Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब : 60 घंटे में सुलझा 8.49 करोड़ की लूट का मामला,  कैश सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : 60 घंटे में सुलझा 8.49 करोड़ की लूट का मामला, कैश सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना: CMS कंपनी में हुई 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 10 आरोपियों में से 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान के साथ DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। सीएम ने लिखा कि लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं DGP ने लिखा कि 60 घंटे से पहले मामले को सुलझा लिया है। करीब 6 करोड़ से ज्यादा का कैश रिकवर कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक CMS कंपनी का ड्राइवर ही इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसने मनप्रीत कौर नाम की महिला के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। ड्राइवर जल्दी अमीर होना चाहता था। इसलिए मनप्रीत ने लूट के लिए दूसरे लोग तैयार किए। चूंकि ड्राइवर कंपनी का है, इसलिए किसी तरह की रेकी की जरूरत नहीं पड़ी। लुटेरों ने अभी थोड़ा ही कैश बांटा था। बाकी काले रंग की कार में लॉक कर दिया था। हालांकि अब ये कार पुलिस को मिल चुकी है। 

    वारदात के बाद ये सभी गांव ढट्‌ट से अलग-अलग हो गए। उसके बाद किसी ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की ताकि कहीं पुलिस उनकी कॉल को ट्रेस न कर ले। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को काले रंग की कार बरामद हुई है। इसमें कैश मिला है। लूट की वारदात में दो बाइकों का भी इस्तेमाल किया गया। ये दोनों बाइक कैश वैन के आगे पायलट के रूप में चल रही थी। बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्च डाल कर उन्हें बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस को सूचना थी कि गांव पंडोरी से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर लुटेरों की मूवमेंट देखी गई है। इस दौरान पुलिस ने गांव ढट्ट नजदीक ट्रैप लगा दिया। तीन युवक गांव ढट्ट के खेतों के नजदीक बनी झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वह भांग रगड़ रहे हैं। 

    पुलिस कर्मचारियों द्वारा जब सख्ती बरती गई तो तीनों युवकों ने असलियत उगली। बारिश के पानी की निकासी करने के लिए सड़क किनारे बनी सीमेंट जाली में काला रंग का बैग पुलिस को बरामद करवाया।गांव ढट्ट के युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने जगराओं के इलाका कोठाहरि सिंह में दबिश दी। पुलिस ने तालाशी दौरान एक घर के बेड से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। उस घर की बुजुर्ग महिला कुलवंत कौर ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने उनके घर की चेकिंग की। इस दौरान उनके बेटे और बहू के कमरे में पड़े बेड से पुलिस को 10 लाख रुपए मिले हैं। बुजुर्ग कुलवंत कौर मुताबिक 9 जून रात को उसका बेटा और बहू कहीं गए थे और वह सुबह तड़के घर वापस आए।

    कुलवंत कौर मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटे ने 10 लाख रुपए बेड में छिपा रखे हैं। क्योंकि उनका बेटा कमरे को हमेशा ताला लगाकर रखता था। कुलवंत कौर मुताबिक उनका बेटा साइप्रेस से करीब 6 महीने पहले वापस आया है। बेटे की शादी 5 साल पहले हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ ही साइप्रेस में रहता था। लीड मिलने के बाद लगातार पुलिस ने देर रात तक छापामारी जारी रखी। बरनाला से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उक्त युवक सैनिटरी की दुकान में काम करता है। यह युवक लूट में शामिल महिला का भाई बताया जा रहा है। उक्त युवक के बारे अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

  • पंजाबः 8.49 करोड़ बैंक लूट मामले में महिला सहित 3 काबू, पुलिस कमिशनर ने डीजीपी को लिखा पत्र

    पंजाबः 8.49 करोड़ बैंक लूट मामले में महिला सहित 3 काबू, पुलिस कमिशनर ने डीजीपी को लिखा पत्र

