Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    लुधियाना (टिंका) केंद सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध की आंच लुधियाना भी पहुंच गई है। आज सुबह करीब 2 दर्जन से अधिक युवक लुधियाना रेलवे स्टेशन में घुस गए और प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित मेन गेट से लेकर वहीं के सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के शीशे तोड़ते हुए फरार हो गए। इससे वहां मौजूद यात्रियों व अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

    उपद्रव को देखते हुए मौके पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गयी और पीछा करके 1-2 सन्दिग्ध युवकों को काबू भी किये जाने की चर्चा है।

  • सुबह-सुबह पंजाब में चली गोलियां, NRI की हत्या….

    सुबह-सुबह पंजाब में चली गोलियां, NRI की हत्या….

    अमृतसर: अमृतसर में रविवार सुबह करीब सवा 3 बजे दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी घनूपुर काले के रूप में बताई जा रही है। आपको बता दें कि मृतक अभी कुछ दिनों पहले ही दुबई से अमृतसर वापस लौटा था। गौरतलब है कि गत दिवस शनिवार को सुल्तानविंड रोड पर एक कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने भी पुलिस की मौजूदगी में गोलियां चलाई थीं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिंदर सिंह सुबह अपनी पत्नी सतनाम कौर व अपनी दो लड़कियों (5 वर्षीय व दूसरी 8 महीने) के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवार से माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वह हरकिशन नगर मोड़ से स्थानीय रोड़ पर पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले उन दोनों युवकों का डटकर सामना किया। इस दौरान आरोपियों ने हरिंदर की पहले मारपीट की और उसके बाद उस पर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली हरिंदर के सिर पर लगी। 

  • PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    लुधियाना। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते व लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को वाट्सएप काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। इसके बाद बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह बिट्टू के पर्सनल नंबर पर वाट्सएप काल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंधी बिट्टू की तरफ से पंजाब सरकार के गृह विभाग को जानकारी दी गई है। उनके पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की पुष्टि की है।

    बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह चंडीगढ़ में आतंकवादी हमले में माैत हाे गई थी। इसके बाद से लगातार उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है। इस दौरान उन्हें इस तरह की तरह हटाना चिंता का विषय है। बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लगातार सक्रिय हुए हैं और कई लोगों को जान से मार देने की धमकियां मिल रही है।

  • पंजाबः चलती बस को रोक गन प्वाईंट पर कंडक्टर से लूट…

    पंजाबः चलती बस को रोक गन प्वाईंट पर कंडक्टर से लूट…

    लुधियाना: थाना लडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बेरियल पर सतलुज दरिया के निकट आज सुबह 8:00 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर रोडवेज बस के कंडक्टर से पैसों का बैग छीना और फरार हो गए। इस घटना के  बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ हाईवे के बीच बसे लगाकर जाम लगा दिया गया। 

    जानकारी के अनुसार लुधियाना से जालंधर की तरफ सवारिया लेकर बस आ रही थी। जब बस लाडोवाल टोल प्लाजा को क्रास कर रही थी तो 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने गन प्वाइंट पर बस रोकी और कंडक्टर का बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग इकट्ठा होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालकों ने थाना लडोवाल की पुलिस को उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने व एफ आई आर दर्ज करने के आश्वासन पर ट्रैफिक जाम को खोला गया।

  • जीटीवी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाया, किया बड़ा खुलासा….

    जीटीवी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाया, किया बड़ा खुलासा….

    लुधियाना। लुधियाना के जीटीवी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या उसके बेटे ने सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने उसे देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था और उससे पूछताछ की जा रही है। वायु सेना से रिटायर्ड अफसर भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुखविंदर कौर के शव बुधवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि घर में 3 लोग घुसे थे और उनकी तरफ से दोनों पति पत्नी का गला दबाकर हत्या की गई है।

    पुलिस कल पूरा दिन इनके रिश्तेदारों पर नजर रखे हुए थे और इनकी गतिविधियों को चेक कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भूपिंदर सिंह के दोनों जमाई और बेटे से देर रात तक पूछताछ की जिसमें व पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे सका और उसने कबूल किया कि उसने पैसे देकर हत्या करवाई है। अभी हत्या करने के कारणों और पैसों के लेनदेन संबंधी कुछ भी बात सामने नहीं आई है। पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा इस संबंधी पत्रकार वार्ता कर सकते हैं।

  • पंजाबः स्कूल प्रिंसिपल और पत्नी की गला घाेंट कर हत्या….

    पंजाबः स्कूल प्रिंसिपल और पत्नी की गला घाेंट कर हत्या….

    लुधियाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित जीटीवी नगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं।

    बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने दाेनाें के शव घर में पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा, रूरल ज्वाइंट कमिश्नर चरण सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। भूपिंदर सिंह का शव रसोई के पास से और उनकी पत्नी का शव कमरे में से बरामद हुआ है। इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।

    हैरानी की बात यह है कि शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। घर के भीतर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिंगर प्रिंट्स माहिर और डाग स्क्वायड की सहायता से सबूतों को एकत्र किया जा रहा है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही हत्या की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हाेने वाली घटनाओं से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। लाेगाें का कहना है कि पुलिस कमिश्नर काे लूट और हत्या की वारदाताें पर नकेल कसनी चाहिए।

