Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः बंदूक के बल पर GMP फार्मेसी से नगदी ले फरार लुटेरा, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः बंदूक के बल पर GMP फार्मेसी से नगदी ले फरार लुटेरा, घटना CCTV में कैद

    अमृतसरः शहर में लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। देर रात लुटेरे ने फार्मेसी स्टोर पर गन के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह वारादात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आप देख सकते है कि  एक लुटेरा फार्मेसी स्टोर में घुसा और गन पॉइंट पर गल्ले में रखा तकरीबन 35 हजार रुपया निकाल लेकर फरार हो गया।

    इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर लुटेरे की पहचान के प्रयास में जुट गए हैं। इस घटना को लेकर एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने दुकान में मौजूद दोनों युवकों से बातचीत की। उनका कहना है कि सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की टेक्निकल तरीके से जांच की जाएगी। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

    यह घटना अमृतसर के कोर्ट रोड न्यू रियाल्टो चौक पर सर्केट हाऊस चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई। दुकान मालिक मनिंदर सिंह औलख ने बताया कि वीरवार रात दुकान पर दो लड़के काम कर रहे थे। तभी एक पगड़ी-धारी युवक फोन सुनते हुए दुकान में आया। वह तकरीब डेढ़ मिनट तक फोन सुनता रहा। जैसे ही दुकान खाली हुई, वह काउंटर से अंदर आ गया। लड़कों ने उसे आगे आने से रोका।

    तभी उसने पिस्टल निकाल ली और दोनों लड़कों को चुपचाप सिर पर हाथ रख एक तरफ खड़े होने के लिए कह दिया। आरोपी युवक ने लड़कों को चुप होकर नीचे बैठने के लिए कह दिया। आरोपी ने खुद गल्ला खोला और उसमें रखे कैश को निकाल अपनी जेबों में भर लिया। तभी एक ग्राहक दुकान में आया और यह देख आरोपी दुकान से बाहर खिसक गया।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह महिरों पर FIR दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः अमृतपाल सिंह महिरों पर FIR दर्ज, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 5 में पुलिस ने हेट स्पीच देने देने पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह महिरों पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हथियारों को प्रमोट करने के साथ हथियार स्टाक करने और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों मोगा जिले के गांव का रहने वाला है। अभी वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

    एसीपी डिटेक्टिव सुमित सूद भाईबाला चौक पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि अमृतपाल सोशल मीडिया और एक चैनल पर इंटरव्यू दे रहा है। जिसमें वह 21 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के एक ट्वीट के विरोध में कह रहा है कि ये लोग 32 बोर,12 बोर देख कर ही चिल्लाने लग जाते है। जो हथियार अभी शो नहीं किए, उन्हें देख कर तो ये लोग जहर ही खा लेंगे। पुलिस के मुताबिक इस तरह की बातचीत करके अमृतपाल ने पंजाब का माहौल खराब किया है। वहीं वह युवा पीढ़ी को बहला-फुसला रहा है।

    इसी के साथ भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल करके पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को इंटरव्यू में प्रमोट कर रहा है। वहीं वह हथियारों के शो/स्टाक होने की बात भी कह रहा है। थाना पुलिस ने ACP सुमित सूद के बयानों पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी होना बाकी है।

  • पंजाबः JBS Group सहित कई ज्वेलर्स के शोरूम पर आईटी विभाग की दबिश

    पंजाबः JBS Group सहित कई ज्वेलर्स के शोरूम पर आईटी विभाग की दबिश

    लुधियानाः शहर से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज सुबह ही आईटी विभाग की ओर से कई ज्वैलर्स के शोरूम पर दबिश दी गई है। वहीं जेबीएस ग्रुप के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की ओर से कई ज्वैलर्स के शोरूम के साथ शोरूम के मालिकों के परिसरों पर कार्रवाई करते हुए रिकार्ड खंगाले जा रहे है। इंकम टैक्स की टीम के साथ पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

    वहीं आज जालंधर में आईटी की टीम की ओर से ज्वैलर्स के शोरूम में दबिश दी गई है। टीम ने पवेलियन मॉल नजकीद मनी राम बलवंत राय, आरती चौक स्थित सरदार ज्वेलर्स और जालंधर सहित लुधियाना के मॉल रोड पर निक्कामल ज्वेलर्स पर दबिश दी। आयकर विभाग की टीमों सुबह 5 बजे लुधियाना पहुंच गई। रेड करने के लिए टीम के सदस्यों ने बाहर के शहरों की गाड़ियों का इस्तेमाल किया ताकि रेड की सूचना पहले लीक न हो सके। रेड की सूचना से शहर के कई कारोबारियों में हलचल मची है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में हेरफेर के चलते ही आज ये रेड हुई है।

  • पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    लुधियानाः पंजाब में पुलिस द्वारा रिश्वत मामले के लेकर एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह कार्रवाई एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश ने रिश्वत के मामले को लेकर की है। एसएसपी ने एएसआई हरपाल सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मचारी ने पायल थाना में किसी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में उसका पक्ष लेते हुए 5 हजार रुपये रिश्वत ली थी। मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आते ही इसकी जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच में एएसआई पर आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि पुलिस मामले की अभी भी गहराई से जांच कर रही है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत

    पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत

    खन्नाः जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां स्कूल जा रही पहली कक्षा की छात्रा को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मामला खन्ना के अमलोह रोड स्थित कानपूर गांव के सरकारी स्कूल का है। स्कूल के बाहर बुलेट सवार ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया।

    वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्कूल के अध्यापक बच्ची को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि वह काम के आज घर से जल्दी चला गया था। इसलिए बच्ची अकेली ही स्कूल गई थी।

    वहीं स्कूल इंचार्ज इंदरजीत कौर ने बताया कि स्कूल में सुबह प्रार्थना हो रही थी तो बाहर से जोरदार आवाज आई। इस दौरान जब वह स्कूल से बाहर निकले तो गांव के कुछ नौजवानों ने उन्हें हादसे बारे जानकारी दी। इसके बाद तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस भयानक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः STF ने हेरोइन सहित एडिशनल एसएचओ व 2 साथी किए गिरफ्तार

    पंजाबः STF ने हेरोइन सहित एडिशनल एसएचओ व 2 साथी किए गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वार नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एसएचओ व उसके दो साथियों को करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, देर रात स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ सहित उसके दो साथियों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सब इंस्पेक्टर कब्जे से हेरोइन और लाखों रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर रात लुधियाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात एडिशनल एसएचओ हरजिंदर कुमार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने काबू किए हरजिंदर कुमार की निशानदेही पर फिल्लौर के नजदीकी गांव के रहने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर (35) और रोहित कुमार (20) के रूप में हुई है। 

  • पंजाबः प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में फंदा लगाकर की आत्महत्या

    पंजाबः प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में फंदा लगाकर की आत्महत्या

    लुधियानाः जिले से दुखःद खबर सामने आई है। जहां प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ऑफिस में फंदा लगाकर अपनी जीवलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान जमालपुर कॉलोनी के रहने वाले हरजीत अरोड़ा के रूप में हुई है। परिवार वालों को घटना का उस समय पता चला जब वह उसे तलाशते हुए ऑफिस पहुंचे।

    इस दौरान ऑफिस में 62 वर्षीय हरजीत अरोड़ा का शव लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

  • पंजाबः दरबार साहिब में Amritpal Singh ने शुरू की “खालसा वहीर”, उमड़ी संगत, देखें वीडियों

    पंजाबः दरबार साहिब में Amritpal Singh ने शुरू की “खालसा वहीर”, उमड़ी संगत, देखें वीडियों

