Category: Himachal>Baddi

  • एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को किया नशे के प्रति जागरूक

    एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को किया नशे के प्रति जागरूक

    एएसआई राजेश ठाकुर ने किया बच्चों को जागरूक

    बद्दी/सचिन बैंसल: पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन शिविर में मौजूद बच्चों को नशे के ऊपर जागरूक किया गया। जिसमें बद्दी पुलिस के एएसआई राजेश ठाकुर ने बच्चों को नशे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा एक बहुत ही बुरी चीज है। जिसकी लत अक्सर युवाओं को लग जाती है ,लेकिन अगर किसी उनके आसपास रहने वाला कोई युवा नशे की लत में लगा हुआ है तो उसके साथ प्यार से व्यवहार करें।  उसे नशे को छोड़ने के लिए प्रेरित करें ।उसका मन ध्यान खेल और पढ़ाई की ओर लगे ।उसके साथ अधिक समय व्यतीत करें ताकि उसे नशे की जरूरत ना पड़े। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रजत व अन्य अध्यापक गण व शिविर में मौजूद सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • बद्दी साई मार्ग पर रेहडी फड़ी व अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा

    बद्दी साई मार्ग पर रेहडी फड़ी व अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी साई मार्ग पर बीबीएनडीए, नगर निगम, तहसील व एसडीएम कायार्लय के अधिकारियों की देखरेख में शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। बद्दी के रेड लाईट चौक से दावत चौक तथा वहां से राष्ट्रीय मार्ग तक अवैध ढांचे हटाए गए। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। दावत चौक से वर्धमान तथा बद्दी से बरोटीवाला व झाड़माजरी तक अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

    तहसीलदार सत्येंद्र जीत सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश पर प्रशासन ने सभी विभाग के सहोयग से यह अभियान चलाया है। पूरे बद्दी से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। कुछ लोगों को  चेतावनी दे कर छोड़ा गया है। जिन लोगों ने अस्थाई ढांचे बनाए थे उन्हें गिराया गया। बद्दी हम सभी का अपना शहर है और इस शहर को सुंदर बनाने सभी का कर्तव्य है।  पहले दिन बद्दी रेड लाईट चौक से दावत चौक तथा वहां से सब्जी मंडी होते हुए बद्दी नालागढ़ मार्ग तक सड़क के दोनों ओर से अवैध कब्जे हटाए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इसके बाद दावत चौक से वर्धमान चौक तथा बद्दी से बरोटीवाला व झाड़माजरी में भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

    दोगले रैवये से दुकानदार निराश

    नगर निगम व प्रशासन द्वारा शनिवार को साइ रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। लेकिन कुछ दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण के ढांचे को तोड़ दिया गया वहीं कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दुकानदारों ने रोश व्यक्त किया है कि अगर ढांचे गिरने हैं तो सभी के गिराया जाए किसी को भी न बक्शा जाए, लेकिन  प्रशासन के दोगले रैवये से दुकानदार निराश  है,  उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने चहिते लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

  • उत्तर भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का भव्य आगाज

    उत्तर भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का भव्य आगाज

    हिमाचल के उद्योग जगत के लिए संजीवनी साबित होगी प्रदर्शनी-डा. जय गोपाल गोयल बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को  हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष ने किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि मैक्मा एक्सपो का यह प्रयास सराहनीय है जिसमें एक ही छत के नीचे पूरे भारत के उद्योगों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सजाई है।  उन्होने कहा कि यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल व हिप्र माईक्रो स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन डा. जय गोपाल गोयल ने कहा कि उत्तर भारत के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु को इसका विशेष लाभ मिलता है। प्लास्टिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हिमाचनल प्रदेश के अध्यक्ष अनिल मलिक ने कहा कि जो लोग दिल्ली, गाजियाबाद व मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है और उद्योग नगर बददी की मशीनरी की जरुरतें यहां आकर पूर्ण होती है। फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक कर्मजीत सिंह व कंवलजीत कौर और लघु उद्योग संघ के मुख्य सलाहकार विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2025 के लिए 200 से ज्यादा उद्योग अपने स्टाल लगाए हैं और वह अपनी मशीनरी की प्रदर्शनी करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी, फिक्को का भी विशेष सहयोग रहेगा। राज्य प्रधान लघु उद्योग संघ अशोक राणा व चेयरमैन राजीव कंसल, सचिव अनिल मलिक व उपाध्यक्ष सतीश कुमार ढूंढवा ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें। इससे पहले मैक्मा एक्सपो की पूरी प्रर्दशनी की जानकारी  निदेशक कंवलजीत कौर और कर्मजीत सिंह ने विस्तार से दी। उन्होने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 नवंबर को समाप्त होगी। उन्होने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व जम्मू कश्मीर व दिल्ली के उद्यमियों से आहवान किया वह इस प्रदर्शनी का लाभ उठाएं और उनके उद्योग के अनुसार आ रही नवीनत तकनीकों व मशीनों की जानकारी लें।
  • स्टेट चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

    स्टेट चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

    कुड़ावाला में 63वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 32 टीमें ले रही हिस्सा

    बद्दी/सचिन बैंसल:पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बद्दी के बरोटीवाला क्षेत्र के गांव कुड़ावाला में  63वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य  शुभारंभ कर खिलाड़ियों व आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  वीरेंद्र कंवर और हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के महासचिव मदन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बद्दी पहुंचने पर दून व नालागढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।

    तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में महिला व पुरुष वर्ग की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। खेल मैदान में उमड़े उत्साह के बीच  अनुराग सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय सीनियर मेन्स एंड वुमेंस चैंपियनशिप प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर देती है। उन्होंने कहा आज पुरुषों और महिलाओं की कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। स्टेट चैंपियनशिप से खिलाड़ियों को आगे कैंप और सिलेक्शन के चरणों में मौका मिलता है। हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में खेल संघों का विस्तार कर खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। हमारे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश व प्रदेश का मान बढ़े, खेलों में निवेश बढ़े, खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ मिले…इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने हिमाचल में कोचों की भारी कमी पर चिंता जताते हुए आग्रह किया कि प्रदेश सरकार कम से कम 250–300 कोच नियुक्त करे, जबकि आदर्श संख्या 500 है।

    कोच होंगे तभी खेलों का वास्तविक सुधार और विस्तार संभव है

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने देशभर में खिलाड़ियों के लिए बड़ा बुनियादी ढांचा तैयार किया।उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने खेलो इंडिया अकादमी और खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना को राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया, जिसके तहत पूरे देश में 1100 सेंटर खोले गए ।

    अनुराग सिंह  ठाकुर ने हिमाचल की खेल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा तो दिया जा रहा है, लेकिन आज तक अनेक खेलों के लिए कोच तक नियुक्त नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार कोचों की नियुक्ति नहीं कर पा रही है, तो हिमाचल ओलंपिक संघ आगे आएगा। संघ ने निर्णय लिया है कि आठ प्रमुख खेलों के लिए कोचों की नियुक्ति स्वयं की जाएगी। योजना के पहले चरण में 20 कोचों की नियुक्ति की जाएगी और इसके बाद दूसरे चरण में 100 कोच और नियुक्त किए जाएंगे ताकि हिमाचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

    हिमाचल में ‘स्टेट गेम्स’ शुरू करने का सुझाव

    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन को सुझाव दिया कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल गेम्स आयोजित होते हैं, उसी तर्ज पर प्रदेश में भी हिमाचल स्टेट गेम्स शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रदेश में खेलों का माहौल बनेगा और खिलाड़ियों को नियमों के तहत नौकरी व अन्य लाभ सुनिश्चित होंगे।

    बिहार नतीजों पर प्रतिक्रिया: “हमारा काम बोला है

    बिहार में एनडीए की बड़ी जीत पर उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले वर्षों में शानदार कार्य हुए हैं। “हमने पहले ही कहा था—हमारा काम बोलेगा। मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी के पक्ष में वोट आएंगे। महिलाओं की बंपर वोटिंग ने विकास की सरकार के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया है।”