  • नशीले पदार्थ और 2 पेटी अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ और 2 पेटी अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील उर्फ रिक्की पुत्र मिन्ना मसीह वासी फोलड़ीवाल, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी जंडियाला, रविपाल पुत्र तरसेम लाल वासी आबादपुरा, दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र जगदीश कुमार वासी कादियांवाली के तौर पर बताई जा रही है। एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी अजैब सिंह ने गशत के दौरान आरोपी रिक्की को 6 ग्राम हैरोईन और पम्मा को 4 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। 

    इसी तरह आरोपी रविपाल और दीपू एक्टिवा नंबर पीबी 08 बीएन 9206 पर सवार होकर ग्राहकों को अवैध शराब सप्लाई करने जा रहे थे जिसकी सूचना सदर पुलिस को मिलते ही दोनो आरोपियों को चंडीगढ़ मार्का 2 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब में फिर लौटा ब्लैक फंगस का खतरा, इस जिले में बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख…

    पंजाब में फिर लौटा ब्लैक फंगस का खतरा, इस जिले में बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख…

    अमृतसर। कोरोना वायरस के बढ़ते-थमते क्रम के बीच ब्लैक फंगस का एक मरीज रिपोर्ट हुआ है। बटाला के रहने वाले साठ वर्षीय सुरिंदर कुमार को ब्लैक फंगस की वजह से अपनी एक आंख गंवानी पड़ी हैं। अमृतसर के ईएनटी अस्पताल में उनकी सर्जरी कर आंख निकाली गई। दरअसल, सुरिंदर कुमार के साइनस नाक और आंख के मध्य भाग तक ब्लैक फंगस पहुंच चुका था। यह संभावित था कि ब्लैक फंगस उनके ब्रेन तक जा सकता था, लिहाजा आंख निकालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा।

    खास बात यह है कि सुरिंदर कुमार को कोरोना था या नहीं, यह भी रहस्य है। उन्होंने कभी कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था। अधिकांश मामलों में म्यूकरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस कोरोना संक्रमित मरीजों को चपेट में लेता है, लेकिन इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं। सुरिंदर की बेटी ममता के अनुसार पिता को बुखार था। पहले बटाला के निजी अस्पताल में उपचार करवाते रहे, पर आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ईएनटी अस्पताल रैफर किया गया। यहां जांच के दौरान डाक्टरों ने पाया कि वह ब्लैक फंगस की चपेट में हैं। आई स्पेशलिस्ट डाक्टरों ने सुरिंदर का आपरेशन कर आंख निकाल दी है। इसके अलावा साइनस व नाक में जमा फंगस को हटाया गया है। यदि यह ब्रेन तक पहुंच जाता तो मौत भी हो सकती थी।

    इससे पूर्व जून 2021 में गुरुनानक देव अस्पताल में ही ब्लैक फंगस का शिकार छह मरीजों की एक—एक आंख निकालनी पड़ी थी। सभी मरीजों के साइनस तक फंगस जा चुका था। वहीं जुलाई 2021 में ब्लैक फंगस का शिकार गुरदासपुर के गांव ठीकरीवाल के 53 वर्षीय रछपाल सिंह की गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई थी। गुरुनाकन देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. केडी सिंह के अनुसार म्यूकरमायकोसिस एक ऐसी बीमारी है जिससे इंसान की आंखों की रोशनी चली जाती है।

  • पंजाबः दिनदहाडे़ युवक की गोली मारकर हत्या, कार सवारों ने बरसाईं गोलियां

    पंजाबः दिनदहाडे़ युवक की गोली मारकर हत्या, कार सवारों ने बरसाईं गोलियां

    अमृतसर। मानावाला के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।चरणप्रीत सिंह कार में अपने दो रिश्तेदारों के साथ अमृतसर से जंडियाला गुरु अपने घर जा रहा था। रास्ते में मानावाला के पास कार में सवार दो युवकों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। जब उसके रिश्तेदार गुरदेव सिंह ने बचाव करने का प्रयास किया तो एक युवक ने पिस्तौल के बट से उन पर हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। मामले की जांच करवाई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

    चाटीविंड थाने के प्रभारी मनमीतपाल सिंह ने आशंका जताई है कि यह हत्या रंजिश के कारण हुई है। फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। दीदार सिंह ने बताया कि जंडियाला निवासी चरणप्रीत सिंह उनका रिश्तेदार है। वह बाबा बकाला स्थित एसजीपीसी के अस्पताल में बतौर डाटा आपरेटर काम कर रहा है। मंगलवार की दोपहर वह कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार गुरदेव सिंह और सुखदीप सिंह के साथ घर लौट रहा था। मानावाला के पास चरणप्रीत सिंह को टायलेट आ गई। वह कार रोककर साइड में खड़ा हो गया। इस बीच एक कार वहां आकर रुकी।

  • पंजाबः 15 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म….

    पंजाबः 15 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म….

    लुधियाना। डाबा रोड इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अब थाना डाबा पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जुवेनाइल होम भेज दिया गया। 

    एसएचओ दविंदर शर्मा ने बताया कि उक्त किशोर डाबा रोड स्थित अमर पुरी इलाके  का रहने वाला है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली बच्ची के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि रविवार को उसकी बेटी ने बताया कि उसके प्राइवेट अंग में दर्द हो रहा है। जब उसने बच्ची से सारी बात बताने के लिए कहा कि उसने बताया कि 13 मई को जब वो गली में खेल रही थी तो आरोपित उसे बाजू से पकड़ कर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ गलत काम किया।