Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: किसानों ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    पंजाब: किसानों ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    लुधियानाः बाढ़ से प्रभावित के किसानों और आम लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब के कई किसान संगठनों ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के संसद और विधायकों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए तुरंत मुआवजे का ऐलान नहीं किया तो किसान संगठन चंडीगढ़ पहुंचकर उग्र संघर्ष शुरू कर देंगे।

    इसके चलते आज सैकड़ों किसान समराला में स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि केंद्र और पंजाब सरकार नुकसान की भरपाई के लिए जमीनी स्तर पर गिरदावरियां करवाकर मुआवजा राशि की घोषणा करें। किसान संगठनों ने जल्द ही चंडीगढ़ में बैठक करके अगली संघर्ष नीति की घोषणा करने का निर्णय लिया। पंजाब भर में चल रहे किसानों के ये धरने शाम चार बजे तक जारी रहेंगे। 

  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    अमृतसरः शहर में लगातार बढ़ रही क्राइम की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है। शहर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन गोली चलने का मामला भी सामने आया था। वहीं बीते दिन गांव महल बाईपास में 62 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है।

    इस मामले में को लेकर मिली शिकायत को लेकर एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने कहा कि बख्तावर सिंह शेरगिल निवासी गांव घरिंडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे गाड़ियों में सवार लुटेरे 62 लाख लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह खेती और जिम का काम करता है। बीते दिन गांव महल बाईपास के पास 2 गाड़ियों में सवार लुटेरों उससे लाखों रुपए छीनकर फरार हो गए।

    बख्तावर सिंह शेरगिल ने बताया कि वह बैंक से 62 लाख रुपये निकाल कर ला रहा था कि कुछ अज्ञात लोग दो गाड़ियों में आये और पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित ने यह पैसे क्यों निकाले थे। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी जंडियाला गुरु के नजदीक 2 मोटरसाईकिलों पर सवार 4 अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा एक युवक पर उसके घर के बाहर गोलियां चला दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह को 5 गोलियां लगी। उसे परिजनों द्वारा श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु गौशाला रोड निवासी रामशराण के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी मनी ने पुलिस को बताया कि पति रामशरण मजदूरी करते थे।

    रात को वह अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने भाई सतपाल सिंह के घर वार्ड नंबर 7 में गए हुए थे। वह कार HR02-P-2842 जैन में वापस घर आ गए। कार की आवाज सुन कर उन्होंने दरवाजा खोला। मनी के अनुसार, अभी पति कार में ही थे और 3 साल की बेटी भी गोद में थी, तभी 4 युवक 2 मोटर साइकिलों पर आए। 2 युवकों के हाथों में पिस्टल थीं। हमलावरों ने बिना देखे ही उनके पति पर गोलियां चला दी। जब मोटर साइकिल सवारों ने पिस्टलें तानी, रामशरण समझ गया था कि वे उसे मारने आए हैं। मनी के अनुसार, पति ने तुरंत अपनी बेटी को कार के फर्श पर लेटा दिया। अन्यथा गोलियां उसे भी लग जातीं। 

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर उसे शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।पड़ोसियों की मदद से रामशरण को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक रामशरण की पत्नी मनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति पहले बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह कई गलत लोगों से जुड़ हुआ था। उन्हीं में से एक ने आज उसके पति को गोली मार दी। पुलिस ने मनी के बयानों के आधार पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या करने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः नोवा बैकरी के मालिक को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें मामला

    पंजाबः नोवा बैकरी के मालिक को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें मामला

    लुधियानाः हैबोवाल में स्थित नोवा बैकरी के मालिक को कंज्यूमर कोर्ट ने 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल, 2 साल पहले एक व्यक्ति ने बेटे के जन्मदिवस पक केक ऑर्डर करवाया था। उस दौरान बेकरी के उक्त केक में से एक चींटी मिली थी। जिसके बाद बर्थडे पार्टी मेंं केक खाने से बेटे समेत रिश्तेदार बीमार पड़ गए थे। मामले की जानकारी देते हुए राजिंद्र कुमार निवासी हैबोवाल कलां बताया कि बिना किसी बिल के बेकरी मालिक ने उन्हें 15 फरवरी 2021 केक दिया था। समारोह के दौरान मेहमान को केक के एक टुकड़े में चींटी मिली और फिर उसे खाने के बाद वह बीमार पड़ गए। राजिंद्र मुताबिक केक खाने के बाद उनके बेटे कार्तिक को भी बुखार आ गया।

    डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि चीटीं वाला केक खाने से वह बीमार हुए। केक खाने के बाद वह खुद भी बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसकी शिकायत करने के लिए बेकरी मालिक से संपर्क किया, लेकिन उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया। केक में चींटी मिलने के कारण उन्होंने बेकरी को कानूनी नोटिस भेजा। बचाव में बेकरी मालिक के वकील ने तर्क दिया कि केक इंसानों के खाने के लिए सही था। 

