अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आज सेंट्रल जेल के मेडिकल अफसर को गिरफ्तार किया है। उक्त अफसर जेल में कैदियों को हेरोइन की पुड़िया सप्लाई करता था जिसके कब्जे से पुलिस ने दो पुड़िया भी रिकवर की है। पुलिस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल अफसर की पहचान डॉक्टर देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मेडिकल अफसर दविंदर सिंह को जेल प्रशासन ने एसटीएफ के हवाले कर दिया है। जेल प्रशासन ने ट्रैप लगाकर बीती रात दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
Category: Himachal>Baddi
-

माडल टाउन पुलिस की रेड, सट्टा खेलते 17 कारोबारी काबू, लाखों रुपए बरामद
लुधियानाः जिले में सट्टेबाजो के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 17 लोगों को सट्टा खेलते दबोचा है। पुलिस ने मोहल्ला संत फतेह सिंह नगर में रेड दौरान आरोपियों को पकड़ा है। 17 कारोबारी संत फतेह सिंह नगर की कोठी नंबर 17 में सट्टा खेल रहे थे। पुलिस रेड के दौरान लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

रेड में आरोपियों से करीब 12.50 लाख रुपए बरामद हुए। वहीं, तालाशी के दौरान 41 हजार मिले। आरोपियों की पहचान कमल अरोड़ा, सुमित कुमार,सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, इंद्रपाल सिंह,सन्नी चोपड़ा, राज कुमार, सचिन उर्फ सोनू, रवि कुमार, नवीन कुमार, अंकित अरोड़ा, रवि कुमार, प्रभजोत सिंह, अभिषेक कुमार, राज कुमार, रबसिमरन सिंह चावला के रूप में हुई।
एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां और सीआईए इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में दड्डा सट्टा खेलने व चलाने वालों पर पुलिस की दबिश जारी रहेगी। आने वाले दिनों में इसी तरह सट्टेबाजों को दबोचा जाएगा। थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर गुप्ता सूचना के तहत एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने रेड की। इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए 17 आरोपी अलग-अलग फैक्ट्रियों के मालिक हैं।
-

पंजाबः कस्टम विभाग ने तार में बदलकर ला रहे यात्री से लाखों का सोना किया काबू
लुधियानाः जिले में कस्टम विभाग ने एक यात्री से 379 ग्राम 19.82 लाख रुपए का सोना पकड़ा है। सोने को तार के रुप में बदलकर लाया जा रहा था। इसके उपर एक लेयर बनाई गई थी ताकि यह कस्टम स्कैनिंग के दौरान पकड़ में न आए। दिवाली वाले दिन दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो फ्लाइट 6ई-56 से आए यात्री से यह सोना पकड़ा गया है।
यात्री के प्रोफाइल को देखते हुए विभाग को उस पर शक हुआ। स्कैनिंग के दौरान गहन जांच की गई, तो पता चला कि तारनुमा चीज क्या है। पूछताछ में पता चला है कि यह सोने की तारें हैं और इस पर लेप किया गया है। ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान यह सोना भूरे रंग के ट्राली बैग से मिला। इसका भार 379 ग्राम है और इसे बैग के स्टील पाइप में छिपाया गया था। बरामद किए गए सोने की मार्केट कीमत 19 लाख 82 हजार रुपए है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
पता लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति इससे पहले कितना सोना ला चुका है और इस काम में इसके साथ कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। कस्टम कमिश्नर वृंदबा गोहिल ने कहा कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उनके विंग की तरफ से स्मगल को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
-

पंजाबः पुलिस की बड़ी लापरवाही, पेशी दौरान सरेआम लोगों से मिल रहा ये गैंगस्टर
अमृतसर: गैंगस्टरों को लेकर पुलिस की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे है। हाल ही में सीआईए स्टाफ के पुलिस अधिकारी की लापरवाही के चलते दीपक टीनू पेशी दौरान फरार हो गया था। लेकिन शायद इससे पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। आज गैंगस्टर शुभम को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी दौरान गैंगस्टर शुभम सरेआम लोगों को मिल रहा है।
पुलिस कस्टडी में वह अपने दोस्तों से मुलाकात कर रहा है। इस दौरान मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं कि जिसमें गैंगस्टर की कोर्ट में पेशी दौरान पुलिस की लापरवाही झलक रही है। वहीं इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। गैंगस्टरों को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया जाता है।
जिक्रयोग्य है कि गत दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी सीआईए के अधिकारी की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमे वह लॉरेंस की पीठ थपथपा रहा था। इस मामले को बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन आज फिर इस तस्वीर के सामने आने से पुलिस पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
-

पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़
अमृतसरः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अमृतसर के दौरे पर पंजाब आए हैं। इस दौरान वह पहले श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु रामदास लंगर हॉल में अपने परिवार सहित गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।
इस दौरान वह बाकी संगत के साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे। इतना ही नहीं लंगर ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुरुघर में बर्तन धोने की सेवा भी की। इसके बाद उपराष्ट्रपति मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होंगे। इसके बाद शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करेंगे। फिर श्री दुर्गयाना मंदिर जाएंगे।
-

पंजाबः सिविल अस्पताल में नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर से की मारपीट, फाड़े कपड़े
लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब नशे में धुत युवकों ने अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट की। घटना दौरान 5 से 6 युवकों ने डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं डॉक्टर ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो एक ने दांत से उसका हाथ काट दिया। बचाव के लिए आए सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मियों से भी आरोपी भिड़ गए।
आरोपी संदीप ने हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से डॉक्टर के टेबल और केबिन के बाहर लगा शीशा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर कुछ लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की की। इमरजेंसी में आकर आरोपियों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी और डॉक्टर के रूम में जाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह समझाने के लिए गए थे, लेकिन आरोपियों ने बात सुनने की बजाए उल्टा उनके ही गले पर हाथ डाल लिया और पहनी हुई शर्ट के बटन तोड़ दिए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान धांधरां रोड निवासी सोहन सिंह, जगराओं के गांव चीमा निवासी राजवीर सिंह और बरोटा रोड के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई। डॉ चरणकमल (फोरेंसिक एक्सपर्ट) ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में बतौर मेडिकल अधिकारी तैनात हैं। अस्पताल में वह बतौर नोडल अधिकारी इमरजेंसी के अंदर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 12 बजे मेडिकल करवाने के लिए उनके पास उक्त तीन आरोपी आए थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी।
-

पंजाबः दड़ा-सट्टा लगाने व जुआ खेलने के मामले में 22 लोग गिरफ्तार
लुधियानाः शहर में दड़ा सट्टा लगाने व जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत शहर में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जुआ व दड़ा सट्टा लगा रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.42 लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने दशमेश नगर इलाके में ताश पर पैसे लगा कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3.49 लाख रुपये की नगद भी बरामद हुई। एएसआई दिलबाग राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान बाड़ेवाल के राजौरी गार्डन निवासी चेतन गोयल, ताजपुर निवासी लखवीर सिंह, भारत नगर निवासी संजय कुमार, मुकेश कुमार, दुगरी के बसंत एवेन्यू निवासी राजेश कुमार मेहता और दुगरी के अर्बन इस्टेट निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दशमेश नगर की गली नंबर-5 स्थित अपने दफ्तर में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया। पुरानी माधोपुरी के होटल में कमरा किराए पर लेकर ताश से जुआ खेल रहे 13 लोगों को थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 91 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
वहीं दूसरी ओर एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवा जी नगर की गली नंबर 3 निवासी हरीश कुमार, मोहल्ला फतेह गंज निवासी अजय कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस, विकास कुमार, राजिंदर कुमार, प्रिंस, तिलक नगर निवासी दमन तलवाड़, साजन, विशाल, न्यू कुलदीप नगर सनी, अशोक कुमार तथा सागर शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पुरानी माधोपुरी स्थित होटल संग्रीला में बैठ कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया।
इसी तरह थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीमा चौक में दबिश देकर दड़ा सट्टा लगा रहे 3 लोगाें को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2300 रुपये की नगदी बरामद हुई। एएसआई सतिंदर पाल ने बताया कि उनकी पहचान न्यू भगवाान नगर की गली नंबर 4 निवासी आलोक नाथ, न्यू कीर्ति नगर की गली नंबर 10 निवासी दीपक कुमार तथा जनकपुरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।
-

