Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः गाड़ी से साढ़े 11 लाख रुपए लूटकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः गाड़ी से साढ़े 11 लाख रुपए लूटकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के हैबोवाल पुली पर देर रात लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरे कारों के कारोबारी से साढ़े 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी शिव कुमार गर्ग ने बताया कि वह अपने शो रुम से ड्राइवर के साथ घर वापिस घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो नौसरबाजों ने उसे शिकार बना लिया। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया और दूसरे ने गाड़ी चालक से कहा कि उनकी गाड़ी का टायर पंचर है। कार चालक और ड्राइवर उनकी बातों में उलझ टायर ड्राइवर की मदद से टायर बदलने लगे।

    इतने में बदमाश ने गाड़ी में पड़ा बैग उठाया और कुछ दूरी पर खड़े साथी बाइक सवार के साथ फरार हो गया। शिव कुमार गर्ग ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर ने बताया कि उक्त बाइक सवार दो युवक उसका बैग गाड़ी से निकाल फरार हुए है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीसीपी क्राइम और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।  इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो मामले का खुलासा हुआ। जालंधर बाइपास नजदीक पीड़ित का कारों का शोरुम है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है कि शायद बाइक सवार बदमाश वहीं से उनका पीछा न कर रहे हो।

  • पंजाबः गोदाम में पड़े थिनर के ड्रमों से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः गोदाम में पड़े थिनर के ड्रमों से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

    कई किलोमीटर दूरी से दिख रहा धुंए का गुबार

    लुधियानाः नीची मंगली चंडीगढ़ पर यूएसए इंक नामक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। गोदाम में पेंट और थिनर के ड्रम भी पड़े थे। वहीं कैमीकल पड़ा होने की वजह से आग अधिक फैल गई। कई किलोमीटर दूरी से काले धुएं के गुबार दिख रहे थे। पड़ताल में सामने आया कि जिस गोदाम में आग लगने की शुरुआत हुई वह गोदाम बिना बिजली कुनैक्शन के था इसलिए शार्ट सर्कट आग का कारण नहीं माना जा रहा। तीसरी मंजिल से आग ग्राउंड फ्लोर तक आ पहुंची। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री के वर्कर बाहर खाना-खाने गए हुए थे।

    आग लगने की सूचना तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। वर्करों ने आग बुझाने की खुद भी कोशिश की लेकिन आग कंट्रोल नहीं हो पाई। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 2 गाड़ियों की मदद से काबू पाया। घटना स्थल पर चौकी जीवन नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाके के गलियों को सील किया। नजदीकी इमारतों को खाली करवाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों मुताबिक फैक्ट्री में आग बुझाने के छुटपुट प्रबंध थे लेकिन जिस मुताबिक थिनर और कैमीकल का इस्तेमाल हो रहा उस अनुसार आग बुझाने के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। फायर सेफ्टी अधिकारियों मुताबिक रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजी जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। 

  • पंजाबः ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने किए चौकाने वाले खुलासे 

    पंजाबः ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने किए चौकाने वाले खुलासे 

    लुधियानाः गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया है। आरोपी मिथुन को फिल्लौर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी पर गुरदासपुर के थाना दीनानगर एरिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या कर शव को गटर में फेंकने का भी आरोप है। किसी भी मर्डर में मिथुन ने वेपन या हथियारों का प्रयोग नहीं किया, किसी को गला घोट कर मार दिया और किसी को रॉड से मारकर। मिथुन ने रॉड सतलुज दरिया में फेंक दी थी और तस्करी के दौरान पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया था। मिथुन ने रिमांड में कबूला कि पहले उसने दीनानगर में बुजुर्ग महिला का कत्ल किया और उसके बाद जालंधर की सब डिवीजन फिल्लौर और गांव संगोवाल में रहती बहनों के घर आ गया। उसने जालंधर, लुधियाना और दीनानगर सहित कई जिलों में गुरुद्वारा, मंदिर और पीरों की जगहों पर चोरियां की। जहां भी उसे किसी ने देखा, उसे मौत के घाट उतार दिया। 

    मिथुन के मां बाप दीनानगर के गांव अवाना में रहते हैं, शादी के एक साल बाद पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह अकेला रहने लगा था। इसके बाद मिथुन ने तस्करी, लूटपाट, चोरी और मर्डर जैसी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। कभी पकड़ा ना जाए इसलिए अकेले ही वारदात को अंजाम देता था, फिल्लौर में बहनों के लिए बदला लेने पहुंचा मिथुन महिलाओं से मारपीट के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता उस समय चला जब रिश्तेदार के फोन को एएसआई ने नहीं उठाया तो वह शाम को घर पहुंचा। घर का ताला तोड़ा गया तो भीतर तीनों की लाश पड़ी थी।

