुए एक रोष मार्च भी निकला जाएगा। जिसको लेकर मोहल्ला सहरिया में श्री शिखंडी मंदिर में नेता और दलित समाज के लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर की जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि 200 से अधिक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात किए हैं।
हालाँकि इस बंद के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को निरंतर जारी रखने की राहत है। जिसमें मेडिकल स्टोर भी खुले हुए हैं। दलित नेता चरणजीत सिंह हंस के अनुसार देर रात तक जिला प्रशासन उनके नेताओं से संपर्क कर बंद को स्थगित करने के लिए प्रभाव डाल रहे थे। लेकिन प्रदेश के बड़े दलित नेताओं के निर्देश पर कपूरथला में बंद को निरंतर जारी रखने का फैसला किया गया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रमुख दलित नेता रोशन सभ्रवाल, जिया लाल नाहर व चरणजीत हंस ने बताया कि शहर के धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद ही कपूरथला को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस मौके वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान जिया लाल नाहर, शिअद नेता परमजीत सिंह, वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सब्बरवाल, कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला प्रधान चरणजीत हंस, वाल्मीकि नौजवान सभा से कोमल सहोता, भीम युवा फोर्स के पंजाब प्रधान अमनदीप सहोता, जिला प्रचारक आधस साबी लंकेश व अरुण सब्बरवाल व महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
-

Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल
कपूरथलाः जिले के गांव भंडाल बेट के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज कुमार निवासी धालीवाल बेट, कपूरथला और निक्का निवासी गांव किशन सिंह वाला, कपूरथला के रूप में हुई है। वहीं घटना में महिला और बच्चे सहित 3 लोग घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स सहित अन्य मुलाजिमों की टीम पहुंची और मामले की जानकारी में जुट गई। वहीं घायलों की पहचान बलजिदर कौर, उनका बेटा सुखराज निवासी गांव धालीवाल बेट और मिलन निवासी गांव सुरखपुर, कपूरथला के रूप में हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जख्मी हुआ मिलन और मृतक निक्का अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढिलवां की तरफ से आ रहे थे। वहीं, दूसरे बाइक पर राज कुमार अपनी पत्नी बलजिंदर कौर और बेटे सुखराज के साथ दवा सामने आ रहा था।
जब वे दोनों भंडाल बेट के पास पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। तुरंत प्रभाव से सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद राहगीरों की मदद से सभी जख्मियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने निक्का और राज कुमार को मृत घोषित कर दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल मिलन को प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया था। बाकियों का इलाज शुरू कर दिया गया था।
-

Kapurthala News : लुटेरा गिरोह का सदस्य कार और पिस्टल सहित गिरफ्तार
कपूरथला : पुलिस ने लूट गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करणवीर सिंह उर्फ मोटा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने एक महीने के अंदर 6 बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया। 15 जनवरी को सुभानपुर थाना क्षेत्र में एक आई-20 कार की लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी से एक 32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार, टॉय गन और मोबाइल बरामद किया गया है।अक्टूबर 2024 में जेल से रिहा होने के बाद से सक्रिय था और उसने अपने जेल के साथियों के साथ मिलकर 5 लोगों का गिरोह बनाया था।
करणवीर सिंह ने कपूरथला, करतारपुर जालंधर, तरन तारण, चमकौर साहिब रूपनगर और लुधियाना के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। गिरोह के बाकी 4 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-

Punjab News: विवादों में घिरा ASI, युवकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एएसआई पर 2 युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों का आरोप है कि उन्हें एएसआई द्वारा अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व अश्लील हरकते की गई। इस संबंध में पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी शिकायत भेजी है। वहीँ दूसरी तरफ आरोपी एएसआई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जांच करवाने की बात कही है।
वहीँ एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन आशु चड्ढा और चेतन शर्मा ने मिडिया को बताया कि आशु को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी थी, जब वह थाने पहुंचे तो वहां एएसआई बलदेव सिंह मिले जो हमें अपने कमरे में ले गया। उन्होंने उनकी बात सुनने के बाद राजीनामे के लिए एक लाख रुपए की मांग की और कहा कि वह राजीनामा करा देंगा।
जब युवकों ने बताया कि उन्हें किसी से 4 लाख रुपए लेने हैं, तो एएसआई का व्यवहार अचानक बदल गया। आरोप है कि इसी बीच एएसआई बलदेव सिंह ने हमारे साथ बदसलूकी शुरू कर दी। हमें ऐसा लगा जैसे उसने कथित तौर कोई नशा किया हो, वह हमारे साथ बदतमीजी करने लगा और कपड़े उतारने को कहने लगा, और अश्लील हरकते की। जिसका उसने विरोध किया। उसके बाद थानेदार पुलिस प्रमुख के कार्यालय के पास ले गया। जहाँ उसने कहा आप हमें धक्का देकर अंदर ले गए। जहां उसने हमारे साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
पीड़ित युवकों ने कहा कि इस घटना में बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। और हम घर जाने की बजाये काली वई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर हमने अपने परिवार के बारे में सोचा, हमारे परिवार का क्या होगा, हमने यह पूरी घटना अपने परिवार को बताई। अब हम प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हमें न्याय दिया जाए और इस एएसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
हमने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी लिखित शिकायत भेजी है। दूसरी ओर एएसआई बलदेव सिंह से मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की, वे सिर्फ मेरे पास शिकायत दर्ज कराने आए थे।मेरे पर लगाए जा आरोप झूठे हैं और मेरी समाज में शिवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
-

Kapurthala News: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली गोलियां, देखें CCTV
कपूरथलाः एक पूर्व सरपंच के घर के सामने गोलियां चलने का मामला सामने आया है। घटना कस्बा काला संघिया से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पास की है। गणिमत यह रही कि घटना में कोई हताहात नहीं हुआ है।
जानकारी देते कपड़ा शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह निवासी खास काला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक युवक ने उनके शोरूम के सामने फायरिंग की। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हो सकती है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर लेगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।Kapurthala News: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली गोलियां, देखें CCTVhttps://t.co/J3jHAcUqup#BiggestBankScam #SkyForce #MumbaiAttack pic.twitter.com/QZ9A9mYtn5
— Encounter India (@Encounter_India) January 25, 2025
