Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के नजदीक ब्रांड न्यू गाड़ी KIA पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकरा गई। जिसके बाद नई गाड़ी सड़क पर ही पलटी गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी को सीधा किया और उसमें सवार दो युवकों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार युवकों ने बताया कि वह दिल्ली से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान खन्ना के पास जैसे ही पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया और डिवाइडर से टकराने के बाद यह हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार युवकों को मामूली चोटें आई है।

  • पंजाबः आप MLA के नाम पर ठगी करने वाला BSC नॉन मेडिकल का छात्र गिरफ्तार

    पंजाबः आप MLA के नाम पर ठगी करने वाला BSC नॉन मेडिकल का छात्र गिरफ्तार

    अमृतसर : विधानसभा क्षेत्र के उत्तर आप पार्टी के विधायक आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह के नाम पर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को दसूहा से काबू किया है और उसे अमृतसर की पुलिस प्रोटक्शन वारंट पर लेकर आई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस युवक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।  आरोपी बीएससी नॉन मेडिकल का छात्र रह चुका है और पहले मुंबई, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में रह चुका है।

    अमृतसर के विधायक डॉ. कुवर विजय प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहा है। अमृतसर सिविल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी वरिंदरजीत सिंह खोसे द्वारा जानकारी देते हुए बताया यह नौजवान बीएससी नॉन मेडिकल का विद्यार्थी है और इसके द्वाा पहले ही बहुत सारे लोगों को ठगी का शिकार बाया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि इस जब अमृतसर के विधायक पंजाब के पूर्व आईपीएस अफसर कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई तो उसकी ओर ध्यान देते हुए इस नौजवान को गिफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व अमृतसर के विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह व उनके साथियों ने पत्रकार वार्ता कर इस शातिर चोर के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस युवक को पंजाब के दसूहा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। 

  • पंजाबः ED ने ठग ट्रैवल एजेंट Nitish Ghai की 58 लाख की संपत्ति कुर्क, जाने मामला

    पंजाबः ED ने ठग ट्रैवल एजेंट Nitish Ghai की 58 लाख की संपत्ति कुर्क, जाने मामला

    लुधियानाः मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने ट्रैवल एजेंट नीतीश घई पर शिकंजा कसा। इस दौरान ईडी ने लगभग 58 लाख रुपये की संपत्तियों (वाणिज्यिक और अन्य) को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। एजेंट घई पर 2018 में शहर की पुलिस ने 100 से अधिक मामले विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दर्ज किए है। विदेश जाने के इच्छुक भोले-भाले युवाओं को ठगने के आरोप में जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लुधियाना पुलिस ने घई की संपत्तियों की कुर्की के लिए ईडी को पत्र भेजा था। घई द्वारा पीड़ित लोग शिवसेना के पास गए थे। शिव सेना ने भी घई के खिलाफ रोष प्रदर्शन आदि करके पुलिस पर ट्रैवल एजेंट की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए दबाव डाला था क्योंकि शिव सेना का आरोप था कि ये पैसा लोगों से ट्रैवल एजेंटी में ठगी के जरिए प्राप्त किया गया है।

    लुधियाना के तत्कालीन एडीसीपी सुरेंद्र लांबा ने भोले-भाले युवकों को ठगने के मामले में आरोपी पर 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि घई के खिलाफ दर्ज 100 मामलों में से कुछ ही मामलों में समझौता हुआ है, जबकि अन्य पीड़ित न्याय पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। लुधियाना की अदालतों में कई मामलों की सुनवाई चल रही है और पुलिस ने पीड़ितों/उनके परिवारों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। घई, उनके भाई और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जो लुधियाना में घुमार मंडी स्थित में जीजीआई ग्रुप, ब्लेसिंग कंसल्टेंसी और 99 वीजा ओवरसीज कार्यालय चला रहे थे।

  • पंजाबः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित डाइंग यूनिट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग पहले पम्मी डाइंग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। लेकिन काफी मशक्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद आग नियंत्रण से बाहर होकर फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। इसके बाद उक्त कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन अभी तक आग शांत नहीं हुई है।

    दमकल विभाग के कर्मियों ने फैक्ट्री से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। थाना टिब्बा का पुलिस स्टाफ भी आगजनी की घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंच गया है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का बवंडर नजर आया। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह डाइंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का काम होता है। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे। वहीं पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से केमिकल ने आग पकड़ ली, फिर वह कंट्रोल में नहीं आई। पम्मी डाइंग यूनिट में आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा और रंगाई के सामान-केमिकल के साथ-साथ मशीनरी जलकर राख हो गई है।

  • पंजाबः अमृतसर में इस दिन बंद होने के लगे पोस्टर

    पंजाबः अमृतसर में इस दिन बंद होने के लगे पोस्टर

    अमृतसरः कट्टरपंथी सिख संगठनों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर आगामी 6 जून को अमृतसर बंद रखने का आह्वान किया है। वहीं दल खालसा ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पोस्टर भी लगाए है, जिसमें उन्होंने 6 जून अमृतसर बंद करने का आह्वान किया है। संगठनों ने 6 जून के लिए समर्थन जुटाने का अभियान शुरू कर दिया है। सिख संगठन 5 को स्वतंत्रता मार्च निकालने की घोषणा भी कर चुके हैं। दूसरी तरफ इन सबके बीच पुलिस ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।

  • पंजाबः जाली वारंट लेकर पहुंचे नकली CBI अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाबः जाली वारंट लेकर पहुंचे नकली CBI अधिकारी गिरफ्तार

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में बुधवार को पुलिस ने नकली सीबीआई अधिकारी और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये दोनों शिमलापुरी इलाके में बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति के घर जाली वारंट लेकर पहुंचे थे, लेकिन बहादुर सिंह के घर की देख-रेख करने वाले पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह को ये गैंग पिछले लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। वह पिछले हफ्ते ही शहर छोड़ कर विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी सरकारी पद पर तैनात थे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक आरोप शुक्रवार को नकली सीबीआई के कार्ड लेकर बहादुर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पड़ोसियों से कहा कि बहादुर सिंह पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। यदि मामला निपटाना चाहते हो तो 3 लाख रुपए दें। इसके बाद लोगों ने तुरंत महिला और पुरुष को पकड़ शोर मचा दिया। घटना स्थल पर थाना डाबा की पुलिस पहुंची। आरोपियों की पहचान गोपाल और कांता देवी के रूप में हुई है। आरोपी गोपाल ने पूछताछ में बताया कि उसे राणा नाम के व्यक्ति ने कहा था कि लुधियाना में बहादुर सिंह से जाकर फोन पर बात करवा दे।

    गोपाल मुताबिक उसे और कांता देवी को सिर्फ आईडी कार्ड देकर लुधियाना भेजा गया है। उन्हें असल मामले के बारे कुछ नहीं पता। जांच में सामने आया कि ये गैंग राजस्थान से चलाया जा रहा है। लोगों को जाली वारंट दिखा ये अपना शिकार बनाते रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि आरोपी बहादुर सिंह के संपर्क में किस तरह से आए हैं और अभी तक महानगर में किन लोगों को शिकार बनाया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    अमृतसर: लॉरेंस रोड चौक में नेहरु शापिंग कांप्लेक्स स्थित मशहूर हीरा पनीर वाला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आया हुआ है। हीरा पनीर वाले की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले हीरा पनीर वाले के खिलाफ प्रशासन के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद हीरा पनीर वाले ने प्रशासन पर आरोप भी लगाए थे। बीते दिन हीरा पनीर वाले की दुकान पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम पहुंची थी। इस दौरान कार्रवाई करते हुए हीरा पनीर वाला व उसके साथ वाली दुकानों को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आर्डर पर हीरा पनीर वाला व आसपास के 3-4 दुकानों को खाली करवाया गया। इस दौरान दुकानदारों में काफी रोष भी पाया गया।

    इसके बाद अब ट्रस्ट अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने उसके बोर्ड को हटा दिया। वहीं दुकान का सामान भी जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार हीरा पनीर वाले द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस सम्बंधी दुकानदार का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पूरे बाजार में सिर्फ उनकी दुकानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि बाजार की सभी दुकानों के बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। जिसके बाद वे इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उनकी दुकान में 40 कर्मी काम कर रहे हैं। उनके काम पर असर डाल उनको बेरोजगार किया जा रहा है।

    बता दें कुछ दिनों पहले हीरा पनीर वाला की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसकी दुकान में दूध से भरे बर्तन में कई मक्खियां और मच्छर मरे हुए थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दुकान पर रेड भी की गई थी। यहां गंदगी का चालान काटा गया है और उनके दूध में पानी और इलायची पड़ी हुई थी। दुकानदार ने उन्हें बताया कि यह खराब दूध है जिसे फेंक देना है। वहीं हीरा पनीर के दुकानदार दमन ने कहा कि उन्होंने यह दूध बाहर फेंकना था तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    लुधियानाः जिले के लाडोवाल अधीन आते तलवंडी कलां नजदीक देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक नशा तस्कर के घर गोलियां चली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि रात के समय नशा तस्कर बलविंदर सिंह के घर एक व्यक्ति नशा खरीदने आया था।  इस दौरान नशा तस्कर और उक्त व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई तो नशा खरीदने आए व्यक्ति ने नशा तस्कर पर गोलियां चला दी।

    बताया जा रहा है कि 2 गोलियां नशा तस्कर के घर रखे पालतू जनवर को लगी है जबकि तीसरी गोली बारे अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद नशा खरीदने आया व्यक्ति अपनी पिस्तौल और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल उक्त तस्कर पर भी पहले से ही कई पर्चे दर्ज है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाब: SGPC  ने की चुनाव की तैयारी! वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश जारी 

    पंजाब: SGPC ने की चुनाव की तैयारी! वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश जारी 

    अमृतसरः गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य सचिव ने प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गुरुद्वारा मुख्य आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव आयोग के जस्टिस एसएस सारों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जरनल हाउस सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए पत्र लिखा है। वोटर सूचि तैयार करने के लिए यह पत्र मुख्य सचिव पंजाब सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पंजाब सरकार, गृह मामलों और न्याय विभाग, पंजाब के सभी उपायुक्तों भेजे गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि मतदान करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और पूर्ण सिख होना चाहिए। इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति जो अपनी दाढ़ी और बाल नहीं कटवाता हो।

  • पंजाबः भाजपा महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः भाजपा महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता के घर पर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने जीवन गुप्ता के भाई राजेश कुमार के बयानों पर केस दर्ज किया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोपी भाजपा नेता जीवन गुप्ता के घर से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 20 हजार रुपए की नकदी और अन्य दस्तावेज चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।