    लुधियानाः न्यू राजगुरु नगर में CMS कंपनी के ऑफिस से हुई 8.49 करोड़ लूट केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव मंडियानी से पकड़े संदिग्धों की निशानदेही पर तीनों को मुल्लांपुर दाखा से काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी तीनों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। इससे पहले मंगलवार सुबह से ही पुलिस की 10 टीमें लाडोवाल रोड, चंडीगढ़ रोड, दिल्ली रोड, फिरोजपुर रोड, राएकोट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने डीजीपी गौरव यादव को लेकर लेटर लिखकर कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। सिद्धू का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती गई है। कंपनी में जुगाड़ू सिस्टम से काम चल रहा था। सुरक्षा गार्डों से ओवर टाइम करवाया जा रहा था। करोड़ों रुपए के कैश के साथ केवल 2 गार्ड तैनात थे।

    बता दें कि 4 दिन पहले अमन पार्क सराभा नगर में सीएमएस कंपनी में करोड़ों रुपए की लूट का मामला सामने आया था। जहां हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 395, 342, 323, 506, 427, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि 8.49 करोड़ रुपए की लूट हुई थी। दरअसल, देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में एटीएम में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में  लुटेरों ने वहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया।

    इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा करोड़ों रुपए का कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर चले गए। इस गाड़ी में भी करोड़ो रुपए का कैश था। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस को गाड़ी से 2 पिस्टल मिले थे, जबकि कैश गायब था। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। 

  • पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    लुधियानाः जिलें में व्यक्ति का बेरहमी के कत्ल करने का मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। दरअसल, मृतका की भतीजी ने ही अपने मामे के बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ताये की हत्या की थी। जिसके चलते उसने अपने मामे के बेटे और उसके साथी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 

    महिला के मुताबिक उसका ताया उसे तंग परेशान करने के साथ उसका यौन अवशोषण करता था। महिला ने यह बात उसके मामे के बेटे को बताई थी। जिसके बाद आरोपियों ने बद्दोवाल में उसका गला दबा कर हत्या कर दी और शव को एक बैड में डालकर रिक्शे पर ले गया। इस दौरान गांव के बाहर करीब 9 किमी दूर जाकर एक खाली सूए में लाश को आग लगा दी। जिससे शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया था।

    जब एक राहगीर ने बैड जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी भी बरामद की है जो विधवा महिला ने हत्यारों को सुपारी के तौर पर दी थी। जांच के दौरान शव की शिनाख्त हो गई और हत्याकांड में पूरा खुलासा हो गया। इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला सुलझा लिया गया है।

  • पंजाबः BJP नेता पर FIR दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन

    पंजाबः BJP नेता पर FIR दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन

    लुधियानाः भाजपा के पूर्व उपप्रधान प्रवीण बंसल पर लुधियाना में मंदिर के पुजारी और उसके परिवार से मारपीट करने पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज किया है। घटना किदवई नगर स्थित आर्य समाज मंदिर की है। यहां मंदिर खाली करवाने को लेकर विवाद चल रहा है। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने बताया था कि वह मंदिर में हवन करवाने की तैयारी कर रहे थे। मंदिर के पुजारी की मौत हो चुकी है। अब उसका बेटा मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर के पैसों को लेकर कई बार गड़बड़ी हो चुकी है। इस कारण उसे मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा था।

    इसी रंजिश के चलते उसने हवन में विघन डालने की कोशिश की। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना लगाया था। उधर, दूसरे पक्ष की महिला रोशनी व उनके परिवार ने आरोप लगाए थे कि भाजपा नेता प्रवीण बंसल पहले भी मंदिर खाली करवाने की कोशिश कर चुके हैं। घटना वाले दिन भी उन्होंने बहाने के साथ मंदिर में माहौल खराब किया है। उनके परिवार के 3 लोग राजपाल, राजेश और आदित्य हैं। रोशनी ने बताया था कि प्रवीण बंसल चाहते हैं कि वह मंदिर छोड़ कर चले जाएं। 50 वर्ष से वह मंदिर में सेवा करते आ रहे हैं। कभी कोई वेतन उनके परिवार ने नहीं लिया।

