Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    राकेश टिकैत और विकी थॉमस को दी यह हिदायत

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को गोल्डन टेंपल में अमृत संचार का आयोजन किया था। इस अमृत संचार में इस साल वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह भी सिख श्रद्धालुओं को लेकर शामिल होने वाले थे। इसलिए अमृतपाल सिंह शनिवार देर रात ही समर्थकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंच गए। जिनमें कुछ समर्थक हथियारों के साथ उनके साथ-साथ चले। गोल्डन टेंपल पहुंचे अमृतपाल सिंह ने शनिवार श्री अकाल तख्त साहिब के नीचे एकत्रित लोगों को संबोधित भी किया। अमृतपाल सिंह का इतने अधिक श्रद्धालुओं के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचना और संबोधन करना, उस समय था, जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भारत से बाहर पाकिस्तान में थे।

    गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमृतपाल सिंह ने खुलकर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू का समर्थन करते हुए कहा कि वह उस हर इंसान के साथ हैं, जो खालिस्तान का समर्थन करता है। इतना ही नहीं पन्नू को भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित किए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि सरकारें किसी को भी आतंकी और किसी को भी साधु घोषित कर देती हैं। 

    किसान नेता राकेश टिकैत के पंजाब का माहौल खराब ना करने के उन पर दिए बयान पर अमृतपाल ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि टिकैत गैर पंजाबी हैं, ऐसे में उन्हें पंजाब के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। वहीं उन्होंने विक्की थौमस को भी सिख मसलों से दूर रहने की हिदायत दी है। अमृतपाल का कहना है कि थौमस गैर सिख है और कोई भी गैर-सिख सिख मसलों से दूर रहे तो अच्छा है।

  • अमृतसर पहुंचे बालीवुड अभिनेता सुनील शैटी

    अमृतसर पहुंचे बालीवुड अभिनेता सुनील शैटी

    अमृतसर। बीएसएफ हीरो मैराथन 2022 का आगाज हो गया है। इस 42 किलोमीटर दौड़ की शुरूआत आज सुबह गोल्डन गेट से हुई जो अमृतसर बाइपास, खासा से होते हुए अटारी बॉर्डर पर जाकर खत्म होगी। जहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के हाथों विजेता को एक लाख का प्राइज मिलेगा।

    इस दौड़ में दूसरे स्ठान पर आने वाले को 50 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 30 हजार इनाम मिलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 किलोमीटर की दौड़ वाले विजेता को 50 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले को 30 हजार और तीसरे स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं 10 किमी दौड़ के विजेता को 25 हजार, दूसरे स्थान पऱ आने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार इनाम दिए जाएंगे।

  • पंजाबः टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों में झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे और पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों में झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे और पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे सरेआम सड़क पर एक-दूसरे को गालियां देते हुए दोनों गुट फिर डंडे बरसाने शुरू कर देते हैं। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक-दूसरे पर पत्थरों से वार करना शुरू कर देते हैं। हमले में युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते है।

    इलाका निवासियों ने डर के मारे घरों की छतों से पूरा वाक्या देखा। घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना की वीडियो बना वायरल कर दी। ये घटना थाना मोती नगर के अधीन इलाका टैक्सटाइल कॉलोनी की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बावजूद इलाका पुलिस को पता तक नहीं कि उनके इलाके में इस तरह की कोई घटना घटित हुई है। हंगामा करने वाले युवकों की पहचान अभी पुलिस को नहीं हुई।

    बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकी देते हुए समय दिया हुआ था। इस दौरान जब दोनों पक्ष एकत्र हो गए तो सड़क ही जंग का मैदान बन गई। एक -दूसरे पर जमकर डंडे और पत्थर बरसाए। थाना मोती नगर के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि वह वीडियो देख कर मामले की जांच करवाते हैं ताकि पता चल सके की वीडियो सही में किस जगह की है। यदि वीडियो उनके थाना अधीन आते इलाके की हुई तो जरूर सख्ती से आरोपियों को पकड़ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः बठिंडा के बाद इस जिले में लगे ‘चिट्टा यहां बिकता है’ के पोस्टर, देखें वीडियो

