Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः SHO पर लगा 10 हजार जुर्माना, जानें मामला

    पंजाबः SHO पर लगा 10 हजार जुर्माना, जानें मामला

    लुधियाना: सूचना के अधिकार कानून तहत जानकारी मुहैया न कराने पर पंजाब राज्य सूचना आयोग ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में शिमलापुरी थाना प्रभारी पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम को उसके वेतन से काटने संबंधी पुलिस कमिश्नर लुधियाना को लिखित में आर्डर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही थाना प्रभारी को 27 मार्च के दिन आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। जनकपुरी निवासी शिकायतकर्ता दविंदर शर्मा बिट्टा ने बताया कि ढाई साल पहले उन्होंने एक व्यक्ति के खिलाफ उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में थाना शिमला पुरी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसी बीच पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल द्वारा शुरू की गई मुहिम नो यूअर केस के तहत उन्हें थाना शिमलापुरी में आयोजित शिविर में बुलाया गया।

    बुलाने से पहले उन्हें बताया गया कि आपके केस का निपटारा कर दिया जाएगा। दविंदर शर्मा का आरोप है कि वह समय पर थाने पहुंच गया। मगर वहां पहुंच कर उन्हें पता चला कि पुलिस ने उनकी शिकायत गवां दी है। आरोप यह भी है कि उन्हें एक घंटे तक बैठा कर इंतजार करवाया गया। जब दविंदर ने उसका विरोध किया तो इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और थाने के मुंशी ने उनके साथ बदसलूकी की। दविंदर शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपनी शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी मांगने के लिए आरटीआई के तहत एक आवेदन दायर किया था, लेकिन एसएचओ ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। जिसके बाद 7 जून 2022 को वो पंजाब राज्य सूचना आयोग पहुंचे और मामले में अपील दायर की। 

    आयोग के तलब करने पर भी जानकारी नहीं दी गई तो आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ उक्त आर्डर जारी किए। उसी बीच दविंदर शर्मा को पता चला कि पुलिस ने अपने डेली डायरी रजिस्टर में कुछ फर्जी एंट्रियां डाल दी थीं। जिसके अनुसार बार-बार बुलाने पर भी दविंदर शर्मा थाने में पेश नहीं हुए। मगर उन्हें थाने बुलाने के लिए जारी किए गए समन पेश करने में पुलिस विफल रही। दविंदर शर्मा ने कहा कि उन्होंने उसी थाने में एसएचओ और मुंशी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।

  • पंजाबः जेल से रिहा होने के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे भारत भूषण आशू, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल से रिहा होने के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे भारत भूषण आशू, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में बीते दिन 7 महीने बाद हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की रिहाई के आदेश जारी हुए थे। जिसके बाद जेल से रिहा होने के बाद आज आशू ने पटियाला में गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में माथा टेका। उसके बाद मां काली के दरबार में नतमस्तक​​​​​​ हुए। इस दौरान अब वह लुधियाना में अपने घर पहुंच रहे है।

    दरअसल, आशू के आने से पहले उनके घर के बाहर कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई है। आशू के स्वागत के लिए ढोल आदि की भी व्यवस्था कांग्रेसियों ने की। आशू के जेल से बाहर आने के बाद महानगर की राजनीति एक बार भी से सक्रिय हो जाएगी। गिरफ्तारी के बाद से आशू करीब 7 महीने से जेल में बंद हैं। आशू का आरोप था कि पंजाब सरकार उन्हें टारगेट कर रही है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सहित 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह में छापेमारी की जा रही है। वही अब अमृतपाल सिंह को लेकर भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले का आया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को अपनी अलग पार्टी नहीं बना लेनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सीएम मान की उदाहरण देते हुए कहा कि क्या मालवे से निकलकर भगंवत मान आज सीएम नहीं बने। क्या हमारे सिख प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बने।

