Category: Himachal>Baddi

  • 21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

    21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

    एसडीएम ने हर बच्चे को दवा पिलाने के दिये निर्देश

    315 कर्मचारी पिलायेंगे 35 हजार बच्चों को पोलियो की दवा

    बद्दी बरोटीवाला में बनाए जाएंगे 63 बूथ 

    बद्दी/सचिन बैंसल: ब्लाक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक  बद्दी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने संजीव धीमान ने कहा कि 21 दिसंबर को बद्दी – बरोटीवाला स्वास्थ्य खंड में 5 साल के कम आयु के बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बद्दी व बरोटीवाला में 35 हजार बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 63 स्थानों पर बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें सुबह से शाम तक बच्चों को पालियो की बुंदे पिलाई जाएगी। 14 मोबाइल टीमें तैनात होंगी। इस काम के लिए 315 कर्मचारी व स्वयं सेवियों को सहयोग लिया जाएगा। 21दिसंबर को जो बच्चे छुट जाएंगे उन्हें घर घर जार प्लस पोलियो को खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 22 व 23 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी घर घर जा कर बच्चों को दवा पिलाएंगे।एसडीएम ने अध्यापको व आंगनबाड़ी वर्करों को आदेश दिए कि इस दिन कोई भी बच्चा इस दवाई से छूटे इसके लिए बच्चों को बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें।

    कोई बच्चा इस दवा से छूटना नहीं चाहिए। बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने बताया कि भारत में पोलियो 2009 में समाप्त हो गया था। लेकिन दवाई केवल एतियात के लिए पिलाई जा रही है जिससे किसी बच्चे में पोलियों को लक्षण न मिले। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर बद्दी की बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा, बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सरोज शर्मा, बद्दी की अरूणा, विभिन्न स्कूल को अध्यापक बीईईओ ज्ञान सिंह उपस्थित रहे।

  • बद्दी से रक्तदानी  बिलासपुर एम्स  में रक्तदान करने के लिए हुए रवाना

    बद्दी से रक्तदानी  बिलासपुर एम्स  में रक्तदान करने के लिए हुए रवाना

    किशनपुरा पंचायत के प्रधान तीन लोगों को किया रवाना एम्स में कैंसर से पीड़ित एक बच्ची को करेंगें रक्तदान,रोगी  को नहीं  मिल रहा ओ नेगीटिव ब्लड बद्दी/सचिन बैंसल: नर सेवा- नारायण सेवा लंगर समिति की ओर से बिलासपुर के एम्स अस्पताल में उपचाधारीन कैंसर से पीड़ित एक  युवती को खून देने के लिए तीन लोगों की टीम को रवाना किया। किशनपुरा पंचायत के प्रधान सुरजन सैणी ने इन एक महिला समेत तीन लोगों को रवाना किया। समिति  के मुख्य संयोजक राधा गोविन्द मंत्री ने बताया की कुमारी मन्नत ठाकुर सुपुत्री स्व. अशोक कुमार एम्स बिलासपुर में दाखिल है वह ब्लड कैंसर जैसे गंभीर रोग से पीड़ित है तथा O नेगीटिव  ब्लड की नितांत जरूरत है। कही भी O नेगीटिव  ब्लड न मिलने की स्थिति में उनके अभिभावकों ने “नर सेवा- नारायण सेवा” के उपाध्यक्ष्य परमवीर चौहान से संपर्क किया। तत्काल  कार्रवाई करते हुए संस्था के मुख्य संरक्षक देव व्रत यादव ने समिति की बैठक बुलाई। बड़े हर्ष का विषय रहा कि संयोग से संस्था के वरिष्ठ सदस्य  मुकेश कुमार अहीर  ने स्वेक्षा से रविंदर कुमार, रवि कुमार एवं इंद्रेश कुमारी का नाम रक्तदान के लिए सुझाया। यह तीनों बच्ची को खून देने के लिए तैयार हो गए। यादव ने बताया कि  किशनपुरा  पंचायत के प्रधान सुरजन सिंह सैनी ने वीरवार सुबह  इन तीनो रक्तदानिओ को एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन  कुमारी मन्नत ठाकुर के उपचार के लिए रक्तदानीओ को ससम्मान इस पुन्य कार्य के लिए रवाना किया। ऐसा करने से और लोग भी  इससे प्रेरित होंगे।   सुरजन सिंह सैनी ने कहा की “नर सेवा- नारायण सेवा” बहुत ही उत्तम कार्य कर रही है जो मानव सेवा के लिए उधाहरणीय है और उन्होने आश्वासन दिया की वे “नर सेवा- नारायण सेवा”  के हर सहयोग के लिए साथ खड़े है।  सुरजन सिंह सैनी ने संस्था के मुख्य संरक्षक देव व्रत यादव और मुख्य संयोजक राधा गोविन्द मंत्री व टीम की ओर से  किये जा रहे सामाजिक कार्यों के सारहना की। इस अवसर पर संस्था के सचिव अनुपम शर्मा, निर्मल शम्मी, राकेश गुलेरिया, केवल सिंह व उमादत्त  उपस्थित रहे।
  • अस्पताल के बाहर खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    अस्पताल के बाहर खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बद्दीः सिविल अस्पताल बद्दी के बाहर एक खड़ी गाड़ी को अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयानक लगी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार की सुबह हरियाणा में पढ़ते गांव नवानगर के अजीत सिंह अपनी मौसी को लेकर बद्दी अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे थे। गाड़ी को रोड के साइड पर खड़ा करके वह अस्पताल के अंदर दवाई लेने चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद बाहर से शोर की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो गाड़ी के चारों ओर आग की लपटे निकल रही थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी मशक्कत की लेकिन आग बढ़ती ही गई।