    यहां तक ​​कि खरड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की 9 मार्च, 2021 की एक रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें कहा गया कि केक में कोई कीड़ा नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी तर्क दिया था कि किसी अन्य खाद्य पदार्थ के सेवन से मेहमान बीमार पड़ सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलों सुनने के बाद कंज्यूमर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया कि बेकरी मालिक ग्राहक को कोर्ट के ऑर्डर मिलने के 30 दिनों के बीच 20 हजार रुपए देंगे।

  • पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसर : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। अब चोर एटीएम मशीनों को निशाना बनाने लगे है। एक्सिस बैंक की गहरी मंडी शाखा में बीती रात किसी अज्ञात चोर ने बैंक की दीवार में सेंध लगा कर एटीएम को तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी करने का असफल प्रयास किया।

    अमृतसर के पुतलीघर की रहने वाली आकांक्षा अरोड़ा, जो एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पूरी घटना की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और एटीएम की सुरक्षा एजेंसी को सूचित किया। गहरी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुखवंत सिंह ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला तेल, एक घायल

    पंजाबः रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला तेल, एक घायल

    लुधियानाः थाना दरेसी क्षेत्र के इलाके में सड़क पर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रिफाइंड भरा टैंकर जब पुल से नीचे उतर रहा था तभी टैंकर अनियंत्रित हो गया, जिससे टैंकर पलट गया और रिफाइंड सड़क पर फैल गया।

    इसी दौरान सड़क पर चल रहा एक शख्स इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। जिसकी पहचान जशूपाल दास के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस घटना के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था। 

    राहगीरों का कहना है कि टैंकर ट्रांसपोर्ट नगर में अनलोड होना था। उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वह आगे जाकर पलट गया। वहीं सड़क पर तेल फैलने से फिसलन हो गई। शुक्रवार सुबह कई टू-व्हीलर इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम की स्थिति बनी होने के कारण पहले ट्रैफिक शुरू कराया गया। इसके बाद क्रेन को बुलाकर टैंकर को सीधा कर साइड कराया गया। बता दें कि तेल टैंकर पलटने के बाद पुलिस ने तेल की जगह पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी है ताकि हादसों से बचा जा सके।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी को लगी गोली, हालत नाजुक

    पंजाबः पुलिस कर्मी को लगी गोली, हालत नाजुक

    2 साल पहले हुई शादी

    लुधियानाः शहर के पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने के बाद कर्मचारी खुद ही एक्टिवा चलाकर तड़के 4 बजे घर पहुंचा, लेकिन घायल होने के चलते वह घर के ही बाहर गिर गया। इस पर परिजन उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले आए। पुलिस कर्मचारी की पहचान गुरविंदर के रूप में हुई है। गुरविंदर की हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गोली गुरविंदर की छाती में लगी है। परिवार को शक है कि नशेड़ियों ने उससे लूट की वारदात की है। पत्नी सुनंदा ने बताया कि गुरविंदर के साथ उसकी 2 साल पहले शादी हुई है। वह खुद भी पुलिस कर्मचारी है। 16 अगस्त को गुरविंदर की सेहत ठीक नहीं थी। उसे पुलिस लाइन काम पर जाने से रोका था। लेकिन उसने कहा कि वह अपनी ड्यूटी बदलवाकर 1 घंटे में वापस आ जाएगा।

    करीब 11 बजे जब गुरविंदर को उसने फोन किया तो उससे बात होते ही अचानक फोन कट गया। दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पूरा दिन फोन बंद रहा और गुरविंदर घर भी नहीं आया। 17 अगस्त तड़के 4 बजे गुरविंदर घायल अवस्था में घर के दरवाजे पर आ गिरा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल दाखिल करवाया। गुरविंदर का कड़ा और मोबाइल दोनों गायब थे। इस बारे थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। सुनंदा ने बताया कि गुरविंदर जब लापता हुआ तो उसने पुलिस में सूचित कर दिया था। इस दौरान अज्ञात लोगों के फोन भी आए। ये लोग गुरविंदर के लापता या गोली लगने के बारे बातचीत कर रहे थे।

    इन लोगों को वह जानती नहीं। फोन करके अज्ञात व्यक्ति इस मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे है। वह लोग कह रहे हैं कि गुरविंदर के परिवार में कलह थी, जिस कारण उसने अपने आप को गोली मारी है। परिवार मुताबिक इस तरह की कोई बात ही नहीं थी। परिवार शादी के बाद से ही सकुशल है। परिवार ने बताया कि गुरविंदर ने कई बार नशेड़ियों को पकड़ा है। कुछ दिन पहले भी नशा करने वाले और बेचने वालों को उसने पकड़ा था। उन्हीं लोगों पर उन्हें शक है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे जानकारी नहीं है। एसएचओ अमनदीप बराड़ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध होने के कारण गुरविंदर सिंह की हालत स्थिर होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

