Category: Himachal>Baddi

  • मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल जिला एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

    मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल जिला एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

    सर्वसम्मति  से स्वर्ण सिंह  को दूसरी बार सौंपी जिला अध्यक्ष की कमान बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश मैडिकल लैबोरेटरी प्रोफेशनल एसोसिएशन सोलन जिला इकाई की न्यू नालागढ़ में विनोद शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । जिसमें जिला अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ने अपनी कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्यौरा बैठक में प्रस्तुत किया । बैठक में सभी सदस्यों ने स्वर्ण सिंह द्वारा किए गए लैब टेक्नीशियन्स के हितों के कार्यों की सराहना की तथा लैब टेक्निशियन को आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में समिति का कार्यकाल पूरा होने पर नयी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति  से दूसरी बार स्वर्ण सिंह को जिला सोलन का अध्यक्ष चुना गया । इसके अलावा महासचिव लखन लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष जीत राम गिरी चुने गए । इसके अतिरिक्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनोद कुमार को चेयरमैन, चंद्रेश तोमर उपाध्यक्ष, रिंकू राणा सह सचिव व प्रकाश चंद परमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है । बैठक के उपरांत एसोसिएशन के साथ नए जुड़े सदस्यों को चेयरमैन विनोद कुमार ने शाल व टोपी देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर बलबीर घई, राजेश चौहान, प्रकाश चंद, जीत राम, पूनम परमार, कुलदीप राणा, जयपाल कौशिक, निवेश भारद्वाज आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
  • बद्दी में पहली बार हुआ राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन समारोह

    बद्दी में पहली बार हुआ राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन समारोह

    3 किलोमीटर लम्बे पैदल पथ पर 8 वर्ष से 80 वर्ष की सेविकाओं ने निकाला रूट मार्च सेवानिवृत्त डीएसपी मीनाक्षी शाह रहीं मुख्य अतिथि। बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्र सेविका समिति सोलन विभाग द्वारा बद्दी में पहली बार (विजेदर्शिनी) के उपलक्ष्य पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से अधिक स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवा ध्वज एवं संगठन की संस्थापक लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त उप-पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह रही। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का मुख्य कार्य भारत में नारी शक्ति का संगठन, जागरण और राष्ट्रीयता के आधार पर पुनर्निर्माण करना है। यह संगठन महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, आत्मरक्षा और सेवा की भावना विकसित करने के लिए कार्य करता है। इसके इलावा यह संगठन बालिकाओं और महिलाओं में मातृभूमि के प्रति प्रेम, अनुशासन और संस्कारवान, चरित्रावान नारी शक्ति के सुदृडीकणकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी बालिकाओं और सेविकाओं को मातृ शक्ति संगठन से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी तथा ज्यादा से ज्यादा बहनों को संगठन से जोड़ने का आहवान किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची अखिल भारतीय तरूणी प्रमुख एवं उत्तर क्षेत्र प्रचारिका सुश्री विजया दीदी ने अपने उद्बोधन में समिति के इतिहास पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का इतिहास बहुत प्रेरणादायक और देशभक्ति से ओतप्रोत है। यह संगठन भारतीय समाज में नारी शक्ति के जागरण के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। लक्ष्मीबाई केलकर ने जब यह महसूस किया कि भारत के पुनर्निर्माण में नारी शक्ति की भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण भूमिका है जितनी पुरुषों की है तो उन्होंने इसी भावना से राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 25 अक्टूबर 1936 को नागपुर (महाराष्ट्र) में की, जिससे महिलाएँ संगठन, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर संगठित होकर कार्य करें, और आज भारत के प्रत्येक राज्य में समिति का कार्य तेज गति से बढ़ रहा है और हर रोज युवतीयां समिति के साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने समिति के कार्य पर बोलते हुए कहा कि समिति महिलाओं को शारीरिक प्रशिक्षण (योग, व्यायाम, दंड, लाठी), सांस्कृतिक शिक्षा, और समाज सेवा में प्रशिक्षित करती है। जिसका हर वर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके इलावा समिति ने शिक्षा, ग्राम विकास, बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा, संस्कार वर्ग, सेवा कार्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं। समिति का कार्यविस्तार नागपुर से शुरू होकर विदेशों में अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, कनाडा आदि देशों में इसकी शाखाएँ कार्य कर रही हैं। और नित्य नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त कार्यवाहिका डाक्टर मुक्ता ठाकुर ने की । 3 किलोमीटर लम्बे पथ संचलन पर जगह जगह हुई फूलों से वर्षा कार्यक्रम के बौधिक सत्र के उपरान्त साई रोड पर तीन किलोमीटर लम्बा पथ संचलन निकाला गया जिसमें साई रोड से हनुमान चौक, गोल मार्केट, आजाद मार्केट से होते हुए वापस सिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में संचलन का समापन हुआ जिसमें अनुशासित पंक्तियों में सेविकाओं ने पथ संचलन किया । संचलन में देशभक्ति गीतों और घोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा । और जगह जगह रास्ते में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया।
  • बद्दी के दीपू पंडित बने भाजपा युवा मोर्चा के सचिव व नरेंद्र बने महामंत्री

    बद्दी के दीपू पंडित बने भाजपा युवा मोर्चा के सचिव व नरेंद्र बने महामंत्री

    बद्दी/ सचिन बैंसल: दून विधानसभा लेही निवासी नरेंद्र चौधरी युवा मोर्चा में महामंत्री व बद्दी के दीपू पंडित को सचिव बनाया गया है। इन दोनों के मनोनयन ने दून के लोगों में खुशी जताई है। नरेंद्र चौधरी व दीपू पंडित का मानना है की वह एक विश्व स्तरीय संगठन के कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करते है। जिला युवा मोर्चा में महामंत्री के पद पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।यह राष्ट्रवादी संगठन है।अगर संगठन है तभी कार्यकर्ता है ।यानी संगठन से ही कार्यकर्ता है।

    संगठन ने उन्हें जो जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह इसको पूरी जिम्मेवारी से निभायेंगे और ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे।
    नरेंद्र चौधरी व दीपू पंडित ने इस नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,पूर्व विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी शुक्ला ,जिला अध्यक्ष रतन पाल , जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष दून -मान सिंह मेहता का अभार जताया।

  • बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवालासचिन बैंसल: बरोटीवाला में एक व्यक्ति ने मुक्का मार कर कार का शीशा तोड़ दिया है। कार  चालक आशीष खान ने बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को मिली शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी निजी गाड़ी से अपने परिवार सहित बरोटीवाला बाजार में जा रहा था।

    तभी एक व्यक्ति आयाऔर उसने मुक्का मार कर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और कहा इस गाड़ी को यहां से हटाओ नहीं मैं सारी गाड़ी को तोड़ दूंगा । उधर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्हें गाड़ी का शीशा तोड़ने की शिकायत मिली है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    उद्योगों-कामगारों ने की मशीनों की पूजा, मिठाइयां बांटी

    सचिन बैंसलबद्दी:बीबीएन के उद्योगों में विश्व कर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। बीबीएन ने सभी उद्योगों में उद्योगपतियों ने बुधवार को अपनी मशीनरी व औजारों की सफाई की और पूजा अर्चना की। इस दौरान कोई भी उद्योग नहीं चला। बद्दी के लाज मोटर्स में भी इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें साई के पंडित ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में कंपनी के एमडी महेश कौशल, वंदना कौशल, कृष्ण कौशल, अंजलि कौशल, रमन कौशल, लाज टायर के एमडी डॉ हेमंत कौशल, अंश कौशल, अरिंदम कौशल सेवा भारती के प्रदेश प्रमुख राकेश कुमार, राज कमल ने पूर्णाहुति में भाग लिया। इससे पूर्व लाज मोटर्स व लाज टायर की सभी मशीनरी की अच्छी तरह से सफाई की।

    उधर, बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ के विभिन्न उद्योगों में विश्व कर्मा भगवान की पूजा अर्चना की गई। उद्योगों के अलावा कुम्हार, लौहार, बड़ई ने बुधवार को अपने औजारों में की सफाई की और उनकी पूजा अर्चना की। आज के दिन किसी ने भी इन औजारों से काम नहीं किया। बद्दी के सचिन बैंसल ने बताया कि उन्होंने अपने सभी औजारों की सफाई की और उसके बाद आज के दिन इससे को कोई काम नहीं किया गया। वीरवार को अब इनका प्रयोग किया जाएगा।

  • Himachal News: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    Himachal News: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    परेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजेगी आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी, भारत सरकार के एमएसएमई विभाग और लघु उद्योग संघ का मिलेगा सहयोग
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन इस बार चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली, मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है। बददी में जानकारी देते हुए फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक कर्मजीत सिंह व कंवलजीत कौर और लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2025 के लिए 200 से ज्यादा उद्योग अपने स्टाल लगाएंगे और अपनी प्रदर्शनी करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी, फिक्को का भी विशेष सहयोग रहेगा। राज्य प्रधान अशोक राणा व चेयरमैन राजीव कंसल, सचिव अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें।
  • बैंक चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक से कर्मचारी यूनियन ने की मुलाकात

    बैंक चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक से कर्मचारी यूनियन ने की मुलाकात

    जोगिन्द्रा सेंट्रल की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ और मजबूत-किशन देव

    बद्दी/सचिन बैंसल: जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा शनिवार को बैंक अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं प्रबन्ध निदेशक पंकज सूद से मुख्य कार्यालय में मुलकात की । इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष किशन देव द्वारा समस्त कर्मचारियों की ओर से बैंक प्रबंधन का कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन बतौर एक्स्ग्रेशिया तथा 3 फीसदी महंगाई भत्ता एरियर सहित जारी करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।

    यूनियन इस कदम का खुले दिल से स्वागत करता है और मानता है कि बैंक प्रबंधन का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति बैंक प्रबंधन के सकारात्मक दृष्टिकोण और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें और अधिक उत्साह से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इसी क्रम में, यूनियन द्वारा बैंक के सभी ग्राहकों और आम जनता को यह  सूचित किया गया है कि जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति अत्यादिक सुदृढ़ और मजबूत है।

    जोगिन्द्रा बैंक दशकों से लगातार लाभ कमा रहा है और इसके वित्तीय प्रबंधन में किसी भी तरह की प्रतिकूल या नकारात्मक बात नहीं पाई गई है। बैंक की कार्यप्रणाली पूर्णत: पारदर्शी और नियमों के अनुरूप है। इसलिए, यूनियन जनता से यह अनुरोध करती हैं कि वे बैंक के संबंध में फैलाई जा रही किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी के प्रभाव में न आएं । बैंक अपने ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा और उन्हें बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है, और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपका बैंक सुरक्षित हाथों में है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर बैंक यूनियन के सचिव कैलाश शर्मा और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

  • बाईक पर सवार  नकाबपोश ने पूर्व उपप्रधान को मारी गोली, पीजीआई में मौत

    बाईक पर सवार नकाबपोश ने पूर्व उपप्रधान को मारी गोली, पीजीआई में मौत

    जांच में जुटी पुलिस, एसपी बद्दी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    बद्दी/सचिन बैंसल: साई क्षेत्र के खाली गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति के बाईक पर आए एक नकाबपोश ने गोली मार हत्या दी है। गोली मारने के बाद आरोपी बाईक लेकर मौके से फरार हो गया।  बताया जा रहा कि आरोपी बद्दी ओर  भागा है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर डेढ बजे की है। खाली गांव का सोलन लाल (40)  बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह बैंक के काम से साई गया हुआ था। जैसे ही डेढ बजे बैंक से अपना काम करके बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा तो बाईक पर पहले से वहां पर उसका इंतजार कर रहा एक नकाबपोश ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी बाई बाजू के साथ से छाती में उतर गई। आरोपी गोली मारने के बाद बाईक लेकर बद्दी की ओर भाग गया।

    गोली का आवाज सुनते हुए गांव में लोग मौके पर जमा हो गए और घायल व्यक्ति को उसकी गाड़ी में ही बैठा कर उसे बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया लेकिन पीजीआई में जाकर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

    घायल व्यक्ति पिछले कार्यकाल में कांग्रेस का उपप्रधान था। सूचना मिलते ही दून के विधायक राम कुमार चौधरी भी अस्पताल उससे मिलने आए। चिकित्सकों ने उसे बिना समय गवाएं उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया था लेकिन पीजीआई में पहुंचकर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि उन्होंने खुद घटनास्थल निरीक्षण किया है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

  • पूर्व प्रधान पर चली गोली, हालत गंभीर, PGI किया रेफर

    पूर्व प्रधान पर चली गोली, हालत गंभीर, PGI किया रेफर

    बद्दी/सचिन: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगते साईं पंचायत के क्यार गांव के निवासी पूर्व प्रधान सोहनलाल पर गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1:30 पर साइ बस स्टैंड के समीप सोहनलाल पर गोली चलाई गई। गोली चलाने वाले व्यक्ति का अभी नहीं पता नहीं लगा है, लेकिन गोली सोहनलाल की छाती में बाई और से घुसी है।

    गोली चलने के बाद सोहनलाल को तुरंत बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सोहन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है । सूत्रों की मुताबिक गोली चलने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

  • Himachal News: एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित

    Himachal News: एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित

    एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित, निर्धारित स्थान के अलावा पटाखे लगाने पर होगी कार्रवाई

     बद्दी/सचिन बैंसल: दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उपमंडल बद्दी क्षेत्र में पटाखों एवं अन्य विस्फोटक पदार्थों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए  हैं। इन स्थानों के अतिरिक्त किसी भी अन्य अनधिकृत स्थान पर पटाखों की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित की जाती है। लाइसेंस धारक को अपने साथ अग्निशमन यंत्र, रेत तथा पानी की बाल्टियाँ आदि आवश्यकतानुसार रखना अनिवार्य होगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बद्दी के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि बद्दी में दशहरा ग्राउंड, दावत चौक के पास,पार्किंग स्थल, स्वराज माजरा, पार्क, सीएचसी के पास व झाड़माजरी के हनुमान मंंदिर, बरोटीवाला के हैलीपेड के समीप खेल मैदान, मानपुरा में छिंज मेला मैदान  तथा पट्टा में घ्यान रोड, पट्टा पुल के पास पटाखे लगाने के स्थान निर्धारित की गई है।  उन्होंने थाना प्रभारी बद्दी/बरोटीवाला/मंनपुरा, तहसीलदार बद्दी तथा बीडीओ पट्टा/नालागढ़ को निर्देश दिए जाते हैं कि वे उपरोक्त चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करें जहाँ पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है।

    किसी भी प्रकार की पटाखों व आतिशबाजी की बिक्री या भंडारण केवल सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी स्थायी अथवा अस्थायी लाइसेंस प्राप्त व्यक्तियों को ही करने की अनुमति होगी। अग्निशमन अधिकारी बद्दी को निर्देशित किया जाता है कि दीपावली के अवसर पर उपरोक्त निर्दिष्ट स्थलों पर अग्निशमन वाहन (फायर टेंडर) तैनात किए जाएं।