Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    कपूरथलाः जिले में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांव रामगढ़ के पास बाइक सवार 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मोहिम्मदपुर के 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।इसकी पुष्टि थाना भुलत्थ के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि घटना स्थल पर जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह पहुंचे हुए हैं। और घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रभदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह दोनों वासी गांव महमदपुर के रूप में हुई है।

    एसएचओ हरजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव महमदपुर वासी प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरो दवारा सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगो के बयान दर्ज किए जा रहे है।

  • Punjab News: एक्शन में नगर निगम, 45 से अधिक झुग्गियों पर चला पीला पंजा

    Punjab News: एक्शन में नगर निगम, 45 से अधिक झुग्गियों पर चला पीला पंजा

    कपूरथलाः कपूरथला नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से ट्रीटमेंट प्लांट बनी झुग्गियों को लेकर एक्शन लिया है। इस दौरान नगर निगम की टीम ने बड़ी संख्या में झुग्गियों में रह रहे प्रवासी मजदूरों की करीब 50 झुग्गियों पर डिच मशीन चला दी। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार वरिंदर भाटिया, निगम सचिव सुशांत भाटिया, इंस्पेक्टर भजन सिंह, थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह, पीसीआर प्रभारी चरणजीत सिंह, यातायात प्रभारी दर्शन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहीं।

    वहीं नगर निगम की कार्रवाई को लेकर प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उन्होंने यह जगह एक व्यक्ति से कथित तौर पर 30 हजार रुपये में ली थी, जिसने कहा था कि रजिस्ट्री करवाने के बाद यह जगह आपको दे दी जाएगी। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि लेकिन आज प्रशासन द्वारा अचानक उनकी झुग्गियां तोड़ दी गई हैं।

  • Punjab News : चोरी के वाहन सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News : चोरी के वाहन सहित 3 गिरफ्तार

    कपूरथला: थाना आठ की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरथला के रहने वाले पवनदीप सिंह, लभ सागर और भव सागर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना 8 के जाँच अधिकारी ASI राजपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गदईपुर नहर के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होंने नाकेबंदी के दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके कि वह कहाँ कहाँ वारदातें कर चुके हैं।

  • Kapurthala News: आधा किलो हेरोइन की खेप के साथ बीए का छात्र साथी समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Kapurthala News: आधा किलो हेरोइन की खेप के साथ बीए का छात्र साथी समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस बरामद और बाइक भी पुलिस ने की जब्त

    कपूरथलाः आधा किलो हेरोइन की खेप समेत बीए के छात्र को पुलिस ने साथी समेत काबू किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दोनों आरोपियों से हेरोइन के अलावा एक पिस्टल 7.65 एमएम और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों का बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। कांफ्रेंस में एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि डीएसपी-डी परमिंदर सिंह, डीएसपी-सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह, टेक्निकल सेल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के नेतृत्व में एएसआई केवल सिंह पुलिस बल के साथ लिंक रोड गांव भौर के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए, जोकि पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम नवदीप सिंह उर्फ जोबन और जसकरण सिंह उर्फ करण निवासी गांव फरीदेवाल थान मक्खू जिला फिरोजपुर बताया। तलाशी दौरान दोनों से 250-250 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल 7.65 एमएम, पांच कारतूस और बाइक बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि जोबन गुरु नानक कालेज फिरोजपुर का बीए-प्रथम साल का छात्र है। जबकि करण बारहवीं पास है और खेती करता है।
  • Kapurthala News : 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

    Kapurthala News : 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

    नगदी और कपड़े लूट हुए फरार 

     कपूरथला :  है। जहां नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार एक कश्मीरी कपड़ा विक्रेता से दिनदहाड़े लूट की गई। पीड़ित की पहचान मोहम्मद सफी खोजा निवासी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार सुबह सुल्तानपुर लोधी के पास गांव शाहवाल अंदरीसा में तीन मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने पीड़ित मोहम्मद सफी खोजा को निशाना बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मोहम्मद सफी खोजा को घायल कर दिया। जिसके बाद उससे 12 हजार रुपए की नकदी और करीब 35 हजार रुपए के गर्म कपड़े लूट कर मोटरसाइकिल सवार लुटेरे फरार हो गए।

    घायल मोहम्मद सफी ने बताया कि वह सर्दियों में गर्म कपड़े बेचने का काम करता है और वारदात के समय पैदल ही गांव की ओर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • Kapurthala News: रिंग सेरेमनी से वापस आ रहे दंपति की कार पलटी, 1 की मौत, देखें Video

    Kapurthala News: रिंग सेरेमनी से वापस आ रहे दंपति की कार पलटी, 1 की मौत, देखें Video

    कपूरथलाः गेहूं के आगामी सीजन के चलते रोड पर कई ट्रैक्टर-ट्रालियां देखी जाती है। कई किसान इन ट्रालियों को ओवरलोड करके जाते हुए दिखाई देते है। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवरों को पीछे आने वाले व्यक्ति का कुछ पता नहीं चलता है जिससे कई बार दुर्घटना हो जाती है और कई बार हादसा इतना बड़ा हो जाता है कि व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ऐसा ही मामला सुलतानपुर लोधी रोड से सामने आया है जहां, शाम लगभग साढ़े 7 बजे एक कार ट्राली की हुक में अटककर अचानक पलट गई जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार में बैठी एक महिला को मामूली चोटे लगी है।

    जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी के नजदीक हरगोबिंद नगर वासी आरपी शर्मा अपने किसी RCF वासी परिचित की बेटी की जालंधर में रिंग सेरेमनी से वापस लौट रहे थे। जब वह शेखुपर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पराली से भरी एक ट्रॉली की खुली हुक में उनकी कार का साइड वाला शीशा फंस गया जिससे कार पलट गई।

    घटना में कार सवार आरपी शर्मा और एक महिला रमेश कुमारी घायल हो गई जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आरपी शर्मा को को मर्त घोषित कर दिया और महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

    DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान RP शर्मा (62) वासी हरगोबिंद नगर सामने रेल कोच फैक्ट्री के रूप में हुई है।

  • Kapurthala News : प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या, जाने मामला

    Kapurthala News : प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या, जाने मामला

    कपूरथला : जिले में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी तमन्ना और उसके प्रेमी कुलदीप कुमार उर्फ रीपा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

    एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि लखविंदर सिंह जब रात साढ़े सात बजे अपने गांव फूलेवाल से ड्यूटी पर जा रहे थे, तब गांव डैणविंड के श्मशान घाट के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल लखविंदर को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तमन्ना की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर कुलदीप से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।

    पुलिस की कड़ी पूछताछ में तमन्ना ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि लखविंदर सिंह से तमन्ना की दूसरी शादी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल की।

  • Punjab News: नगर कीर्तन में हुए विवाद में चली किरपाणें, 2 घायल, बेअदबी के आरोप, देखें CCTV

    Punjab News: नगर कीर्तन में हुए विवाद में चली किरपाणें, 2 घायल, बेअदबी के आरोप, देखें CCTV

    दूसरे पक्ष का आया बयान, बताई घटना की असल वजह

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में आज एतिहासिक गुरुद्वारा श्री संत घाट से नगर कीर्तन शुरू किया गया। इस नगर कीर्तन की पूरे शहर में परिक्रमा की जा रही थी, तभी चौक चेलियां के पास गतका खेल रहे युवकों के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान घटना स्थल पर विवाद इतना बढ़ गया कि किरपाणों से हमला किया गया। घटना में 2 नौजवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच नगर कीर्तन के दौरान हुआ। जिसमें सरेआम हथियार लहराते हुए नौजवान दिखाई दिए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस घटना के दौरान एक पक्ष ने केसों की बेअदबी के आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान चौक चेलयां के पास गतका खेल रहे युवकों के साथ कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल की रेस बार-बार दे रहे थे और सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल एक गतका खिलाड़ी रोबिन लाहौरियां ने कथित तौर पर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में निंदा हो रही है। वहीं, आयोजकों ने भी कहा है कि नगर कीर्तन के दौरान ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर रोहन हंस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी भी तरह की बेअदबी नहीं की और किसी से कोई झगड़ा भी नहीं कियाहै। बल्कि उक्त युवक ने हम पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में हमें चोटें लगी हैं।
  • Kapurthala News: चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर अंदर घुसे शातिर, देखें वीडियो

    Kapurthala News: चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर अंदर घुसे शातिर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला शेखूपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां, एक सरकारी स्कूल के बाहर बनी मोबाइल तथा घड़ियों की 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। इस दौरान वह हजारों रुपए का सामान चोरी करके ले गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस तथा पीसीआर की टीम ने जांच शुरू कर दी है।


    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि शेखूपुर में सरकारी स्कूल के बाहर स्थित अमृत वॉच कंपनी तथा अमृत मोबाइल के मालिक परमिंदर सिंह ने बताया कि रात को वह हमेशा की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने दुकाने खोली तो देखा अंदर सामान बिखरा हुआ था और पीछे स्कूल की ग्राउंड की तरफ से दीवार टूटी हुई थी। जांच के बाद पता चला कि देर रात अज्ञात चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 50 हजार रुपए के मोबाइल तथा अन्य समान चोरी किया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस तथा PCR टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने एक बुजुर्ग चौकीदार रखा हुआ है। यह भी उक्त दुकानों के बाहर ही था, लेकिन चोरी की घटना का उसे पता नहीं लगा। अमरीक सिंह ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच और लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

  • Kapurthala News : भांजे ने मामा को मारी गोली, गंभीर घायल

    Kapurthala News : भांजे ने मामा को मारी गोली, गंभीर घायल

    कपूरथला : एक युवक ने अपने ही मामा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह निवासी तरनतारन के गांव दुग्गल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह का अपने मामा की बेटी के साथ अवैध संबंध था। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी करवा दी। इसी बात से युवक नाराज था, जिसे लेकर उसने अपने मामा पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

     जिसमें उसने बताया कि उसका भांजा सुखवंत सिंह उनके ही घर में पिछले 6 महीने तक रह रहा था। इस दौरान उसने उनकी बेटी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जब यह बात सामने आई, तो पीड़ित ने उसे घर से निकाल दिया और बाद में अपनी बेटी की शादी कर दी। इसी बात से नाराज आरोपी ने रात 1 बजे खिड़की से घर में घुस आया। जब पीड़ित ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गय।

     गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है