Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: सड़क हादसे में ASI की मौत

    पंजाब: सड़क हादसे में ASI की मौत

    लुधियाना: जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ASI की मौत हो गई। शनिवार रात करीब 9 बजे वह किसी काम के सिलसिले से चौकी से थाना सिधवां बेट जा रहा था। किशनपुरा रोड पर गुरुद्वारा भोरा साहिब के पास हादसे का शिकार हो गया | ASI की पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है।

    थाना सिधवां बेट में ASI हरविंदर सिंह ने बताया कि रात को वह अपनी डयूटी खत्म कर घर जा रहा था। रास्ते में उसे एक स्प्लेंडर बाइक सवार घायल हालत में मिला। उसे काफी चोटें आई हुई थी। घायल की पहचान ASI जरनैल सिंह के रूप में हुई है। जिसके बाद लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से घायल जरनैल सिंह को जगराओं के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने धारा IPC 279,337,427,304 – A के तहत अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर : शहर के मॉल रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने का मामला सामने आया है। जहां काम के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग प्लेटें मजदूरों पर गिर गईं। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की टांग पर लोहे के गाडर गिर गए। जिसके तहत एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इतने बड़े हादसों के बाद नगर निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग अपने स्तर पर राहत कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने घटना को हादसा बताते हुए घायलों का इलाज कराने और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। 

  • पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने माछीवाड़ा साहिब में 8 छात्रों से 35 लाख ठगने वाले ट्रैवल एजेंट को पकड़ा। लुधियाना का रहने वाला यह एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा पिछले 4 सालों से भगौड़ा था। उसके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि वर्ष 2019 में रीना वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। रीना छात्रों को आइलेट्स की ट्यूशन देती थीं। उसका संपर्क लुधियाना में स्टडी वीजा, वर्क परमिट और टूरिस्ट वीजा का काम करने वाले हरप्रीत सिंह से हुआ था। हरप्रीत ने रीना से 8 छात्रों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए लिए थे।

    रीना के अनुसार, हरप्रीत ने उसे सभी 8 छात्रों का 6 महीने में वीजा लगने का दावा किया था, लेकिन उसने छात्रों को नकली वीजा और टिकटें दी थीं। बाद में पता चलने पर 2 चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। पुलिस ने हरप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। अदालत ने भी उसे भगौड़ा करार दिया। आरोपी हरप्रीत सिंह चोपड़ा को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार ट्रैप लगाया, लेकिन वह बच जाता था। कुछ दिनों पहले प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर को पता चला था कि आरोपी लुधियाना में अपने घर रात को आता है।

    उसके घर के बाहर पुलिस ने एक आदमी लगाया। दूसरे दिन पुलिस ने रेड करनी थी तो आरोपी 3 हफ्ते घर से गायब रहा। रात बारिश तेज थी। आरोपी को लगा कि पुलिस नहीं आएगी। वह अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी शातिर है। उसने पुलिस से बचने के लिए घर के चारों तरफ कैमरे लगा रखे थे। बीती रात भी पुलिस को कैमरे से देख कर आरोपी घर के स्टोर में छिप गया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

  • पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और सासंद राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और सासंद राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    अमृतसरः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अलसुबह अमृतसर पहुंचे। दोनों गोल्डन टेंपल में भविष्य के लिए दुआएं मांगी हैं। सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही दोनों राजस्थान में अपने शादी के वेन्यू की सिलेक्शन करते हुए दिखे थे। मिली जानकारी के दौरान राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

    राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई बीती 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। इसी दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर काफी विवाद भी हुआ था। दोनों सगाई के बाद से ही एक दूसरे के साथ घूमते दिख जाते हैं। बीते दिनों दोनों राजस्थान के उदयपुर में स्पॉट हुए थे। कहा जा रहा है कि दोनों अपने शादी के लिए वेन्यू सिलेक्ट करने पहुंचे थे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। अभी तक दोनों ने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शादी सिंतबर या नवंबर में हो सकती है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों का एक्शन, मेन रोड़ पर हुए कब्जों पर चलाया पिला पंजा

    पंजाबः सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों का एक्शन, मेन रोड़ पर हुए कब्जों पर चलाया पिला पंजा

    लुधियानाः दोराहा में तड़कसार नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दुकानों के बाहर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस बीच टीम के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। कई ढाबों के बाहर से टीम ने तंदूर व अन्य सामान जब्त किया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के अधिकारी पिक एडं चूज पालिसी के तहत काम कर रहे है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की जो उनके चहेते है।

    जबकि कुछ दुकानदारों का सारा ही सामान जब्त कर लिया। दुकानों के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड भी जेसीबी की मदद से हटाए गए। कुछ दुकानदारों को उन्होंने पहले ही इस कार्रवाई का सूचित किया था इस कारण उन लोगों ने आज दुकानें खोली ही नहीं थी। दोराहा में कुछ गलियों में लोगों ने टाइलें आदि नजायज लगवाई थी उन गलियों में भी कार्रवाई कर टाइलें तोड़ी गई। अधिकारियों मुताबित जिन लोगों ने दुकानों के बाहर सरकारी जमीन पर कब्जे किए थे उन्हें बकायदा जुर्माना किया जाएगा।

  • पंजाबः रेड करने गई पुलिस के साथ मारपीट, फाड़ी वर्दी, तोड़ा मोबाइल

    पंजाबः रेड करने गई पुलिस के साथ मारपीट, फाड़ी वर्दी, तोड़ा मोबाइल

    लुधियानाः कस्बा मलौद के गांव कुलाहड़ में जिले की पुलिस के साथ खन्ना में मारपीट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लुधियाना के थाना जमालपुर की चौकी रामगढ़ से पुलिस टीम चोरी के केस में रेड करने गांव में आई थी, लेकिन जिनके घर रेड की गई, वहां के लोगों ने पुलिस को घेरकर धक्का मुक्की की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ी गई है और गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस कर्मी का आरोप है कि ड्राइवर का मोबाइल तोड़ दिया गया। 

    मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर के गांव रामगढ़ में कुछ दिनों पहले मनजिंदर सिंह के घर चोरी हो गई थी। पुलिस ने मनजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। इस केस में पुलिस के हाथ सुराग लगे थे, जिनके आधार पर रामगढ़ चौकी से एएसआई बरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी कुलाहड़ गांव में रेड करने गई थी। एएसआई ने कहा कि सतवंत सिंह, सिमरनजीत सिंह मिठ्ठू और कुलविंदर कौर समेत कुछ अन्य लोगों ने पुलिस को घेर लिया। ड्राइवर खुशदेव सिंह से मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। होमगार्ड जवान कुलवीर चंद के साथ धक्का मुक्की करते हुए वर्दी के बटन तोड़ दिए गए। सिपाही हरजिंदर सिंह से भी धक्का मुक्की की गई। मलौद थाना में सतवंत सिंह, सिमरनजीत सिंह, कुलविंदर कौर तथा 3 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

    एएसआई बरिंदरजीत सिंह के अनुसार, थाना जमालपुर में 11 जून 2023 को चोरी का केस दर्ज किया गया। इस केस में आरोपी जगजीत सिंह को तफ्तीश में शामिल करने के लिए पुलिस पार्टी वहां गई थी। जगजीत सिंह उन्हें वहां मिला, जिसे पूरे केस से अवगत कराया गया। इसी बीच अन्य लोग गाड़ी में मौके पर आए और पुलिस पार्टी से मारपीट करने लगे। उधर, जगजीत सिंह के परिवार वालों ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया। उनका कहना है कि पुलिस बिना किसी सम्मन के जगजीत को उठाने आई थी। कुछ प्राइवेट लोग भी साथ थे। इसकी शिकायत उन्होंने मलौद थाने में कर दी गई है।

  • पंजाबः कचहरी चौक के पास चली गोलियां, युवक की हुई मौत

    पंजाबः कचहरी चौक के पास चली गोलियां, युवक की हुई मौत

    अमृतसर: जिले के कचहरी चौक के पास देर रात स्विफ्ट गाड़ी पर आ रहे कुछ युवकों पर 2 अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाई थी। इस दौरान कुछ गोलियां गाड़ी में लगीं लेकिन एक गोली गाड़ी से निकल कर युवक को लग गई। हादसे में घायल युवक अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पता चला है कि आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम नीतीश उर्फ ​​साहिल है और वह एक गरीब परिवार से है और परिवार का इकलौता बेटा था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि नीतीश उर्फ ​​साहिल का दोस्त होटल के साउंड सिस्टम में काम करता है और नीतीश को साउंड रिपेयरिंग के लिए अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि वे स्टेशन पर खाना खाकर ट्रेन की ओर आ रहे थे, तभी अचानक दो अज्ञात युवकों ने उन पर गोली चला दी। जिस दौरान गोली गाड़ी के दरवाजे को चीरती हुई अंदर बैठे नीतीश को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि गोली चलाने वाले युवकों को जल्द से जल्द काबू किया जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश अपने बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा था। ऐसे में उन्होंने सरकार से न्याय और मदद की अपील की हैं।

  • पंजाबः CP ऑफिस के बाहर हुआ  हंगामा, रेप पीड़िता ने पेट्रोल छिड़क की आत्महत्या की कोशिश