    इस बीच लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बद्दी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग

    बद्दी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग

    धूं धूं कर जली गाडी, चंद मिनटों में आग की लपेटो के राख कर दी कार

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के सिविल अस्पताल के बाहर  एक कार में अचानक आग लगने से गाड़ी जल कर राख हो गई। जब तक दमकल विभाग की टीम  मौके पर आई तब तक आग से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। जिस समय कार में आग लगी तो कार के अंदर कोई भी सवार नहीं था जिससे  बड़ी घटना होने से टल गई है।

    मंगलवार सुबह साढ़ 11 बजे बद्दी के साथ लगते हरियाणा राज्य के नवांनगर निवासी अजीत सिंह अपने कार से अपनी मौसी को बीमारी की हालत मे उपाचर कराने बद्दी अस्पातल लाए। उन्होंने बद्दी अस्पताल के आगे अपनी कार को पार्क कर दिया और मौसी को लेकर वह अस्पताल में चिकित्सक के पास चले गए। अभी वह अंदर पहुंचे ही थे कि कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक आग से कार पूरी तरह से जल गई थी।

    अस्पताल की नई बिल्डिंग में पायर हाईड्रेट तो लगा हुआ है लेकिन पानी का कनेक्शन न लगने से यह काम नही कर पाया और देखते ही देखते कार जल गई। इस कार के साथ एक बिजली का ट्रांसफार्मर व खोखा था जिसे दमकल विभाग  की टीम ने पानी डालकर उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

    दमकल विभाग फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग लगने का कारण कार के  भीतर शार्ट सर्किट हो सकता है। जब तक टीम मौके पर  पहुंची कार पूरी तरह से जल गई थी। लेकिन उन्होंने साथ लगते खोखा , अन्य वाहन व ट्रांसफार्मर को बचा लिया है।

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत  दिया 2 लाख रुपये का मुआवजा

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया 2 लाख रुपये का मुआवजा

    महिला की पति के हार्टअटैक से हो गई थी मौत, महिला योजना के तहत मृतक की नोमिनी थी

     बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा गंबरपुल की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना  के अंतर्गत एक महिला को मुआवजा दिलाया गया। सोलन के पट्टा ब्रोरी के जा़डली गांव के ईब्राहिम का प्राकृतिक कारणों से ह्रदयघात होने से निधन हो गया था। इस योजना के तहत मृतक की पत्नी मुमताज इसकी नामिनी थी। इस योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी  मुमताज़ को 2,00,000  का बीमा  मुआवजा प्रदान किया गया।

    यह चेक हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा गंबरपुल में शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह, सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार एवं ग्राहक सेवा सहयोगी  राजन वर्मा की उपस्थिति में मुमताज़ के बचत खाते में सौंपा गया। शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।  जिसमें मात्र 436 वार्षिक प्रीमियम पर प्राकृतिक अथवा किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

    इस योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु तक नामांकन किया जा सकता है तथा 55 वर्ष की आयु तक बीमा सुरक्षा उपलब्ध रहती है। बैंक अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे इस योजना से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें।

  • Himachal News: बद्दी स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता शिविर

    Himachal News: बद्दी स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता शिविर

    बद्दी/सचिन बैंसल:  पीएम राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में नशा निवारण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक करना है।

    इस नशा निवारण समिति में बद्दी थाना प्रभारी शिवराम कृष्ण, गुरमुख, ललित ठाकुर, योगेश्वर नेगी, अंकुर, रजत ठाकुर, संतोष कुमारी, अंजू कटोच, अलका जोशी, परिणीता ठाकुर, रणजीत सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नशा उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

  • Himachal News: विवि के छात्रों ने कालूझिंडा में टीबी जागरूकता रैली का किया आयोजन

    Himachal News: विवि के छात्रों ने कालूझिंडा में टीबी जागरूकता रैली का किया आयोजन

    अब मेच्यौर स्टुडेंट को बनाया जाएगा निक्षय मित्र

    बद्दी/सचिन बैंसल:  स्वास्थ्य विभाग की ओर से  टीबी को लेकर कालूझिडा में विवि के विद्यार्थियों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली।  विवि के विद्यार्थियों ने परिसर में रैली निकाल कर लोगों को टीबी को लेकर जागरूक किया। विद्यार्थियों ने टीबी हारेगा देश जीतेगा के नारे से विवि परिसर गुंज उठा।

    इससे पूर्व रैली को संबोधित करते हुए बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने विद्यार्थियों को टीबी के लक्ष्ण व इसके बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी होना, खांसी के साथ खून आना। हल्का बुखार रहना, भूख न लगना व वजन कम होना इसके लक्षण है। बद्दी स्वास्थ्य खंड  में 800 के करीब टीबी के रोगी है। अब कालेज व अन्य संस्थानों के मैच्योर विद्यार्थियों को भी निक्षय मित्र बनाने का कार्य चल रहा है। अभी तक पंचायतो में सौ से अधिक निक्षण मित्र बनाए गए है।

    उन्होंने बताया कि बद्दी की फार्मा कंपनी डॉ. रैड्डी हर माह टीबी रोगियों के लिए कीट देती है। अभी तक उनके पास 1125 कीट है। वह  बद्दी खंड  के टीबी रोगियों को देने के बाद जिले के रोगियों को भी भेजी जा रहे है। विभाग के फील्ड स्टाफ ने एक साल के भीतर 30 हजार लोगों का पंजीकरण कर उनके जांच की गई है। विभाग ने 2 हजार से अधिक लोगों को  हैंड एक्सरे करके उनकी जांच की है। इस अवसर पर डॉ. अशीष व अंजना ने यौन रोगों के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर विवि के वीसी, एचओडी, डॉ. राजेश, डॉ. अशोक, टीबी सुपरवाईजर प्रवीण भी उपिस्थत रहे।

  • Himachal News: डॉ. कर्मचंद की किताब वसुद्दैव कुटुंबकम का हुआ विमोचन

    Himachal News: डॉ. कर्मचंद की किताब वसुद्दैव कुटुंबकम का हुआ विमोचन

    चंडीगढ़ के सेक्टर 17 की  टीएस सेंट्रल स्टेट लाईब्रेरी में हुआ

    बद्दी/सचिन बैंसल: डॉ. कर्मचंद की किताब वसुद्दैव कुटुंबकम का चंडीगढ़ के सेक्टर 17 की टीएस सेंट्रल स्टेट लाईब्रेरी में हुआ। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम  में बतौर मुख्य अतिथि ब्रह्मा जगदीश सिंह ने  निर्मल सूद, सृष्टि प्रकाश व विजय कपूर की अध्यक्षता में हुआ।

    वसुधैव कुटुंबकम का अनुसरण धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव करवा सकता है। डॉक्टर कर्मचंद की ओर से वसुधैव कुटुंबकम् पुस्तक लिखने का उद्देश्य यह है, कि जैसे आज विश्व युद्ध ,बेरोजगारी, भुखमरी, पर्यावरण संकट और सांस्कृतिक विघटन जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है इनके समाधान हेतु वसुधैव कुटुंबकम  की नीति को आधार मानकर जब राष्ट्र एक दूसरे को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में देखने लगेंगे, तब हथियारों की होड़ के स्थान पर संवाद और सहयोग का मार्ग प्रशस्त होने से सह अस्तित्व संभव हो पाएगा। जो मानवीय मूल्यों, सामाजिक संरचना के प्रगतिशील दृष्टिकोण से विश्व बंधुता की भावना के साथ-साथ समसामयिक विषयों जैसे पारिवारिक संरचना, पर्यावरण चेतना युवा पीढ़ी की भागीदारी और भारत के वैश्विक योगदान के प्रयासों को भी दर्शाती है।