    अमृतसरः दरबार साहिब में आज  वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल द्वारा शुरू की जा रही खालसा-वहीर को लेकर भारी संख्या में संगत पहुंची है।

    यह वहीर आज श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास के बाद रवाना की जाएगी। अमृतपाल का कहना है कि यह वहीर पंजाब के युवाओं, नशे में डूब रही जवानी और आम जनता को गुरु की लड़ के साथ जोड़ने की कोशिश है। यह वहीर दिसंबर से पहले-पहले श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।

    इसको लेकर अमृतपाल घोषणा कर चुके हैं कि आज शाम तक यह वहीर जंडियाला गुरु पहुंच जाएगी, जहां लोगों को अमृत छकाने के बाद यह अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। अमृतपाल की तरफ से आयोजित की गई खालसा वहीर का यह पहला फेज है। पहले फेज में इसे अमृत वहीर श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर दिसंबर से पहले-पहले इसे श्री आनंदपुर साहिब तक पहुंचाना है। अमृतपाल की कोशिश है कि दिसंबर से पहले इस वहीर को अपने पहले लक्ष्य तक पहुंचाया जाए।

    इस दौरान यह वहीर जंडियाला गुरु, बाबा बकाला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, फगवाड़ा, बहिराम, नवा शहर, बलाचौर, रोपड़ में रुकने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगी। अमृतपाल का कहना है श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद समाप्ति की अरदास की जाएगी। खालसा वहीर यहां नहीं रुकेगी। अगली खालसा वहीर तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हो जाएगी। इसके पड़ावों की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।

  • पंजाबः गुरुद्वारा में गोलक से नगदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः गुरुद्वारा में गोलक से नगदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह धार्मिक संस्थानों को भी निशाना बना रहे है। देर रात जिले के थाना मेहरबान इलाके में 4 चोरो ने गुरुद्वारा में पड़ी गोलक से नगदी चुराई है। यह घटना राहों रोड के गांव कक्का की है। जहां 4 चोर ताला तोड़ गुरुद्वारा साहिब में घुस गए।

    बताया जा रहा है कि गोलक में करीब 8 से 10 हजार रुपए की नकदी थी। गुरुद्वारा में ग्रंथी हरदेव सिंह आते हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह देखते हैं कि गुरुद्वारा के गेट का ताला टूटा है। वह अंदर जाकर देखते हैं तो गोलक गायब मिलती है। हरदेव ने तुरंत प्रधान संतोख सिंह और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

    कैमरों में आरोपियों की हरकत कैद हो गई थी। चारों आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान संतोख सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लाडोवाल इलाके में भी गुरुद्वारा साहिब की गोलक चोरी हुई थी, लेकिन आरोपी आज तक पकड़े नहीं गए। गांव के लोगों ने कहा कि इलाके में कुछ लोगों ने अवैध कॉलोनियां काटी हुई हैं। उन्हीं कॉलोनियों में बाहरी लोग रहते हैं, जिनका पुलिस के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। अभी कुछ दिन पहले गांव में एक ट्रैक्टर भी चोरी हुआ था, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला।

  • पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने या सार्वजिनक स्थलों पर चलाने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद राज्य में शादी में गोली चलाने और सोशल मीडिया पर गोली चलाने की वीडियो अपलोड करने के मामले सामने आ रहे है।

    वहीं अब राजासांसी से दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक शादी समारोह में 32 बोर की रिवॉल्वर से गोली चलाने का मामला सामने आया है वहीं दूसरा 315 बोर की घर पर सरेआम राइफल से फायरिंग करने के मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर लिया है।

    युवकों की पहचान गोपी वासी उठिया और हैप्पी वासी उठिया के रूप में हुई है। दरअसल, दोनों युवकों का गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों युवकों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शादी में हवा में फायर करने वाला युवक मंत्री कुलदीप धालीवाल का करीबी है। युवक की तस्वीर भी मंत्री के साथ सामने आई है।