    कई बड़े-बड़े पद पर सिख नहीं बैठे। क्या ऐसा सोचा नहीं जा सकता था। उन्होंने अमृतपाल सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो रास्ते हम अपना रहे है उसका खामियाजा आज जिन माताओं के पुत्र घर नहीं आए उनसे पूछकर तो देखो। इस दौरान भाई रणजीत सिंह ने कहा कि आज ब्लैकलिस्ट जो लंबी हो रही है, वह पूछकर तो देखों। आने वाले समय में हालात कैसे बन रहे है वह पूछकर तो देखों। हिंदू सिख में दरार पड़ रही है वह पूछकर तो देखो।

  • पंजाबः सगी बहनों ने फंदा लगाकर दी जान, जाने मामला

    पंजाबः सगी बहनों ने फंदा लगाकर दी जान, जाने मामला

    अमृतसरः लॉरेंस रोड के अंतर्गत आते न्यू गार्डन एवेन्यू से दुखद घटना सामने आई है। जहां दो सगी बहनों ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान ज्योति कपूर और सीमा कपूर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र तकरीबन 50 साल थी। दोनों ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा और उसमें उनका पोस्टमॉर्टम ना करने की इच्छा भी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां बीमार के होने से परेशान थी। दोनों बहनें अविवाहित थी। मां के देहांत होने की आशंका के बाद अकेले रहने के डर से दोनों बहनों ने शुक्रवार देर रात यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

    पुलिस जांच में आया कि दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी। मां के साथ दोनों इसी घर में रहती थी। लेकिन लंबे समय से मां बीमार चल रही थी। उनकी मृत्यु के आशंका का डर दोनों को खा रहा था। सुसाइड में दोनों ने लिखा कि वे मां के जाने के बाद अकेले रहने से डर रही थी। इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके लिए किसी को दोषी ना ठहराया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के शव रात पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी पहुंचा दिए गए। फिलहाल पुलिस ने IPC 174 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की है। रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की जिलें की सड़क पर घूमने की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। यह सीसीटीवी 18 मार्च की रात की बताई जा रही है। जब अमृतपाल गुलाबी रंग की पगड़ी पहने पपलप्रीत के साथ सड़क पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फिल्लौर से उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ली और लाडोवाल के कच्चे रास्ते तक पहुंचा। यहां हार्डिज वर्ल्ड के पास भी सीसीटीवी कैमरों में वह नजर आया है। उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

    अमृतपाल सिंह ने लाडोवाल से ऑटो जालंधर बाइपास का लिया। यहां से उसने ऑटो शेरपुर चौक के लिए लिया। अमृतपाल की शेरपुर चौक पर पपलप्रीत के साथ बस नजदीक जाते हुए वीडियो सामने आई है। इस बीच 19 मार्च सुबह वह सरहिंद के पटियाला रोड, हरगोबिंद नगर नजदीक गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में सुबह दिखा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में पपलप्रीत और अमृतपाल दोनों दिखे हैं। आशंका है कि कुछ समय पटियाला में रुकने के बाद ही अमृतपाल हरियाणा के लिए फरार हुआ।

  • पंजाबः ब्यास डेरे में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्यास डेरे में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

    अमृतसरः: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए हैं। इसके बाद वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात है कि भाजपा पंजाब में खुद को स्ट्रॉन्ग करने में जुटी हुई है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है।

    पंजाब के अलावा उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरा प्रेमी पूरे विश्व में फैले हुए हैं, इनका प्रभाव ग्रामीण पंजाब में भी देखने को मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह डेरा ब्यास पहुंच कर प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। वहीं राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना। 

    हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और कार सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और कार सहित 4 गिरफ्तार

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ लुधियाना रेंज की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके चार आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम में गुप्त सूचना पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने कार सवार व्यक्तियों को रोककर तालाशी ली।

    तालाशी दौरान कार उनके पास से 2 किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में शामिल हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनसे अभी और पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला 

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला 

    लुधियाना: पटियाला जेल में टेंडर घोटाले मामले में बंद भारत भूषण आशू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने भारत भूषण को बड़ी राहत देते हुए जमानत याचिका मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट की तरफ से भारत भूषण को नियमित जमानत दे दी गई है। गौरतलब है कि टेंडर घोटाले के मामले में विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज किया था। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के आर्डर आने के बाद कागजी कार्रवाई होगी। जिसके बाद उन्हें रिहा किया जाएगा। उन्हें आज शाम तक या कल तक रिहा किया जाएगा। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के AKF ग्रुप की ऑडियो आई सामने, SSP अमनीत कौंडल ने किए कई बड़े खुलासें, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के AKF ग्रुप की ऑडियो आई सामने, SSP अमनीत कौंडल ने किए कई बड़े खुलासें, देखें वीडियो

    लुधियानाः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर खन्ना पुलिस ने अहम खुलासे किए है। SSP अमनीत कौंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमृतपाल सिंह अलग देश खालिस्तान बनाने की पूरी प्लानिंग कर चुका था। अमनीत कौंडल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के गनर तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा से कई अहम खुलासे व बरामदगी हुई हैं। इन लोगों ने खालिस्तान का नया झंडा और अलग करेंसी बना ली थी। उन्होंने सिख रियासतों के झंडे तक बना लिए थे।

    खन्ना के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल की तरफ से एक फौज तैयार की गई थी। अमृतपाल सिंह ने इस फौज को ‘अमृत टाइगर फोर्स’ नाम दिया था। इसमें नशा छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को शामिल किया गया था। इन सभी को पुलिस की तरह ही बैलेट नंबर भी दिए थे। यहीं नहीं, अमृतपाल अपनी तरफ से उनको तनख्वाह भी देता था। तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को भी अमृतपाल की तरफ से AKF वाला असलहा और बुलेट जैकेट भी मुहैया करवाई गई थी। इसके अलावा पुलिस के हाथ कुछ करंसी नोट के सुराग भी मिले हैं।

    इसके अलावा आनंदपुर खालसा फौज के हर व्यक्ति को स्पेशल नंबर भी अलॉट किया गया था। एसएसपी ने कहा कि अलग खालिस्तान बनाने के लिए अमृतपाल सिंह ने हथियारबंद संघर्ष शुरू करना था। उसके लिए ही यह सारी तैयारी हो रही थी। इन्होंने 2 वॉट्सऐप ग्रुप बनाए थे। आनंदपुर खालसा फौज वाले ग्रुप में नए लड़कों को जोड़कर उकसाया जाता था। दूसरा ग्रुप अमृतपाल टाइगर फोर्स के नाम से था, जिसमें सिर्फ अमृतपाल के करीबी ही मेंबर थे। आरोपी की वॉट्सऐप की एक ऑडियो भी सामने आई है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह को लेकर उतराखंड और नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

    वहीं अमृपाल सिंह के पोस्टर भी दीवारों पर लगा दिए गए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा है। यहां तक कि उसका दुबई से पंजाब आने से लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने तक सब ISI का प्लान था। अब भी ISI के एजेंट गुपचुप तरीके से उसे सिक्योरिटी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रेनिंग देने के केस में 2 पूर्व सैनिकों 19 सिख बटालियन से रिटायर्ड वरिंदर सिंह और थर्ड आर्म्ड पंजाब के तलविंदर की पहचान की है। पुलिस ने बताया कि दोनों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, अमृतपाल ने पंजाब आते ही ऐसे विवादित पूर्व सैनिकों को ढूंढना शुरू कर दिया था, जिनके पास पहले ही आर्म्स लाइसेंस हैं। इसे ट्रेनिंग देने में आसानी हो।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खुलासा, शेरपुर से ऐसे हुआ था फरार

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खुलासा, शेरपुर से ऐसे हुआ था फरार

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह को फरार होने को लेकर अहम खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटा अमृतपाल सिंह अपने साथी पपलप्रीत सिंह के साथ ऑटो में घूमता रहा। दोनों ने करीब 16 किलोमीटर का सफर महानगर में ऑटो में तय किया। इन्होंने लाडोवाल पुल से जालंधर बाइपास के लिए किराए पर ऑटो किया। इसके बाद जालंधर बाइपास से ऑटो-रिक्शा की मदद से वह शेरपुर चौक पहुंचे। शेरपुर चौक तक पहुंचने के लिए दो ऑटो-रिक्शा अमृतपाल ने बदले हैं। वह शेरपुर चौक से बस में सवार हो आसानी से लुधियाना पार कर गया। दोनों के फरार हो जाने के बाद जिला पुलिस लकीर पीट रही है। पुलिस अब उस बस का पता करने में जुटी है, जिसमें अमृतपाल साथी सहित फरार हुआ है।

    अमृतपाल सिंह और उसका साथी महानगर में तीन जगहों पर सीसीटीवी में कैद हुए। जिसमें लाडोवाल, जालंधर बाइपास और शेरपुर चौक शामिल हैं। पुलिस से बचने के लिए वह उसी वेश में था, जिसे वह मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा गया था। पुलिस अन्य फुटेज खंगाले में लगी है, ताकि कुछ अन्य क्लू पुलिस के हाथ लग सके। अमृतपाल सिंह साथी पपलप्रीत सिंह के साथ महानगर के 10 मुख्य चौक से ऑटो में बैठ गुजरा। जमीनी स्तर पर नाकाबंदियां करने के दावे करने वाली पुलिस जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और नाकाबंदी रखने में फेल साबित हुई। वहीं दूसरी ओर आईजी सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक रात के समय आरोपी ने पहले बेड़ी (नाव) की तालाश की ताकि वह दरिया पार कर सके, लेकिन नाव न मिलने पर वह रेलवे लाइनों की तरफ जाने लगा।

    उसमें भी कामयाब नहीं हुआ। फिर आरोपियों ने ऑटो का सहारा लिया और ऑटो की मदद से जालंधर बाइपास चौक पहुंचे। अमृतपाल ने साथी के साथ ऑटो में सवार होकर मुख्य चौक लाडोवाल, जालंधर बाइपास, काराबारा चौक, शिव पुरी चौक, बस्ती जोधेवाल चौक, ताजपुर चौक, समराला चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, ओसवाल चौक और शेरपुर चौक पार किया। अधिकारियों के मुताबिक रात के समय पुलिस सभी चौक पर तैनात रहती है। यदि पुलिस की मुस्तैदी असल मायने में होती तो दोनों 10 चौक बिना किसी चेकिंग के पार न कर पाते। महानगर के हर चौक में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को ऑटो रिक्शा चालक का भी पता लगा लिया है, जिसने अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह को शेरपुर के पास छोड़ा था। रात करीब 9:20 बजे अमृतपाल और उसके सहयोगी को लाडोवाल में देखा गया। उन्होंने रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

    लाडोवाल से जालंधर बाइपास पर छोड़ने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा चालक को 40 रुपए दिए। उन्होंने जालंधर बाइपास से शेरपुर चौक पहुंचने के लिए एक और ऑटो रिक्शा किराए पर लिया। ऑटो चालक ने 250 रुपए किराया मांगा। अमृतपाल और उसके साथी ने सौदेबाजी की और उसे 230 रुपए दिए। पुलिस ने करीब सवा दस बजे अमृतपाल और उनके साथी को शेरपुर चौक से एक बस में चढ़ते देखा है। लुधियाना से दोनों बस में बैठ फरार हो गए, लेकिन बात करे हाईवे नाकाबंदियों की तो वहां पर भी राम भरोसे नाकाबंदियां चल रही हैं। दोराहा, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, सरहिन्द और शंभू बॉर्डर आदि हाईवे पर होने वाली नाकाबंदियों को भी अमृतपाल आसानी से पार कर गया। हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी फेल साबित हुई है। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा वह फरार हो गए।