राम कुमार चौधरी ने क्षेत्र में कार्यान्वित की रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न विभागों से योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित कार्यों के कारणों तथा उनके समाधान को लेकर गहन चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इस कार्य में अधिकारियों की अहम भूमिका है।
विधायक ने कहा कि क्षय रोग केवल एक चिकित्सीय समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग प्रबंधन तथा आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
विधायक ने नगर निगम बद्दी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। कूड़ा उठान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित बनाएं ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग होने वाले उपकरणों की मुरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित उपयोग किया जा सके।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बद्दी-बरोटीवाला रेहड़ी-फहड़ी संचालकों एवं दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को वन सम्पदा के संरक्षण के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को तीन माह के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए।विधायक ने निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत भी निर्धारित समय-सीमा में कार्य आरम्भ नहीं किया गया है या कार्य अधूरे है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राम कुमार चौधरी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बद्दी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बैठक में लिखित एवं मौखिक रूप से प्राप्त शिकायतों पर स्वयं शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निश्चित समयावधि के भीतर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकों से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ती है और विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वह जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान ने किया। बैठक में वनमण्डलाधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी बद्दी डॉ. अनिल अरोड़ा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Category: Himachal>Baddi
-

बद्दी उपमंडल में पहली बार शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के महाराणा प्रताप नगर में स्थित सामुदायिक भवन में बद्दी उपमंडल की पहली शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने की। राम कुमार चौधरी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, लंबित कार्यों के कारणों की समीक्षा करना तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
राम कुमार चौधरी ने क्षेत्र में कार्यान्वित की रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न विभागों से योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित कार्यों के कारणों तथा उनके समाधान को लेकर गहन चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इस कार्य में अधिकारियों की अहम भूमिका है।
विधायक ने कहा कि क्षय रोग केवल एक चिकित्सीय समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग प्रबंधन तथा आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
विधायक ने नगर निगम बद्दी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। कूड़ा उठान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित बनाएं ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग होने वाले उपकरणों की मुरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित उपयोग किया जा सके।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बद्दी-बरोटीवाला रेहड़ी-फहड़ी संचालकों एवं दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को वन सम्पदा के संरक्षण के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को तीन माह के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए।विधायक ने निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत भी निर्धारित समय-सीमा में कार्य आरम्भ नहीं किया गया है या कार्य अधूरे है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राम कुमार चौधरी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बद्दी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बैठक में लिखित एवं मौखिक रूप से प्राप्त शिकायतों पर स्वयं शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निश्चित समयावधि के भीतर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकों से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ती है और विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वह जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान ने किया। बैठक में वनमण्डलाधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी बद्दी डॉ. अनिल अरोड़ा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
-

11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर, 8-8 फीट चौड़ा करेंगे मार्ग
दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा
बद्दी/सचिन बैंसल: दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से चौड़ा व पक्का बनाने का योजना है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार करके शहरी विकास के निदेशक को भेज दिया गया। पैसा मंजूर होने पर इस बद्दी साई मार्ग को चौड़ा व पक्का किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नाली के दोनों ओर 8-8 फीट मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। उसके बाद एक बड़े नाले को बनाया जाएगा। जिसे ऊपर से ढका जाएगा। इसके ऊपर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। शुरूआत में सड़क के ऊपर लगे बिजली के पोल हटाने का प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। सड़क के बीच से खंभे हटाने के टेंडर लग चुके हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। खंभों की ऊंचाई 40 फीट रखी जाएगी। बद्दी साईं मार्ग पर दावत चौक, पेट्रोल पंप व वर्धमान में चौक बना कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि बद्दी साई मार्ग पर नो रेहड़ी फड़ी जोन बनाया जाएगा। मार्ग के साथ कोई भी रेहड़ी फड़ी नहीं लगेगी। उन्होंने मार्ग पर फैले पाॅलिथीन व कूड़े को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है और नगर निगम को इस पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इस दौरान उनके साथ नगर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस भी रहे। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ा होने से जाम की समस्या हट जाएगी। इस मौके पर महेंद्र सिंह, दारा सिंह, शिव कुमार, भुरू राम, बेअंत ठाकुर, पार्षद राहुल अग्रवाल, बुला अग्रवाल, कुका समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-