  • पंजाबः 30 तोले सोना और 5 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः 30 तोले सोना और 5 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स में 5 लाख कैश-30 तोले सोना चोरी होने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही निकली। पता चला है कि महिला ने किसी से कर्जा लिया हुआ था। कर्जा जल्द पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ उसकी उसकी सास के साथ बनती भी नहीं थी। आरोपी महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। वंदना ने खुद ही घर में चोरी की और खुद ही पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वंदना से जब सख्ती से पड़ताल की तो उसने सच उगल दिया। वंदना ने अपना जुर्म कबूल किया।

    महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों के पैसे देने हैं। जिसके चलते उसने ससुराल में डाका डाला। इससे पहले वंदना ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में पैसे रखे थे, जिसे कोई अज्ञात चुरा कर ले गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, ग्रामीण) जसकिरंजीत सिंह तेजा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को किसी अंदरुनी व्यक्ति के शामिल होने का संदेह था, जिसे इस बात का अंदाजा था कि नकदी और सोना कहां रखा गया है।

    पुलिस ने वंदना नारंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.27 लाख रुपए, 100 ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए। उसने पैसों और गहनों को घर में ही छिपा रखा था। पता चला है कि वंदना के अपनी सास और ससुर के साथ संबंध तनावपूर्ण थे। सोमवार की सुबह जब उसे पता चला कि उसका पति, ससुर काम पर गए हैं, सास टहलने गई है, जबकि बाकी सदस्य सो रहे हैं तो उसने नकदी और गहने चुरा लिए।  पुलिस ने जब शिकायतकर्ता की बहू वंदना नारंग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

  • पंजाबः कोर्ट परिसर में दो पक्षों में हुई झड़प, एक घायल

    पंजाबः कोर्ट परिसर में दो पक्षों में हुई झड़प, एक घायल

    लुधियाना: शहर के कोर्ट परिसर में 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वकील के चेंबर के बाहर दो पक्ष आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने दोनों में हुई हाथापाई दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, वहां पर मौजूद परिजनों का कहना है कि उनके बेटे पर दूसरे पक्ष ने कड़े से हमला किया है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और वह जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में बताएंगे।

  • पंजाबः चोरों ने घर को बनाया निशाना, 5 लाख की नगदी सहित 30 तोले सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरों ने घर को बनाया निशाना, 5 लाख की नगदी सहित 30 तोले सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए और गहने लेकर फरार हो गए है। पीड़ित मधु बाला ने बताया कि लुटेरे घर से 5 लाख नकदी और 30 तोले सोना लेकर फरार हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने आज किसी प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में रखे थे। मधु बाला ने बताया कि उनका परिवार सांझा है। सोमवार सुबह वह घर के नजदीक पार्क में सैर करने गई थी। जैसे ही वह वापस आई तो दंग रह गई। उन्होंने देखा कि घर की ग्रिल टूटी हुई थी। साथ ही दरवाजा भी टूटा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से कैश और सोना चोरी हो चुका था। चोरी उस समय हुई जब उनका बेटा पारस, बहू सीरज और पोती वारदात वाले कमरे के सामने वाले रुम में सो रहे थे।

    पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मधु बाला मुताबिक कुल 8 लाख रुपए उनके पास थे। कुछ दिन पहले 3 लाख रुपए रिश्तेदारों को दिए थे। पैसों के बदले सिक्योरिटी के तौर पर रिश्तेदारों ने तीन सेट गहनों के उनके पास रखे थे। बदमाश वह गहने चुरा कर ले गए। ये घटना एमआईजी फ्लेट की ग्राउंट फ्लोर पर हुई है। मौके पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस मुताबिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, चलते ट्रक में आग लगने से जिंदा जले 7 हजार चूजे

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, चलते ट्रक में आग लगने से जिंदा जले 7 हजार चूजे

