Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः टारगेट किलिंग की आशंका, अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाबः टारगेट किलिंग की आशंका, अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमृतसरः खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी हमले को लेेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले रास्तों पर नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं रास्तों पर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग को भी बढ़ाया गया है। खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किलिंग की आशंका जाहिर की है। खुफिया एजेंसियों से पंजाब पुलिस को मिले अलर्ट के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में दहशत फैलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है।

    सिख आतंकी संगठनों के सहयोग से टारगेट किलिंग की कोशिश की जा सकती है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बीते दिनों ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट भेजा था।

    जिसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिल कर सिख रेडिकल ग्रुप हरियाणा के युवाओं को बहला-फुसला रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ पंजाब में दहशत फैलाना है। केंद्र खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब व हरियाणा के युवाओं को लालच देकर अपने साथ मिला रहे हैं। उन्हें विदेश में सेटल करने और लग्जरी जीवन के लिए पैसे देने का लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और पंजाब बॉर्डर के रास्ते आईएसआई लगातार हथियारों की खेप भी भेज रहा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार थार चालक ने कई लोगों को किया घायल, देखें CCTV

    पंजाबः तेज रफ्तार थार चालक ने कई लोगों को किया घायल, देखें CCTV

    लुधियानाः चौड़ा मार्केट से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। बेकाबू थार तीन लोगों पर कहर ढाया है। जानकारी के अनुसार चालक ने तेज रफ्तार थार लोगों पर चढ़ा दी। इस दौरान बाजार में खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि एक सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार ने पहले एक शख्स को चढ़ा दी, तो बाजार में चीख पुकार मच गई।

    जिसके चलते दुकान के बाहर खड़ा सेल्समैन उसे देखने के लिए आगे बढ़ा, तो थार ने उस युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की दोनों टांगों में फैक्चर हो गया। थार चालक गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। घायल हुए युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी पहचान वरुण, शरणजीत और मनिंदर के रूप में हुई है।

    इस खौफनाक घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और थार को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि यहां यह घटना हुई है वहां थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थाना पड़ता है जहां पुलिस हर समय मौजूद रहती है। उधर, यह भी बताया जा रहा है कि जिस थार चालक के सियासी लिंक बताए जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: मशहूर बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की । जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आयरिश बीच बार में रेड की गई। यहां नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी और हुक्का पिलाया जा रहा था। इतना ही नहीं बार में युवतियां से डांस भी करवाया जा रहा था। पुलिस द्वारा बार मालिक सहित अन्य 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इसे लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज विभाग व पुलिस द्वारा मिल कर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिगों को हुक्का परोसा जा रहा है। इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो नाबालिगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। वही यह भी बात सामने आई है कि बार मालिक के पास शराब लाइसेंस नहीं था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः मोहल्ला क्लीनिक से AC सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार 

    पंजाबः मोहल्ला क्लीनिक से AC सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार 

    अमृतसरः शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह अब नई खुली मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाने लगे है। वहीं अब जिले के गेट हकीमां थाने के अंतगर्त आते मोहल्ला क्लीनिक को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एयर कंडीशन और प्रिंटर चोरी किया है।  यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जोड़ा फाटक और छेहर्टा स्थित क्लीनिक में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

    मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत स्टाफ ने बताया कि सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंचे तो क्लीनिक के दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चोरों ने क्लीनिक में लगा एयर कंडीशन व प्रिंटर चुरा लिया था। पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, लेकिन इन क्लीनिक में रात के समय चोरी का डर हमेशा बना रहता है।

    अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत पहले ही सरकार को रात के समय क्लीनिक पर चौकीदार रखने की मांग कर चुके हैं। शिकायत के बाद गेट हकीमां थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी वैरिफिकेशन की जा रही है। क्लीनिक में कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के कैमरे देखे जा रहे हैं ताकि चोर का पता लगाया जा सके।

  • पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते Forest Guard को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते Forest Guard को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को मलेरकोटला में तैनात व संगरूर निवासी वन रक्षक मुनीश कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन कर्मचारी को जिला मलेरकोटला के गांव बुर्ज निवासी निर्भाई निर्भय सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी उसके प्लॉट बगल में स्थित वन पार्क को नुकसान की सूचना न देने के एव्ज़ में उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। उसकी शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी वन रक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में ली गई राशि को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही बरामद कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    पंजाबः डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर के बाड़ेवाल गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बाड़ेवाल निवासी डेढ़ साल की बच्ची के 18 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। लड़के की पहचान राजा राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा वेहड़े से बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने रास्ते में खाली प्लॉट में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद राजा बच्ची को घर घर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    इस घटना के बाद घर में पहुंचकर बच्ची रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनते ही मां उसके पास आई। मां का कहना है कि जब उसने बच्ची को देखा तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे। यह सब देख मां के होश उड़ गए। स घटना के बाद परिवार वालों ने बच्ची को लेकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने तुरंत सराभा नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। लेकिन घटना के कुछ देर बाद छापेमारी कर पुलिस ने राजा राम को गिरफ्तार कर लिया।

  • पुलिस ने 15 किलो हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी सहित युवक को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 15 किलो हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी सहित युवक को किया गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। साईए पुलिस ने एक खुफिया अभियान के तहत रामतीर्थ रोड, अमृतसर के नाके पर एक युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से 15 किलो हेरोइन के साथ 8.4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

    आरोपी युवक के खिलाफ PS SSOC, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,25,29,61,85 के तहत एफआईआर संख्या 6 दर्ज की गई है। इस बात की जानकारी हालांकि सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट का मास्टरमाइंड रेशम सिंह अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए तलाश जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए वचनबद्ध है।

  • व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    अमृतसरः शहर में लूटपाट के वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं आज अलसुबह लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह मामला सुंदर नगर इलाके का है। जहां लुटेरो ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित के पैसे छीनकर लुटेरे भाग रहे है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए बटाला रोड रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे लुटेरों ने सुंदर नगर स्थित रेलवे लाइनों के पास 3 लुटेरों ने उन पर हमला किया। पहले पीटा, फिर कपड़े फाड़कर जेब में रखे 6 हजार रुपए लूट कर ले गए। विजय कुमार ने बताया कि एक लुटेरा दूसरे को बार-बार पिस्टल निकालने के लिए कह रहा था। जेब से पैसे निकालते ही तीनों फरार हो गए।

  • चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    लुधियानाः पंजाब सरकार और डीजीपी की सख्ती के बावजूद चाइना डोर का कहर जारी है। चाइना डोर के कई लोगों सहित पक्षी घायल हो चुके है। वहीं इस घातक डोर से अब सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी लवप्रीत कौर चाइना डोर की चपेट में आ गई। चाइना डोर की चपेट में आने से लवप्रीत का जबड़ा और जीभ कट गई। जिसे उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए लवप्रीत के पिता ने बताया कि यह घटना 1 फरवरी की है, जब वह अपना 10 दिन का टूर खत्म कर घर आ रही थी।

    इसी बीच जब वह बस से उतरी और बस स्टैंड पर उसका भाई मनप्रीत उसे स्कूटी पर लेने आया। भाई के साथ स्कूटी पर जा ही रही थी कि रास्ते में शरीफ पुरा वाले पुल के के पास चाइना डोर लवप्रीत के चेहरे से टकरा गाई, जो जीभ और उसके जबड़े को काट गई। डॉक्टरों ने उसकी जीभ पर 35 और जबड़े पर 4 टांगे लगाए है। 

  • चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना जोधेवाल बस्ती थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में सन्यास नगर नूरवाला रोड निवासी चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाहर से औरतों को बुलाकर अपने घर के कमरों में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता है।

    सूचना के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बलविंदर कौर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समाज विरोधी कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।