    राहुल गांधी हार के शतक की ओर”

    वोट चोरी के आरोपों पर उन कि कांग्रेस और राहुल गांधी चुनाव से पहले ही ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर बहाना तैयार कर लेते हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में हार के शतक की ओर बढ़ रही है ।

  • Himachal News: बिल्लाँवाली क्रिकेट टूर्नामेंट में 36 टीमें दिखा रही दमखम

    Himachal News: बिल्लाँवाली क्रिकेट टूर्नामेंट में 36 टीमें दिखा रही दमखम

    नशा मुक्त समाज के लिए हर वर्ष  करवाया जाता है चार दिवसीय क्रिकेट मैच –  कुलदीप

    बद्दी/सचिन बैंसल:बिल्लाँवाली यूथ क्रिकेट क्लब द्वारा नशे से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से नशा मुक्त समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दशहरा मैदान बद्दी में किया जा रहा है । इस चार दिवसीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बद्दी, नालागढ़, कालका, पंचकुला तथा चंडीगढ़ की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं । मुख्य संरक्षक  कुलदीप सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जो युवाओं को गलत आदतों और नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

    जानकारी देते हुए दून यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि  क्लब द्वारा हर वर्ष युवाओं को खेल से जुड़ने और नशे जैसी बुरी आदतों से बचने के लिए यह क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाती है । जिसमें दूर ूदर से आए हुए खिलाड़ी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं । यह प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक करवाई जाएगी । फाइनल मैच जीतने वाली टीम को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी तथा 51 हजार नकद राशि वहीं दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को ट्रॉफी तथा 31 हजार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा ।

    इसके अलावा तीसरे व चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को भी क्रमशः 11 हजार व इकतर सौ की नकद राशि प्रदान की जाएगी । बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन व मैन आफॅ द सीरीज को भी इक्यावन सौ की नकद राशि भेंट की जाएगी ।

    रामकुमार बिल्लाँवाली की ओर से खिलाड़ियों के लिए लगाया है अटूट लंगर 

    चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रामकुमार बिल्लाँवाली ने सुबह का नाश्ता व दोपहर के भोजन के लिए मैदान में ही अटूट लंगर की व्यवस्था की है । जिससे ख्लिाडियों की किसी भी प्रकार की परेशानी न हो । 16 नवंबर रविवार को फाईनल मैच खेला जाएगा और उसी दिन मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा । इस अवसर पर कुलदीप सिंह, जसमेर सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, राजकुमार राजा, कमल कुमार, अजीज, विकी सरपंच, पवन तथा लंगर सेवा प्रमुख रामकुमार बिल्लाँवाली उपस्थित रहे ।

  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज

    पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज

    एसएमसी प्रधान रामु ने किया शुभारंभ

    बद्दी/सचिन बैंसल: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी  में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ  एसएमसी प्रधान  रामू ने किया।  कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

    जिसमें छात्राओं ने पहाड़ी नाटी व पंजाबी गिद्दा पेश कर वहां पर मौजूद दर्शनों का मन मोह लिया ।विद्यालय के  प्रधानाचार्य रराम लाल   एवं कार्यक्रम प्रभारी रजत ठाकुर ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में विद्यालय के 25 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।  शिविर में सबसे पहले स्कूल खेल परिसर, मुख्य अस्पताल, स्थानीय बाजार और जलस्रोतों व सड़कों की सफाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इन सा दिन में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास की गतिविधियों पर भी जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समाप्त एनएसएस के विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • बददी के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने चमकाया देश में हिमाचल का नाम

    बददी के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने चमकाया देश में हिमाचल का नाम

