Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब : आप MLA पर FIR दर्ज करने को लेकर कांग्रेस विधायक ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

    पंजाब : आप MLA पर FIR दर्ज करने को लेकर कांग्रेस विधायक ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

    लुधियाना: जगराओं में एन आरआई अमरजीत कौर की कोठी पर कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आप की आरोपी विधायक सर्वजीत कौर माणू के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कांग्रेसी विधायक खैहरा और उनके समर्थकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उक्त समय सीमा में केस दर्ज नहीं करने पर लुधियाना- फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

    दरअसल, खैहरा और लक्खा सिधाना आरआई अमरजीत कौर के कोठी विवाद मामले में जगराओं पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने आप विधायक सर्वजीत कौर के खिलाफ संघर्ष तेज किए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान खैहरा ने कहा कि सीएम पंजाब भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़ा तानाशाह हैं। कांग्रेसी विधायक खैहरा ने मान सरकार पर कटारूचक्क, गुरबाणी प्रसारण, दाढ़ी-केश के संबंध में कमेंट करने पर घेरते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्रवासी पंजाबियों की संपत्ति पर बुरी नजर है। साथ ही प्रवासी पंजाबियों को अपनी संपत्ति पर नजर रखने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अमरजीत कौर को भी कब्जे के 15 दिन बाद हुई परेशानी के बावजूद कोठी इस कारण मिल गई, क्योंकि प्रवासी पंजाबियों, राजनीतिज्ञों, किसान जत्थेबंदियों समेत अन्यों के अलावा प्रदेश वासियों द्वारा मोर्चा खोलाया गया। इस दौरान उनके साथ NRI अमरजीत कौर की बहू कुलदीप कौर धालीवाल समेत पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह, हरप्रीत धालीवाल, काउंसलर कामरेड रविंद्र पाल राजू, काउंसलर अमन कपूर बॉबी समेत अन्य मौजूद रहे।

    कांग्रेसी नेता खैहरा ने कहा कि जमीन माफिया द्वारा साजिशन कोठी पर कब्जे के मामले का खुलासा हो गया है तो ऐसे में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद खैहरा ने समर्थकों के साथ मार्च के दौरान नारेबाजी करते हुए SSP ऑफिस जाकर केस दर्ज करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

  • पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    लुधियाना: दिल्ली नेशनल हाईवे पर हीरो साइकिल के नजदीक पुल पर एक तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर की बाइक सवार से भिड़ंत हुई। इस बीच बाइक सवार बाल-बाल बच गया। टैंकर गलत साइड से आ रहा था। इसमें काले तेल भरा हुआ था। ये टैंकर पंजाब ऑयल का है, जो पानीपत से आ रहा था। टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर तेल ही तेल फैल गया। पुल पर कई वाहन स्लिप होते दिखे। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने ड्राइवर को टैंकर से निकाला।

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर की टांग टूट गई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल अभी टैंकर का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा है। घायल चालक का नाम गुरविंदर सिंह है । वह टैंकर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। हाईवे पर चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के ट्रैफिक पुलिस निर्देश दे रही है। मौके पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने खुलवाया।

  • पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    लुधियाना: ऋषि नगर इलाके में एक्टिवा सवार व्यक्ति ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली के पिछले टायर सिर के ऊपर से गुजरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल (40) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी गार्ड था।

    बीते कल वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर एक गली से कार बाहर निकली। रोशन लाल ने कार से बचाव करने के लिए एक्टिवा की ब्रेक लगा दी। ऐसे में उससे स्कूटी संभली नहीं और साथ में गुजर रही ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली चालक ने वापस जाकर रोशन लाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था।

    ये हादसा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने तुरंत थाना PAU की पुलिस को सूचित किया। मौके पर जांच अधिकारी महिन्द्रपाल पहुंचे। महिन्द्रपाल ने रोशन लाल के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

  • पंजाब : पद छोड़ने के बाद वल्टोहा पर भड़के ज्ञानी हरप्रीत सिंह

    पंजाब : पद छोड़ने के बाद वल्टोहा पर भड़के ज्ञानी हरप्रीत सिंह

    अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब का पद छोड़ने के बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीडिया के सामने आकर खुद पद छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, वह तो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दोनों तख्तों का पदभार छोड़ने की बात कह कर गए थे। वहीं बीते दिनों विरसा सिंह वल्टोहा के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद पर की गई टिप्पणी पर वह काफी गुस्से हुए।