    पंजाबः CP ऑफिस के बाहर हुआ हंगामा, रेप पीड़िता ने पेट्रोल छिड़क की आत्महत्या की कोशिश

    लुधियानाः रेप पीड़ित महिला ने सीपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। रेप पीड़िता महिला ने सीपी दफ्तर के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, महिला का आरोप है कि समाज सेवी बबलू कुरैशी ने उसका रेप किया है और इस मामले को लेकर थाना टिब्बा की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। जिसके कारण आरोपी सरेआम घूम रहा है और उसके जान से मारने की धमकी दे रहा है।

    महिला ने बताया कि 13 जून को बबलू ने उसका रेप किया था। 17 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जब भी वह थाने जाती तो कोई न कोई बहाना बनाकर उसे भगा दिया जाता है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी मौत के जिम्मेवार थाना टिब्बा की पुलिस और आरोपी बबलू कुरैशी होगा। पुलिस के बड़े अफसरों से मिलने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति मायापुर निवासी मोहम्मद मुनीर उससे शादी करने के बाद सीतामढ़ी बिहार भाग गया।

    उसने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उसे समाज सेवी बबलू कुरैशी के बारे में पता चला। इस तरह के मामले में कई महिलाओं की मदद कर चुका है। जिसके बाद उसने बबलू से संपर्क साधा। उसकी बबलू से 2-3 बार बातचीत हुई। उसने उसे घर बुला लिया। जब वह उसे अपनी बात बताने लगी तो बबलू ने उसे खींच लिया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। जबरदस्ती वह उसके कपड़े उतारने लगा और उसके साथ रेप किया।

  • आरोपः अमृतपाल सिंह को खाने में दिया गया तंबाकू, हरप्रीत सिंह ने की निंदा, देखें वीडियो

    आरोपः अमृतपाल सिंह को खाने में दिया गया तंबाकू, हरप्रीत सिंह ने की निंदा, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल सिंह को खाने में तंबाकू देने के आरोपों को लेकर निंदा की है। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और अन्य सिख युवकों को आटे में तंबाकू गूंथकर दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इन युवाओं के धर्म पर ये सीधा हमला है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सिख कभी भी इस तरह के घिनौने कृत्य को बर्दाश्त नहीं करते। जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। किसी भी प्रकार का धक्का बर्दाश्त नहीं की जाएगा। एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक उधर, शिरोमणि कमेटी ने कहा है कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी ने कहा है कि जेल में मानवाधिकारों की उल्लंघना की जा रही है।

    गुरसिखों को दाल सब्जी के साथ तम्बाकू देना महापाप है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की पत्नी ने आरोप लगाए है कि अमृतपाल सिंह और उनके साथी डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। क्योंकि उन्हें अपने परिवार से फोन पर बात करने की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा खाने में तंबाकू मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन को सिख कैदियों के साथ भेदभाव बंद करना चाहिए। आम कैदियों की तरह सिखों को भी जेल में फोन की सुविधा दी जानी चाहिए।

  • पंजाबः नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूबे, तलाश जारी

    पंजाबः नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूबे, तलाश जारी

    तरनतारनः अमृतसर के तरनतारन में स्थित गांव कैंरो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में नहाने गए पिता-पुत्र डूब गए। मामले की जानकारी देते हुए गांव जोड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बीते दिन उसके पिता और भाई नहर में नहाने के लिए गए थे, लेकिन दोनों नहर में डूब गए। व्यक्तियों की पहचान 48 वर्षीय तेजेंद्र सिंह 15 वर्षीय भाई गुरदित्त सिंह के रूप में हुई है। पिछले 24 घंटे से प्रशासन द्वारा दोनों की तालााश की जा रही है। उधर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी कोई सहायता नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि प्राइवेट गोताखोर की मदद से नहर में डूबने वालों की तलाश की जा रही है।

    दुखद बात है कि उनके घर में बड़े बेटे की शादी 2 जुलाई को तय की गई है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के नहाने के दौरान नहर से निकली घराट में पानी का बहाव तेज हो गया। जिसमें दोनों बाप-बेटा एक दूसरे को बचाते हुए बहाव के साथ बह गए। घटना के समय आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों बच ना सके। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस व गोताखोर बाप-बेटे को खोज नहीं पाए हैं। वहीं दोनों के बचने की उम्मीद अब ना के बराबर हो चुकी है।

    तजिंदर सिंह के बड़े बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसका भाई मात्र 15 साल का है और दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। 2 जुलाई को उसकी शादी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सभी पारिवारिक सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे के बाद सभी तैयारियां रोक दी गई हैं और घर में गम का माहौल है।