    राष्ट्रीय स्तर पर सॉफट टैनिस में एकल में जीता रजत पदक

    श्रीनगर में संपन्न हुई हैं खेलकूद प्रतियोगिता

    बददी/सचिन बैंसल: बददी तहसील के तहत पलांखवाला गांव के युवा आर्यन ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रखा है। आर्यन ठाकुर ने श्रीनगर में आयोजित 22वीं सीनीयर नेशनल साफट टैनिस में एकल क्षेत्र में सिल्वर मैडल जीत कर हिमाचल व चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। रजत पदक में सिंगलस में उनका भारत में रैंकिग अब नंबर 2 हो गया है। आर्यन ने सिंगल गेम में सैमीफाईनल में मध्य प्रदेश के अभिषेक कुमार सीधे सैटों में हराया। आर्यन ठाकुर बरोटीवाला के निकट पलांखवाला गांव का रहने वाला है और वर्तमान में चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रहा है। हिमाचल प्रदेश की ओर से इसमें एक मात्र खिलाडी जिला सोलन के बददी उपमंडल के पलांखवाला के आर्यन ठाकुर ने जिन्होने साफट बाल का प्रतिनिधित्व किया। कडी मेहनत के वह एकल क्षेत्र में रजत पदक जीतने में कामयाब हुए हैं।

    पंचायत समिति नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के एक युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक जीतने में सफल रहे। उन्होने कहा कि हिमाचल लौटने व पैतृक गांव लौटने पर आर्यन ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, विचित्र सिंह पटियाल , राजीव कंसल व राजपूत सभा के सचिव शेषपाल राणा सहित बीबीएन के खेल जगत के लोगों ने आर्यन ठाकुर की उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे खिलाडियों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आर्यन ठाकुर के पिता धर्मपाल ठाकुर चंडीगढ़ पुलिस में सैक्टर 17 के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

     

  • बालिका को घर में बंधक बनाने वाले पंचायत प्रधान पर कार्यवाही की मांग

    बालिका को घर में बंधक बनाने वाले पंचायत प्रधान पर कार्यवाही की मांग

    राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह बददी एस.पी को मिले

    लिव इन का प्रमाण पत्र बनाने वाले युवक पर दर्ज हो रेप का केस-रुमित

    बोले- बहला फुसला कर बालिका की पढ़ाई छुडाई और किया शोषण

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा की ढक़रयाना पंचायत के प्रधान द्वारा राजपूत समाज की एक बालिका द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर दूसरे समुदाय के युवा से जबरन विवाह करवाने के मामले में नया मोड आ गया है। अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पीड़ीता अपने परिवार सहित एसपी बददी विनोद धीमान को मिली। आज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर से आकर एस.पी. आफिस बददी में डेरा डाल लिया जिससे एक बार तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दून विधानसभा से भी सवर्ण समाज के लोग इस प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे। पार्टी अध्यक्ष संबधित पंचायत प्रधान को बंधक बनाने के आरोप में गिरफतार करने व युवा पीड़ीता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी नालागढ़ में पढ़ाई करती थी और उसके संपर्क में हरीश कुमार नाम का युवा आया। उसने पहले तो बेटी की पढ़ाई छुडवाई और फिर उसको फैक्ट्री में लगवा दिया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवा ने कई बार युवती को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण भी किया और उसको चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होने कहा कि हम कैसे लोकतंत्र में जी रहे हैं जहां एक 19 साल की कन्या से कोई युवा ऐसे घृणित कार्य करता है।

    पंचायत प्रधान की मांगी गिरफतारी-

    राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व पीड़ीता के परिजनों ने एसपी को बताया कि जिस पंचायत से युवा संबध रखता है उसने हमारी बेटी को दो दिन जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसको प्रताडित किया। पंचायत प्रधान ने बालिका को प्रताडित करके कहा कि आप दलित लडक़े से शादी कर लो आपको दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रुमित ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रधान का यह रवैया गलत है जिसमें पैसों का लालच देकर किसी भोली भाली कन्या को इस गर्त में धकेला जा रहा है। उन्होने कहा कि पंचायत प्रधान को तुरंत गिरफतार करके सलाखों के पीछे डाला जाए।

    लिव इन का प्रमाण कैसे बना-

    रुमित ठाकुर व युवा मोर्चा आरडीपी अध्यक्ष जगदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि जब इस मामले में प्रधान ने सारे हथकंडे अपना लिए तो पीड़ीता का व आरोपी युवा का नालागढ़ कोर्ट में लिव इन का शपथ पत्र जबरन व डरा धमका कर बना दिया गया। उन्होने कहा कि अगर ऐसा था तो यह शपथ पत्र तहसीलदार या नायब तसहीलदार कार्यालय में मजिस्ट्रिेट के समक्ष बनना चाहिए था न कि उसको नोटरी अटेस्टेड करवा कर अपनी खाल बचाई गई। उन्होने कहा कि इस प्रकरण की भी पूरी जांच होनी चाहिए।

    पूरा न्याय होगा दोषियों की होंगी गिरफतारियां-एसपी

    एसपी बददी विनोद धीमान ने बताया कि पीडीत बालिका कुछ दिन पहले उनके कार्यालय में आई थी जिसमें उसने पंचायत प्रधान व आरोपी युवा के बारे में कुछ नहीं बोला था और अपहरण व बंधक बनाने का भी जिक्र नहीं किया था वरना हम उस दिन ही कार्यवाही कर देते। उन्होने कहा कि चूंकि परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी को डरा धमका कर पूर्व में बयान दर्ज करवाए गए थे इसलिए अब नए सिरे से जो आरोप बालिका ने लगाए हैं उसको कलमबंद किया जा रहा है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि नए सिरे से केस में धाराएं जोडी जाएंगी और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया उसकी गिरफतारियां की जाएगी। उन्होने रुमित सिंह ठाकुर व प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि हिमाचल पुलिस किसी दबाव व जाति आधारित भेदभाव नहीं करती और हम बालिका के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्यवाही तथ्यपूरक करेंगे।

  • बद्दी नालागढ़ की सड़कें सुधारने में दोनों विधायक रहे नाकाम

    बद्दी नालागढ़ की सड़कें सुधारने में दोनों विधायक रहे नाकाम

    प्रशासनिक व्यवस्थाएं चल रही राम भरोसे-डा. सचदेवा, एस.सी मोर्चा प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं

    बददी/सचिन बैंसल: अनसूचित मोर्चा भाजपा के जिला प्रवक्ता डा. संदीप सचदेवा ने हाल ही में बददी-नालागढ़ क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बददी नालागढ़ की सडक़ें और आंतरिक मार्ग जर्जर हो चुके हैं—चक्का रोड, साई रोड, बीबीएन क्षेत्र के अन्य मार्गों की हालत भी बेहद खराब है, बड़े-बड़े खड़े और टूटी-फूटी सडक़ें आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। उन्होने कहा कि ढेरोवाल से लेकर दभोटा और रामशहर तक की सडकें जहां खराब है वहीं दून का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है जो कि ठीक व दुरुस्त हो।

    उन्होने कहा कि दून का प्रमुख मार्ग बरोटीवाला से पटटा-बनगली मार्ग की दशा तीन साल बाद भी नहीं सुधरी वहीं बरसात में बंद हुए कई मार्ग आज तक नहीं खुले। कई जगह पुलियां क्षतिग्रस्त हुई थी वो भी अब नहीं बनी। दून के विधायक सिर्फ पैच वर्क की फोटो डाल कर वाहवाही लूट रहे हैं और वह सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अपनी नाकामियां छुपाना चाहते हैं लेकिन जनता तीन साल में सब कुछ जान चुकी है। जिला प्रवक्ता डा. संदीप सचदेवा ने आगे कहा कि वर्तमान में प्रशासन इन समस्याओं को अस्थायी रूप से ठीक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस काम की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है, और प्रशासन एवं विधायकों पर केवल वाहवाही लूटने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और विधायक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं, तो अनुसूचित जाति मोर्चा आवाज उठाएगा और उचित कदम उठाएगा।

  • Himachal News: जनविरोधी पार्टी है कांग्रेस: बिंदल

    Himachal News: जनविरोधी पार्टी है कांग्रेस: बिंदल

    मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति अपना कर जीतेंगे चुनाव- जयराम ठाकुर

    भाजपा की दो दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न 

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में बद्दी में संपन्न हुई। दूसरे दिन बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन 7 मोर्चों एवं प्रदेश पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी की टीम को प्रशिक्षण दिया गया और आज दूसरे दिन सभी नवनियुक्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सदस्यों का प्रशिक्षण किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजकों को बताया गया कि किस प्रकार से समाज के प्रत्येक वर्ग में भारतीय जनता पार्टी काम करती है और 2027 तक के चुनाव में किस प्रकार से प्रकोष्ठ समाज में काम करेंगे।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा एक तरफ जनविरोधी कांग्रेस पार्टी है जिनका एक साल पूरा हो चुका है और अभी तक उनके पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य नहीं बने हैं, ऐसा प्रतीत होता है की पूरी पार्टी ही एड हॉक पर चल रही है। जहां प्रदेश में उच्चतम पदों पर अफसतो को भी अतिरिक्त कार्यभार है वही संगठन में भी लोग अतिरिक्त कार्यभार की भूमिका में रहकर कार्य कर रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें तो भाजपा 2027 के विधानसभा चावन के इलेक्शन मोड में आ चुकी है, सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का प्रशिक्षण संपन्न करते हुए प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति भाजपा ने इस कार्यशाला के माध्यम से बनाई है।

    उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाली कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक माफ नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने सत्ता हासिल करने से पहले हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों को ठगा और आज एक भी किया गया वादा उन्होंने पूर्ण नहीं किया। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस की मित्र मंडली एक ठगों का टोला बनके रह गया है, चर्चाएं तू कुछ यह भी बता रही है कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई गई सहारा योजना को भी बंद करने की तैयारी यह सरकार कर चुकी है। अगर इसी प्रकार भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का ठेका इस सरकार ने ले रखा है तो यह निराशाजनक है, इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा 8000 से अधिक बूथों पर काम करेगी और जहां हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करेंगे वही हम कांग्रेस की किलाबंदी भी करेंगे।

    वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करते हुए बूथ जीत तो चुनाव जीता इस मंत्र के साथ भाजपा चुनावी तैयारी को लेकर आगे बढ़ रही है। जहां प्रदेश में कांग्रेस के हर जन विरोधी निर्णय का विरोध किया जा रहा है, वहीं स्थानीय यानी लोकल स्तर पर भी हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल मात्र अपने मित्रों को बड़ी बड़ी नियुक्तियां दी, अभी हिमाचल प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि इन्होंने अपने मित्रों को सरकार में जगह देने के लिए सीपीएस नियुक्त कर दिए थे, हिमाचल प्रदेश का कितना आर्थिक नुकसान हुआ इसका हिसाब किताब कांग्रेस पार्टी नहीं दी अंतिम में सीपीएस उतरे और आज तक उस आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी खजाने पर सरकार ने मित्रों को लाभ देने के लिए कितना आर्थिक बोझ डाल दिया गया, जनता इसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। इस असंवैधानिक नियुक्ति को बचाने के लिए करोड़ों रुपए के वकील किए गए और उनकी करोड़ों रुपए की फीस भी सरकारी खजाने से दी गई।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सिलसिला यहीं नहीं रुका और हिमाचल ऑन सेल की आवाज उठी गई, जहां हिमाचल प्रदेश में 15 से अधिक एचपीटीडीसी के होटल आउटसोर्स और बेचने की मुहिम चलाई गई। यहां तक की हिमाचल प्रदेश की विरासत हिमाचल भवन दिल्ली को भी हाईकोर्ट में अटैच कर दिया गया ऐसी लापरवाह सरकार को क्या जनता माफ करेगी। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पावर कारपोरेशन के अफसर विमल नेगी की मृत्यु को भी जनता अभी तक भूली नहीं है। ऐसी सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता वापस सत्ता में कभी नहीं आने देगी, भाजपा के कार्यकर्ता का केवल मात्र एक ही काम है समाज के सभी वर्गों में काम करना और भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचना।