Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर Petrol Pump के कर्मियों पर किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार

    Punjab News: लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर Petrol Pump के कर्मियों पर किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः पंजाब भर में 15 अगस्त को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान राज्यभर में चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई है। लेकिन उसके बावजूद लुटेरों को हौंसले इतने बुलंद है कि वह सरेआम तेजधार हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला कपूरथला के सुलतानपुर लोधी से सामने आया है।

    जहां गांव जब्बोवाल के नजदीक ESSAR के एक पेट्रोल पंप पर तीन हथियारबंद बाइक लुटेरों द्वारा कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गा। इस दौरान लुटेरे कर्मियों से नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना में 2 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पंप मालिक जोगराज सिंह ने बताया कि लुटेरे कितने रुपए की लूट करके गए है।

    इस बारे अभी कोई अंदाजा नहीं है। प्राथमिक जांच में 20 से 25 हज़ार की लूट होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी आंनद कुमार और संतोष शुक्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। वहीं लूट की घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी बबनदीप सिंह ने जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab: Cambridge School और अन्य बस में हुई टक्कर, बच्चों सहित कंडक्टर घायल, देखें वीडियो

    Punjab: Cambridge School और अन्य बस में हुई टक्कर, बच्चों सहित कंडक्टर घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार स्कूल बस के हादसे होने के मामले में सामने आने लगे है। बीते दिन ही जगराओं में स्कूल बस हादसे का मामला सामने आया था। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं अब ताजा मामला सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक से सामने आया है। जहां सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस और प्रिंस बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जबकि स्कूल बस का कंडक्टर और केयरटेकर महिला घायल हुई हैं।

    बादशाहपुर चौकी पुलिस कर्मी मनप्रीत सिंह ने बताया कि प्रिंस बस के ड्राइवर मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला और कंडक्टर को सुभानपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। स्कूल बस ड्राइवर फरार है। जानकारी के अनुसार सुबह कैंब्रिज स्कूल की बस (PB-08-KF-2453) और प्रिंस बस (PB-08-CW-0717) के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई।

    जिसके बाद दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बादशाहपुर चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मंजीत सिंह के अनुसार हादसे में स्कूल बस की केयरटेकर महिला और कंडक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ प्रिंस बस के ड्राइवर मंजीत सिंह को राउंड अप कर लिया है।

     

  • Punjab: ट्रक और टिपर में हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत

    Punjab: ट्रक और टिपर में हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत

    कपूरथलाः नडाला-बेगोवाल रोड पर गांव रायपुर राजपूतां के पास ट्रक और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हासे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान लखविंदर लक्खा निवासी खिचीयां (मुकेरिया) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: युवक को घर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ठगे 61 हजार

    Punjab: युवक को घर बुलाकर महिला ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, ठगे 61 हजार

    कपूरथला: गांव दंदूपुर में एक युवक को दो महिलाओं ने फोन कर मिलने के बहाने घर बुलाकर युवकों से अश्लील वीडियो बनवाने के बाद ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी है। वीडियो बनाने वाले युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। उसके पर्स से 7 हजार रुपये व उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपये जबरदस्ती ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना कोतवाली पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    आरोपियों में जोबनप्रीत सिंह निवासी गांव चन्नणविंडी और बूटा निवासी गांव तलबण जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल अभी दोनों आरोपी फरार है। उनकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गांव खुखरैण के मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उसे दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। एक महिला ने उससे बात की और कहा कि वह उसे अच्छी तरह से जानती है। महिला ने कहा कि वह मिलना चाहती है। महिला ने अपना नाम निशा बताया। 30 जुलाई को मक्खन सिंह महिला से मिलने गांव दंदूपुर पहुंचा। जहां पर दो महिलाएं उसे एक कमरे में ले गई।

    मक्खन सिंह न बताया कि कमरे में साथ बैठी एक महिला ने उसे गले लगा लिया। महिला ने अपने और उसके कपड़े उतार लिए। इस दौरान कमरे में चार युवक आए और वीडियो बनाने लगे। एक युवक ने मक्खन सिंह के दोनों हाथ बांध लिए और धमकियां देने लगे कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस बनवा देंगे। उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पर्स से सात हजार रुपये और उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

     

     

  • Punjab: किन्नर महंत में गुरु और चेलों के बीच झगड़े में FIR दर्ज

    Punjab: किन्नर महंत में गुरु और चेलों के बीच झगड़े में FIR दर्ज

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने किन्नर महंत और उसके चेलों के साथ झगड़े का मामला सामने आया है। जहां दोनों ने एक दूसरे पर धमकियां देने के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महंत के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दीशो महंत, चेला मलकीतो महंत निवासी गांव भागो अराइयां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन चेले आरती, शैली व ज्योति है।

    जिन्हें एरिया बांटे गए है और मैंने अपना अलग एरिया रखा हुआ है। शैली महंत दूसरों के एरिया में जाकर बधाईयां लेता है। जब उसे समझाने की कोशिश करते है तो वह झगड़ा करने लग पड़ता है और धमकियां देता है। 2 जुलाई को शैली महंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर आई और मेरे घर में दाखिल हुई तो उस समय मैं घर में मौजूद नहीं थी। क्योंकि मैं 27 जून को दिल्ली चली गई थी। 4 जुलाई को वापस आई तो चेले आरती महंत व नैणा महंत ने उसे सब कुछ बता दिया कि शैली महंत ने हमारे साथ मारपीट की है और गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया है।

    24 जुलाई को शैली ने मुझे व मेरे चेलों को बहुत ही बुरा भला कहा और धमकियां दी। इस झगड़े संबंधी उनका अपनी बिरादरी में राजीनामा को लेकर बातचीत चलती रही है। मगर राजीनामा नहीं हुआ। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शैली महंत निवासी गांव भागो अराइयां के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

     

  • Punjab: सब्जी मंडी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप्प,10 दुकानें क्षतिग्रस्त, 4 घायल

    Punjab: सब्जी मंडी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप्प,10 दुकानें क्षतिग्रस्त, 4 घायल

    कपूरथलाः पुरानी सब्जी मंडी में आज सुबह करीब 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से भारी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अचानक पेड़ गिरने से 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस घटना में 4 दुकानदार घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। वहीं रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया। जानकारी अनुसार, कपूरथला में आज सुबह हुई बारिश के बाद सब्जी मंडी में लगभग 100 साल से अधिक पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया।

    जिससे आसपास लगी लगभग 10 सब्जी की दुकानें टूट गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पेड़ के गिरने से बिजली की तारे भी टूट गई है जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। इस घटना में कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।

    इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है और चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि मोके पर ट्रेफिक और PCR टीम पहुंची हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटना स्थल पर निगम की टीम कुछ देर में पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।

     

     

  • Punjab: इनोवा और 2 बाइकों की टक्कर में Jalandhar के अस्पताल में पूर्व सरपंच की हुई मौत

    Punjab: इनोवा और 2 बाइकों की टक्कर में Jalandhar के अस्पताल में पूर्व सरपंच की हुई मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियां रोड ​स्थित पेट्रोल पंप के पास बेकाबू इनोवा कार ने 2 बाइकों सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 छात्रों सहित पूर्व सरपंच गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पूर्व सरंपच की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जालंधर रैफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह निवासी गांव चुलधा ने जालंधर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इनोवा गाड़ी ( PB-30-R-7699 ) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर इनोवा कार ने दूसरी तरफ से आ रही बुलेट और प्लेटिना को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान इस गाड़ी ने हमें टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

     

     

  • विदेश में store के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    विदेश में store के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेगोवाल में उस समय शोक की लहर फैल गई जब संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी शहर में एक अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक दुकान के बाहर काम कर रहे बेगोवाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मृतक जिला कपूरथला के शहर बेगोवाल का रहने वाला व्यक्ति है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र वसन सिंह निवासी अवाना रोड बेगोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृत व्यक्ति अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम करता था और वह अपने काम के दौरान बाहर खड़ा था। मृतक युवक के पिता वसन सिंह ने बताया कि बेटा जसवीर सिंह 40 लाख रुपये का कर्ज उठाकर विदेश में पैसे कमाने गया था। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की है और एक लड़का है। उन्होंने बताया कि उसका भाई भी विदेश में रहता है।

    पिता ने कहा कि बेटा स्टोर के बाहर खड़ा था। इस दौरान कार में सवार 2 से 3 अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हमलावारों ने घटना को क्यों अंजाम दिया है। जसवीर सिंह के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि बेटे के परिवार को बाहर बुलाया जाए ताकि उसके बच्चे आखिरी बार अपने पिता को एक साथ देख सकें।

  • कपूरथलाः Modern Jail में चली गोली, CRPF जवान की मौत

    कपूरथलाः Modern Jail में चली गोली, CRPF जवान की मौत

    कपूरथलाः जिले की मॉडर्न जेल में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि CRPF के हेड कॉन्स्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से गोली चलने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जवान किसी निजी मामले को परेशान रहता था। पारिवारिक सदस्यों की बयान के बाद BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार CRPF के हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी झुंझुन राजस्थान काफी समय से कपूरथला मॉडर्न जेल में तैनात था।  कल रात ड्यूटी दौरान उक्त हेड कॉन्स्टेबल की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जवान अनिल कुमार के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ संदीप धवन ने बताया कि देर रात एक CRPF जवान अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए आय था। जिसका आज 3 डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बोर्ड में डॉ. हरप्रीत मोमी, डॉ अमनजोत और डॉ राजेश चंद्र शामिल है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि CRPF जवान के परिजनों के बयान के कलम बंद कर BNS की धारा 194 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

     

  • Kapurthala : Bus की चपेट में आने से नौजवान की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    Kapurthala : Bus की चपेट में आने से नौजवान की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    कपूरथला : गांव परवेज नगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक गांव तलवंडी चौधरी का रहने वाला है और मोटरसाइकिल में सवार हो कर वह किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर घर से बाहर गया था। लेकिन जैसे ही नौजवान परवेज नगर पहुंचा, तभी दूर से आ रही एक स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता नजर आ रहा है, जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने कई बार एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और आसपास से गुजर रहे सड़क सुरक्षा बल के जवानों को भी ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनका काम है चालान काटना न कि घायलों को अस्पताल पहुंचाना। लेकिन इसके बाद जब ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ इस बात का विरोध किया तो उन्होंने घायल को सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाना पड़ा। लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया।