Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

    Punjab: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर में रंगाई-पुताई का काम करने वाले पेंटर के घर में आग लगने की घटना सामने आया है। इस घटना में घर में पड़ा फ्रिज, टीवी, बैड, सोफा, कपड़े एवं घर का जरुरी सारा सामन जलकर राख हो गया। आग भीषण लगने के कारण घर के बर्तन तक भी आग से पिघल गए। आग की घटना का पता लगता ही आसपास के लोगों ने मिलकर आग कर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपए का सामान राख के ढेर में तबदील हो चुका था। जानकारी अनुसार गांव जैनपुर निवासी पेंटर का काम करने वाले हरजिंदर सिंह के घर में देर रात लगभग 12 बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे घर में रखा टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े व तमाम कीमती समान बुरी तरह जल गया।

    हालांकि आग की भनक लगने पर आसपास के लोगों ने बड़ी मुशकिल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था। इस आग की चपेट में पेंटर की मां भी आ गई थी, लेकिन लोगों ने काफी मशक्कत कर सकुशल बचा लिया। घटना बारे जानकारी देते हुए पीड़ित युवक हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव जैनपुर में रहता है और पेंटर का काम करता है। उनका घर वाल्मीकि मोहल्ले में श्री गुरुद्वारा साहिब के साथ बिलकुल सटा हुआ है। घर तंग होने की वजह से वह रात को सोने के लिए पीछे की तरफ चले जाते हैं। घर में उसकी अकेली बजुर्ग मां थी। लोगों ने आग में फंसी उसकी मां को सकुशल बचा लिया। रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई, जिसमें घर का सारा सामान जल गया है।

  • Punjab: किराना स्टोर से 1.5 लाख से अधिक की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले के कस्बा बाजार में स्थित एक किराना स्टोर पर देर रात चोरों द्वारा लाखों रुपए की चोरी करने की घटना सामने आई है। हालांकि चोरी की यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सिटी थाना एसएचओ संजीवन जस्वाल ने करते हुए बताया कि जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीँ दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    पीड़ित दुकान मालिक शोभित जग्गी पुत्र सुरिंदर कुमार वासी ग्रीन पार्क ने बताया कि उनका कसाबाँ बाजार में शोभित किरयाना स्टोर है। और वह अपने परिवार के साथ दो दिन के लिए शिमला घूमने गए थे। तभी उनकी दुकान में काम करने वाले नौकर रोजाना की तरह काम पर लगे हुए थे और दुकान में काम चल रहा था। वह गुरुवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर चले गए।

    उन्होंने बताया कि दुकान में दो दिन की नकदी और एक व्यापारी को देने के लिए अन्य रुपये रखे हुए थे, जो कि लगभग एक लाख 78 हजार रुपये थे। स्टोर में लगे सीसीटीवी के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे दो चोर दुकान में ताला तोड़ कर घुसे है। और फिर सारा सामान चेक किया। जिस स्थान पर पैसे रखे हुए थे उसे चाकू से तोड़ दिया और सारे रुपए चोरी कर फरार हो गए।

    दुकान मालिक शोभित ने यह भी बताया कि इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी ASI गुरुशरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दो युवको को पूछताछ के लिए राउंडअप कर उनसे पूछताछ की जा रही है।