Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: बंद के आह्वान पर शहर में खुला मिला मिनी सचिवालय, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बंद के आह्वान पर शहर में खुला मिला मिनी सचिवालय, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। जिस पर होशियारपुर में बंद के आह्वान के बावजूद शहर का मिनी सचिवालय खुला रहने से माहौल काफी गर्मा गया। मिनी सचिवालय में कामकाज होता देख भड़के संगठनों ने तुरंत मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उसे ब्लॉक कर दिया।

    प्रदर्शनकारी संगठनों के नेताओं ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर आधे घंटे के भीतर मिनी सचिवालय को पूरी तरह खाली नहीं कराया तो वे प्रशासन का पुतला जलाकर विरोध को और तेज कर देंगे। बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी दफ्तर खुले रखना संगठनों के साथ धोखा है।

    संगठनों की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। हालात बिगड़ने के डर को देखते प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। संगठनों की मांग मानते प्रशासन ने जल्द से जल्द मिनी सचिवालय खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की और प्रदर्शनकारियों की बात मान ली। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सचिवालय के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर भेज दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से एनआरआई की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से एनआरआई की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर बंगा चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार बंगा की तरफ से शहर की ओर आ रहा था, तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान अकालगढ़ निवासी एनआरआई गुरदयाल राम (पिता दौलत राम) के रूप में हुई है, जो कतर से छुट्टी पर आए हुए थे। घटना स्थल पर गढ़शंकर पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को जब्त कर लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस मौके पर हलका इंचार्ज (कांग्रेस) अमरप्रीत सिंह लाली और कंडी संघर्ष समिति के कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    उधर, सब इंस्पेक्टर सरीन चेची ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: इस जिले में दिखा बंद का असर, निकाला जाएगा मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में दिखा बंद का असर, निकाला जाएगा मार्च, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बरनाला घटना के मामले में अपनी मांगों को लेकर आज जिले में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, इस घटना के विरोध में बीते दिन विभिन्न सामुदायिक और सफाई सेवक संगठनों द्वारा पूर्ण ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया था। ऐसे में शहर में विभिन्न संगठनों के ऐलान के बाद आज पूर्ण बंद शहर में बंद का असर दिखा है। संगठनों द्वारा किए गए ऐलान के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। संगठनों के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

    प्रदर्शन की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सभी संगठन नगर निगम (कॉर्पोरेशन) दफ्तर में एकत्र होंगे। वहां से सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर के विभिन्न हिस्सों और बाजारों की ओर कूच करेंगे और दुकानों व कारोबार बंद करवाएंगे। संगठनों ने होशियारपुर के समस्त व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता से अपील की है कि वे इस बंद का पूर्ण समर्थन करें और अपने-अपने कारोबार बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में सहयोग दें।

  • Punjab News: 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों क्लर्क गिरफ्तार

    Punjab News: 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों क्लर्क गिरफ्तार

    होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा कार्यालय, हाजीपुर, जिला होशियारपुर में तैनात क्लर्क गगन को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव सुल्तानपुर जिला मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी, जो गांव सहौरा, ब्लॉक हाजीपुर, जिला होशियारपुर के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में एक ईटीटी अध्यापिका है, के लिए चाइल्ड केयर लीव संबंधी बीपीईओ कार्यालय हाजीपुर में संपर्क किया था। बीपीईओ कार्यालय में, वह आरोपी क्लर्क से मिला, जिसने बाद में शिकायतकर्ता से फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया और उसकी पत्नी की चाइल्ड केयर लीव मंजूर करवाने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

    शिकायतकर्ता गैर-कानूनी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके कब्जे से रिश्वत के पैसे बरामद किए। इस संबंध में, आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की अगली जांच जारी है।

  • Punjab News: दोस्त के घर रहे नवजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त के घर रहे नवजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के किरती नगर वासी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अविनाश चंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की बहन सीता द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार अविनाश पिछले लगभग 10 दिन से अपने दोस्त करने के प्रेमगृह स्थित घर में रहा कर रहा था। परिजनों का कहना हैकि उन्होंने उसे कई बार घर वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह घर नहीं आया।

    पीड़ित के बयान अनुसार 27 जुलाई को दोपहर लगभग 12:15 बजे परिवार के मोबाइल से फोन आया कि अविनाश की तबीयत खराब है और उसे एक डॉक्टर एवं दोस्त की मदद से सिविल अस्पताल दाख़िल करवाया गया है। कुछ समय बाद फिर फोन करके बताया गया कि अविनाश की मौत हो गई है और परिवार को तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया।

    परिवारक सदस्य अस्पताल पहुंचने पर अविनाश का मृतक देह देखकर दंग रह गए। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और उसकी मौत अचानक हुई है। परिवार ने मौत के असल कारणों का पत्ता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई अनुसार सिविल अस्पताल से सूचना मिलने के बाद एएसआई पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: School Bus गुजरने से चंद सैकेंड बाद धंसी 8 से 10 फीट सड़क, टला हादसा

    Punjab News: School Bus गुजरने से चंद सैकेंड बाद धंसी 8 से 10 फीट सड़क, टला हादसा

    होशियारपुरः जिले के बाल कृष्ण रोड में आज दोपहर बिना किसी भूकंप के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के धंसने की इस घटना ने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की पोल खोल दी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क 8 से 10 फ़ीट नीचे धंस गई है, जिससे उसके नीचे पूरी तरह से खोखली जगह दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ठीक दो-तीन मिनट पहले ही उस जगह से एक स्कूल बस गुज़री थी। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता हैकि सड़क पर बड़ा होल बन गया। मामले की जानकारी देते हुए रमेश नगर निवासी सचिन ने बताया कि अचानक सड़क धंस गई। इस दौरान सड़क धंसने के कुछ सैकेंड पहले ही स्कूल बस गुजरी थी। अगर बस सड़क में धंसती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल बस गुजरने से कुछ सैकेंड बाद ही धीरे-धीरे सड़क धंसने लग गई। लोगों ने बताया कि डेढ महीने पहले ही सड़क को बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से सड़क धंसने को लेकर जांच की मांग उठाई है।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सदर होशियारपुर की पुलिस ने सरपंच कत्ल मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि सरपंच सतपाल उर्फ मिंटू के कत्ल मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं मुख्य आरोपी विजय कुमार फरार चल रहा था, जिसे बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके रिकार्ड को खंगाला जाएगा। हांलाकि इस कत्ल केस में पकंज पठानिया फरार चल रहा है। पकंज की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द उसे भी गिऱफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: संगठनों ने रखी DSP को बर्खास्त की मांग, चंडीगढ़ यूनियन मींटिग के बाद तय होगी अगली रणनीति, देखें वीडियो

    Punjab News: संगठनों ने रखी DSP को बर्खास्त की मांग, चंडीगढ़ यूनियन मींटिग के बाद तय होगी अगली रणनीति, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब भर में वाल्मीकि समाज द्वारा आज राज्य को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में सगंठनों द्वारा सड़कों पर शांतिमय ढंग से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सफाई सेवकां द्वारा संबंधित डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस मौके सफाई कर्मचारियों ने ज़िम्मेदार डीएसपी को को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि डीएसपी के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए।प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ में सभी यूनियनों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हो रही है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। यूनियनों द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा, उसी के आधार पर अगली रणनीति तय की जाएगी।

    वहीं पंजाब बंद की कॉल को लेकर दुकानदारों द्वारा संगठनों को पूर्ण समर्थन मिला। ऐसे में दुकानदारों द्वारा आज दुकानें बंद रखी गई। शांतिमय प्रदर्शन के दौरान मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि उन्हें शांतिमय प्रदर्शन किए जाने को लेकर संगठनों की ओर से मांग पत्र मिला था। ऐसे में आज संगठनों द्वारा शांतिमय रोष जाहिर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात है।

     

  • Punjab News: आप ने नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: आप ने नारेबाजी कर फूंका पीएम मोदी का पुतला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दिल्ली में NEET पेपर लीक के बाद जब देश के युवाओं ने संसद में घुसने की कोशिश की और उसके बाद केंद्र सरकार ने बच्चों पर ज़्यादती की तो हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है।

    इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर में बस स्टैंड के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। पुतला जलाने से पहले आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर नरेंद्र मोदी को जगाने की कोशिश की और कहा कि देश के भविष्य के साथ इस तरह का व्यवहार करना कहां तक उचित है।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेकी ने पत्रकारों से बात करते कहा कि केंद्र की मोदी सरकार शुरू से ही पंजाब के साथ भेदभाव करती रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी युवाओं पर किए अत्याचार से यह साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी ‘थैंक यू’ पॉलिसी अपना रहे हैं।

  • Punjab News: कारोबारी के घर ED टीम की दबिश

    Punjab News: कारोबारी के घर ED टीम की दबिश

    होशियारपुरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुखियाबाज इलाके में कारोबारी के घर पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी व्यवसायी गोपाल पुत्र बब्बल राय के घर पर की गई। हालांकि ईडी टीम द्वारा की गई गई छापेमारी की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन ईडी टीम की दबिश को लेकर आसपास लोगों में हड़कंप मच गया।