छात्रों का समय समय पर होना चाहिए ज्ञानवर्धन-अशोक राणा
राणा पैकेजिंग उद्योग का अवलोकन कर जानी सृजन व उत्पादन की क्षमताएं
रावमा पाठशाला गुल्लरवाला के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण
बददी/सचिन बैंसल: बददी तहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला के विद्यार्थियों ने प्री-वोकेशनल इनोवेशन एवं एक्सपोजर टू वोकेशनल एजुकेशन कार्यक्रम के तहत औद्योगिक क्षेत्र लोदीमाजरा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राणा पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग उद्योग का अवलोकन किया और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार कच्चे माल से तैयार उत्पाद का निर्माण विभिन्न चरणों में किया जाता है। उन्होंने मशीनों के संचालन, प्रिंटिंग प्रक्रिया, पैकेजिंग तकनीक तथा गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियों को जाना। उद्योग प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे बच्चों में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी।
शिक्षकों ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उनके करियर विकल्पों को समझने में सहायक सिद्ध होते हैं। लोदीमाजरा पहुंचने पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं राणा पैकेजिंग के चेयरमैन अशोक राणा व प्रोडक्शन मैनेजर विनोज कुमार विक्की ने छात्रों व स्कूल प्रबंधन का स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश शास्त्री, दिव्या टंडन, सुविधा कौल ने छात्रों की ओर से कारखाना प्रबंधन का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। विद्यालय प्रबंधन ने लघु उद्योग संघ उद्योग एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।
-

बरोटीवाला स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
दून विधायक रामकुमार चौधरी रहे मुख्य अतिथि
विद्यालय को बाय लैब के लिए एक कमरा देने की घोषणा
शिक्षा व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बद्दी/सचिन बैंसल: पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य श बबीता परमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और इस मौके पर शैक्षणिक खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रामकुमार चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चौधरी रामकुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा उनकी मेहनत अनुशासन और लगन के साथ यह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इन्होंने अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा छात्र जीवन ही भविष्य की मजबूत नीवं रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है ।छात्र एक कच्ची मिट्टी के समान होता है और शिक्षकों द्वारा उसे किसी भी ढांचे में डाला जा सकता है।
रामकुमार चौधरी ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा प्रदेश में स्कूलों के आधारभूत ढांचे को ठीक किया जा रहा है हर एक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। ताकि बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बद्दी दौरे के दौरान करोड़ों रुपए का शिलान्यास उद्घाटन करके गए थे। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी बरोटीवाला तथा चंडी के आगामी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा इसी के साथ उनकी सरकार ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने बद्दी में 34 बीघा भूमि खेल स्टेडियम के लिए स्वीकृत कर दी है ।जिस पर की कुल 10 करोड रुपए की लागत से एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। जिससे कि सभी युवा नशे से दूर रह सकेंगे। दून विधायक ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोटी वाला में बायो लैब के निर्माण के लिए एक अतिरिक्त कमरे की भी घोषणा की और उन्होंने अपनी एच्छिक निधि से बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 20000 रुपये की राशि भी दी। इस मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए ।जिसमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी डांस पर वहां पर मौजूद सभी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रोटी वाला के प्रधान हंसराज कैंट, उप प्रधान हितेंद्र सोनू, पूर्व प्रधान गुरुबक्श खन्ना, ब्लॉक कांग्रेस दून के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष भागचंद शर्मा, समाजसेवी विवेक गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, नसीब चौधरी, दिलीप चौधरी तथा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे।
-

