Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: पुड्डा कॉलोनी में सीवरेज की समस्या होगी खत्म, 3.25 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट होगा शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुड्डा कॉलोनी में सीवरेज की समस्या होगी खत्म, 3.25 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट होगा शुरू, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में लंबे समय से सीवरेज, गंदगी और गंदे पानी की निकासी के कारण परेशान पुड्डा कॉलोनी, अदालत चौक, गाजीपुर रोड और लगे इलाकों के निवासियों के लिए आखिरकार बड़े और ऐतिहासिक राहत की घड़ी आ गई है। वर्षों से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बर्बाद बनाने वाली सीवरेज समस्या का अब स्थायी समाधान जमीन पर दिखाई दे रहा है। सुल्तानपुर लोधी से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के अध्यक्ष अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा द्वारा पुड्डा कॉलोनी के पास जमा सुधार मार्ग पर बने एक एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मौके पर पहुंच कर विस्तार से जायजा लेने के मौके पर किया।

    इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी जेई जसबीर सिंह से बातचीत कर वर्तमान हालत, तकनीकी प्रगति और अंतिम कार्यों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उनके साथ लवप्रीत सिंह पीए आदि उपस्थित रहे। सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि लगभग 15 से 20 साल पहले पुड्डा कॉलोनी विकसित तो कर दी गई थी, लेकिन उस समय किसी भी सरकार ने यह नहीं सोचा कि इससे निकलने वाला सीवरेज कहां और कैसे निपटाया जाएगा। इस नजरअंदाजी के कारण लोगों को सालों तक बदबू, गंदगी, पानी खड़ा रहने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से इस बड़ी समस्या का स्थायी हल के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पहले बने मेन पंपिंग स्टेशन को अब पूरी तरह तैयार करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया गया है।

    सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्राइस्ट जोति स्कूल रोड और आसपास के इलाकों में सालों से खड़ा पानी भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उस इलाके का सीवरेज भी इस प्लांट के साथ जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक-दो हफ्तों के भीतर इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पुड्डा कॉलोनी, अदालत चौक क्षेत्र और गाजीपुर रोड समेत लगे सभी इलाकों का सीवरेज इकट्ठा कर के यहां ट्रीट किया जाएगा, जिससे इलाके की सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

    इस मौके संज्जन सिंह धीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी सोच और लोगों हितैषी नीतियों के कारण आज सुल्तानपुर लोधी जैसे शहरों में वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और लोगों की जरूरी मांगों को जमीन स्तर पर पूरा किया जा रहा है। सज्जन सिंह ने कहा कि यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की साफ, स्वस्थ और विकसित पंजाब की सोच का प्रतीक है।

    इलाके वासियों में इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी की लहर है। कवंलदीप सिंह ढिल्लो, गुरशरण सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह आदि लोगों का कहना है कि जो काम दशकों तक कागज़ों में ही रहता था, वह अब मौजूदा पंजाब सरकार और स्थानी नेतृत्व की मजबूत इच्छा शक्ति के साथ हकीकत बन रहे हैं। यह प्रोजेक्ट सिर्फ सीवरेज समस्या का हल नहीं, बल्कि सुल्तानपुर लोधी के इस क्षेत्र को साफ-सुथरा, स्वस्थ और विकसित शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

  • Punjab News: SDO और Clerk हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: SDO और Clerk हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां एसडीओ नरेश शर्मा और क्लर्क गौरव शर्मा आमने-सामने हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि वह सर्विस बुक लेने के लिए आए थे और उन्हें सर्विस बुक नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि सर्विस बुक पर गलत एंट्री की जा सकती है और वहीं हुआ है। उन्होंने क्लर्क गौरव कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते दिन सुबह 8.30 बजे रिकार्ड लेकर गया और शाम 4 बजे वह दफ्तर वापिस आया।

    इस दौरान वह प्रधान के कमरे में बैठे हुए थे और उन्हें सर्विस बुक दे दी गई। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह उन्हें बिना एप्लीकेशन दिए सर्विस बुक लौटानी थी तो एक दिन पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब वह दफ्तर पहुंचे थे तो गौरव हैरान रह गया और उनकी सर्विस बुक पर पहले कोई एंट्री नहीं थी और वह उनकी सर्विस बुक ले गया और एंट्री करवाने के बाद पिछली डेट डालकर वह शाम को वापिस आया और उन्हें सर्विस बुक वापिस दी।

    आरोप है कि उनकी सर्विस बुक के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके बीमार होने के दौरान वह ऑनलाइन काम करते रहे। इस दौरान सीनियर अधिकारियों की बिना मर्जी से उनकी छुट्टियों को अप्रूवल करते हुए रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई। इस दौरान उन्होंने जहां दफ्तर में धांधली के आरोप लगाए है, वहीं उच्च अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए है। मीडिया से भावुक करते हुए वह रोने लगे और गौरव को लेकर धमकी के कई आरोप लगाए है।

    वहीं दूसरी ओर गौरव ने कहा कि एसडीओ नरेश शर्मा का तबादला हो चुका है और वह अपना रिकार्ड लेकर बीते दिन चले गए। उन्होंने कहा कि नरेश शर्मा ने 2023 में ज्वाइनिंग की थी। इस दौरान 5 महीने की ड्यूटी के बाद उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहा, जिसके बाद वह डेढ साल दफ्तर से गैर हाजिर रहे। जिसके बाद जुलाई 2025 में दोबारा ज्वाइनिंग की। इस दौरान जनवरी 2026 में उन्हें रिलीव कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाए हैकि वह जब दोबारा ज्वाइनिंग पर आए तब से उसके साथ विवाद कर रहे है।

    आरोप है कि एसडीओ को पुराना दीनानगर का रिकार्ड भी ठीक नहीं है। दीना नगर में वह गैर हाजिर रहे और उन्हें वहां सैलेरी भी नहीं मिली थी। जिसके बाद वह घरेलु विवाद को लेकर किराये के पैसे लेकर मांगते रहे और वह उसे देते रहे। जिसके बाद एसडीओ गैर हाजिर रहे और उसके बाद दोबारा वापिस आने के बाद उससे पैसों की मांग करने लगे और कहने लगे कि वह जालंधर से आते है और ऐसे में उनके खर्च के बारे में उन्हें सोचना चाहिए। इस दौरान गौरव ने एसडीओ पर विधायक और स्टाफ के साथ भी गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए है।

  • Punjab News: राणा गुट को झटका, सरपंच पूरी पंचायत सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: राणा गुट को झटका, सरपंच पूरी पंचायत सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब गांव कालेवाल के सरपंच और पूरी पंचायत राणा गुट छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा ने पार्टी में शामिल होने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर वर्कर को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गांव कालेवाल के सरपंच संदीप कुमार, पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मलकीत सिंह, जसकरन सिंह के अलावा अमरीक सिंह, शिंगारा सिंह, मंगल सिंह, प्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, शमिंदर सिंह, बचित्तर सिंह, अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर, बलविंदर कौर, कुलविंदर कौर, हरप्रीत कौर, नीलू, जसविंदर कौर, कोमल रानी और कई अन्य परिवार शामिल हैं। पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि विधायक राणा इंदर प्रताप ने पिछले 4 सालों में न तो गांव का सही से दौरा किया और न ही लोगों की सुध ली। गांव अभी भी बुनियादी विकास कार्यों से वंचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार और सज्जन सिंह चीमा की नीतियों से वे बहुत प्रभावित हुए हैं और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही आम आदमी क्लीनिक, 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल रीडेवलपमेंट अभियान, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं, महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसी जनहितैषी योजनाओं ने उन्हें आम आदमी पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

    सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि आज गांव कालेवाल की पंचायत और बड़ी संख्या में परिवारों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इस बात का साफ सबूत है कि लोग पुरानी राजनीति से तंग आ चुके हैं और अब साफ, ईमानदार और विकास वाली राजनीति चाहते हैं। इस मौके पर सज्जन सिंह चीमा ने सीधे तौर पर MLA पर निशाना साधा और कहा कि सुल्तानपुर लोधी हलके के मौजूदा MLA विकास की नहीं, बल्कि झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में लोगों को सिर्फ झूठे दावे, खोखले वादे और मीडिया के बयान ही मिले हैं। MLA ने इलाके के लोगों के साथ सिर्फ पॉलिटिकल धोखा दिया है। उन्होंने कभी गांवों का दौरा नहीं किया, लोगों की बात नहीं सुनी और कोई डेवलपमेंट नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब लोग झूठी पॉलिटिक्स को पहचान चुके हैं और इसीलिए आज एक-एक करके गांवों के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर बीसी विंग दोआबा जोन सेक्रेटरी नरिंदर सिंह खिंडा, ब्लॉक प्रेसिडेंट गुरचरण सिंह बिट्टू, लवप्रीत सिंह पीए, लक्ष्मीकांत सोनू, दीपक ठाकुर, शिंदरपाल व अन्य मौजूद थे।

  • Punjab News: घर में चर्च खोलने और Noise Pollution का मामला गरमाया, इलाका वासियों ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चर्च खोलने और Noise Pollution का मामला गरमाया, इलाका वासियों ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पुरी में एक रिहायशी घर के अंदर चर्च खुलने और नॉइज पॉल्यूशन को लेकर विरोध तेज हो गया है। पुरी मोहल्ला वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट कुमार पुरी की लीडरशिप में एक डेलीगेशन ने पहले एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को लिखकर शिकायत दी। इसके बाद डेलीगेशन ने इस मामले को लेकर DSP सुल्तानपुर लोधी से मुलाकात की और सख्त एक्शन लेने की मांग की।

    डेलीगेशन ने कहा कि रिहायशी इलाके में एक घर के अंदर एन्टियन चर्च के नाम पर धार्मिक एक्टिविटी चल रही हैं, जहां लाउडस्पीकर की तेज आवाज से नॉइज पॉल्यूशन फैल रहा है। लोगों के मुताबिक, इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है और स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

    शिकायत में कहा गया कि रिहायशी घर में चर्च चलाना और तय स्टैंडर्ड से ज्यादा शोर करना कानून का उल्लंघन है। लोगों ने मांग की है कि नॉइज पॉल्यूशन नियमों के तहत तुरंत कार्रवाई करके लाउडस्पीकर पर बैन लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं।

  • Punjab News: Improvement Trust Chairman Sajjan Cheema ने MLA राणा इंदर प्रताप पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Improvement Trust Chairman Sajjan Cheema ने MLA राणा इंदर प्रताप पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र की सियासत उस समय गरमा गई जब इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन और अर्जुन अवॉर्डी सज्जन सिंह चीमा ने विधायक राणा इंदर प्रताप पर तीखा और सीधा पॉलिटिकल अटैक किया। उन्होंने कहा कि मान सरकार के रिकॉर्ड तोड़ विकास से विपक्ष डिप्रेशन में है, जिसकी वजह से वे हर दिन बेतुके और गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं।

    इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन और सुल्तानपुर लोधी हलके से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने MLA राणा इंदर प्रताप सिंह को “सुल्तानपुर लोधी का राजा वड़िंग” कहा। उन्होंने कहा कि राणा इंदर प्रताप को गलतफहमी हो गई है कि वे खुद मुख्यमंत्री हैं और सारा विकास उन्हीं की बदौलत हो रहा है।

    सज्जन चीमा ने साफ शब्दों में कहा कि सुल्तानपुर लोधी में आने वाली सभी विकास ग्रांट आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मेहरबानी से आ रही हैं, लेकिन विधायक राणा इंदर प्रताप अनजान ऑफिस क्लर्कों से अधूरी लिस्ट लेकर मीडिया में आते हैं और दावा करते हैं कि ये सभी काम उन्होंने किए हैं, जो पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठ का पुलिंदा है। चीमा ने चुनौती दी कि अगर राणा इंदर प्रताप सच में दावा करते हैं कि उन्होंने विकास किया है, तो उन्हें यह साफ करना चाहिए कि वह यह पैसा अपने निजी खजाने से लाए हैं या अपने किसी वित्त मंत्री से। नहीं तो, उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का खुले दिल से शुक्रिया अदा करना चाहिए।

