Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः DGP गौरव यादव की रेड के बाद भी जिले में सरेआम बिक रहा नशा, वीडियो वायरल

    पंजाबः DGP गौरव यादव की रेड के बाद भी जिले में सरेआम बिक रहा नशा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले में दो दिन पहले डीजीपी गौरव यादव ने नशे बेचने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। वहीं बीते दिन एनसीबी की टीम ने जिले में से 20 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद भी लोग सरेआम नशा बेच रहे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सरेआम शहर में गांजा व चिट्‌टा बिक कर रहा है। यह वायरल वीडियों चीमा चौक नजदीक इलाके की बताई जा रही है। बता दें ये वहीं इलाका है जहां डीजीपी गौरव यादव रेड करने पहुंचे थे।

    नशा तस्करों को पहले ही 1 घंटा संदेश मिल गया था कि रेड होनी है इसके बाद बदमाश भाग चुके थे। छुटपुट हेरोइन की पुड़ियां ही पुलिस के हाथ लगी थी। वीडियों में साफ दिख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति कुर्सी लगा पार्क के पास बैठकर नशा की पुड़ियों बेच रहा है। नाबालिग युवा आते है उसे 70 रुपये में गांजा की पुड़ियां खरीदते है। इस तरह शहर में सरेआम सड़कों पर नशा बिकना पुलिस की नशा तस्करों के साथ मिलीभगत को दर्शाता है।

    चीमा चौक के कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां नशा बिकना कोई नई बात नहीं है। सरेआम गांजा तो पान की दुकानों में महिलाएं बेचती है। इलाका पुलिस को सब पता है। इलाका पुलिस इन नशा तस्करों को अनदेखा किए है। यदि कोई व्यक्ति इन नशा तस्करों का विरोध करता है तो यह लोग उस व्यक्ति से मारपीट करते है। रात के समय तो नशा पूर्ति के लिए लोगों से झपटमारी होना भी इस इलाका में आम बात है।

  • श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

    श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

    अमृतसरः बॉलीवुड के प्रसिद्ध अदाकार अनुपम खेर आज सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्हें यहां सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी जसविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह द्वारा श्री हरिमंदिर साहिब जी के बारे इतिहास की जानकारी दी गई।

    अनुपम खेर ने गुरु घर में माथा टेका और इलाही बाणी का आनंद भी उठाया। उन्होंने बताया कि वह आज अमृतसर में होने वाले फिक्की फ्लो के समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है। मेरा दिल था कि मैं श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करूं। उन्होंने कहा कि गुरु घर पहुंचकर मेरे मन को बहुत सकून मिला है। 

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में महिला SHO Suspended

    पंजाबः रिश्वत के आरोप में महिला SHO Suspended

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने रिश्वत के आरोप में महिला एसएचओ को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू आज आदेश जारी कर रिश्वत के आरोप में थाना सदर की एसएचओ अमनजीत कौर को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उक्त महिला एसएचओ कुछ समय पहले मोहाली की साइबर सेल मोहाली में तैनात थी और उसके खिलाफ घूसखोरी के आरोप में जांच चल रही थी। जांच के दौरान ही उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • पंजाबः पुलिस ने 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की को किया नष्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की को किया नष्ट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस ने भट्टी में जलाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 800 करोड़ रुपए की नशा सामग्री को नष्ट किया है। इस नशा सामग्री में 151 किलोग्राम हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की का नशा शामिल है। आईजीपी काउंटर इंटेलीजेंस राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय नशा निस्तारण समिति ने इस नशे नष्ट किया। इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविंदरपाल सिंह मौजूद रहे।

    पंजाब पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एसएसओसी, अमृतसर और फाजिल्का में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को कल खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रेंज लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 40.5 किलो अफीम को राजकीय अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स, नीमच (मप्र) में जमा करने के लिए निस्तारण प्रमाण पत्र जारी किया।