    पंजाबः बठिंडा के बाद इस जिले में लगे ‘चिट्टा यहां बिकता है’ के पोस्टर, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में एक तरफ सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ लोग सरेआम नशा बेच रहे है। हाल ही में बठिंडा में एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां सरेआम चिट्टा बेचने का पोस्टर वायरल हुआ था। वहीं आज अमृतसर के मोहिनी चौक नजदीक से एक और मामला सामने आया है।

    हलका इंद्रबीर निज्जर में दीवारो और दुकानों के शटर पर होश उड़ा देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है कि ‘चिट्टा यहां मिलता है’ और पोस्टर के नीचे उजड़े हुए परिवार द्वारा लिखा हुआ है। पोस्टर देर रात लगाए गए हैं। हालांकि सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही ये पोस्टर उतार दिए गए है। ऐसे पोस्टर देख इलाकावासी हैरान हैं। 

    ऐसी हरकत के बाद अमृतसर का यह इलाका सवालों के घेरे में है। आखिरकार ये पोस्टर लगाने की नौबत क्यों आई और सरेआम नशा बिकने के पोस्टर लगाने पड़े। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। बता दें कि पहले भी नशे की ऐसी कई वीडियो सामने आ चुकी हैं जिसमें नौजवान नशे में साफ तौर पर देखे गए थे। 

  • पंजाबः खेत से 1 किलो हेरोइन की खेप बरामद 

    पंजाबः खेत से 1 किलो हेरोइन की खेप बरामद 

    अमृतसरः पाक की नापाक हरकतों को एक बार फिर से बीएसएफ के जवानों ने नाकाप किया है। बीएसएफ अधिकारियों को अटारी बॉर्डर के पास गांव के खेत से हेरोइन की खेप मिली है। किसान ने इस खेप को खेत में देखने के बाद इसकी जानकारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को दी। बीएसएफ ने खेप को जब्त करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि खेप को ड्रोन के माध्यम से ड्रॉप किया गया है।

    घटना अमृतसर में अटारी के पास पड़ते गांव कक्कड़ की है। रात के समय किसान अपने खेतों का चक्कर लगाने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े पीले व नीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट पर पड़ी। किसान को शक हुआ तो उसने यह जानकारी बीएसएफ को दे दी।

    बीएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंच खेप को कब्जे में ले लिया। बीएसएफ ने पैकेट को जब तोला तो उसका कुल भार तकरीबन 1 किलो मिला। खेप की इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 7 करोड़ रुपए है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से फेंका। फिलहाल खेप को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

  • पंजाबः गैंगस्टर जिंदी को पकड़ने दौरान पुलिस ने चलाई गोलियां, आरोपी फरार

    पंजाबः गैंगस्टर जिंदी को पकड़ने दौरान पुलिस ने चलाई गोलियां, आरोपी फरार

    आरोपी ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

    लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में कार में घूम रहे गैंगस्टर को पकड़ने के लिए सीआईए की पुलिस ने जालंधर बाइपास के पास ट्रेप लगाया हुआ था। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए रुकने का इशाना किया, तो उसे भनक लग गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह से अपना बचाव किया और कार के टायर पर दो फायर किए। मगर दोनों फायर मिस होने के कारण आरोपी फरार हो गया।

    अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने राहों रोड की इंदिरा कालोनी निवासी गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी तथा उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त केस क्राइम ब्रांच के एएसआइ प्रितपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वीरवार उनकी टीम ने सलेम टाबरी स्थित पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान जगराओं पुल की और से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पीबी10एफए 8758 को रुकने का इशारा किया गया।