    कुलदीप सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी से 2019 में रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वह हंबड़ा स्थित गांव नूरपूर बेट में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। रविवार को उसके रिश्तेदार कुलजीत सिंह की बेटी ने कुलदीप के घर फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह कुलदीप के घर जाए। शाम को कुलजीत उसके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला था लेकिन अंदर का गेट बंद था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट तोड़ दिया गया। जब वे घर के भीतर गए तो सभी के होश उड़ गए। बरामदे में कुलदीप सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जबकि कमरे में बेड पर पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली का शव पड़ा था। अलमारियों के दरवाजे खुले थे और पैसे नीचे गिरे थे।

  • पंजाब: इस स्टेशन पर  जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    पंजाब: इस स्टेशन पर जनशताब्दी, गरीब रथ सहित नहीं रूकेंगी ये 22 ट्रेनें, जाने मामला

    लुधियाना:  स्टेशन पर अप और डाउन की 22 यात्री ट्रेनों का स्टापेज बदला जाएगा। दरअसल, स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से ट्रेनों का स्टॉपेज बदला जा रहा है। ऐसे में इन ट्रेनों को लुधियाना स्टेशन के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोकने की योजना है।

    उत्तर रेलवे ने स्टापेज बदलने के कार्य को तीन चरणों में बांटा है। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। पहले चरण में 15 जून से पांच, दूसरे चरण में 20 जून से पांच और तीसरे चरण में पहली जुलाई से 12 यात्री ट्रेनों को लुधियाना के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोका जाना है। ट्रेनों के स्टापेज और समयसारिणी में बदलाव के आदेश जारी होने के बाद ढंडारी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है।

    ये ट्रेनें 15 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस
    • 14618 जनसेवा एक्सप्रेस
    • 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस
    • 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस
    • 15212 जननायक एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें 20 जून से होंगी शिफ्ट

    • 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस
    • 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
    • 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस
    • 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस
    • 14674 शहीद एक्सप्रेस

    ये ट्रेनें पहली जुलाई से होंगी शिफ्ट

    • 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
    • 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस
    • 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस
    • 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
    • 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
    • 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
    • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल
    • 15708 कटिहार एक्सप्रेस
    • 15656 कामख्या एक्सप्रेस
    • 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस
    • 13152 कोलकाता एक्सप्रेस
    • 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • पंजाबः पूर्व पार्षद के बेटे ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो 

    पंजाबः पूर्व पार्षद के बेटे ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो 

    अमृतसरः ज़िला अमृतसर के लोहगढ़ में देर रात गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक  अमृतसर के लोहगढ़ में देर रात को पूर्व पार्षद के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। इस घटना में घायल हुआ यूवक अपने मामा के घर आया हुआ था। घायल होने के बाद युवक को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना वाली जगह पर गोलियों के खोल मिले है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तालाश जारी कर दी है।

  • पंजाब: हवन के दौरान भाजपा नेता पर हुआ हमला, देखें CCTV

    पंजाब: हवन के दौरान भाजपा नेता पर हुआ हमला, देखें CCTV

    लुधियाना: किदवई नगर के आर्य समाज मंदिर में आज सुबह आपस में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता परवीन बांसल व उनके साथियों और वहां रह रहे लोगों के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि चलते हवन दौरान यह हमला किया गया है। मंदिर कमेटी की प्रधानगी को लेकर विवाद चल रहा था। हमले की तस्वीरें भी वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सारे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : रंगे हाथों रिश्वत लेते ASI काबू, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंजाब : रंगे हाथों रिश्वत लेते ASI काबू, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    लुधियाना: थाना सुथार में तैनात ASI की ऑटो चालक से रिश्वत लेने की वीडियो सामने आई है। जिसे ऑटो चालक से  रिश्वत लेते रंगे हाथों एक समाजसेवी ने काबू किया है। उक्त समाजसेवी ने रिश्वखोर ASI का ट्रैप लगा दिया आटो चालक से 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दरअसल उक्त व्यक्ति ने रिश्वत के रुपयों को फोटो स्टेट करवा लिया था। ट्रैप लगा पुलिस अधिकारी की गाड़ी से 1500 रुपये कैमरों के सामने बरामद किए। ASI गुरमीत सिंह वर्तमान में थाना सुथार में तैनात है। रिश्वत लेने के बाद वीडियो सामने आने पर तुरंत एक्शन लेते हुए SSP नवनीत सिंह बैंस ने पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। आटो चालक ने गुरमीत सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उसे 2500 रुपये आटो छोड़ने के कुछ दिन पहले दिए है। अब फिर से पुलिस अधिकारी उससे 2500 मांग रहा था लेकिन उसने 1500 रुपये एकत्र कर उसे दिए है। आटो चालक ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से उन करेंसी नोटों की फोटोकॉपी की, जिन्हें उसने एएसआई को रिश्वत के रूप में दिए थे। इस बीच उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी। अधिकारियों ने एएसआई के पास से नोट बरामद किए। पुलिस के मुताबिक हलवारा के प्रीतपाल सिंह ने करीब दो साल पहले अपना ऑटो एक व्यक्ति को बेचा था।