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने उनसे यह पद नहीं छीना है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले चीफ सेक्रेटरी से पद छोड़ने की बात कही थी। वह दमदमा साहिब का तख्त छोड़ने के लिए भी तैयार थे और दोनों तख्तों पर योग्य गुरसिख को बैठने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वे अब भी तख्त श्री दमदमा साहिब का पदभार छोड़ने को तैयार हैं। वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा की इंगेजमेंट में जाने से कोई दूरियां नहीं बढ़ी हैं। राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई में जाना कोई बड़ी बात नहीं थी।

    ज्ञान हरप्रीत सिंह ने इस दौरान अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा के बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें वल्टोहा के बयान की जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनने के लिए कथावाचक, ग्रंथी या विद्वान होना जरूरी नहीं है । जत्थेदार को सिर्फ दिलेर होना चाहिए। उन्होंने SGPC से मांग की कि विरसा सिंह वल्टोहा को ही श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बना दें। वह बहुत दिलेर हैं।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस दौरान ज्ञानी रघबीर सिंह को कार्यभार संभालने व श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तकरीबन पौने 5 साल उन्होंने इस तख्त की सेवा की है और गुरुओं ने अब उन्हें यह मौका दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा एक्ट 1925 में सरकारों का दख्त देना ठीक है या नहीं, यह कानून के विद्वान ही बता सकते हैं, लेकिन जितना उन्हें पता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व एसजीपीसी मास्टर तारा सिंह के बीच एक समझौता हुआ था। जिसमें साफ कहा गया था कि एसजीपीसी की अप्रूवल के बिना इस एक्ट में संशोधन नहीं किया जा सकता।

  • पंजाब : ट्रेन में कई लड़कियां हुई बेहोश, स्टेशन पर मचा हड़कंप

    पंजाब : ट्रेन में कई लड़कियां हुई बेहोश, स्टेशन पर मचा हड़कंप

    लुधियाना: जिले के रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रेन में एक-एक करके 15 लड़कियां बेहोश हो गई। इस घटना के बाद लड़कियों को तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस घटना के दौरान स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 120 लड़कियों का ग्रुप छत्तीसगढ़ से दादर एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर जा रहा था।

    जैसे ही ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर पहुंची तो 15 लड़कियां एक-एक करके बेहोश हो गई। उक्त लड़कियां स्पोर्ट्स गर्ल्स है, जो अमृतसर अपने घर जा रही थी। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि लड़कियों ने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे वे बेहोश हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    लुधियाना: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम नेएएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना मेहरबान में तैनात एएसआई अरुण कुमार किसी केस को हल करवाने के लिए व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने पहले एएसआई को गूगल पे और पे टीएम से पैसे भी दिए।

    इसके बाद उसने और पैसों की मांग की तो उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर एएसआई को उस समय रंगे हाथों काबू कर लिया, जब वह कोर्ट परिसर के पास रिश्वत ले रहा था।

  • पंजाब : पुलिस कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 30 तोले  सोना और 2 लाख कैश लेकर चोर हुए फरार

    पंजाब : पुलिस कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 30 तोले सोना और 2 लाख कैश लेकर चोर हुए फरार

    लुधियाना:  जिले के खन्ना में देर रात नेशनल हाईवे पर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। पंजाब पुलिस के हवलदार की कार का शीशा तोड़कर एक सूटकेस चोरी किया गया। सूटकेस में करीब 30 तोले सोना, 2 लाख रुपए और अन्य सामान था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। जगराओं पुलिस लाइन में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरविंदर कौर, पुत्रवधू और बेटी के साथ ब्रेजा कार में जगराओं से सरहिंद जा रहे थे। रास्ते में खन्ना में बीकानेर स्वीट्स पर वे मिठाई लेने के लिए रुके। इसी दौरान पूरा परिवार मिठाई की दुकान के बाहर ही गोलगप्पे खाने लगा।

    कुलदीप सिंह के अनुसार, उनका ध्यान कार की तरफ ही था। क्योंकि कार की पिछली सीट पर सूटकेस रखा था, जिसमें सोने के जेवरात और कैश था। 2 मिनट भी नहीं हुए होंगे कि वे गोलगप्पे खाकर, मिठाई लेकर आए तो देखा कि कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा है और सीट पर रखा सूटकेस गायब है। कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी गुरविंदर कौर के अनुसार, उनके बेटे की शादी नवंबर में है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

    शादी के लिए ही उन्होंने सोने के जेवर खरीद रखे थे। क्योंकि वे सरहिंद जा रहे थे। क्वार्टर में सोना और कैश रखना सेफ नहीं लगा। इस वजह से साथ ही लेकर जा रहे थे कि चोरी हो गई। उधर, इस वारदात को लेकर पुलिस दुविधा में है। सिटी थाना-1 SHO हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि सफर के दौरान इतना सोना और कैश साथ लेकर चलना समझदारी नहीं है। जहां पर वारदात हुई है, वहां कैमरे नहीं हैं। आगे पीछे लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