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाइवे पर देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे दौरान ट्रक में लदे मुर्गी के 7 हजार चूजे जलकर राख हो गए। ट्रक के पीछे भीषण आग लगी हुई थी, लेकिन ड्राइवर को पता तक नहीं चला। हाईवे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका, जब तक सारा ट्रक और उसमें सवार सात हजार चूजे जल चुके थे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि हमने बर्निंग ट्रेन तो देखी थी आज बर्निंग ट्रक भी देख लिया। लोगों ने कहा अगर हम शोर न मचाते तो ट्रक चालक व उसके साथी की जान भी जा सकती थी। सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक सारा ट्रक जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई। यह घटना खन्ना हाईवे पर बने गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बिल्कुल सामने हुई। 

    ट्रक चालक अभिषेक ने बताया कि वह करनाल से मुर्गियों के सात हजार बच्चे लादकर जम्मू कश्मीर जा रहा था। जैसे ही वह खन्ना जीटी रोड पर पहुंचा तो ट्रक के पीछे अचानक आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला। चालक ने वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उसने कहा अगर लोग मुझे आवाज न लगाते तो शायद मेरी जान भी जा सकती थी। चालक ने बताया कि जैसे ही उसने ट्रक रोका तो वहां मौजूद लोगों ने अपने अपने तरीके से आग को बुझाने की कोशिश की, किसी ने मिट्टी डाली तो किसी ने पानी डाला, लेकिन नाकाम रहे। आग ट्रक ड्राइवर केबिन तक पहुंच गई थी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीमों ने आकर आग को कंट्रोल किया तब तक पूरी गाड़ी और इसमें 7 हजार चूजे जल गए थे। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः जेल में पहुंचा ड्रोन, राज्य में हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः जेल में पहुंचा ड्रोन, राज्य में हाई अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में शरारती अंनसरों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है। वहीं देर रात 2 बजे के करीब अमृतसर सेंट्रल जेल में ड्रोन के आने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे ड्रोन हमला मानते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    वहीं जेल में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसी के चलते बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी बुलाया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच के बाद पता चला कि वह खिलौना ड्रोन है जो कि एक बच्चे द्वारा उड़ाया गया ड्रोन था और वह जेल में गिर गया।

  • पंजाबः अब इस जिले में आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः अब इस जिले में आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर: लुधियाना के बाद अब अमृतसर से लूट की बड़ी खबर सामने आई है। जहां लूटेरे आंखों में मिर्च डालकर व्यक्ति से 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पैसे इकट्ठे कर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने कैश जमा करवाने जा रहा था। तभी अचानक लूटेरे आए और व्यक्ति से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व टीमें मामले की जांच कर रही है।

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम कबीर पार्क गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास सवारियों को बिठा रहे थे। इस दौरान हमने देखा कि करीब चार युवक आए और वहां पर एक युवक दातर से हमला करने लगे। वहीं एक युवक के पास पिस्तौल पकड़ी हुई थी और उक्त नौजवान के साथ मारपीट की जा रही थी। वहीं पास खड़े लोग तमाशा देख रहे थे। वहीं पीड़ित युवक से कैश लूटकर वह फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति की पहचान शरणजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कैश इकट्ठा करने का काम करता है। इसी के चलते वह कबीर पार्क के पास कैश इकट्ठा करने के लिए जा रहा था कि पीछे से बाइक सवार व्यक्ति आए और उसकी बाइक के आगे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने मेरी आंख में लाल मिर्चे डाल दी।

    इस दौरान लुटेरों ने उससे पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरे ने उस पर दातर से हमला कर दिया और पिस्तौल दिखाकर उससे बैग छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास एक नौजवान के पास से 4 लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रेडियन कैश एंजेसी में काम करता है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही सच्चाई का पता लग जाएगा।

    वहीं कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति पिछले एक साल से हमारे यहां काम कर रहा है और कभी ऐसा कोई काम नहीं हुआ है। पीडित ईमानदारी से उनके पास काम कर रहा है। उसके द्वारा कैश इकट्ठा किया जा रहा था। इसी दौरान 4 युवकों ने उसी आंखों में मिर्च डालकर लूट की घटना को दिया अंजाम दिया। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि उसके पास 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। जोकि लुटेरे लेकर फरार हो गए है।