    उस कार की बाई सीट पर गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी बैठा हुआ था। उसने कार के रुकते ही चालक सीट पर बैठे युवक को वहां से गाड़ी भगाने के लिए कहा। उन्हें जब रुकने के लिए प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस की टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम के हवलदार सिकंदर सिंह ने उनकी कार के पीछे वाले टायर पर दो फायर किए। मगर वह कार समेत फरार हाे गए। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि जतिंदर जिंदी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत 4 मामले दर्ज हैं। जिनमें वो वांछित है। उनमें से एक थाना टिब्बा का 6 महीने पुराना मामला है। जिसमें उसने शक्ति नगर इलाके में फायरिंग की थी। आरोपी के गैंगस्टर जयपाल के साथ भी संबंध हैं। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम एएसआई को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। एएसआई नरिंदर सिंह वेरका स्थित पीएसपीसीएल के बिजली चोरी विरोधी थाने में तैनात था। नरिंदर सिंह के खिलाफ वेरका की नवीं आबादी में रहने वाले तरलोचन सिंह ने शिकायत दी थी।

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि तरलोचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एएसआई नरिंदर सिंह उसके खिलाफ दर्ज हुए बिजली चोरी मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में संबंधित अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

    तरलोचन की शिकायत के बाद विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर ने एक टीम का गठन किया। जाल बिछाया गया और सरकारी गवाह भी तैयार किए गए। सरकारी गवाहों की मौजदूगी में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एएसआई नरिंदर सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। एएसआई नरिंदर सिंह के खिलाफ अमृतसर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः पति ने बेरहमी से चाकू मार किया पत्नी का कत्ल, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    पंजाबः पति ने बेरहमी से चाकू मार किया पत्नी का कत्ल, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    लुधियानाः जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना शिमलापुरी के अधीन पड़ते क्षेत्र न्यू जनता नगर की गली नंबर 18, नजदीक ढंड पैलेस रोड पर पति ने अपनी पत्नी को चाकू से बेरहमी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह 5:30 के करीब की है जहां वह अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती थी। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमारी की शादी पिछले 6 महीने पहले हुई थी और वह बिहार के रहने वाली हैं। किसी अनबन के कारण उनकी आपस में तकरार पैदा हो गई।

    जिसके चलते वह अपने मायके घर रहने लगी। लेकिन उसके पति ने मौका पाकर घर में घुसकर अपनी पत्नी संतोष कुमारी को चाकू से वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कातिल को पकड़ा जा सके। लड़की के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। 

  • पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    जाने कितने लोगों को मिला वीजा

    अमृतसरः साका श्री पंजा साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एसजीपीसी के तत्वाधान से श्रद्धालुओं का एक जत्था अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गया। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में शहीदी साका ( घटना) के सो साल पूरे होने पर एसजीपीसी का यह जत्था बाकी गुरद्वारों के दर्शन करने के बाद 1 नवंबर को भारत लौटेगा। इस जत्थे में जाने के लिए एसीजीपीसी के अधिकारियों के साथ कीर्तन करने वाले रागी सिंघो और कथा करने वालों और श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथि सिंह के नाम काटे जाने से नाराजगी जताते हुए सचिव ने दोनों सरकार को कहा की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के वीजा नहीं काटने चाहिए। बल्कि धार्मिक यात्रा वीज़ा फ्री कर देनी चाहिए।

    ऐसी शहीदी शताब्दी 100 साल के बाद आती है। इसलिए ऐसी शहीदी शताब्दियों में जाने के लिए किसी सिख का नाम नहीं कटना चाहिए था। बताया की 157 नाम वीजा के लिए भेजे थे। जिनमे से 40 लोगों को वीजा नहीं दिया गया है यह दुखद है। एसजीपीसी काफी शहादतों के बाद बनी थी, लेकिन आज इसको तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम पाकिस्तान शताब्दी मनाने जा रहे है तो वहां अरदास भी करेंगे की बंदी सिंह जल्दी रिहा हो जाएं, लग रहा है की देश में सिखों के लिए अलग कानून है क्योंकि जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी है उनको रिहा नहीं किया जा रहा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के राम तीर्थ रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ। हादसे में पीछे से ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई है। जबकि  तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने कार की छत को काटकर घायलों को बड़ी मशक्त के साथ बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चारों लोग नशे में धुत थे और मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना रहे थे। जिसके कारण एक्सीडेंट बताया जा रहा है।