Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    अमृतसरः शहर में बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मार हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के कुछ ही देर रात को फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए साहिल शर्मा ने बताया कि उनके दोस्त अमेरिका में रहते है। उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी में आए थे। बताया जा रहा है कि शादी में नाजायज़ शराब पिलाने का ग़लत इल्ज़ाम लगाकर शादी में हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान उक्त शराब ठेकेदारों के कारिंदों द्वारा गोलियां चलाई गई। उन्होंने बताया कि 15 से 20 साल बाद एनआरआई भारत आए थे।

    गोलियां चलने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। साहिल ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर उक्त व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं दूसरी ओर एसीपी सीएस सहोता ने बताया कि एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें कुछ एनआरआई भारत आए हुए थे। वहां शराब को लेकर कोई बात हुई जिसपर गोली चली। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः मेडिकल कॉलेज में सुधीर सुरी की सिटी स्कैन में हुआ बड़ा खुलासा 

    पंजाबः मेडिकल कॉलेज में सुधीर सुरी की सिटी स्कैन में हुआ बड़ा खुलासा 

    अमृतसर: गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की बीते दिन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। आज शिवसेना नेता सुधीर सूरी का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मृतक देह को सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर लाया गया है। यहां पर उनका सिटी स्कैन किया गया। सिटी स्कैन के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार सिटी स्कैन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सिटी स्कैन में पाया गया कि सुधीर सूरी को 4 गोलियां लगी थीं। 2 गोलियां छाती के पास लगी हैं जबकि एक गोली पेट के पास तथा एक गोली कंधे को लगकर निकल गई है। अब शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के आधारित बोर्ड द्वारा सुधीर सूरी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस टीम में डॉक्टर जितेंद्र पाल, डॉक्टर करमजीत, डॉक्टर सनी बसरा को तैनात किया गया है। 

  • पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी कार में मिली मनिंदर बिट्टा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित कई लोगों की फोटो, देखें वीडियो

    पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी कार में मिली मनिंदर बिट्टा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित कई लोगों की फोटो, देखें वीडियो

    जाने फोटो पर क्यों लगाए हुए है कांटे के निशान

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है। जानकारी के मुताबिक उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है। जानकारी के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था। हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था। कार पर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है। अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है। उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। पुलिस ने जब कार को जब्त कर पड़ताल शुरू की तो उन्हें कार से एक फाइल मिली, जिसमें दोनों के फोटो भी पाए गए। सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे।

    हमलावर ने चलाई थीं पांच गोलियां

    पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंस असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी। पांच बार गोली चली थी। गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है।

    शिवसेना नेता की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

    23 अक्टूबर को पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे। उनकी रेकी भी कर चुके थे।

    आरोपियों ने यह भी बताया था कि उन्होंने सूरी पर दीवाली से पहले हमला करने की योजना बनाई थी। इसके बाद पंजाब के कई गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दे दी थी। हमले के वक्त पंजाब के आठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। इसके बाद भी हमलावर ने पुलिस के सामने उन्हें गोली मार दी।

    अमृतसर का ही रहने वाला है हमलावर

    पुलिस ने बताया कि हमलावर अमृतसर का ही रहने वाला है। वह पेशे से दुकानदार हैष पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कहा- हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. हम मामले की जांच करेंगे और इसकी तह तक जाएंगे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे शिवसेना नेता की हत्या क्यों की?

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हमलावर अमृतसर के नजदीक कपड़ों की दुकान चलाता है। उसके पास से .32 बोर का पिस्तौल बरामद किया गया है। यह लाइसेंसी हथियार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    डीजीपी ने अफवाह फैलाने पर दी चेतावनी

    डीजीपी ने लोगों से अपील की कि वे अपने प्लेटफॉर्मों या सोशल मीडिया पर गैर-प्रमाणित बातें/खबरें पोस्ट न करें। इसके साथ ही अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

  • अमृतसर में शिव सेना की पंजाब बंद काल का दिखा असर, देखे विडियो

    अमृतसर में शिव सेना की पंजाब बंद काल का दिखा असर, देखे विडियो

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार  के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि सुधीर सूरी की हत्या के मामले में अमृतसर पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है  लेकिन फिर भी  हिंदू नेताओं में पुलिस की भूमिका को लेकर रोष है। शिवसैनिकों ने सूरी की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की कॉल दी है।

    अमृतसर में  कई जगह पर शिवसैनिक इकट्ठे हो रहे हैं, जबकि पुलिस माहौल को शांत करने के लिए कोशिशें कर रही हैं। शिवसैनिक पुलिस को लेकर खासे नाराज दिखाई दे रहे है।

  • पंजाब: हिंदू नेता के कत्ल पर पाकिस्तान आतंकी गोपाल चावला ने संदीप को दी बधाई, देखें वीडियो 

    पंजाब: हिंदू नेता के कत्ल पर पाकिस्तान आतंकी गोपाल चावला ने संदीप को दी बधाई, देखें वीडियो 

    आतंकी गोपाल चावला बोला, अभी कई और मरेंगे

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल पर पाकिस्तान और विदेशों से खालिस्तान समर्थक बधाई देने लगे हैं। पाकिस्तान बैठे खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला कत्ल ने करने वाले की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें, कई चेहरे सामने आ रहे हैं, जो इस मौत की जिम्मेदारी ले रहे हैं। जो भी झूठे दावे कर अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

    पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी समर्थक और चेयरमैन पंजाबी सिख संगत गोपाल चावला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें उन्होंने सिखों व मुसलमानों को सुधीर सूरी की मृत्यु पर शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में गोपाल चावला खुल कर बधाई दे रहा है। वीडियो में गोपाल ने सुधीर को अपशब्द कहते हुए कहा कि जिसने भी अमृतसर में सुधीर को गोलियां मारी, वह उस पर सदके जाए। 
    गोपाल चावला ने धमकी दी कि अभी और भी कईयों की बारी है। गोपाल इस दौरान सरेआम हिंदू व सिख नेताओं के नाम लेता नजर आ रहा है। जिसमें उसने सबसे पहला नाम निशान शर्मा का लिया है। इसके अलावा अमित अरोड़ा, मंड के नाम लेता भी साफ सुनाई दे रहा है।

  • पंजाब: आतंकी लखबीर लंडा और बिक्रमजीत ने ली सूरी के मर्डर की जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट देखें

    पंजाब: आतंकी लखबीर लंडा और बिक्रमजीत ने ली सूरी के मर्डर की जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट देखें

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने ली है। लखबीर के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट डाली गई है। जिसमें कहा गया कि सूरी का कत्ल हमारे भाईयों ने किया है। बाकी जो भी कौम या किसी भी धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वह भी तैयारी रखें। सबकी बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह न समझें कि वह बच जाएंगे। यह तो अभी शुरूआत है। हालांकि यह पोस्ट आतंकी लखबीर की ही है, इसको लेकर पंजाब पुलिस जांच कर रही है। वही दूसरी और फेसबुक के एक पेज पर दुबई में रहने वाले बिक्रमजीत सिंह बिक्कर नाम के व्यक्ति ने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी ली है। यह पोस्ट फेसबुक के पेज अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे ग्रुप में डाली गई है। पोस्ट में साफ लिखा है कि वि सेना के प्रधान सुधीर सूरी को गोली बिक्रमजीत सिंह ने बिक्कर मारी है। यह सूरमा दुबई का रहने वाला है और इसने अपनी जान पर खेल कर सुधीर सूरी को मारा है। इस पर मान है। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस का साइबर सेल भी एक्टिवेट हो गया है।

     वहीं हत्या के बाद हिंदू संगठनों व परिवार ने शनिवार पंजाब बंद का आह्वान किया है। वहीं देर शाम सुधीर सूरी के शव को फोर्टिस एस्कोर्ट से सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में शिफ्ट कर दिया गया। आज सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। परिवार ने मांग की कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए वर्ना वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं अमृतसर में तनावपूर्ण माहौल देख DGP गौरव यादव देर रात दौरा करने पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस केस में शामिल सभी आरोपियों को पकड़कर पूरी साजिश बेनकाब की जाएगी। वहीं इस तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमृतसर पहुंच रहे हैं। वह डेरा ब्यास के मुखी से मुलाकात करेंगे।

  • पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के बाद बेटे ने किया ऐलान, रखी यह शर्त

    पंजाब: सुधीर सूरी की हत्या के बाद बेटे ने किया ऐलान, रखी यह शर्त

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब उनके बेटे पारस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पारस ने पिता को शहीद का दर्जा देने की मांग रख दी है। कई हिंदू नेता सुधीर सूरी के परिवार को मिलने के लिए भी पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुधीर सूरी के समर्थक लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    फोर्टिस एस्कोर्ट में सुधीर सूरी के समर्थकों के अलावा कई हिंदू नेता व पारिवारिक सदस्य भी इकट्ठा होना शुरू हो गए। इसी बीच सुधीर सूरी के बेटे ने मीडिया के सामने बड़ा ऐलान कर दिया है। उसने अपने पिता के लिए शहीद के दर्जा की मांग की है । पारस का कहना है कि जब तक उसके पिता को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा, उनका संस्कार नहीं होगा। जिसके बाद सुधीर सूरी के समर्थकों ने भी इसकी मांग उठाई है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः सुधीर सूरी के कत्ल से गुस्साए हिंदू नेताओ ने किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः सुधीर सूरी के कत्ल से गुस्साए हिंदू नेताओ ने किया हाईवे बंद, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिल में आज दोपहर शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार हत्या कर दी गई। सुधीर सूरी आज गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान पुलिस के सामने सुधीर सूरी पर लाइसेंसी रिवालवर से मंदिर से सामने दुकानदार संदीप सिंह द्वारा गोलियां चला दी गई। अस्पताल में उपचार दौरान हिंदू नेता सुधीर सूरी की मौत हो गई।

    इस घटना दौरान मौके पर ही संदीप को लाइसेंसी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से गुस्साए हिंदू नेताओं ने हाईवे पर वाहन खड़े कर रास्ते को बंद कर दिया गया और खुद धरने पर बैठ गए। हिंदू नेताओ द्वारा खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर के लिए रवाना हो गए है। कुछ ही देर में इस घटना को लेकर गौरव यादव प्रेस कॉफ्रेंस कर मामले को लेकर खुलासा कर सकते है।

  • पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पर गोलियां चलाकर कत्ल कर दिया गया। वहीं सुधीर सूरी के कत्ल की एक्सलूसिव वीडियो सामने आई है। वीडियो में आप देख सकते है कि धरने पर बैठे सुधीर सूरी का पुलिस के सामने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

    इस कत्ल के तार अमृतपाल सिंह से जुड़ रहे है। दरअसल, सुधीर सूरी कत्ल केस के पकड़े गए आरोपी की मौके पर कार भी बरामद हुई है, जिसका नंबर पी.बी.02 CT9997 है, इस कार को शिवसैनिकों ने तोड़ दिया है। इस कार पर वारिस पंजाब के संगठन का स्टीकर लगा है। यह संगठन दीप सिद्धू से संबंधित संगठन है, जिसे अब अमृतपाल सिंह चला रहा है। कार के पीछे भिंडरावाले की फोटो भी लगी हुई है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी पर युवकों द्वारा गोलियां चलाकर उनका कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने हमला करने वाले दुकानदार संदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि संदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।

    इस घटना को लेकर डीजीपी गौरव यादव कुछ ही देर में अमृतसर पहुंच रहे है। वहीं इस हत्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान टैरर ग्रुप के आतंकवादियों को सूरी की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी रंधावा और नीटा को यह काम सौंपा गया था। इसके लिए हथियार भी मुहैया करवाए गए थे।