  • पंजाबः आप पार्टी में शामिल हो सकते है इस पूर्व मंत्री के करीबी 

    पंजाबः आप पार्टी में शामिल हो सकते है इस पूर्व मंत्री के करीबी 

    लुधियानाः नगर निगम चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं बीते दिन आप पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में राजेंद्र सिंह बसंत सहित कुलवंत सिंह पप्पी वार्ड नंबर (33) अकाली दल, तरलोचन सिंह काका वार्ड नंबर (36) कांग्रेस, सरबजीत सिंह सावरा वार्ड नंबर (31) कांग्रेस को आप पंजाब प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और  MLA तरुणप्रीत सिंह सौंध ने उन्हें शामिल करवाया।

    वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के पार्षद रहे रिश्तेदार ने भी झाड़ू थामने की तैयारी कर ली है। गौर हो कि पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की पत्नी पार्षद रह चुकी है। बताया जा रहा है कि 3 बार पार्षद रहा एक अन्य नेता भी शामिल होने वाला है। वहीं पूर्व विधायक के एक अन्य खमसखास की एंट्री पर भी आप की मोहर लग गई है लेकिन अब सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं आप में शामिल होने वाले उक्त नेता एक हल्का वेस्ट और अन्य 2 हल्का सेंट्रल से बताएं जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्ष को झटका देना शुरू कर दिया है। 

  • पंजाबः साधुओं से भरी कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः साधुओं से भरी कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां साधुओं से भरी कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, प्रिस्टिन माल के पास साधुओं से भरी मारुति कार को तेज वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक साधु की मौत हो गई। वहीं साधुओं से भरी कार से साथ अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के दौरान कार 3 बार घूमते हुए डिवाइडर से टकराई। इससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं कार में सवार 4 अन्य साधु घायल हुए, जिन्हें सरकारी अस्पताल खन्ना में दाखिल करवाया गया है।

    ​​​​​मिली जानकारी के अनुसार, साधु पटियाला से लुधियाना आ रहे थे। हादसे में मरने वाले साधु की पहचान रामा गिरी के तौर पर हुई। सड़क हादसे में घायल हुए अवतार नाथ ने बताया कि वह अपने एक साथी से मिलने के लिए लुधियाना जा रहे थे, लेकिन जब वह खन्ना पहुंचे तो उन्हें खुद नहीं पता कि पीछे से किस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से उनकी मारुति कार 3 बार घूम गई।

    अवतार ने बताया कि राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार चला रहे गोरा गिरी ने बताया कि एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से कार में टक्कर मार दी और उन्हें पता भी नहीं चला। बिल्कुल आंख झपकने की तरह हादसा हुआ। उन्हें कार से निकाल कर अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। सिटी थाना-2 के ASI जरनैल सिंह मामले की जांच कर रहे।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने किया हमला

    पंजाबः घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने किया हमला

    लुधियानाः दुगरी फेज-1 में देर रात एक घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक पर हमला किया, जिसके बाद कुछ युवक गलियों में भी भाग गए। स्थानीय लोगों  के अनुसार एक युवक अपने दोस्त के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर में घुसकर युवक (शैंकी) की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवक शैंकी के मुताबिक, हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं, जबकि पुलिस अभी गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। 

    वहां मौजूद लोगों ने इस मारपीट का वीडियो भी बना लिया। लोगों को जुटता देख बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने अपहरण की कोशिश भी की। घायल शैंकी ने बताया कि वह अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण अपने दोस्त हैप्पी और ताबिश रॉय को देने आया था। इस दौरान तीनों दोस्त हैप्पी के घर के बाहर खड़े थे। जहां स्कॉर्पियो में सवार 15 से 20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शैंकी का कहना है कि बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। शैंकी पर बदमाशों द्वारा हमला किए जाने के दौरान हैप्पी और ताबिश अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए। बदमाशों ने घर में घुसकर उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।

    शैंकी के मुताबिक बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। शैंकी ने बताया कि उसके दोस्त पीयूष की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी है। वहीं लोग पीयूष की तलाश में दुगरी से हैप्पी के घर तक उसका पीछा करते हैं। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। एसीपी गुरइकबाल सिंह और दुगरी थाने की एसएचओ मधु बाला मौके पर पहुंचे। एसीपी गुरइकबाल सिंह के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इलाके में फायरिंग हुई थी या नहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।