Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    लुधियानाः थाना सदर रायकोट के अंतर्गत मलेरकोटला रोड पर देर रात तीन नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल जैसी चीज साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट तेजधार हथियार के बल पर की गई है। अहमदगढ़ टी प्वाइंट पर स्थित पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने चंद मिनट में लूट को अंजाम दे दिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर घनश्याम ने पुलिस को बताया कि गांव भैणी बडिंगां की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में दो उतरकर पंप के दफ्तर की तरफ जाने लगे।

    एक लुटेरा तेल वाली मशीन के पास रुक गया और दूसरे ने हथियार लगाकर मुझे दफ्तर में खींच लिया। लुटेरे ने दफ्तर में रखे 35 हजार रुपये छीने और तीनों रायकोट की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट रछपाल सिंह ढींडसा, थाना सदर प्रभारी हरदीप सिंह और चौकी लोहटबद्दी प्रभारी सुखविंदर सिंह देओल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो लुटेरों का चेहरा साफ दिख रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले अमृतसर में देर रात मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया था। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे। एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।

  • पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    अमृतसरः मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे।

    एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।

    पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बयान और घायल कर्मचारी के बयानों पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि लुटेरे जिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे, उसका नंबर ही नहीं था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है, ताकि लुटेरों की लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

  • पंजाबः बिजली शिकायत दर्ज करने को लेकर नए नंबर की लिस्ट जारी

    पंजाबः बिजली शिकायत दर्ज करने को लेकर नए नंबर की लिस्ट जारी

    लुधियाना: लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि बिजली कट जाने पर या बिजली फॉल्ट के लिए जब भी हेल्पलाइन पर फोन करते हैं तो अक्सर फोन उठाया ही नहीं जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए पावरकॉम विभाग, लुधियाना के चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने 1912 हेल्प लाइन के अलावा अन्य फोन नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग उन नंबरों पर अपने क्षेत्र की शिकायत दर्ज करवा कर समस्या को जल्द से जल्द हल करवा सकें। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि यह देखा गया है कि धूल और आंधी के साथ भारी बारिश जैसी अपरिहार्य स्थितियों में निवासियों को बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल संख्या बढ़ जाती है और हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भीड़ बढ़ जाती है।

    इसलिए अब यदि उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे मुख्य अभियंता के कार्यालय 9646121458 या 9646121459 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि इसके अलावा उपभोक्ता ‘पीएसपीसीएल कंज्यूमर सर्विसेज’ मोबाइल एप्लिकेशन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक एसएमएस सेवा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं। उपभोक्ता शिकायत की स्थिति जानने के लिए शिकायत नंबर 1800-180-1512 पर एसएमएस कर सकते हैं।


    पीएसपीसीएल के सेंट्रल जोन के सभी डिवीजनों के नंबरों की सूची

    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सिटी सेंटर 9646112051
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सीएमसी 9646111217
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट I 9646119181
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट II 9646119063
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल फोकल प्वाइंट यूनिट III 9646122035
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सुंदर नगर I 9646111214
    • सेंट्रल लुधियाना ईस्ट सर्कल सुंदर नगर II 9646119053
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट I 9646114711
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट II (हैबोवाल) 9646112093, 9646698736
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल अग्र नगर यूनिट III 9646119287
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल सिटी वेस्ट I 9646112091, 9646114712, 9646112085
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल सिटी वेस्ट II (उत्तर) 9646133306
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल माडल टाउन (धांडरा) 9646114715
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल माडल टाउन 9646114714
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल एस्टेट 9646114687
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल जनता नगर I, II 9646114716
    • सेंट्रल लुधियाना वेस्ट सर्कल जनता नगर III 9646119320
    • सेंट्रल लुधियाना सब अड्डा दाखा 9646112097
    • सेंट्रल लुधियाना सब जगरांव 9646112101
    • सेंट्रल लुधियाना सब रायकोट 9646112099
    • सेंट्रल लुधियाना सब अहमदगढ़ 9646139994
    • सेंट्रल खाना सर्कल खाना 9646112119
    • सेंट्रल खाना सर्कल दोराहा 9646112124

    एस.एन. जोन सर्किल डिवीजन एनसीसी नंबर

    • सेंट्रल खाना सर्कल मंडी गोबिंदगढ़ 9646112126
    • सेंट्रल खाना सर्कल अमलोह 9646112021
    • सेंट्रल खाना सर्कल सरहिंद 9646111993
    • सेंट्रल लुधियाना सब लालतों कलां 9646122363
  • पंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने वाली है, सिर में ही गोली मारेंगे

    पंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने वाली है, सिर में ही गोली मारेंगे

    लुधियानाः जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर धमकी मिली है। मंड को ई-मेल पर लॉरेंस गैंग की तरफ से ये धमकी मिली है। मेल में लिखा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह ‘मंड देख लिया.. जो भी हमारे गुरु के बारे में गलत बोलेगा उसे हम जरूर मारेंगे। अब तेरी बारी है। हम तुझे कभी माफ नहीं करेंगे। तेरा भी टाइम खत्म होने वाला है। तुने बहुत कुछ गलत बोला है। अब तेरे भी सिर में गोली मारेंगें। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। (जय बलकारी)

    गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस ई-मेल के बारे भी पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू व अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों को सूचित कर दिया है। मंड ने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 7 कमांडो और PAP जवान वापस ले लिए हैं। यदि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो सरकार जिम्मेवार होगी। मंड ने बताया कि बटाला में लगातार 24 घंटे में तीन वारदातें हो चुकी है। पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। देश हित में बोलने वाले लोगों को साजिश के तहत मरवाया जा रहा है।

    मंड ने कहा कि उसने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं। वह कट्टरपंथी मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकता है। सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल पॉइंट में आरती स्टील के पास पैट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों द्वारा पंप पर देर रात लूट की गई। हालांकि लूट कितने रुपए की हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए थे। पैट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी द्वारा जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इतने में कर्मचारियों के साथ उनके हाथापाई हो गई।

    इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों ने अपने 5 से 7 साथियों को मौके पर बुलाया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और रॉड से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कर्मचारियों ने केबिन में छिप जान बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन्हें कैबिन से घसीट कर बाहर निकाला। बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पंप मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

  • पंजाब :  सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    पंजाब : सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    अमृतसर: जिले के बाबा बकाला स्थित सिविल अस्पताल में ईसीजी कराने आए एक व्यक्ति लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से अस्पताल में दहशत फैल गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर की बेल्ट में फंसा रखी थी और लेटे हुए ही रिवाल्वर से गोली चल गई।

    जिससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची गई है। हालत गंभीर होने के कारण मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

  • पंजाब : धू-धू कर जली BMW, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    पंजाब : धू-धू कर जली BMW, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    खन्ना : पंजाब में भीषण गर्मी से आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे (NH ) पर शनिवार रात करीब 11 बजे चलती BMW कार में आग लग गई। ड्राइवर ने मुश्किल से समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसकी आंखों के सामने लग्जरी कार धू-धू कर जल गई। जानकारी मिलते ही दोराहा और खन्ना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा फायर स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

    फायर कर्मी सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल से सूचना मिली थी कि दोराहा में कार में आग लग गई है। जब तक वे पहुंचे, तब तक कार जल गई थी। दोराहा थाना से ASI सुरजंगदीप सिंह ने कहा कि यह घटना राजगढ़ के यूटर्न के पास हुई। साहनेवाल से राजगढ़ से यूटर्न लेकर वापस जाते समय कारे में आग लगी। रात का समय था। आसपास कोई नहीं था। आग को बुझाने के प्रयास अपने स्तर पर जरूर किए थे, लेकिन आग ज्यादा थी।

    इसलिए खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बता दें कि यह कार हरमनदीप सिंह निवासी प्रीत नगर बस्ती जोधेवाल लुधियाना की है। मालिक ने कार साहनेवाल की वर्कशॉप पर खड़ी की थी। मैकेनिक ट्राई लेने के लिए निकला था। इसी दौरान आग लग गई। मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाब : कार और बाइक की भयानक टक्कर में 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाब : कार और बाइक की भयानक टक्कर में 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियाना : खन्ना में बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार आल्टो ने 4 वर्षीय मासूम बच्चे की जान की जान ले ली। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कार की रफ्तार तेज थी। इसी कारण कार की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के 4 लोग जीटी रोड की दूसरी तरफ जा गिरे। घायलों का इलाज खन्ना के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार सरहिंद के गांव अतापुर का रहने वाला उत्तम दीप सिंह माछीवाड़ा साहिब में अपने ससुराल परिवार से मिलने गया था। उसके साथ पत्नी, 4 वर्षीय बेटा बिपनजोत सिंह और 8 महीने का दूसरा बेटा भी था।