    खरीदार ने प्रीतपाल सिंह को एक चेक दिया था जो खाते में अपर्याप्त राशि होने के कारण बैंक द्वारा फेल हो गया। ठगे जाने का एहसास होने पर प्रीतपाल ने सुधार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रीतपाल ने हलवारा में अपना ऑटो रिक्शा सड़कों पर दौड़ता देखा, उसने ऑटो रिक्शा चालक को रोका तो पाया कि उस व्यक्ति ने आगे वाहन बेच दिया है।

    प्रीतपाल ऑटो चालक और वाहन के साथ सुधर थाने पहुंचा और एएसआई गुरमीत सिंह से मिला, जिसने वाहन का कब्जा दिलाने में मदद करने के एवज में 2500 रुपये रिश्वत मांगी। जिसे प्रीतपाल ने चुका दिया था। बाद में एएसआई ने 2500 रुपए और मांगे। ASI का स्टिंग आप्रेशन कर लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। रिश्वतखोरी को कभी सहन नहीं किया जा सकता। ASI को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। SP हैडक्वाटर मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाबः मॉडल टाउन में 3 हथियारबंद लुटेरे व्यक्ति गाड़ी लूटकर हुए फरार

    पंजाबः मॉडल टाउन में 3 हथियारबंद लुटेरे व्यक्ति गाड़ी लूटकर हुए फरार

    लुधियानाः मॉडल टाउन क्षेत्र में आज 3 हथियारबंद लुटेरे किरपाण दिखाकर व्यक्ति की ब्रेजा कार लूटकर फरार हो गये। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विभिन्न थानों को वायरलेस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है।

  • पंजाबः पुल के पिलर से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुई पनबस, कई यात्रियों को आई चोटे, देखें वीडियो

    पंजाबः पुल के पिलर से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुई पनबस, कई यात्रियों को आई चोटे, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित सरकारी पनबस की बस पुल के पिलर से टकरा गई। हादसा पीएयू गेट नंबर 1 के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था, जिस कारण बस बेकाबू होकर पिलर से टकरा गई। बस में 70 सवारियां थीं, जिनमें से 15-20 को मामूली चोट लगी, जबकि ड्राइवर की जांघ पर चोट आई है। बस कंडक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि वह फिरोजपुर से पटियाला बस लेकर जा रहे थे। लुधियाना में PAU के 2 नंबर गेट पर सवारियां उतारकर आगे बढ़े तो अचानक से बस से जोरदार आवाज आई।

    उन्हें लगा शायद टायर फटा है, लेकिन बाद में पता चला कि पटा टूट गई है। उधर, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जिन्हें मामूली चोटें लगी हैं, उनका उपचार करवा दिया गया है। सरकारी बस के ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर कह रहा है कि बस में खराबी आने से हादसा हुआ है, लेकिन मौके पर लोगों ने बताया कि बस की गति अधिक थी। फिलहाल बस को क्रेन से टोचन कराकर सड़क से एक तरफ किया गया है, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।

  • पंजाब : Golden Temple के 4 पास बम की सूचना मिलने  से मचा हड़कंप

    पंजाब : Golden Temple के 4 पास बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

    अमृतसर: नगर में रात के समय पुलिस कंट्रोल रूम के नज़दीक गोल्डन टेंपल के पास 4 बम मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और रात भर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को इस पूरी कार्रवाई में बम तो नहीं मिले, लेकिन एक निहंग व उसके चार बच्चों को हिरासत में लिया गया। सूचना है कि इन्होंने ही यह शरारत की थी। मध्यरात्रि को गोल्डन टेंपल के पास बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद गोल्डन टेंपल के आसपास पुलिस भी बढ़ा दी गई और सर्च अभियान शुरू किया गया।

    काफी समय सर्च के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले का डाटा खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने कंट्रोल रूम से डिटेल निकाली और फोन के मालिक का पता लगाया। जांच में पता चला कि वे फोन चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोशिश नहीं छोड़ी। पुलिस ने फोन की लोकेशन आधार पर जांच शुरू कर दी। कुछ घंटों की जांच के बाद एक निहंग सिख व उसके चार बच्चों को हिरासत में ले लिया गया।

    जांच में पता चला कि सभी के पास एक चोरी का फोन था। जिससे उन्होंने यह शरारत की।  चोरी किये गए मोबाइल फोन का प्रयोग किया गया, ताकि पुलिस उन तक ना पहुंच सके। पुलिस ने निहंग व बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के करीब हुई इस हरकत पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। फोन की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं, ताकि सभी पक्षों से मामले की जांच की जा सके।