उसी समय सामने से धर्मपाल पुत्र साधू राम निवासी गांव कमराये, जो गांव बजाज से अपने घर आ रहा था, कमराये मोड़ पर पहुंचने पर दोनों मोटरसाइकिलों में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता का फ़र्ज़ निभाते हुए दोनों को एम्बुलेंस से सब-डिवीजन सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, भुलत्थ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।View this post on Instagram
Category: Punjab>Kapurthala
-

Punjab News: भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भुलत्थ-भोगपुर सड़क पर पड़ने वाले गांव कमराये के पास हुआ, जहां 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव बागड़ियां अपनी मोटरसाइकिल से भुलत्थ से अपने गांव लौट रहा था। -

Punjab News: विधायक राणा के आरोपों पर सज्जन सिंह चीमा का आया बयान, दी खुली चुनौती, देखें वीडियो
कपूरथला: ब्लॉक सदस्य चेयरमेन चुनाव विवाद अब सिर्फ प्रशासकीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक टकराव का खुला मैदान बन चुका है। दरअसल, बीते दिन स्वतंत्र विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाये गए गंभीर आरोपों के बाद आज आम आदमी पार्टी ने पलवार किया है। हल्का इंचार्ज अर्जुन आवार्डी सज्जन सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राणा इंद्र प्रताप सिंह पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि ये अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर बे-बुनियाद दोषों का सहारा ले रहे हैं।
चीमा का कहना है कि राणा परिवार ने 25 सालों में कपूरथला का बेड़ा गर्क किया, नौजवानों को नशों की तरफ धकेला और अब सच्चाई के सामने आने से डर कर झूठी कहानियां बना रहा है। चीमा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि राणा परिवार सच्चा है तो गुरु घर जाकर सौंगंध खाए कि चुनावों के दौरान ना तो पैसा बांटेंगे, ना नशा और ना ही शराब बांटेंगे। उन्होंने कहा, अगर ये सौंगंध खा ले, तो मैं दावा करता हूं कि इनकी जमानत जब्त हो जाएगी और सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी। चीमा ने अपनी राजनीतिक और खेल जिंदगी का जिक्र करते हुए राणा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब राणा राजनीति के बुनियादी पाठ पढ़ रहे थे, उस वक्त वह देश के लिए खेल मैदान में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके थे। जिस उम्र में ये लोरी सुनते थे, उस वक्त मैं भारत की टीम का कैप्टन बनकर देश का नाम रौशन कर रहा था, यह मेरा मुकाबला क्यं करेंगे?”
चीमा ने दावा किया कि उन्होंने युवा वर्ग को खेलों से जोड़ा और उन्हें नई दिशा दी, जबकि राणा परिवार ने सिर्फ लोगों को भटकाकर अपनी राजनीति चलाई। उन्होंने भगवंत मान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में किए गए विकास कार्य किसी भी पिछली सरकार से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि जहां मर्जी मंच लगा लो, हम कार्यों के आधार पर मुकाबला करने को तैयार हैं। चीमा ने कविता के माध्यम से भी राणा परिवार पर निशाना साधा, जिससे माहौल और भी तीखा हो गया और राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई।
राणा इंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर सज्जन सिंह चीमा के पलटवार से सुल्तानपुर लोधी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो गया है। चेयरमैन चुनाव अब सिर्फ एक पद का संघर्ष नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक अहंकार और प्रभाव की खुली जंग बन गई है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जहां यह राजनीतिक टकराव और तेज़ होने के आसार हैं।
-

Punjab News: चेयरमैन चुनाव को लेकर माहौल तनावपूर्ण, भारी फोर्स तैनात, गोली चलने की सूचना, देखें वीडियो
सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के हलका सुल्तानपुर लोधी के जोन फत्तू ढिंगा में ब्लॉक समिति की चेयरमैनशिप को लेकर आज अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। ब्लॉक समिति कार्यालय ढिलवां पर होने वाली चुनाव से पहले ही सियासी टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता और राणा इंद्र प्रताप सिंह के गुट के बीच तीखी झड़प हुई। इस घटना में तनाव बढ़ने के दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। राणा इंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की।
आरोप लगाया गया कि एक अन्य उम्मीदवार को कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोका गया। दूसरी ओर हालात काबू करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है। इस दौरान गेट के पास सभी लोगों को खदेड़ा जा रहा है और शांतिमय ढंग से चुनाव करवाए जा रहे है।
वीडियो में देखा जा सकता हैकि भारी संख्या में लोग मौजूद है। लोगों का कहना हैकि मलकीत बुरेवाल नामक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। जिसके बाद घटना की सूचना एसएसपी को दी गई। हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलने की बात को नकारा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं मलकीत बुरेवाल नामक व्यक्ति ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है और 100 से अधिक कैमरे लगे हुए है। उन्होंने गोली चलने की घटना को नकारा है। इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
-