    चीमा ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी के लोग अब बहुत समझदार हो गए हैं और वे समझ गए हैं कि राणा परिवार सालों से झूठी राजनीति और खोखले दावों के दम पर चल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 4 सालों में अपने इलाके में जो विकास किया है, वह राणा परिवार पिछले 24 सालों में भी नहीं कर सका। “अगर राणा परिवार यह साबित कर दे कि उन्होंने उनसे ज्यादा काम किया है, तो वह राजनीति छोड़ने को तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि मान सरकार युवाओं को खेलों की तरफ मोटिवेट कर रही है, स्कूलों का रंग-ढंग बदला जा रहा है, स्टेडियम डिवैल्प किए जा रहे हैं और पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी की सूरत ऐतिहासिक तरीके से बदली जा रही है, लेकिन विपक्षी पार्टियां सरकार की ग्रांट पर अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रही हैं।

    आखिर में सज्जन चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष इतना घमंडी है कि उनके बयान अब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा, “लोग अब कॉमेडी शो से नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं के बयान देखकर एंटरटेन हो रहे हैं।”

  • Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

    Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

    कपूरथला: सुंदरनगर में टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि आज सुबह के समय अमृत कुमार पुत्र सुधेश कुमार वासी महिताबगढ़, जो अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था।

    जब वह सुंदरनगर के राधा स्वामी सत्संग घर के पास पहुंचा तो टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का शव जिला अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • Punjab News: पूर्व PM मनमोहन सिंह के रिश्तेदार की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व PM मनमोहन सिंह के रिश्तेदार की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में चोरों द्वारा कारों को निशाना बनाया जा गया। जहां चोर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई चरणजीत सिंह साहनी की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर जैन कार में आए और कुछ ही मिनटों में कारों को चुराकर फरार हो गए। 2 अलग अलग सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की वारदात सामने आ रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना वसंत विहार क्षेत्र की है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई चरणजीत सिंह साहनी के घर के बाहर खड़ी सफेद होंडा सिटी कार (PB-08AZ0623) को चोर सुबह करीब 4:31 बजे चुरा ले गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए चरणजीत सिंह साहनी के पोते गुरतेज सिंह ने बताया कि कार चोरी की शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हवाले कर दी गई है।

    दूसरी घटना शहर के गोपाल पार्क क्षेत्र की है, जहां एक घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार (PB-09F-2777) को सुबह 4.49 बजे जैन कार में आए चोर चोरी कर ले गए। यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर जेन कार को थोड़ी दूरी पर खड़ा करते हैं। इसके बाद उनमें से एक चोर कार से उतरकर बाहर खड़ी होंडा सिटी का लॉक तोड़ने की कोशिश करता है। जैसे ही कार का लॉक खुलता है, चोर ग्रे रंग की होंडा सिटी लेकर मौके से फरार हो जाता है।

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन डा. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद

    कपूरथलाः गांव गाजी गड़ाना के पास सुबाहनपुर-अमृतसर रोड पर पर पुलिस को आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना ढिल्लवां के मुखी दलविंदरवीर सिंह और एसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें आज सुबह फोन आया कि ढिल्लवां जीटी रोड, गांव गाजी गड़ाना के पास सुबाहनपुर-अमृतसर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

    जब वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष थी और दिखने में वह प्रवासी मजदूर लगता था, उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। जिसके बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है।

     

  • Punjab News: चोरों ने किराने की दुकान को बनाया निशाना, नकदी लेकर हुए गायब, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने किराने की दुकान को बनाया निशाना, नकदी लेकर हुए गायब, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के थाना ढिलवां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर अराइंया में चोरों ने एक किराने की दुकान को अपना निशाना बनाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। दुकान के मालिक बलजिंदर सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने बताया कि सुबह करीबन 8 बजे अपनी दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे।

    जब उन्होंने शटर उठाकर दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की। काउंटर के दराज से करीबन 12-15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा कूल-लिप के पैकेट, लाइटर, सिल्वर, पेपर सहित कई अन्य सामान भी चोरी हो चुका था।

    पीड़ित दुकानदार ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: Car से नौजवान का शव हुआ बरामद

    Punjab News: Car से नौजवान का शव हुआ बरामद

    कपूरथला : जिले के गांव खीरांवाली के पास एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बेहोशी की हालत में कार में गांव खीरांवाली के पास सड़क पर पड़ा हुआ है।

    उन्होंने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सोनमप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और बीती रात कपूरथला से दवा लेकर अपने गांव लौट रहा था।

    ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया गया है और 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है।