    इस रचना में मानवता की खुशहाली को प्रमुखता देते हुए स्वार्थी और लालची स्वभाव को नियंत्रित कर, जियो और जीने दो, एवं सर्वे जन: सुखिन:भवंतु तथा वसुधैव कुटुंबकम को आधार मानकर धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के भेदभाव भुलाकर, संहारक अस्त्रों – शास्त्रों का निर्माण बंद कर, मानवता की सुख समृद्धि के लिए प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में, पेड़ पौधे लगाकर , प्रकृति के संरक्षण के लिए दिल से प्रयास करने होंगे।  यदि दुनिया के सभी मानव आने वाली युवा पीढ़ियों को सुखी और आरोग्य जीवन व्यतीत करने का सौभाग्य प्रदान करने में दिल से प्रयास करें, तो हमारे लिए यह सभ्य मानवता का उत्तम उदाहरण होगा।

    वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम की नीति प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति की आत्मा रही है।  समाज में परस्पर सहयोगात्मक, आत्मीयता एवं विश्व बंधुता आदि नीतियों पर बल देकर आपसी समाजस्य से यदि विश्व के प्रत्येक मनुष्य का प्रयास नर सेवा ही नारायण सेवा की प्रति आहूति डालने के सदृश्य हो, एवं वसुधैव कुटुंबकम के आदर्श का पालन कर,धरती पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो सकती है।

  • सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

    सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: सरस्वती विद्या मंदिर बददी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पार्षद नालागढ़ शालिनी शर्मा व मुख्य वक्ता शालिनी गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग संघ की कोषाध्यक्ष और विद्यालय की पूर्व छात्रा वसुन्धरा अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में  शालिनी गोयल ने कुटुंब परियोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए और वक्ता सपना ने पर्यावरण पर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्यातिथि शालिनी शर्मा ने पर्यावरण तथा कुटुंब परिवार पर अपने सुंदर विचार तथा अपने अनुभव सांझा किए।

    इस कार्यक्रम में कुछ विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।सम्मानित की गई महिलाओं में शालिनी गोयल (अमरावती), शालिनी शर्मा (नालागढ़) , वसुंधरा अग्रवाल (बददी), संयुक्त परिवार के लिए नीलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित  प्रश्नों के उत्तर देने वाली महिलाओं को, विद्यालय को कार्यक्रम करने के लिए, विद्यालय को स्थान देने वाले  विजय शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर बददी की छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी, जिसमें छात्रों ने झांसी की रानी, रानी दुर्गावती आदि वीरांगनाओं का वेश धारण कर महिलाओं को अदम शक्ति का संदेश दिया।

  • 1 लाख यू ट्यूब सब्सक्राइबर वाले हिमाचल के पहले कथा वाचक बने जगमोहन शास्त्री

    1 लाख यू ट्यूब सब्सक्राइबर वाले हिमाचल के पहले कथा वाचक बने जगमोहन शास्त्री

    अभी तक कर चुके है 503 कथाएं, भारत के लगभग 10 प्रदेशो में कर चुके है कथा

    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगती कंडोल पंचायत के गांव ठेड़पुरा निवासी कथावाचक जगमोहन दत्त शास्त्री हिमाचल प्रदेश के पहले कथा वाचक बन गए हैं। जिनके अपने यूट्यूब चैनल जगमोहन हिमाचल पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। जगमोहन दत्त शास्त्री ने बताया कि वह 2009 से लगातार भागवत कथा व राम कथा कर रहे हैं और अभी तक वह 503  कथाएं कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई अपनी पंचायत के गांव तुझार से की है और उन्होंने अपनी शास्त्री की पढ़ाई श्री नैना देवी जी से की है।

    उन्होंने बताया कि वह भारत के लगभग 10 प्रदेशों में कथा कर चुके हैं और उन्हें कई बार विदेश से भी ऑफर आया है लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के पहले ऐसे कथा व्यास बने हैं जिनके यूट्यूब पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं । उन्होंने समस्त सनातन प्रेमियों का धन्यवाद किया है कि जिन्होंने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि वह सदैव सनातन के लिए काम करते रहेंगे और सनातन का परचम इसी तरह भारतवर्ष के कोने-कोने में लहराएंगे।