Category: Himachal>Baddi

  • लाज मोटर्स परिवार ने किया बद्दी में  पौधारोपण औषधीय पौधे लगाए

    लाज मोटर्स परिवार ने किया बद्दी में पौधारोपण औषधीय पौधे लगाए

    क्षेत्र को हरा भार करने का लिया संकल्प

    बद्दी,सचिन बैंसल: लाज मोटर्स परिवार की ओर से शनिवार को बद्दी में पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियोंकी 45 पौधे लगाए गए। पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ नालागढ़ जिले के संघ चालक महेश कौशल ने किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। उसकी संरक्षण व देख भाल करना भी लगाने वाली की जिम्मेदारी होनी चाहिए। वर्तमान में प्राकृतिक की छेड़छाड़ अधिक हो गई है। हम अपनी सुविधाओं के लिएए लगातार संसाधनों को अध्याधिक दोहन कर रहे है। जिससे बादल फटने, भूमि कटाव जैसे आपदाए लगातार बढ़ रही है ।जिनते पेड़ काटे जा रहे है उतने नहीं लगा रहे है जिससे हमारे जंगल कम होते जा रहे है। हमे पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।

    हरिओम योगा सासयटी के अध्यक्ष ड़ा. कांत शर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पड़े लगाना होगा। तभी मनुष्य का धरती पर जीवन संभव हो सकेगा। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि उन्होंने लाज मोटर्स परिसर में हरड़, बेहड़ा, आंवला, कचनार, शहतूत के पौधे लगाए है। साथ ही इन पौधो की रखवाली करने का भी जिम्मा लिया है। इस मौके पर शिवा एक्सपोर्ट के प्रबंधक विनोद शर्मा, हरबंस राणा, संदीप कुमार, हेमलता, प्रवीण कुमारी भी उपस्थित रही। बद्दी में लाज मोर्टस परिसर मे पौधा लगाते हुए कंपनी के संचालक- संवाद।

     

  • जोगिंद्रा बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा

    जोगिंद्रा बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा

    प्रबंधन ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन-किशन देव

    बददी, सचिन बैंसल: जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में सोमवार को बैंक कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन देव तथा महासचिव सचिन पाल के नेतृत्व में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद (हि.प्र.से.) से शिष्टाचार भेंट की।

    इस दौरान बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुददों एवं मांगों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को एक मांग पत्र (डिमांड चार्टर) सौंपा, जिसमें कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए। संघ ने नियमित आधार पर नए कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती, कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियां, 4-9-14 लाभ प्रदान करने, बैंक कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब के वेतनमान से अलग कर हिमाचल प्रदेश सरकार के वेतनमान से जोडऩे की मांग उठाई।

    इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की तर्ज पर लीव एनकैशमेंट तथा मेडिकल बिल री-इम्बर्समेंट की सुविधा उपलब्ध कराने और वेतनमान संबंधी अनियमितताओं को दूर करने की भी मांग की गई। चेयरमैन मुकेश शर्मा तथा प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने कर्मचारी संघ की सभी जायज़ मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों और बैंक की कार्यक्षमता दोनों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक के बाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन देव ने बैंक प्रबंधन के सहयोगात्मक एवं सकारात्मक रवैये पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ बैंक की निरंतर प्रगति, उन्नति और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपना सहयोग देता रहेगा। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बैंक प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किया।

     

     

  • ड़ा.संजीव रनोट ने बद्दी में संभाला बीएमओ का कार्यभार

    ड़ा.संजीव रनोट ने बद्दी में संभाला बीएमओ का कार्यभार

    ड़ा. अनिल आरोड़ा से सेवानिवृत के बाद बीएमओ का पद चल रहा था खाली

    बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी में बीएमओ ड़ा.संजीव रनोट ने  सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह शिमला के मशोबरा में तैनात थे। बद्दी में बीएमओ ड़ा. अनिल आरो़ड़़ा के 30 जून को सेवानिवृत होने के बाद यह पद खाली था।

    ड़ा. संजीव रनोट ने बताया कि जनता व सीएसआर  के सहयोग से बद्दी में  संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वर्ष 2019 से 24 तक वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी  के पद पर रह चुके है। अपने अनुभव से दून में सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रम लागू करने प्रयास रहेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीकाकरण, मातृ शिशु  योजना तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रो को एनक्वाज प्रमाण पत्र दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह सभी केंद्रो में मेन पावर, दवाईयां व अन्य सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे।

    राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने का उनका प्रयास रहेगा। बद्दी में प्रवासी कामगारों की संख्या अधिक है। यहां  पर रहने वाले लोगों के बच्चों के खसरे के टीके लगे है, लेकिन बाहर से आने वाले कुछ प्रवासी कामगार सभी टीके नहीं लगाते है जिससे यहां पर बच्चे भी खसरे जैसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते है। उनका प्रयास रहेगा कि बाहर से आने वाली प्रवासी बच्चों को पंचायत व स्थानीय लोगों की मद्द से उनका पंजीकरण करने के बाद इस बात की जांच की जाएगी उनके  बच्चों के टीके लगे या नहीं।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी रोगी को उपचार के लिए इनकार नहीं किया जा सकता है, चाहे वह प्रवासी क्यों न हो। प्रवासी गर्भवती महिला मुफ्त टीकाकरण व अन्य सुविधा विभाग की ओर से मुहैया कराई जाती है। जो भविष्य में भी जारी रहेगी। बद्दी नया स्वास्थ्य खंड बना है। शुरूआत में इसे ढर्रे पर लगाने के लिए काफी प्रयास करने होगें और यह सभी संभव है जब लोग उनका सहयोग करेंगे।

    बद्दी के  बीएमओ ड़़ा. संजीव रनोट

     

  • अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने मारी बाजी

    अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने मारी बाजी

    नालागढ़ की इशा ने 55 किलो वर्ग में जीता कांस्य पदक

    बददी, सचिन बैंसल: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में संपन्न हुई अंडर 23 महिला कुश्ती प्रतियोगिता में बददी की खिलाडी इशा ने उत्कृष्ट प्रदशर्न करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बददी ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    इशा मूलत नालागढ उपमंडल के गांव ढांग की रहने वाली है। इशा एक निर्धन परिवार से रहने वाली है और उसके पिता बीबीएन में एक निजी कंपनी में टैक्सी चलाते हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं हनुमान सतवीर अखाडा बागबाणियां के संचालक कुलदीप राणा ने कहा कि इशा ने दिन रात मेहनत करके राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कुश्ती में बाजी मारी है। उन्होने कहा कि ऐसी बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया जाना बहुत जरुरी है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश की महिला खिलाडियों ने भाग लिया था और अपने अपने जौहर दिखाए थे।

     

  • मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश गोसेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान

    मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश गोसेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान

    बददी, सचि न बैंसल: हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में गोसंवर्धन एवं गोसेवा को नई दिशा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    धर्मपाल चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा प्रदेश में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    धर्मपाल चौहान ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि आयोग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश की गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, बेसहारा गौवंश के संरक्षण तथा गोसेवा से जुड़े सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा

     

  • स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण से किया भूमिपूजन

    स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंत्रोच्चारण से किया भूमिपूजन

    स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड का हिमाचल में छटी इकाई का भव्य आगाज

    बददी, सचिन बैंसलः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के बल्याणा में स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपने छठे उद्योग की स्थापना का भूमिपूजन किया। करीब 115 बीघा भूमि पर स्थापित होने वाले इस अत्याधुनिक उद्योग से क्षेत्र के लगभग 1800 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    उद्योग के भूमिपूजन शुभारंभ अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। करीब 250 करोड रुपये की लागत से बनने वाले इस नए कारखाने का भूमिपूजन उनके सानिध्य में हवन-पूजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया जिसके उपरांत उद्योग का विधिवत शिलास्थापन किया गया।

    उद्योग के प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि स्थापना समारोह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बल्याणा में स्थापित किया जा रहा यह नया उद्योग आधुनिक तकनीक से युक्त होगा और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    उन्होंने बताया कि स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड का यह नया संयंत्र प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। समारोह में उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

     

  • बददी में होम अपलैंसिस का फैक्ट्री आऊटलेट खुला

    बददी में होम अपलैंसिस का फैक्ट्री आऊटलेट खुला

    मोतिया प्लाजा कांपलेक्स में नैना प्लस वैंचर शोरुम का आगाज

    बरोटीवाला , सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला में अब उच्च गुणवत्ता वाले होम अपलैंसिस का शोरुम बददी में खुल गया है। बददी के मोतिया प्लाजा कांपलेक्स में आज नैना प्लस वैंचर शोरुम का आगाज लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष डा. अशोक राणा व लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने संयुक्त तौर पर किया। इस शोरुम का संचालन उद्यमी नरेंद्र खन्ना करेंगे।

    यहां पर लोगों को उच्च गुणवत्ता के इंडक्शन, आईआर, जूसर, मिक्सर, ग्राईंडर, चौपर, चौपर व गैस चूल्हे तथा अन्य घरेलू उपत्पाद जैसे गीजर आदि उपलब्ध रहेंगे। नरेंद्र खन्ना ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में हम लोगों को उचित कीमत पर बढिया गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध करवाएंगे।

    इस अवसर पर ल्यूमिनस के प्लांट हैड पवन कंबोज, उमेश, पुनीत, तपन, सीताराम चौधरी, विजेंद्र सिंह चौधरी, नवीन रावत, संजीव, लघु उद्योग भारती बददी के प्रधान राजीव चौहान, सुकैम कंपनी से उपेंद्र, सुरेश, संजीव, महेंद्र कक्कड, रोहित खन्ना, पूनम कक्कड, वंदना खन्ना, डा किशोर ठाकुर, दीपीका खन्ना, जोनिका खन्ना, त्रिशा खन्ना, हेमंत कौशल, मोतिया प्लाजा वैल्फैयर सोसाईटी के अध्यक्ष डा रणेश राणा, डिंपल परमार, शिवानी ठाकुर, मिलखा सिंह, गगनदीप, मनीष वर्तन भंडार, मनोज श्रीवास्तव, हंसानंद झा, तजेंद्र सिंह व अरविंद भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

     

     

  • धर्मपाल चौहान बने हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष

    धर्मपाल चौहान बने हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष

    बददी,सचिन बैंसल: बद्दी के मानकपुरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान को हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

    धर्मपाल चौहान इससे पहले जिला सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े चौहान को अब गोसेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दून के पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी लज्जा राम के चहते रहे हैं एवम उन्हें वो अपना धर्म के पुत्र मानते थे ।

    अपनी नियुक्ति पर धर्मपाल चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार,गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रमेश्वर ठाकुर, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    धर्मपाल चौहान ने कहा कि उनकी आस्था शुरू से ही गोसेवा में रही है और वे इसे केवल दायित्व नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में गोसंरक्षण एवं गोसेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए।”

    उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौशालाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोग के माध्यम से सार्थक कार्य किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

  • ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    बददी : बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर लक्कड़ डिपू के समीप ट्रक की चपेट में बाईक ने एक 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक विनायक पुत्र राजेश कुमार बिहार राज्य के जिला गोपाल गंज के खैर आशा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार बद्दी के ओरो स्पिनिंग मिल में काम करता है। रविवार को अपने दोनों बेटों को बाईक बैठा कर हरिपुर मत्था टेकने गया। मत्था टेकने के बाद वह वापस आ रहा था। जैसे ही वह लक्कड़ डिपू के समीप पहुंचा तो वह ओवर टेक करते हुए अपना संतुलन खो बैठा और उसके बड़ा बेटा विनायक बाईक से उछल कर सड़क पर गिर गया। इस बीच बद्दी की ओर से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा नैतिक दूसरी ओर गिरा जिससे वह बच गया। उधर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। बच्चे का सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • पाइन ट्री पैकेजिंग कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन

    पाइन ट्री पैकेजिंग कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन

    शिविर में 141 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान बददी, सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित पाइन ट्री पैकेजिंग कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 141 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में देवव्रत यादव ने शिरकत की। रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने सभी रक्तदाताओं का रक्त इकट्ठा किया। विधिवत्त दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने बताया कि अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए, इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान करने से डरते थे लेकिन अब प्रचार प्रसार होने के कारण लोग रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोग रक्तदान ही नहीं बल्कि अब तो लोग अंगदान भी कर रहे हैं और हम सबको इसके लिए आगे आना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में अमरजीत शर्मा ने 98वी बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष में चार बार रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा उनकी कंपनी का एक ग्रुप है जिसके तहत वह जरूरत पड़ने भी पर भी रक्तदान करने जाते हैं। रक्तदान शिविर में विशेष अतिथि के तौर पर कृष्णा कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने पाइन ट्री कंपनी को रक्तदान शिविर आयोजन करने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों को इसी तर्ज पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए। रक्त इकट्ठा करने आई रोटरी ब्लड बैंक की टीम के चिकित्सक डॉक्टर मनीष राय ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। पहले दिन से भी रक्त बनना शुरू हो जाता है उन्होंने कहा 18 से 60 साल तक का स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। इन्होंने किया रक्तदान अमर जीत शर्मा , अमित सागवान, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गगन भट्टी, यूद्ध बीर सिंह, नंद लाल, शुभम चंदेल, शेर सिंह, योगराज, प्रीतम, दीन बंधू, रमेश, रमेश कुमार, मिथुन, प्रेमचंद, कुनाल, हैरी, प्रमोद कुमार, राजीव गेंगवार, सुरेंद्र कुमार, तारा चंद, मुनीष कुमार, योगेश ठाकुर, मोहन शर्मा, सुनील पंवार, मनोज, रोहित, विजय, जगमोहन, सुरेश कुमार, अर्जन, प्रीतम, यादवेंद्र, अजय, मनीष, बंटी समेत 141 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया।