Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः जहरीली चीज निगलने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

    पंजाबः जहरीली चीज निगलने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

    अमृतसर: जहरीली चीज निगलने से एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनुराग के रूप में हुई है। अनुराग 6वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक उसने कल स्कूल में जहर खा लिया था। अनुराग का बीती रात से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अनुराग का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनुराग के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। बेटे की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    बता दें कि बीते दिन सुबह स्कूल जाने के डेढ़ 2 घंटे बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को सूचित किया और उसके बाद उसे एस्कोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वहीं इस मामले को लेकर परिवारिक मैंबरों ने स्कूल में काफी हंगामा भी किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर परिवार को आश्वासन भी दिलाया था कि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इंसाफ दिया जाएगा।  

    इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। इस संबंध में जब स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि छात्र रोज की तरह सुबह स्कूल आया था और क्लास के दूसरे पीरियड में उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

  • पंजाबः प्राइवेट स्कूल के 11 वर्षीय स्टूडेंट ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    पंजाबः प्राइवेट स्कूल के 11 वर्षीय स्टूडेंट ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के श्री राम आश्रम स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ते 11 वर्षीय विद्यार्थी के जहरीला पदार्थ निगल लिया।  दरअसल जानकारी के मुताबिक बच्चा सुबह स्कूल गया और स्कूल जाने के डेढ़ 2 घंटे बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को सूचित किया और उसके बाद उसे एस्कोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

    बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर परिवारिक मैंबरों ने स्कूल में काफी हंगामा भी किया है। वहीं जब बच्चा थोड़ी होश में आया तो उसने बताया कि उसने डेस्क पर रखी एक गोली खाई है गोली जानबूझकर खाई गई या गोली कहां से आई इसका अभी तक कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। वहीं परिवारिक मेंबरों का स्कूल प्रशासन पर इल्जाम है कि स्कूल की लापरवाही से उनके बच्चे की आज यह हालत बनी है। वहीं स्कूल प्रशासन अपना पल्लडा झाड़ते हुए कह रहा है कि क्लास में बैठे बच्चे ने सल्फास की गोली कैसे खाई और गोली वहां पर कैसे आई उनको नहीं पता।

    हो सकता है कि वह बच्चे के पास पहले ही हो वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इंसाफ दिया जाएगा बहरहाल जो भी हो लेकिन 11 वर्षीय बच्चे की इस वक्त हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे पूरे स्कूल के बच्चों में से सहम का माहौल है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन पर भी इस मामले को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है। हालांकि इस संबंध में जब स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि छात्र रोज की तरह सुबह स्कूल आया था और क्लास के दूसरे पीरियड में उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के बाद पप्लप्रीत सिंह की वीडियो आई सामने

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के बाद पप्लप्रीत सिंह की वीडियो आई सामने

    मजीठाः अमृतपाल सिंह के बाद पप्पलप्रीत सिंह ने पहली बार वीडियो जारी की है। इस दौरान पप्लप्रीत सिंह ने मजीठा पुलिस पर आरोप लगाए है। मुखविंदर सिंह जो कि पप्लप्रीत सिंह के नजदीक गांव का पंचायत मैंबर है। इस दौरान ग्राउंड में हुए झगड़े को लेकर उन्होंने पुलिस को लेकर फोन किया था लेकिन पुलिस ने उस पर मुकद्दमा दर्ज कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं उसमें शामिल था तो मैं क्यों पुलिस को फोन करूंगा। मैं किसी का कत्ल करके क्यों फोन करूंगा। उन्होंने कहा कि हमने 2 दर्जन से ज्यादा नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लोगों पर पर्चे दर्ज करवाए थे। जिसको लेकर कई लोग हमारे विरोधी बन गए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2018 को मेरे साथी पर गोली चलती है। फिर इसके बाद मई महीने में डेथ थ्रेड की कॉली आती है। इसके बाद हमारे खिलाफ फेसबुक आई से बुरी तरह से प्रचार किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि मैं और मुखविंदर सिंह इन झगड़ों में शामिल नहीं थे। पुलिस के द्वारा यह सरासर धक्केशाही है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहली बार बता रहा हूं आईजी परमार, इससे पहले एसएसपी परमपाल सिंह एसपी डी हरपाल सिंह, डीएसपी नरलेव सिंह, मौजूदा गोराया वाले डीएसपी लोकल इंचार्ज सुखराज सिंह, कुलविंदर सिंह, मौजूदा इंचार्ज हरकीरत सिंह इन सबको पता है कि पप्लप्रीत सिंह की मुहिम नशा विरोधी चल रही थी। इससे पुलिस ने हमारा साथ भी दिया है लेकिन अब हमारे साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे और मुखविंदर सिंह के नाम इस केस से निकाला जाए। उन्होंने कहा मुझ पर दर्ज हो रहे पर्चों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन झूठे केस ना दर्ज किए जाए। बता देंकि पप्लप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हाल ही में पप्लप्रीत सिंह की होशियारपुर के एक डेरे के पास घूमने की वीडियो सामने आई थी। लेकिन उसके बूाद से वह भी फरार चल रहा है।

  • पंजाबः तहसील में फर्जी रजिस्ट्री करवाने आए पति-पत्नी काबू

    पंजाबः तहसील में फर्जी रजिस्ट्री करवाने आए पति-पत्नी काबू

    अमृतसर: तहसीलदार कार्यालय में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात यह है कि इसे अंजाम देने की कोशिश उन लोगों ने की, जिनसे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। दरअसल, तहसील में दिल्ली का एक बुजुर्ग दंपती फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना झूठ उगल दिया। तहसीलदार अजय शर्मा के मुताबिक संदेह होने पर दंपती से पूछताछ की तो दोनों की जुबान लड़खड़ाने लगी। जिसके बाद दोनों को काबू करके पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    इस संबंध में तहसीलदार अजय ने कहा कि दिल्ली से एक बुजुर्ग दंपत्ति आज हमारे पास पावर ऑफ अटॉर्नी लेने आए थे। परविंदर कौर पत्नी मंजीत सिंह द्वारा गांव हेर का जिक्र करते हुए खुद को दिल्ली के बस स्टैंड के पास बताया, लेकिन जब उसके द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह हुआ तो दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला अमृतसर डीसी और पुलिस आयुक्त के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लैंड माफिया भोले-भाले बुजुर्गों के जरिए इस तरह के अवैध काम को अंजाम देता है।

  • पंजाबः मौत के 6 दिन बाद क्रब से व्यक्ति का शव बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः मौत के 6 दिन बाद क्रब से व्यक्ति का शव बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः राजासांसी के अंतर्गत आते गांव लदेह निवासी 65 वर्षीय बग्गा सिंह के शव को आज तहसीलदार की मौजूदगी में 6 दिन बाद क्रब से बाहर निकाला गया। दरअसल, भतीजे प्रिंस ने पुलिस को उनके चाचा बग्गा सिंह की हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसके चलते तहसीलदार जगसीर सिंह की हाजिरी में शव को बाहर निकालकर पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। इससे पहले परिवार पहले बुजुर्ग बग्गा सिंह की मृत्यु को प्राकृतिक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई।

    भतीजे प्रिंस का कहना है कि उनके चाचा बग्गा सिंह की मौत 1 अप्रैल को हो गई थी। वह इसे प्राकृतिक मृत्यु मान रहे थे। तभी पता चला कि उसके चाचा ने घर की मरम्मत के लिए अपने बैंक खाते से पैसे निकाले थे, लेकिन वे पैसे घर पर नहीं मिले। जिसके बाद परिवार को मृत्यु का शक हुआ। 1 अप्रैल को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। तब भी सभी का ध्यान गले पर पड़े रस्सी के निशान और कलाइयों पर कट के निशान पर था।

    जब घर पर पैसे नहीं मिले तो हत्या किए जाने का शक हुआ। जिसके बाद उनकी तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और शव को दोबारा बाहर निकालने की अनुमति भी ली गई। एसएचओ रमनदीप कौर बदेशा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

  • पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह ने हाल ही में वीडियो जारी करके श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को वैसाखी पर सरबत खालसा आयोजित करने की मांग की थी। लेकिन, जत्थेदार ने बैसाखी के कार्यक्रम घोषित कर इस पर भी अंकुश लगा दिया है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 12-13 अप्रैल को श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में खालसा साजना दिवस और बैसाखी कसे समर्पित गुरमति समागम आयोजित करने के लिए कहा है। इस घोषणा के साथ ही 13 अप्रैल को अमृतपाल सिंह की मांग पर सरबत खालसा आयोजित करने की अटकलों को एक हद तक अंकुश लग गया है।

  • पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने 25 मार्च को नाकाबंदी दौरान दो युवकों को फॉर्च्यूनर गाड़ी में गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों से पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले दीपक कुमार दीपू से असला लेकर आए थे। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी अवैध असला लेकर खन्ना से लुधियाना जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी की और तालाशी दौरान युवकों को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस को कुल 3 पिस्टल 32 बोर,44 जिंदा कारतूस 7.65MM, एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

    आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह खुराना निवासी शिवपुरी चौक और वरुण सूरी निवासी न्यू करतार नगर के रुप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपी वरुण सुरी पर थाना सदर फगवाड़ा में शराब तस्करी का भी मामला दर्ज है। अमनदीप का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं आज राजस्थान के गंगानगर निवासी हथियारों के मुख्य तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी दीपू को अदालत में पेश पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए है।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा!

    पंजाबः मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा!

    अमृतसरः जिले में एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर के अंदर पड़ी दवाइयों की चेकिंग कीं गई। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें डीसी कार्यालय से निर्देश मिला था, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ दुकानों की जांच की है। इस दौरान कमियां पाए जाने पर ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान दुकानों के सेल-परचेज बिलों की भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि यह जांच भविष्य में भी जारी रहेगी।

  • पंजाबः कार खड़ी करने को लेकर भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    पंजाबः कार खड़ी करने को लेकर भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः शेरपुर रोड पर कार खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अश्वनी नाम के व्यक्ति ने गली में कार खड़ी की थी। इतने में दूसरे पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर उनके कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में करीब 10 से 12 युवकों ने गली में आकर कार को तोड़ दिया। गली में हथियारों के साथ घूमते युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कार के मालिक के साथ भी युवकों की झड़प हुई। इलाके में शोर-शराबा सुन लोग भी एकत्र हो गए।

    कार के मालिक ने थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल का जायजा लेने एसएचओ नरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएचओ नरदेव ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों की शिकायत लिख ली है। दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया है। इलाके में लगे कैमरों की फुटेज भी चेक कर ली है। दोनों पक्षों के बयानों मुताबिक जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। मौके पर देखा गया है कि कार भी काफी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि किसी के ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई।

  • पंजाब : घर में भीषण आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे

    पंजाब : घर में भीषण आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे

    अमृतसर : इस्लामाबाद खू भल्ला वाला के नजदीक रोज एनक्लेव स्थित एक घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत जबकि 4 झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5.15 बजे हुई है। 

    मृतकों की पहचान तजिंदर सिंह (40), मंदीप कौर (39) और बेटे दिलप्रीत के रूप में हुई है। वहीं सहज, दिलवांश, किरन और सुखमन दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह भी आग से झुलस गए, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस्लामाबाद के रोज एन्क्लेव स्थित कोठी नंबर 18 अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस समय आग लगी घर में 7 लोग सोए हुए थे। जब उनकी नींद खुली तो आग इतनी बढ़ चुकी थी कि वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पहले जब आग लगी तो मोहल्ले के लोगों ने काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी यही बात सामने आई है कि शॉट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।