Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः पुट जट्टां दे गाने से मशहूर लोक गायक सुरिंदर छिंदा की हालत बिगड़ी 

    पंजाबः पुट जट्टां दे गाने से मशहूर लोक गायक सुरिंदर छिंदा की हालत बिगड़ी 

    लुधियानाः पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरिंदर छिंदा की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छिंदा को डाक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा है। जानकारी देते हुए उनके करीबी अमरजीत टिक्का ने बताया कि छिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में कोई मामूली आप्रेशन हुआ था।

    जिसके बाद अचानक से इन्फेक्शन बढ़ गई। इस कारण उन्हें सास लेने आदि में दिक्कत आ रही थी। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लगातार कई गायक उन्हें हाल जानने के लिए अस्पताल में भी आ रहे है। बीते दिन राज्य सभा सदस्य हंसराज हंस ने उनका स्वास्थय के लिए शुभकामना की और मिलने आए। छिंदा ने ‘पुट जट्टां दे,‘ट्रक बिलिया,‘बलबिरो भाभी’, ‘कहेर सिंह दी मौत’आदि कई हिट गाने दिए हैं। छिंदा स्व. पंजाबी गायक कुलदीप मानक के सहयोगी रहे है। छिंदा ने दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला, गिल हरदीप और उनके बेटे मनिंदर शिंदा को संगीत सिखाया।

  • पंजाब: पूर्व डिप्टी CM OP SONI को किया कोर्ट में पेश, देखे वीडियो 

    पंजाब: पूर्व डिप्टी CM OP SONI को किया कोर्ट में पेश, देखे वीडियो 

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर विजिलेंस को सौंप दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को अदालत में पेश किया था। जहां अदालत में माननीय जज ने ओम प्रकाश सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया हैं। उधर, सोनी के समर्थको ने पंजाब सरकार के खिलाफ और सोनी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

    बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी को सोमवार को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओपी सोनी चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम थे।

    विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं। विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट पर प्रशासन 

    पंजाबः छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट पर प्रशासन 

    तरनतारन: पंजाब में हो रही वर्षा से भले ही लोगों को थोड़ी राहत रही। परंतु बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले के दर्जनों गांवों पर ब्यास में बढ़े पानी की मार पड़ी है। हजारों एकड़ फसलों के खराब होने का संदेह है। जगह-जगह राहत कार्य भी जारी हैं। हरिके हेड वर्क्स से रविवार को 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया ताकि ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों में जलभराव कम हो सके और गांवों में पानी से नुकसान न हो। यह छोड़ा गया पानी पाकिस्तान जाएगा। वर्षा से शहरी क्षेत्रों की सड़कें टूट गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

    वहीं अमृतसर जिले में रावी के किनारे बसे गांव घोनेवाल में नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा है। इसको लेकर किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह उज्ज दरिया में दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ने के बाद मकौड़ा पत्तन के पास दरिया का पानी रावी नदी में प्रवेश कर गया है। इसके बाद जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में रावी के किनारे जाना खतरनाक है। उन्होंने रावी के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

    तरनतारन जिले में दरिया ब्यास के साथ लगते कस्बा चोहला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, वैरोवाल के अलावा सभरा, कोटबुड्ढा से लेकर खेमकरण, खालड़ा, घरियाला, वल्टोहा, अलगों कोठी, भिखीविंड, सुरसिंह, झब्बाल, चीमा कलां, जगतपुरा, कसेल, मीयांपुर, नौशहरा ढाला व अन्य गांवों में हजारों एकड़ फसलों पर बरसाती पानी की मार पड़ी। निकासी नालों की समय पर सफाई न होने के कारण खेतों में जलभराव का असर ज्यादा रहा। गांवों के छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने कस्बा झब्बाल में पहुंचकर ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए जेसीबी और क्रेन लगवाकर निकासी नालों से बूटी निकलवानी शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ दिया।

    उधर, हरिके हेड वर्क्स पर पहले 23 हजार क्यूसिक पानी की आमद होती थी जो शनिवार की रात को 30,409 क्यूसिक दर्ज की गई। हरिके हेड वर्क्स से राजस्थान को 13,462 क्यूसिक पानी रविवार को छोड़ा गया। फिरोजपुर फीडर में 8512 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। विभाग के मुताबिक यहां कुल 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है ताकि हरिके पत्तन दरिया को उफान पर आने से रोका जा सके और आसपास के गांवों में नुकसान से बचाव किया जा सके। इस बीच अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने जिला प्रशासन और रावी से सटे गांवों के अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 01832229125 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

  • पंजाबः एक्टिवा पर पलटी फॉर्च्यूनर, व्यक्ति की मौत

    पंजाबः एक्टिवा पर पलटी फॉर्च्यूनर, व्यक्ति की मौत

    लुधियाना: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टक्कर के बाद पलटियां खाती हुई एक्टिवा सवार 2 लोगों पर गिर गई। जिसमें मौके पर ही एक्टिवा चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही फॉर्च्यूनर में सवार 2 लोगों को भी चोटें आई है। हादसा समराला चौक से जोधेवाल बस्ती रोड के बीच दादा मोटर के पास हुआ है।

    मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम ज्योति है। घटना के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से घायल ज्योति को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक सोनू के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में एक्टिवा और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है।

  • पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM OP Soni गिरफ्तार

    पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM OP Soni गिरफ्तार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच, पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    आज यहां यह खुलासा करते हुए वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एक मामले की एफआईआर नं. 20 दिनांक 9/7/2023 को अक्टूबर में आदेशित जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन वीबी, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत 10, 2022 को मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक चेक अवधि के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 7,96,23,921 रुपये या 176.08 प्रतिशत अधिक था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश में डूबीं सड़कें, देखें तस्वीरें 

    पंजाब : सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश में डूबीं सड़कें, देखें तस्वीरें 

    लुधियाना: पंजाब में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। वर्षा सुबह चार बजे के करीब शुरू हुई और सुबह साढ़े सात बजे तक लगातार जारी है। वर्षा की वजह से शहर की अधिकांश सड़के पानी में डूब चुकी हैं। चंडीगढ़ रोड, समराला चौक, चीमा चौक, ट्रासंपोर्ट नगर सहित अन्य जगहों पर सड़को पर दो फुट तक पानी जमा हो गया है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं शहर के कई इलाकों में तो लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। लोग घरों से पानी निकालने के लिए जूझते नजर आए। दूसरी तरफ बूढ़ा दरिया में भी पानी का जलस्तर तेजी से ऊपर उठा है। पुल तक पानी भर गया है।

    जिससे दरिया के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है।
    ताजपुर रोड की तरफ बुड्ढा दरिया का पानी काफी ऊपर आ चुका है। दो दिन पहले ही ताजपुर रोड पर बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ने पर पानी झुग्गियों में घुस गया था। करीब 50 से अधिक झुग्गियां पानी में डूब गई थी। अब जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है, उससे दोबारा से उस इलाके के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पानी भर सकता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दिन भर वर्षा जारी रह सकती है।

  • पंजाब : इस जिले में चली गोली, एक घायल 

    पंजाब : इस जिले में चली गोली, एक घायल 

    तरन तारन: ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ज़िले में फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ये घटना पट्टी के गांव दुबली की बताई जा रही है जहां मामूली झगड़े को लेकर गोलियां चल गईं। इस घटना में एक एन.आर.आई. व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पानी की बारी को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद इस दौरान फायरिंग भी हुई। घायल व्यक्ति को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

  • पंजाबः 3 गाड़ियों में भयानकक टक्कर, गाड़ी ने खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    पंजाबः 3 गाड़ियों में भयानकक टक्कर, गाड़ी ने खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान करेटा गाड़ी कई पलटियां खाते हुए दूसरी साइड पर जाकर गिरी। जिसके साथ टक्कर होने से दो अन्य गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे दौरान 2 गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए जबकि लैंड क्रूजर कार की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लैंड क्रूजर कार के ड्राइवर ने बताया कि वे होली पाई जा रहे थे लेकिन करेटा कार दूसरी तरफ से पलटी खाते हुए आई और 2 गाड़ियों से टकरा गई। इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक के बयान लिए जा रहे हैं।

  • पंजाबः Navjot Sidhu के घर जाने वाली सड़क पर बने पुल को तोड़ने के आदेश जारी

    पंजाबः Navjot Sidhu के घर जाने वाली सड़क पर बने पुल को तोड़ने के आदेश जारी

    अमृतसरः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नवजोत सिद्धू की आवासीय कॉलोनी होली सिटी में प्रवेश के लिए तुंग ढाब नाले पर बने पुल को अवैध घोषित कर दिया है। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस पुल को तोड़ने का आदेश दिया है। करोड़ों रुपये खर्च कर एक दशक से अधिक समय से कॉलोनी में रह रहे लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग इस कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर एयरपोर्ट रोड के पास बाइपास पर बनी यह कॉलोनी पिछले कुछ सालों से विवादों में है। कॉलोनाइजर द्वारा की गई कई अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासी पहले ही सरकार और माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं। कॉलोनी काटने से पहले कॉलोनी के बाहर से अटारी सीमा की ओर जाने वाले मुख्य राजमार्ग के साथ बहने वाले तुंग ढाब नाले पर कॉलोनाइजर द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से एक पुल का निर्माण किया गया था। इस संबंध में विभाग को 2004 में इस अवैध पुल के बारे में शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने को कहा गया था।

    फिर 15/6/2004 को विभाग के अधिकारियों ने कार्यकारी इंजीनियर अमृतसर जल निकास मंडल को पत्र नंबर 511 के माध्यम से सूचित किया कि आपके पत्र नंबर पीठ अंक नंबर 2806/2004 ਮਿਤੀ 14/6/2004 के तहत इलाके के जेई ने और अन्य टीम के साथ मौके पर जाकर देखा गया है कि नाले की भुर्जी 35150 के सामने बनाया जा रहा यह पुल अवैध है। हैरानी की बात यह है कि 20 साल तक इस रिपोर्ट पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। इसके अलावा, आश्चर्य की बात यह है कि इस कॉलोनाइजर को लाइसेंस पुड्डा द्वारा किए गए कार्यों को देखने के बाद जारी किया गया था। पिछले 20 सालों से इस क्लोनाइजर ने अरबों रुपये कमाए हैं और लोगों व सरकार के साथ बड़ा धोखा किया है।

    इस क्लोनाइजर द्वारा नाले के पास सरकारी सड़क को खोद दिया गया है लेकिन विभाग इस पर भी मौन धारकर बैठा है। आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर लगाए गए पुल के अवैध होने के नोटिस से लोगों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। उधर, होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि इस कॉलोनाइजर के खिलाफ सरकार और लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया जाए और उसे जेल में डाला जाए।

  • पंजाबः 12 घंटों में सुलझा ट्रिपल मर्डर केस, हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    पंजाबः 12 घंटों में सुलझा ट्रिपल मर्डर केस, हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    लुधियानाः सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक घर में ट्रिपल मर्डर केस का मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। DGP पंजाब ने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ 12 घंटे से भी कम समय में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस को सुलझा लिया है। DGP ने बताया कि पुलिस ने 3 हत्याएं करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की और शवों को जलाने का भी प्रयास किया है। हत्यारों ने तीनों हत्याओं को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी। कातिल कोई बाहरी नहीं मृतकों के पड़ोसी ही हैं, जिनके बारे में पुलिस आज खुलासा करेगी।

    सलेम टाबरी लुधियाना में एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी वृद्ध मां की हत्या कर दी गई, आरोपियों ने सबूत नष्ट करने और शवों को जलाने की कोशिश की। आशंका है कि तेजधार हथियारों से हत्या के बाद तीनों का गला भी दबाया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्यारों ने जाते समय रसोई में गैस चूल्हे का स्विच ऑन कर दिया और कमरे के पास अगरबत्ती जला दी थी ताकि घर में आग लग कर धमाका हो सके और तिहरा हत्याकांड हादसा बन जाए। शहर की ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।

     

    दरअसल, हत्यारों के साथ मरने वालों की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में लूटपाट भी करना चाहते थे। पुलिस को इस हत्याकांड के आरोपियों की लीड शुरुआत में ही मिल गई थी। पड़ोसियों पर पुलिस को पहले ही संदेह था, क्योंकि मरने वालों के घर के छत की दीवारें छोटी हैं तो कोई भी अंदर दाखिल हो सकता था। इस कारण पुलिस पड़ोसियों पर प्राथमिक जांच में ही शक कर रही थी।

    बता दें लुधियाना में कल ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कत्ल लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते के जनक पुरी इलाके का है। जहां मां, बेटा और बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतकों के नाम (72 वर्षीय) चमन लाल, उनकी पत्नी (70 वर्षीय) सुरिंदर कौर और मां (90 वर्षीय) बचन कौर ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बागा भी घटना स्थल पर पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त सोमैया मिश्रा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, केवल तीन बुजुर्ग नागरिक थे।