    चारों एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। ससुराल घर से वापसी पर बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार आल्टो ने इन्हें टक्कर मारी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन उत्तम दीप सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वे दूसरी तरफ जा गिरे। उसे 2 मिनट के बाद होश आया। उसकी पत्नी व दोनों बच्चे सड़क पर लहूलुहान हालत में थे। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान उसके 4 वर्षीय बेटे बिपनजोत सिंह की मौत हो गई।

    मोटरसाइकिल पर सवार परिवार के 4 लोगों को टक्कर मारने के बाद ऑल्टो कार के ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी बीच वहां से निकल रहे एक इनोवा सवार व्यक्ति ने उसका पीछा किया। थोड़ी दूरी पर ऑल्टो चालक को घेर लिया गया और पुलिस के हवाले किया गया। यह चालक पानीपत का बताया जा रहा है जोकि लुधियाना से वापस जा रहा था। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. आकाश गोयल ने कहा कि हादसे में 4 लोग घायल हुए थे। पति-पत्नी समेत 2 घायल बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया था। एक बच्चे की हालत गंभीर थी।

    जिसे बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हो सके। बाकी तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है। सिटी थाना 1 के एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि हादसे की सूचना मिल गई है। पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार चालक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : खुद को ACP व अन्य अफसर बताकर ठगी मारने वाले दो गिरफ्तार

    पंजाब : खुद को ACP व अन्य अफसर बताकर ठगी मारने वाले दो गिरफ्तार

    लुधियाना : जिले की पुलिस ने दो जाली अफसरों को गिरफ्तार किया है। यह खुद को जाली ACP व अन्य विभागों के ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी करते थे। दोनों आरोपी लड़की बन कर भी युवकों से चैटिंग करते थे। युवकों को हनीट्रैप में फंसा कर पैसे अपने खातों में डलवा उन्हें ब्लॉक कर देते। दोनों शातिर आरोपियों को पुलिस ने शिकायतकर्ता भानू प्रताप की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गोपीचंद उर्फ मानव निवासी जनता नगर और अमरीक सिंह निवासी कोट मंगल के रूप में हुई है। आरोपियों ने भानू प्रताप से कहा कि वह उसे लोन दिलवा देंगे। उनकी ऊपर तक पहुंच है। भानू प्रताप उनके भरोसे में आ गया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे 11.45 लाख की ठगी की। दोनों आरोपियों ने 5 से 6 लाख रुपए अकाउंट में डलवाए और बाकी रकम नकद ली।

    दोनों आरोपियों ने IT टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया है। ऑनलाइन ट्रांसलेशन की मदद से शातिर ठगों ने अधिकारियों के नाम के पत्र व मैसेज तक बना दिए। पुलिस मुताबिक आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के साथ एक लड़की भी शामिल है। अमरीक सिंह अफसर बनकर शिकायतकर्ता से बातचीत करता था। उसी ने भानू प्रताप को डराया कि 97 लाख रुपये के कारण उसे दिक्कत आ सकती है।

    इसी कारण भानू आरोपियों के डर से लाखों रुपये दे बैठा। आरोपियों से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जॉइंट कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड गोपी चंद है। वह आयकर विभाग की आईडी और सीनियर पुलिस अधिकारियों की आईडी बना लोगों शिकार बनाता था। गोपी चंद 10वीं पास है और टैक्सी चलाता है।

  • पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 6 पर केस दर्ज

    पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 6 पर केस दर्ज

    लुधियाना : चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह सहित छह लोगों पर थाना सराभा नगर में साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक यह केस शिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उसके चाचा निर्मल सिंह भंगू जोकि चिटफंड घोटाले में पहले तिहाड़ जेल , अब बठिंडा जेल में बंद है। उनकी जामनत करवाने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पैठ है। वह उन्हे पैसे दे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। आरोपियों ने पांच करोड़ रुपए मांगे थे।

    जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपए पहले दे दिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने थे। लेकिन, आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उनका कॉल उठाना बंद कर दिया था। फिर सी.पी. मनदीप सिंह को शिकायत दी गई। जिसके बाद आरोपी प्रीतम सिंह कोटभाई पूर्व विधायक कोटभाई, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को पकड़ लिया गया है। जबकि फरार पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है।