  • पंजाबः ऑटो सवार 9 व्यक्तियों ने ASI पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः ऑटो सवार 9 व्यक्तियों ने ASI पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः जिले में अज्ञात ऑटो सवार लोगों ने एएसआई पर हमला कर घायल कर दिया। मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है। देर रात बाइक पर जा रहे एएसआई को ऑटो सवार 9 लोगों ने धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। हमलावारों ने एएसआई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। अब थाना मोती नगर पुलिस ने 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    सब इंस्पेक्टर गुरुदयाल सिंह ने बताया कि यह केस होशियारपुर के गांव मुखलिआना निवासी एएसआइ राजेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वह थाना मोती नगर में ड्यूटी करता है। 15 नवंबर को वह पंजाब होमगार्ड जवान उमेश राय के साथ तड़के 2:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में गश्त कर रहा था। उसी दौरान वहां से निकल रहे बिना नंबर प्लेट हीरो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देख रोक कर उनका नाम पता पूछा। तीनों ने नशा किया हुआ था। वह कोई तसल्ली बक्श जवाब नहीं दे सके।

    पुलिस ने उन्हें काबू करने की कोशिश की तो वह अपना मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गए। जब पुलिस की टीम ट्रांसपोर्ट नगर से हीरा नगर नगर निगम के पानी वाले ट्यूबल के थोड़ा करीब पहुंची। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हे गिरा दिया। फिर वहां एक ऑटो रिक्शा पर सवार होकर आए 7 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने कहा कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।

  • पंजाबः NCB की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में रेड कर पकड़ी 20 किलो हेरोइन

    पंजाबः NCB की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में रेड कर पकड़ी 20 किलो हेरोइन

    लुधियानाः नेशनल क्राइम ब्यूरो ने आज सुबह डुगरी इलाके में दबिश देकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एनसीबी ने इलाके से 20 किलो हेरोइन बरामद की है। जिले का कोई भी अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने से इनकार कर रहा है। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों को टीम अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है। हालांकि इस रेड की पुष्टि जिला पुलिस के किसी भी अधिकारी ने नहीं की है। गुपचुप तरीके से टीम इलाके में दाखिल हुई और हेरोइन और लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    सूत्र बताते हैं कि दुगरी इलाके से पूरे शहर में नशा तस्करी का काला कारोबार चलता है। रेड के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बीते दिन पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव खुद लुधियाना में नशा तस्करों पर नकेल कसने आए थे, यहां उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन नशा तस्कर पहले से अलर्ट हो गए थे और पुलिस हाथ कुछ खास कामयाबी नहीं लगी थी।

  • पंजाब: घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, संयुक्त किसान मोर्चा ने हाईवे जाम का किया ऐलान

    पंजाब: घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, संयुक्त किसान मोर्चा ने हाईवे जाम का किया ऐलान

    अमृतसरः अगर आप किसी काम के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जा रहे है तो ये ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, पंजाब में आज किसानों चक्का जाम करने का ऐलान किया है। चक्का जाम करने की वजह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा दिल्ली मोर्चा में मानी गई मांगें पूरी न करना है। किसान नेताओं ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वह उनका साथ दें। लोग हाईवे आदि का इस्तेमाल करने से गुरेज करें। ये ऐलान SKM (सम्युक्त किसान मोर्चा) गैर राजनीतिक द्वारा किया गया है।

    जानकारी देते हुए प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब में 6 पॉइंट पर धरना देने की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल नहीं चाहते की सड़कें रोकी जाएं। फिरोदकोट, अमृतसर, तलवंडी साबो और जिला मानसा में धरना चले हुए कई महीने हो गए, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। डल्लेवाल ने कहा कि किसान आंदोलन में जो लोग शहीद हुए हैं उनके बच्चों को सरकारी नौकरी अभी तक नहीं मिली। पिछले दिनों सरकार ने एक मांग मानी थी कि जो जुमला मुश्तरका मालकान जमीन के मालिक काम कर रहे हैं उन्हें बिल्कुल नहीं तंग किया जाएगा उन्हें मालिकान हक देंगे।

    इस मामले में सरकार और किसानों की कमेटी भी बनी है, लेकिन सरकार इस मांग को मान कर फिर पीछे हट गई। सरकार ने समस्त जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजे हैं कि जो इस तरह की जमीन पड़ी है उसे पंचायत अधिकार क्षेत्र में इंतकाल करके लाया जाए। सरकार हमारी जमीनें छीन कॉरपोरेट घरानों को देने की तैयारी में है। वहीं किसानों का गुलाबी सुंडी और सफेद मक्खी के कारण नरमा खराब हुआ, उसका भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा। गन्ने के काश्तकारों को सहूलतें मुहैया नहीं करवाई जा रही है।

    आज राजपुरा पटियाला रोड़ पर धरेड़ी जट्‌टां, फरीदकोट टहिणा टी-पॉइंट, अमृतसर में भंडारी पुल, तीन कोनीयां पुल मानसा रोड, मुकेरियां नजदीक और तलवंडी साबो सड़क आदि जगहें मुख्य हैं जहां चक्का जाम किया जाएगा। इन जगहों पर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। किसान नेताओं में सरकार के प्रति रोष है। उनका कहना है कि सरकार अपने किए वादों से मुकर रही है। समय रहते सरकार ने यदि उनकी मांगों को पूरा न किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • पंजाबः हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरे, देखें CCTV 

    पंजाबः हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरे, देखें CCTV 

    अमृतसर: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के तहत मानां वाला के सुपर पैट्रोल पंप पर देर रात लुटेरों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। सुपर सर्विस फिलिंग स्टेशन में बाइक सवार 3 लुटेरे आए और पंप कारिंदे को घेर लिया। जब कारिंदे के साथियों ने लुटेरों से हाथापाई की तो भाग गए।

    राकेश कुमार निवासी मानांवाला ने बताया कि 3 नकाबपोश लुटेरे पंप के अंदर आए, जिनके हाथों मेंपिस्तौल था। एक लुटेरे के पास डबल बैरल गन थी, जो यूरिया खाद वाले बैग में रखी थी। तीनों लुटेरों ने आते ही गन दिखाकर पैसे देने को कहा, लेकिन उसने अपने साथियों समेत उनका विरोध किया और हाथापाई भी की। जब वह शोर मचाने लगे तो लुटेरे तरनतारन की तरफ भाग गए।

    घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना चाटीविंड की पुलिस की ओर से लूट बाबत जांच की जा रही है। भले पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा, लेकिन लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में लोगों को रात में ही नहीं, बल्कि दिन में भी घरों से बाहर निकलने का डर सता रहा है। गौर हो जंडियाला गुरु और मानांवाला में लूटपाट-चोरियां करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की ओर से सख्त एक्शन नहीं लिया जाता है। यही नहीं नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

  • पंजाबः निहंग-हिंदू नेता हुए आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी

    पंजाबः निहंग-हिंदू नेता हुए आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी

    हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी, एडीसीपी और एसएचओ 

    जिले में निहंग और हिंदू नेता आमने-सामने हो गए। मंगलवार शाम कुछ निहंग सिखों ने हिंदू नेता रोहित साहनी का दफ्तर घेरने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 7 निहंग सिखों ने फव्वारा चौक स्थित साहनी के दफ्तर में रोष प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस और निहंगों के बीच कुछ बहसबाजी भी हुई। जिसके बाद पुलिस निहंग सिखों को थाना डिवीजन नंबर 8 में ले गई। कुछ देर बाद ही रोहित साहनी भी हिन्दू नेताओं को साथ लेकर थाना डिवीजन नंबर 8 के बाहर पहुंच गए।

    जिसके बाद हिन्दू नेताओं और निहंग सिखों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी जसरूप कौर बाठ, एडीसीपी तुषार गुप्ता और एसएचओ नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे। हालात पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। रोहित साहनी ने कहा कि उन्होंने अमृतपाल के लिए जो 21 हजार का चेक देने की बात कही थी, वह इसलिए कही थी क्यों कि अमृतपाल पंजाब का माहौल खराब कर रहा है। उसके दिमाग का उपचार होना जरूरी है।

    रोहित साहनी ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जो हिन्दू नेता गलत बयानबाजी करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। वहीं जो अमृतपाल जैसे लोग भड़काऊ भाषण देते हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तुषार गुप्ता ने कहा कि 5 निहंग सिख फव्वारा चौक में आए थे। मौका रहते हालात पर काबू पा लिया। मामले की जांच की जा रही है कि ये 5 लोग कौन है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ASI और ड्राइवर गिरफ्तार

    पंजाबः 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ASI और ड्राइवर गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को इंडियन रिजर्व बटालियन के एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक ड्राइवर को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बात का खुलासा करते हुए विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना शहर के जनकपुरी निवासी कैलाश कुमार की शिकायत पर मोहाली में तैनात आरोपी एएसआई गुरजिंदर सिंह और ड्राइवर पीयूष आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी और ड्राइवर अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट, शंभू, पटियाला जिले में प्रवेश करों का भुगतान किए बिना लोहे के कबाड़ से लदे अपने वाहनों को अनुमति देने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को ड्राइवर समेत दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पुलिस अधिकारी और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।