पंजाब की हल्लुमाजरा ने जीता जय माता क्रिकेट क्लब के पहला टूर्नामेंट
अंतिम गेंद पर छक्का लगा कर जीता मैच
बद्दी/सचिन बैंसल: जय माता क्रिकेट क्लब बूराँवाला की ओर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 36 टीमो ने भाग लिया था। फाइनल मैच में अलीना हेल्थकेयर कम्पनी की एचआर हेड सुषमा चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक आदित्य ने बताया कि सेमीफाइनल में हल्लुमाजरा ने बरोटीवाला व जय माता क्लब ने डुमन्वाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बडा रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जय माता क्लब ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये। जिसमे मन्ना इस्माइलपुर ने सर्वधिक 40 व नितेश ने 18 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्लुमाजरा को जीत आसानी से नही मिली। अंतिम ओवर में मैच बड़े रोमांचक मोड़ पर मौज किया जहां मैच की अंतिम दो गेंद में सिर्फ जीत के लिए हल्लू माजरा को 6 रन चाहिए थे और हल्लू माजरा टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ जाने छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जीता दिया। विजेता टीम को 25000 का नकद इनाम व ट्रॉफी दी गई वही उपविजेता को 15000 नकद इनामी राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में मन्ना इसमालिपुर को बेस्ट बल्लेबाज़ व आदित्य मेहता को बेस्ट बोलर चुना गया। इन दोनों को 2100 रुपये की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी दी गई।
-

दून विधायक ने किया नागरिक अस्पताल बद्दी का निरीक्षण
सभी सुविधाओं से लैस है बद्दी का अस्पताल – राम कुमार
बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने रविवार को नागरिक अस्पताल बद्दी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत रामकुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बद्दी अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों एवं स्टाफ की कमी को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बद्दी अस्पताल में 9 डॉक्टर, 2 फार्मासिस्ट, 2 वार्ड सिस्टर, 10 स्टाफ नर्स, 1 ऑप्थैल्मिक ऑफिसर, 1 लैब असिस्टेंट, 1 ओटीए, 1 एमएचएस, एक एफएचएस, 1 रेडियोग्राफर सहित अन्य गैर-चिकित्सीय कर्मचारियों को मिलाकर लगभग 90 प्रतिशत स्टाफ तैनात है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिछले दौरे के दौरान बद्दी अस्पताल को 100 बिस्तरों का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी भवन के निर्माण का कार्य 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिसका शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में अस्पताल की विभिन्न आधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिनमें ऑटोमेटिक डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, डेंटल मशीन, लेबर रूम के लिए आधुनिक मशीनें तथा आधुनिक सुविधाओं से लैस बेड्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी सुविधाएं सीएसआर के माध्यम से स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एनएचआरएम के तहत भी लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की स्थापना के लिए स्वीकृत करवाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी के लिए कमरे शीघ्र तैयार कर उनका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से अस्पताल में प्रति माह होने वाली डिलीवरी की संख्या 30–35 से बढ़कर 100 से अधिक हो जाएगी।
100 मरीजों के लिए इनडोर सुविधा उपलब्ध होगी, मरीजों के रेफरल में कमी आएगी तथा एनेस्थीसिया स्टेशन की स्थापना के तुरंत बाद शल्य क्रियाएं भी शुरू की जा सकेंगी। साथ ही कार्डियक मॉनिटर की सहायता से हृदय रोगियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में शव ग्रह का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने बताया कि अस्पताल में शव ग्रह का निर्माण भी किया गया है जिसमें छह फ्रिज लगाएंगे हैं ।जिसमें की एक साथ 6 शव रखे जा सकेंगे । विधायक ने कहा कि बद्दी अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।
-

यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल में जशन के उड़ान महोत्सव का आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल: यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज महोत्सव “जश्न-ए-उड़ान” का भव्य आयोजन अमरावती वेलफेयर सोसाइटी एवं नैना अपार्टमेंट्स, बद्दी में उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सोसाइटी के गणमान्य अतिथियों ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव में विद्यार्थियों ने ड्राइंग एवं कलरिंग, गायन/वाद्य (म्यूज़िकल मेलोडी), नृत्य, रैम्प वॉक, कविता व कहानी वाचन, पेंटिंग/स्केचिंग, स्पेल बी तथा एक्टिंग/मिमिक्री जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मंचीय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गिद्धा, योग, महिला सशक्तिकरण पर आधारित ‘शक्ति डांस’ तथा बैंड परफॉर्मेंस रहा, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
विद्यालय निदेशक पंकज अरोड़ा ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन व रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं विद्यालय निदेशक जतिन अरोड़ा ने कहा कि “जश्न-ए-उड़ान” विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और खुले मंच पर उसे अभिव्यक्त करने का सशक्त अवसर प्रदान करता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान भर सकें।
-

बद्दी में पहले दिन 15127 बच्चों ने पी दो बूंद ज़िन्दगी की
विधायक राम कुमार ने किया प्लस पोलियो का शुभारंभ
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी –बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में रविवार को प्लस पोलियो अभियान के तहत 15 हजार 127 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। यहां पर 35 00 बच्चे पांच साल से कम आयु के थे। जिन्हें यह खुराक पिलाई थी। अब बचे हुए बच्चों को 22 व 23 दिसंबर को घर घर जाकर यह पालियों की खुराक पिलाई जाएगी।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को दवाई पिला कर किया। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सभी बच्चों को इस दवाई को पिलाने की आदेश दिए है जिससे कोई भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आए।
बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने बताया कि पालियों की खुराक पिलाने के लिए बद्दी – बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में 63 बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा 14 मोबाइल टीमें थी जो स्लम एरिया में झुगी झोंपड़ियो में जाकर बच्चों को की दवाई पिलाने में लगी हुई थी। इस काम की देखरेख के लिए 15 सुपरवाईजर रखे गए थे। इस सारी गतिविधि के लिए 326 कर्मचारी तैनात किए हुए थे। जो बच्चे रविवार को छूट गए है उन्हें सोमवार व मंगलवार को घर घर जार दवाई पिलाई जाएगी।
-