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो
कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के पास के गांव सुल्तानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के असली कारणों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे मामला संदेह का विषय बन गया है।
घटना के बाद दुखी परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में गहरा दुख और अनिश्चितता का माहौल है। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए है, बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: लोगों का आरोप, इलाके में हो रही अवैध माइनिंग, मिली धमकियां, देखें वीडियो
कपूरथला: गांव चक्क कोटला में सेम नाले में देर रात हो रही अवैध खदान का मामला अब और गंभीर हो गया। दरअसल, इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में भारी मशीनरी के साथ मिट्टी और रेत की खुदाई दिखाई दे रही है। इस मामले ने गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा और चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि जब उन्होंने इस अवैध खदान का विरोध किया तो उन्हें गंभीर धमकियां दी गईं। इससे गांव में डर का माहौल बन गया है। गांववासियों ने प्रशासन और पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा संघर्ष करेंगे। फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
-

Punjab News: 3 दिनों से लापता व्यक्ति का बेईं से शव बरामद ,देखें वीडियो
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं (नदी) से व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पिछले 3 दिनों से लापता था। मृतक की पहचान 49 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र लाल चंद, निवासी गांव मोक्का (सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम से लापता था, जिसके बाद परिवार ने थाना सुल्तानपुर लोधी को सूचना दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संत सींचेवाल के सेवाकारियों की मदद से नाव के माध्यम से लाश को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह उधम सिंह चौक पर एक ढाबे का संचालन करता था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
-

Punjab News: कपूरथला में पुलिस की सख्त कार्रवाई: नाकेबंदी कर वाहनों की व्यापक जांच, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर, देखें वीडियो
कपूरथला: शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने रविवार को बड़े पैमाने पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौकों और व्यस्त इलाकों में नाके लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य मकसद आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और संदिग्ध वाहनों की पहचान करना है। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। जिन चालकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए, उन्हें मौके पर चेतावनी दी गई, जबकि गंभीर मामलों में जुर्माना भी लगाया गया।
DigiLocker पर भी रख सकते है दस्तावेज
अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में अब फर्जी दस्तावेज या गलत नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाना आसान नहीं रह गया है। ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि कई बार इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक वारदातों में किया जाता है। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अब वाहन के कागजात को फिजिकल रूप में साथ रखना जरूरी नहीं है। यदि दस्तावेज DigiLocker जैसे मान्यता प्राप्त डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित हैं, तो उन्हें भी वैध माना जाएगा।यातायात नियमों का पालन करने की अपील
अंत में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके और शहर में शांति व सुरक्षा बनी रहे। -

Punjab News : 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू, देखें वीडियो
वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल/मैगज़ीन सहित एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद
कपूरथला: पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने और फायरिंग करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हथियारों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी नंबरों से धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। SSP गौरव तूरा ने बताया कि 21 मार्च को गांव अहली कलां में एक व्यक्ति को विदेशी नंबर से कॉल आया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जब पीड़ित ने रकम नहीं दी, तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। CIA स्टाफ और टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें तरनतारन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल (मैगज़ीन सहित) और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह विदेश में बैठे आपराधिक सरगनाओं के इशारे पर काम कर रहा था और अन्य बड़ी घटनाओं की भी योजना बनाई जा रही थी।
पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ चल रही है और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
-

Punjab News: पवित्र बेई के पास गंदगी देख संत सींचेवाल में रोष, 40 गांवों ने उठाई जिम्मेदारी, देखें वीडियो
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में पवित्र बेई की देखभाल की जिम्मेदारी जिले के 40 गांवों ने ली और इसे फिर से बर्बाद ना होने का गांव वासियों ने संकल्प लिया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में क्षेत्र के पंचायतों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भरी बैठक में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि पवित्र बेई प्रकृति का अनमोल तोहफा है, जो सुल्तानपुर लोधी और आसपास के गांवों को प्रदान हुआ है।
इस मौके पर मौजूद 40 से अधिक गांवों के लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे बाबा नानक के चरणों की छाया प्राप्त पवित्र बेई को पुनः बर्बाद नहीं होने देंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले पवित्र बेई के किनारे कुछ लोगों द्वारा चोरी-छीपे कूड़ेदान का ढेर लगा दिया गया था। इस घटना को पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम, एक्सियन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कार्य अधिकारी और डीएसपी को मौके पर बुलाकर दिखाया कि कैसे लोग बेखौफ होकर पवित्र बेई के चारों ओर गंदगी के ढेर लगा रहे हैं।
संत सींचेवाल ने कूड़ा फैंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके के लोगों के साथ बैठक करने का फैसला किया। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने बेई के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बादी को समाप्त कर इस नदी को अपने हाथों की सेवा से 25 सालों के लंबे काल में पुनः निर्मल धार में बदल दिया गया है। इस सेवा से पवित्र बेई को पुनः दुनिया के नक्शे पर लाया गया है। इस चर्चा का प्रकाशन इंग्लैंड के विंडसर कैसल तथा कोपेन हैगन जैसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी हो चुका है।
-

Punjab News: कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
कपूरथला: जिले के हलका भुलत्थ के अंतर्गत आते रायपुर पीर बख्शवाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में गांव टांडी के व्यक्ति के मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार टाउन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी, जबकि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति रायपुर पीर बख्शवाला की ओर से आ रहा था।
दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल को इलाज के लिए नजदीकी बेगोवाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गांव टांडी, के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी एएसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिवारीक सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा फरार कार चालक की तलाश जारी है।