Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: 2 दिन से लापता फोटोग्राफर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

    Punjab News: 2 दिन से लापता फोटोग्राफर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

    कपूरथलाः जिले में लोहड़ी की रात से लापता एक फोटोग्राफर का आज संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शेखूपुर के पास मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान तीक्षित निवासी न्यू माल टाउन सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। मृतक तीक्षित के भाई अमृत ने बताया कि उसका भाई 13 जनवरी को लोहड़ी से संबंधित एक कार्यक्रम को कवर करने गया था। जिसके बाद वह वापस आया था और वह रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर घर से निकला गया।

    लेकिन उस रात तीक्षित घर नहीं लौटा। उसी रात करीब 12 बजे उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। अमृत ​​ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी सहित अन्य पुलिस स्टेशनों में भी पुलिस को सूचित कर दिया था। लेकिन आज यानी बुधवार को शेखूपुर के पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने एक घायल युवक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा था, जिसकी मौत हो गई।

    अमृत ने कहा कि वह आज सिविल अस्पताल पहुंचे और सिविल अस्पताल के शवगृह में पड़े एक अज्ञात शव की पहचान भाई तीक्षित के रूप में हुई। मृतक युवक के भाई ने आशंका जताई है कि उसके भाई का एक्सीडेंट नहीं बल्कि लूटपाट के दौरान हत्या की गई है। क्योंकि उसकी मोटरसाइकिल भी सड़क किनारे पड़ी हुई थी और उसका मोबाइल फोन और पैसे भी गायब थे। थाना सिटी कपूरथला के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह चौहान ने कहा कि आज सुबह घटना संबंधी सूचना मिली है और वह गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रहे है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

  • Kapurthala News : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ फोटोग्राफर

    Kapurthala News : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ फोटोग्राफर

    कपूरथला : संदिग्ध परिस्थितियों में फोटोग्राफर के लापता होने का मामला सामने आया है। यह मामला सुलतानपुर लोधी का है। युवक की पहचान तीक्षित(30) निवासी न्यू मॉडल टाउन सुलतानपुर लोधी के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार लोहड़ी की रात जालंधर में एक फंक्शन कवर करने के बाद रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर के लिए निकला था। लापता युवक के भाई अमृत ने बताया कि रात 11 बजे के बाद से तीक्षित का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सुलतानपुर लोधी पुलिस थाने में दर्ज करवाई। डीएसपी का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलते ही लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाही कर रही है।

  • Kapurthala News: NRI भतीजे को मारने की धमकी दे स्टोर मालिक से मांगी 1 करोड़ की फिरौती

    Kapurthala News: NRI भतीजे को मारने की धमकी दे स्टोर मालिक से मांगी 1 करोड़ की फिरौती

    कपूरथलाः शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कोई न कोई हथकंडे अपनाते ही रहते हैं। कई बार वह भोले-भाले लोगों को आनलाइन ठगी का शिकार बनाते हैं, तो कई बार बड़ी गैंग का नाम लेकर विदेशों में बैठकर लोगों की खून पसीने की कमाई को हड़पते हैं। ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है जहां, गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित एक ग्रोसरी स्टोर के मालिक को विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। फोन कॉल के बाद पीड़ित ने सूझबूझ से काम लेते हुए पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपी पर मामला भी दर्ज कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, कोतवाली थाना में पड़ते एक गांव वासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 जनवरी को गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित अपने ग्रॉसरी स्टोर के ऑफिस में बैठा था, तभी उसके फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने उसको धमकी देते हुए कहा कि तुम इंगलैंड से आए हो और बहुत ज्यादा पैसे लेकर आए हो।

    चुप-चाप मुझे 1 करोड़ रुपए का इंतजाम करो, नहीं तो तुम्हारा और तुम्हारे एन.आर.आई. भतीजे का बुरा हाल कर देंगे। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित व्यक्ति कुछ वर्ष पहले दुबई से आय था और उसने वापस आकर एक स्टोर खोल लिया था।