बद्दी में 1100 गीता प्रेमियों ने किया सामूहिक गीता पाठ
गीता परिवार हिमाचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण भक्तों ने उठाया हिमाचली धाम का लुत्फ
बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल व किशोर योगा एकेडमी द्वारा सामूहिक गीता पारायण का आयोजन किया गया जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हिमाचल प्रान्त प्रभारी राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे वहीं समारोह की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने की । लर्न गीता की ओर से आयोजित कार्यक्रम हर घर गीता – हर कर गीता को लोंगों ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ गीता का 12वाँ, 15वाँ व 16वाँ अध्याय का सामूहिक पाठ किया। सर्व प्रथम दीपज्योति के उपरान्त हनुमान चालिसा हिन्दी अनुवाद सहित तथा श्रीरामरक्षास्तोत्राम का पाठ किया गया तथा इनका मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
गीता परिवार संयोजक राम गोपाल अग्रवाल ने कहा कि पूज्य संतों के निर्देशानुसार गीता जी का 12वाँ अध्याय भक्ति योग तथा 15वाँ अध्याय पुरूषोतम योग प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन पढ़ना चाहिए जोकि हर मनुष्य को भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर करता है तथा भगवान के गुणों के बारे में दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि हर घर गीता – हर कर गीता का अभियान पूरे हिमाचल में लर्न गीता की ओर से चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत घर बैठे सभी को अपने समयानुसार और अपनी भाषा में आनलाईन जूम के माध्यम से गीता पढ़नी सिखाई जाती है। कार्यक्रम का समापन गीताजी की आरती के साथ हुआ। उसके उपरांत महिलाओं ने कृष्ण के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
श्रोताओं ने भंडारे में परोसी गई बिलासपुरी धाम का खूब उठाया लुत्फ
सार्वजनिक भंडारे में पहली बार आयोजित बिलासपुरी धाम का अनेक राज्यों के गीता प्रेमियों ने खूब प्रशंसा की। छपरा, बिहार निवासी लाल बाबू यादव ने कहा कि ऐसी धाम परोसकर मन बहुत ही प्रसन्न हो गया। उन्होंने कहा कि भंडारा वितरण में भोजन की बिल्कुल ही शून्य के बराबर हुई, वहीं धाम का स्वाद हर किसी के मन का भा गया। वहीं राजेश मिश्रा गोरखपुर निवासी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आज भी भंडारा तैयार करने की वही शुचिता और शुद्वता बरकरार है जो सदियों से चली आ रही है। शहरों में ज्यादा तेज भाग दौड़ के चक्कर में हम ठीक से भोजन अथवा भंडारा ग्रहण करना भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने परिवार को भारत के मूल संस्कार, संस्कृति और सभ्यताओं से जोड़ना है तो बैक टु बेसिक आना ही होगा। इसी में हम सभी का सम्पूर्ण आत्म विकास समाया हुआ है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रभारी रामगोपाल अग्रवाल सह प्रभारी डा. किशोर ठाकुर, अखिल मोहन अग्रवाल, गजेंद्र त्रिपाठी, मोहित कुमार, सुरेश बंसल, पंकज गुप्ता, श्रीराम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल, विनोद गोयल, गुरचरण सिंह, राजेश मिश्रा, सागर कुमार, सिम्पल कुमार, कमलेश कुमार, जसवंत सिंह, राज संधू, रामबली, हंसानंद झा, कमलेश बंसल, सुरेश शर्मा, रवीकान्त राय, कृष्ण कांत यादव, प्रमोद गुप्ता, कपिल सिंह, अमित शुक्ला, नरेश भारद्वाज, अनिल गुप्ता, कपिल शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद पांडे, हरीश शर्मा, धीरज मिश्रा, रिचा राणा, रितु अग्रवाल, अर्पणा ठाकुर, अर्चना मिश्रा, शशि प्रभा शुक्ला,शालिनी गोयल, बिंदु शर्मा, मुस्कान, जीवन कुमारी, वसुधा गुप्ता, नीतू पाल, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-

भुजिया डेंटल कॉलेज ने निकाली टीबी जागरूकता रैली
बीएमओ डॉअनिल अरोड़ा ने बताएं टीबी के लक्षण व बचाव के तरीके
कालेज के छात्रों को निक्षय मित्र बनाने के लिए किया प्रेरित
बद्दी/सचिन बैंसल: स्वास्थ्य विभाग ने भोजिया डेंटल कालेज में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कालेज से छात्रों को निक्षय मित्र बनाने के लिए प्रेरित किया। रैली कालेज परिसर से शुरू हो कर भुड्ड गांव तक निकली गई। इस दौरान बच्चों ने टीबी को जड़ से समाप्त करने की अपील की गई। इससे पूर्व रैली को संबोधित करते हुए बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने टीबी के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लगातार खांसी होना व खांसी के साथ खून आना, हल्का बुखार, भूख न लगना व वजन कम होना का इसके लक्षण है। बद्दी – बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में करीब 800 रोगियो मे टीबी के लक्षण पाए गए है। अब कालेज व अन्य संस्थानों के मैच्योर छात्रों को इसका निक्षय मित्र बनाया जा रहा है। बद्दी व बरोटीवाला की पंचायत में सौ से अधिक निक्षय मित्र बना दिए गए है।
उन्होंने बताया कि बद्दी की फार्मा कंपनी डॉ. रैड़्डी टीबी रोगियों को राशन का किट देती है जिसे हर रोगी तक पहुंचाया जाता है। अभी तक उनके पास एक हजार से अधिक कीट पड़े है। इस मौके पर भोजिया डैंटल कालेज के प्रिंसीपल, स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाईजर प्रिंस ठाकुर व अंजना ने यौन रोगों के बारे में बच्चों को जानकारी दी।