Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: MP सिमरजीत मान ने सरकार की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल, देखें वी़डियो

    पंजाब: MP सिमरजीत मान ने सरकार की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल, देखें वी़डियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब सरकार को डर का माहौल नहीं बनाना चाहिए। इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि सरकारों को राजनीतिक हितों के चलते पंजाब में आतंक का माहौल बनाने से बचना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जो लोकतंत्र में रहकर अपने हकों की बात करने वाले नौजवान है, उनके साथ सरकारी जबरदस्ती और नाजायज हिरासत की प्रथा को अपनाने से सरकार को गुरेज करना चाहिए। क्योंकि पंजाब पहले ही काफी कुछ झेल चुका है और अब उसे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने की जरूरत है।

    वहीं दूसरी ओर संगरूर से सासंद सिमरजीत सिंह मान ने कहा है कि सरकार पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि सीएम मान सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर ऑपरेशन अमृतपाल चलाया है। इस दौरान मान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बॉर्डर के सूबे कश्मीर और पंजाब एरिया में जो कुछ किया वह उन्हें भुगतना पड़ेगा।

  • पंजाबः अमृतपाल को लेकर सड़क पर धरना लगाकर बैठे लोगों को पुलिस ने किया काबू

    पंजाबः अमृतपाल को लेकर सड़क पर धरना लगाकर बैठे लोगों को पुलिस ने किया काबू

    लुधियानाः पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने पंजाब भर में अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं आज गांव सुधार और बोपाराए के पास अमृतपाल सिंह को लेकर सड़क पर धरना दे रहे करीब 15 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि सड़क रोकने की वजह से उन पर यह कार्रवाई की गई है। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है वह कुछ ग्रामीण है, जबकि कुछ गुरुद्वारा साहिब के पाठी भी हैं। अमृतपाल सिंह के समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते शहर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

    अमृतपाल सिंह के साथी पुलिस से अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। फिलहाल लुधियाना पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने पत्रकारों को बताया कि 10 से 15 लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन किस वजह से लिया है इसके बारे अभी कोई जानकारी नहीं दी। बता दें शहर के मुख्य चौक और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नजर रख रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर खास नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर रहे है ताकि कोई शरारती व्यक्ति किसी तरह की कोई हरकत न कर सके।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसर: अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अमृतसर के एसएसपी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस दौरान बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें अमृतपाल सिंह पर एक और नई एफआईआर दर्ज की गई है। इस नई एफआईआर में अमृतपाल के समर्थक भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि कल रात ही पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बीते दिन अमृतपाल सिंह के 7 समर्थकों को गिरफ्तार किया था।

    इस दौरान उनसे जिंदा कारतूस और हथियार बरामद हुए थे। उनसे 12 बोर की 6 बंदूकें बरामद हुई थी। इनमें से किसी का भी लाइसेंस नहीं था। अमृतसर एसएसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट तहत उक्त पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सारे मामले में अमृतपाल मुख्य आरोपी है। अमृतपाल अभी फरार है।

  • पंजाबः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बड़ा बयान

    पंजाबः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर जत्थेदार हरप्रीत सिंह का आया बड़ा बयान

    अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है कि सरकारों को राजनीतिक हितों के चलते पंजाब में आतंक का माहौल पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को लोकतंत्र में रहने वाले और अपने हक की बात करने वालों के साथ सरकारी जबरदस्ती और अवैध हिरासत की प्रथा को अपनाने से बचना चाहिए, क्योंकि पंजाब पहले ही बहुत कुछ झेल चुका है और अब बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का समय आ गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में कहा है कि पंजाब की यादों में पिछली सरकारों के जुल्म के गहरे घाव हैं और उन्हें भरने के लिए किसी भी सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस संदर्भ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि समय-समय पर सरकारों के भेदभाव और ज्यादतियों के खिलाफ सिख युवा मानसिकता में गहरा असंतोष है, बल्कि सिख युवाओं को दिशाहीन बनाकर उन्हें बलि का बकरा बनाने के लिए उनकी भावनाओं से खिलवाड़ भी किया जा रहा है। महान शक्तियां लगातार अवसरों की तलाश में रहती हैं। सिख नौजवान टकराव का रास्ता अपनाने की बजाय अपने बुद्धिजीवियों पर भरोसा रखें। उन्होंने संघर्ष का रास्ता अपनाने के बजाय उन्हें अपनी बौद्धिक और अकादमिक आत्म-अवधारणा के रास्ते पर चलने की सलाह दी और उन्हें राष्ट्र के सुनहरे भविष्य की देखभाल करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को ऐसे किसी भी प्रलोभन में शामिल होने से बचना चाहिए, जिससे सरकार को सिख युवाओं पर अत्याचार करने का अवसर मिले।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर करने की सरकार की नीति से सिखों में एक शून्य और अशांति पैदा होती है और यह प्रथा न तो सरकार और न ही पंजाब के हित में है। इस पर हम सभी को विचार करने की जरूरत है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि समय-समय पर सरकारों के राजनीतिक भेदभावों ने भारत की आजादी के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वाले सिखों में अलगाव की भावना पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन आज समय मांग कर रहा है कि अतीत में सरकार की तरफ से हुई गलतियों से सीख लेकर सिखों के लंबे समय से चले आ रहे धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को सरल बनाना चाहिए और सिखों में अलगाव की भावना को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति और सत्ता के हितों की पूर्ति के लिए आज की सरकारों को अल्पसंख्यकों के युवाओं में आतंक, भय और अलगाव की भावना पैदा करने से बचना चाहिए और कानून के शासन को बनाए रखना चाहिए।

  • पंजाबः इन जिलों में धारा 144 लागू, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    पंजाबः इन जिलों में धारा 144 लागू, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    अमृतसरः पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी हुई है और उसे भगौड़ा करार दे दिया गया है। पंजाब में उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। 

    बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए पुलिस ने फरवरी से दर्ज हुई एफआईआर के बाद से अब तक 78 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही देर रात पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका चाचा हरजीत सिंह, ड्राइवर हरप्रीत, गुरु औजला, तूफान और पफ्लप्रीत सिंह अभी फरार हैं। वहीं मामले संबंधी जालंधर सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि अमृतपाल की दोनों गाड़ियां जब्त करने के साथ उसके सभी गनर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गनर के शस्त्र लाइसेंसों की जांच चल रही है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के पिता ने गिरफ्तारी को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के पिता ने गिरफ्तारी को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है। पंजाब भर में पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं अमृतपाल सिंह के पिता का उसकी गिरफ्तारी को लेकर बयान सामने आया है। पिता तरसेम सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई है। तरसेम सिंह का कहना है कि पुलिस उसके बेटे के साथ कुछ गलत न कर दे।

    गौर हो कि एक तरफ जहां अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की स्थिति अभी तक साफ नहीं हुई है तो दूसरी तरफ अमृतपाल के पिता को उच्च पुलिस अधिकारी यह कह रहे है कि वह अमृतपाल को कहें कि वह आत्मसमर्पण करदे, अमृतपाल के पिता ने बताया की पुलिस के अधिकारी उन्हें आ कर कह रहे है कि अमृतपाल को कहे कि आत्मसमर्पण कर दे। अमृतपाल के पिता ने बताया कि उसने क्या गुनाह किया है, वह तो युवाओं को नशा छुड़वा रहा है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश भी इसलिए हुई है कि कल से अमृतपाल सिंह ने ऐलान किया था।

    अमृतपाल सिंह के पिता ने कहा कि मुक्तसर साहिब से ‘खालसा वाहीर’ को शुरू करने जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से आ रही खबरों से पता चला है कि उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अधिकारियों के द्वारा यह कहा जाना कि उसको कहे की आत्म समर्पण कर दे। इसलिए उनको शंका है कि कही पुलिस कोई गलत न कर दे। अमृतपाल के साथ बीते दिन दोपहर को ही पुलिस के द्वारा अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए गांव जल्लूपुर खेड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने किया ये गांव सील

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने किया ये गांव सील

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी है। बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स ने अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। 

  • पंजाबः दुकान से सामान लेकर फरार हुई महिलाएं, देखें CCTV

    पंजाबः दुकान से सामान लेकर फरार हुई महिलाएं, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में महिलाओं द्वारा दुकानों में चोरी के मामले सामने आने शुरू हो गए है। हाल ही में बच्चे के साथ दुकान में मोबाइल कवर लेने गई महिला ने और उसके बच्चे ने दुकान से घड़ी चोरी की थी। जिसकी सीसीटीवी सामने आई थी। वहीं अब ताजा मामले हैबोवाल मुख्य चौक के पास एक दुकान से सामने आया है। जहां एक दो महिलाएं दुकान से सामान चुराकर फरार हो गई। महिलाओं की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के मुताबिक दो महिलाएं दुकान पर आई।

    ये महिलाएं दुकानदार से सामान दिखाने के लिए कहती है। इस दौरान दोनों महिलाओं ने कई तरह के सामान दुकानदार से मांगे, इस बीच एक महिला नेल पॉलिश और लिपस्टिक चुरा ली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार हर्ष ने बताया कि पहले महिलाएं उससे कहती हैं कि लिपस्टिक दिखाओ और फिर नेल पॉलिश। दुकानदार मुताबिक महिलाएं इस बीच किसी अन्य सामान की बात करने लगी।

    हर्ष का ध्यान जब इधर-उधर सामान दिखाने में हुआ तो महिला नेल पॉलिश और लिपस्टिक चुरा ले गई। महिला को लगा कि शायद उसे कोई नहीं देख रहा, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। महिलाओं ने दुकान से कोई सामान भी नहीं खरीदा। इस बीच हर्ष को शक हुआ और तुरंत सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें खुलासा हुआ कि महिला लिपस्टिक और नेल पॉलिश चुरा कर ले गई। 

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चुराकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चुराकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब चोर घरों में खड़ी गाड़ियों को निशाना बना रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला मोहर सिंह नगर से सामने आया है। जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी हुंडई वरना कार के चारों टायर चुरा लिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित होजरी व्यापारी सुमित सभ्रवाल ने बताया कि रात नौ बजे उसने अपनी कार बुड्‌ढा नाले के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। लेकि सुबह देखा कि कार के चारों टायर चोरी हो गए। उन्होंने आस-पास के इलाके भी देखे, लेकिन कहीं टायरों का कुछ पता नहीं चल पाया। बदमाशों ने टायर चोरी कर ईंटों के सहारा कार को खड़ा कर दिया।

    सुमित मुताबिक जब उन्होंने सीसीटीवी को स्कैन किया तो उन्होंने पाया कि दिल्ली की नंबर प्लेट वाली हुंडई आई-20 कार में दो बदमाश रात के 2 बजे वहां आए और टायर चुरा कर ले गए। आरोपी ने कार से उसका पर्स भी चुरा लिया है, जिसमें कुछ नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। जिसके बाद सुमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। 

  • पंजाबः खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना हुआ बैन, पुलिस कमिशनर ने जारी किए आदेश

    पंजाबः खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना हुआ बैन, पुलिस कमिशनर ने जारी किए आदेश

    लुधियानाः शहर में जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने अधीनस्त क्षेत्र में कई पाबंदी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों, रेहड़ी, ढाबों और सामान्य दुकानों के बाहर खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था भंग न हो। वहीं पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में खुलेआम रेत को वाहनों में ले जाने पर रोक लगा दी है। रेत को वाहनों में ले जाते समय उसे तिरपाल से ढककर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि रेत ढोने वाले वाहन रेत को ढकना जरूरी नहीं समझते, जिससे रेत सड़कों पर उड़ जाती है और वाहनों से पानी रिसता रहता है, जिससे आम राहगीरों को सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और भयानक दुर्घटनाएँ होती हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

    कार्यालय में पुलिस कमिश्नर के ध्यान में आया है कि कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में असामाजिक तत्व पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसियों, मैरिज पैलेस, मॉल और मुद्रा विनिमय कार्यालयों से कीमती सामान, नकदी और सोना आदि चोरी हो जाते हैं और कभी-कभी यहां काम करने वाले कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसलिए असामाजिक तत्वों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनहित में विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर कैमरे स्थापित किए जाने चाहिए।