  • Punjab News: तलवार की नोक पर स्कूल कर्मी से फोन और पर्स छीनकर लुटेरे फरार

    Punjab News: तलवार की नोक पर स्कूल कर्मी से फोन और पर्स छीनकर लुटेरे फरार

    कपूरथलाः जिले में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सुबह सुल्तानपुर लोधी मे जीटी रोड़ पर लुटेरों ने हमला कर दिया। टी। सड़क किनारे एक निजी स्कूल में काम करने वाले एक व्यक्ति से तलवार की नोक पर उसका मोबाइल फोन और पर्स लूटने की घटना सामने आई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मेजर सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी भाणों लंगा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में ट्रेन कोच फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आज सुबह करीब 6:30 बजे भाणो लंगा में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था था, तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जो मुझसे सुल्तानपुर जाने का रास्ता पूछने के बहाने रुक गए।

    इसके बाद एक युवक फोन पर बात करने लगा और दूसरे ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। फोन पर बात करते समय युवक ने मुझ पर तलवार से हमला कर दिया और मेरा फोन व पर्स लेकर भाग गया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: School खुलते ही Car और Bus की टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

    Punjab News: School खुलते ही Car और Bus की टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं आज मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर फिर से येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरी स्कूल खुलने के बाद सड़क हादसे की घटनाएं शुरू हो गई। इसी के चलते आज सुबह 8 बजे सुलतानपुर लोधी रोड पर गांव ढुढ़ियांवाल के पास स्कूल बस और कार में टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस तथा स्विफ्ट डिजायर कार (T0824PB8229E ) के बीच आमने-सामने टक्कर हुई।

    हादसे में दोनों ड्राइवर घायल हो गए। जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों में चीख-पुकार मच गई और हादसे के बाद दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसे दूसरे वाहन से स्कूल ले जाया गया है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम लग गया था। कार ड्राइवर नवीन चाहल वासी RCF गंभीर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए RCF सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया हैं, जबकि स्कूल बस ड्राइवर करनैल सिंह को मामूली चोटें आईं।

    वहीं बस में 15 से 20 बचे सवार थे, जो सुरक्षित हैं। कार ड्राइवर को तुरंत आरसीएफ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के इंचार्ज एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। यातायात को सुचारू बनाने के लिए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: विभिन्न प्रदेशों से पुलिस ने 38 फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: विभिन्न प्रदेशों से पुलिस ने 38 फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के सांझ केन्द्रो में एक वर्ष दौरान मोबाइल गुमशुदगी की दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर जिला पुलिस ने कार्यवाही करते गुम हुए 38 मोबाइलों को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचा है। इसकी पुष्टि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने करते हुए आज पुलिस लाइन में मोबाइलों के मालिकों को दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न थानों में स्थापित सांझ केंद्रों में मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट पीड़ितों दवारा दर्ज करवाई गई थी।

    उन रिपोर्ट्स के आधार पर जिला पुलिस की विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने टेक्निकल टीम की मदद से 38 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनमें से कई मोबाइल फोन तो विभिन्न प्रदेशों से रिकवर किये हैं। एसएसपी गौरव तूरा ने यह भी बताया कि आज पुलिस लाइन में उपस्थित हुए 26 मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल सौंप दिए गए हैं।

    एसएसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी का भी अगर कोई मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने या साँझ केंद्र में दी जाए ताकि समय पर कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइलों की ढूंढ कर असली मालिकों तक पहुंचाया जाए। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी ने यह भी बताया कि यह बरामद किए गए मोबाइल फोन गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार है। हालांकि स्नैचिंग किए गए मोबाइलों की तलाश के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं।

  • Punjab News: घर में वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने चलाई गोली, एक घायल

    Punjab News: घर में वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने चलाई गोली, एक घायल

    कपूरथलाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला नडाला से सामने आया है। जहां गांव नंगल लुभाना में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जालंधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव नंगल लुभाना में चोरों द्वारा घर में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी।

    इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने घटना के बारे में पड़ोसियों को सूचना दी और उन्हें घर आने के लिए कहा। जिसके बाद पड़ोसी मनजीत सिंह जब घर आया तो चोरों द्वारा मंजीत पर गोली चला दी गई। घटना में गोली मंजीत सिंह की छाती में लगी, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जालंधर अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News : ई-रिक्शा पलटने से 8 लोग घायल

    Punjab News : ई-रिक्शा पलटने से 8 लोग घायल

    कपूरथला। जिले के कपूरथला-कांजली रोड पर पुलिस लाइन के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में एक लड़की समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

    घायलों की ये हुई पहचान
    घायलों की पहचान मोहन लाल पुत्र झंडा निवासी कांजली व उसकी पत्नी प्रकाश कौर, अरमान पुत्र सुखविंदर, सोनिया, तीन वर्षीय बेटी रीत, बलविंदर कौर, जसबीर कौर व चालक विकास कृष्ण के रूप में हुई है।

    अचानक पलटा ई-रिक्शा
    ई-रिक्शा चालक विकास कृष्ण ने बताया कि वह सवारियों को लेकर कांजली की ओर जा रहा था। जब वह पुलिस लाइन के पास पहुंचा, तो सड़क पर बड़े गड्ढे की वजह से उसका ई-रिक्शा अचानक पलट गया।

    इस हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में प्रकाश कौर, सोनिया और तीन वर्षीय बेटी रीत का इलाज चल रहा है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

  • Punjab News: गांव के ही 3 युवकों पर लगे नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप

    Punjab News: गांव के ही 3 युवकों पर लगे नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप

    कपूरथलाः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय नाबालिग ने गांव के ही 3 युवकों पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मामले संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी गई है।

    जानकारी देते हुए नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा कपूरथला से अपने दोस्त के साथ पतंग लेने गया था। जब वह गांव लौट रहे थे तो पुरानी जेल चौक के समीप पहुंचे तो गांव के 3 युवकों ने उन्हें अपने मोटरसाइकिलों पर बिठा लिया। इस दौरान वह दोनों को कांजली मार्ग पर सुनसान जगह ले गए। बाद में उन्होंने उसके दोस्त को सड़क पर खड़े कर दिया और उनके बेटे ने बताया कि उसके साथ तीनों ने बारी-बारी कुकर्म किया है। बच्चा सदमे में घर पहुंचा और सारी बात बताई तो उन्होंने मामला गांव के सरपंच के ध्यान में लाया।

    घटना के बाद पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मामले संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचित किया गया। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Punjab News: रेलवे कर्मी के सरकारी क्वार्टर से सामान चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Punjab News: रेलवे कर्मी के सरकारी क्वार्टर से सामान चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    कपूरथलाः जिले में चोरी और लूटमार का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला थाना सदर से सामने आया है जहां, पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के घर से फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, सोने का कड़ा, चेन, अंगूठी, स्टील के बर्तन आदि चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

    शिकायतकर्त्ता अशर पुत्र प्रेम चंद निवासी न्यू आबादी सर्कुलर रोड गली नं.7 ने बताया कि वह गांव धालीवाल रेलवे फाटक पर ड्यूटी करता है। वह परिवार समेत सरकारी क्वार्टर में रहता है। माता-पिता न्यू आबादी सर्कुलर रोड गली नं.7 में रहते हैं। पिता की सेहत ठीक न होने कारण वह परिवार समेत 2 नवंबर को अपने पिता के पास कपूरथला आया हुआ था। जब वह 3 नवबंर को वापिस अपने क्वार्टर गया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, ताले टूटे हुए थे।

    घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर से फ्रिज, इन्वर्टर बैटरा, सोने का कड़ा, चेन, अंगूठी, स्टील के बर्तन चोरी थी। जांच के बाद उसे पता चला कि उसके घर से उक्त सारा सामान लवप्रीत सिंह उर्फ जीवन निवासी मंगी कालोनी औजला फाटक कपूरथला ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी किया है। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ जीवन के खिलाफ केस दर्ज कर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।