पंजाबः सब्जी मंडी सहित कई जगह लगी आग, 3 खोखे जलकर राख
अमृतसरः जिले में दीवाली की रात आग लगने के कई मामले सामने आए है। दीवाली की रात फायर बिग्रेड के कर्मचारी, अधिकारियों के साथ-साथ अमृतसर सेवा समिति के सेवादार पूरी रात आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने में लगे रहे। रात 1 बजे तक अमृतसर के विभिन्न इलाकों से तकरीबन डेढ़ दर्जन फोन फायर ब्रिगेड के इमरजेंसी नंबरों पर आए। जिन्हें समय पाते काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की समझदारी से कहीं भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
अमृतसर में सबसे पहली आगजनी की घटना का कॉल वल्ला सब्जी मंडी से आया। यहां पटाखों की चिंगारी से मंडी में आग लग गई। लाखों की सब्जी व फ्रूट जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, 3 खोखे भी इसमें जल गए। इसके बाद चौक जय सिंह स्थित एक मकान में आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग की लपटें बाहर आ रही थी। तंग गलियों में जाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। चौक जय सिंह में लगी आग पर काबू पाने के लिए पिछली दीवार को तोड़ना पड़ा। इसके बाद ही शर्मा कॉलोनी पाले वाला खूह इस्लामाबाद में जागजनी की घटना हुई। जहां दुकानों के ऊपर बने कमरों में आग लगी। यह आग ऊपर फैलते-फैलते छत तक पहुंच गई। इसके बाद तकरीबन 11 बजे दाना मंडी से आगजनी का कॉल आया। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया।
दिवाली की रात की सबसे भयानक आग श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल भगतांवाला के पास नगर निगम के कार्यालय में लगी। यहां शहर से हटाए गए अतिक्रमण का सामान रखा गया था। यहां आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर भी रखें थे, जिन्हें तरतीब से या सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया था। इन सिलेंडरों ने बम का काम किया। रात तकरीबन 11:30 बजे के करीब के करीब भगतांवाला से कॉल रिसीव हुआ। यहां काफी अधिक ज्वलनशील सामान जैसे कपड़े, गत्ता, लकड़ी और खासकर सिलेंडर खुले में रखे हुए थे। फायर ब्रिगेड और सेवा समिति की टीमें मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई, तभी ध्यान वहां रखे सिलेंडरों पर गया।
आग के बीच जाकर फायर ब्रिगेड व सेवा समिति के वलंटीयर्स ने आधा दर्जन से अधिक सिलेंडरों को बाहर निकाला। खास बात है कि यहां सिलेंडर एक जगह इकट्ठे करके भी नहीं रखे गए थे। सिलेंडर रिकवर किए जाने के बाद भी एक सिलेंडर मलबे के बीच में दबा रहा और आग की चपेट में आ गया। इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि उसकी धमक 1 किमी दूर तक भी महसूस की गई। तकरीबन 2 घंटे बाद यहां आग पर काबू पा लिया गया। दिवाली की रात आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 टीमों के साथ दो टीमें सेवा समिति की भी पूरी रात मुस्तैद रही। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों के साथ दो गाड़ियां सेवा समिति की भी पूरी रात आग पर कeबू पाने के लिए लगी रहीं। सेवा समिति के सेवक हर्ष मनचंदा ने बताया कि तकरीबन आधा दर्जन कॉल उनकी 2 गाड़ियों ने भी रिसीव किए।
-

पंजाबः गुरजंत सिंह हत्या मामले में इस गैंग के दो शूटर सहित 4 गिरफ्तार
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। तरनतारन पुलिस, सीपी अमृतसर और एजीटीएफ ने एक संयुक्त अभियान के तहत गुरजंट सिंह की हत्या के आरोप में लांडा-सत्ता गैंग के चार सदस्यों के बीच दो निशानेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से 4 विदेशी निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है।
-

पंजाबः शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से युवकों ने दुष्कर्म कर की हत्या
अमृतसर: जिले के मजीठा से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 2 युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। मजीठा के एक गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी सुल्तानपुर लोधी के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक चार साल पहले लड़की के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां जब घर से बाहर गई तब दो लड़कों ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका शव लटकाकर फरार हो गया। जब मां घर वापस आई तो उसने देखा उसकी लड़की की लाश लटक रही थी। पुलिस आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है।