  • पंजाब : Golden Temple  के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, चली  बोतलें, देखें वीडियो

    पंजाब : Golden Temple के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, चली बोतलें, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर पर्यटकों की फोटो खींचने वाले कुछ तथाकथित प्राइवेट फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी तो जैसे थमने का नाम नहीं ले रही है। विगत माह उक्त फोटोग्राफरों ने जहां श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए नाबालिगों से काफी मारपीट की थी, वहीं अब उक्त फोटो ग्राफरों ने एक सिख युवक बलजीत सिंह पर हमले कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।

    इस हमले के दौरान बलजीत सिंह काफी घायल है और उसकी एक बाजू की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि फोटो ग्राफरों को शक था कि विगत माह उन पर नाबालिगों से मारपीट करने प्रति जो मामला दर्ज हुआ है, वो मामला उक्त बलजीत सिंह ने दर्ज करवाया है, जिस पर फोटो ग्राफरों ने सिख युवक की जमकर मारपीट की। बलजीत सिंह पर पहले वार किए और जब वो जान बचाने के लिए एक दुकान मे‍ं घुसा तो बलजीत पर फोटो ग्राफरों ने जमकर सोढे की बोतलें चलाईं। बलजीत सिंह अब उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है।

    पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि वो श्री हरिमंदिर साहिब के पास एक निजि होटल के बाहर खड़ा था और उसी दौरान कुछ फोटो ग्राफर अपने हाथों में तलवारें और गंडासे लेकर आए और उस पर वार करने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि उसकी एक बाजू की हड्डी टूट गई है और एमआरआई रिपोर्ट में उसके दिमाग में एक क्लाऊट आया है।

    इस संबंध में थाना बी डिविजन के एसएचओ इंस्पैक्टर शिवदर्शन सिंह का कहना है कि इस संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सारे मामले की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में बलजीत सिंह पर हमला करने की वीडियो भी उनके पास आ गई है।

  • पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    लुधियाना : पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।  वहीं  गांधी नगर मार्किट में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावरों ने, मनु नायक युवक पर गोली चला दी गई। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर मार्किट में दोपहर के समय एक्टिवा सवार युवक का कुछ युवक पीछा कर रहे थे।

    अपनी जान बचाने के लिए एक्टिवा सवार युवक एक दुकान में घुस गया, जिसका पीछा करते आ रहे युवकों ने उसके पेट पर गोली चला दी, इसके बाद उसके सिर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं आस-पास के लोग जैसे ही इकट्ठे हुए तो हमलावर भाग गए। लोगों ने तुरंत युवक को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डिवीजन नंबर.4 की पुलिस पहुंच चुकी है, जिन्होंने घटनास्थल से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना दरेसी प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि हरीश नाम का लड़का दुकान के बाहर कोई सामान लेने आया था। हमलावर उसे फॉलो करते हुए मनु तक पहुंचे थे। मनु आज भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा के भाई राजू की दुकान पर बैठा था। राजू ने मनु की बहन की ससुराल में कलह को लेकर ससुराल पक्ष वालों को बुलाया था। कुछ देर बाद जब राजू घर पर खाना खाने जाने लगा तो इतने में 4 से 5 बाइक सवारों ने उसके दफ्तर पर हमला कर दिया।

    मनु पर बदमाशों ने तलवार से पहले वार किया। तलवार के वार को राजू ने रोकने के लिए आगे हाथ कर दिया। इतने में दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। पता चला है कि बदमाशों ने मनु पर तीन गालियां दागी थीं, जिनमें से एक गोली उसे लगी है।

  • पंजाब : घर में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब : घर में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियाना: जगराओं में दिव्यांग व्यक्ति की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से बरामद हुआ। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह जस्सी के रूप में हुई है। वह कोठे राहला इलाके में अकेला ही रहता था और किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह जब जस्सी ने दुकान नहीं खोली तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह बैंस पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। पुलिस पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुई। घर के अंदर जस्सी का शव पड़ा हुआ था।

    उसके शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे और गले में बेल्ट लिपटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। जस्सी की मां प्रीतम कौर ने बताया कि उनके बेटा जसविंदर अकेला ही घर पर रहता था । जस्सी से देर रात फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह धर्मशाला में सेवा करके वापस घर आया है। जस्सी की पहले 2 शादियां हो चुकी हैं, दोनों पत्नी से उसका तलाक भी हो चुका है।

    जस्सी के कोई बच्चा नहीं था। खुद का गुजारा कर सके इसलिए, उसकी घर में ही किराने की दुकान खुलवा दी थी। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पता चलेगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।