Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः लाटरी की आड़ में सट्टा लगाते 7 काबू, मामला दर्ज

    पंजाबः लाटरी की आड़ में सट्टा लगाते 7 काबू, मामला दर्ज

    लुधियानाः पुलिस ने सरकारी लाटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाने वालाें पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 7 लोगों काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 हजार 50 रुपये  की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने जनकपुरी मेन मार्केट में दबिश देकर 4 लोगों को 39 हजार 550 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

    एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान न्यू भगवान नगर की गली नंबर 4 निवासी आलोक नाथ, हरि करतार कालोनी निवासी गुलशन कुमार, न्यू कीर्ति नगर गली नंबर 10 निवासी दीपक कुमार तथा जनकपुरी की गली नंबर 10 निवासी सरवण कुमार के रूप में हुई।

    वहीं एक अन्य मामले में पुलिस की सीआइए-1 टीम ने सलेम टाबरी सब्जी मंडी पार्क के सामने दबिश देकर 3 लोगों को 8500 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना दरेसी में केस दर्ज किया गया। एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सलेम टाबरी निवासी इंद्रजीत सिंह, शिमला पुरी की गली नंबर 10 निवासी राजेश कुमार तथा सलेम टाबरी की भगवान कालोनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। 

  • पंजाबः इस कांग्रेस सासंद का पीए बन युवक ने  सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

    पंजाबः इस कांग्रेस सासंद का पीए बन युवक ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

    लुधियानाः पंजाब में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में आप सरकार के कैबिनेट मंत्री का पीए बन अध्यापक की नौकरी दिलवाने के नाम आरोपी ने ठगी मारी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब लुधियाना से ठगी का मामला सामने आया है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू का पीए बन कर लोगों को निगम में सरकारी नौकरी का झांसा देने के नाम पर ठगी मारी गई। थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी मारी है।

    फिलहाल अभी एक मामला सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में आरोपी को नामजद भी कर दिया है। जानकारी देते हुए कमल किशोर निवासी सलेम टाबरी ने बताया कि आरोपी का नाम संदीप शर्मा है। आरोपी ने लाक डाऊन के समय उससे अढ़ाई लाख रुपये लिए थे। संदीप ने उनसे कहा था कि वह सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू का पीए है। वह नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में उसे नौकरी लगवा देगा। कमल मुताबित पिछले जून 2020 से आरोपी उसे सरकारी नौकरी के लारें लगा रहा था। आरोपी संदीप से जब भी वह नौकरी की बात करता तो वह कोई न कोई बहाना बना देता।

    कमल किशोर मुताबिक उसने मजबूरन थाना टिब्बा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। कमल मुताबिक वह मार्केटिंग का काम करता है। कमल ने बताया कि आरोपी संदीप ने नकद पैसै उससे लिए थे। कमल मुताबिक आरोपी ने कभी बिट्‌टू से उसकी बात नहीं करवाई। आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया था। आरोपी के घर के आस-पास से पता किया तो पता चला कि आरोपी संदीप ने कई लोगों के पैसे देने है। आरोपी ने कई लोगों से ठगी मारी है। कमल ने बताया कि आरोपी संदीप के पास लोगों को ठगने का बहुत हुनर है।

    आरोपी संदीप ने अपनी गाड़ी के आगे भी कांग्रेस की प्लेट लगाई हुई है ताकि देखने वाले कोई पूरा प्रभाव पड़े की वह बहुत बड़ा नेता है। आरोपी ने कई बार उसे बिट्‌टू के साथ फोटो दिखाई। कमल मुताबिक आरोपी संदीप ने कहा कि उसने कई लोगों को पुलिस की नौकरी भी दिलवाई। कमल मुताबिक उसके पिता के दोस्त ने संदीप से मिलवाया था।

  • पंजाबः दिन चढ़ते केंद्रीय कृषि मंत्री के ट्रक को लूटेरों ने बनाया निशाना, पिस्तौल दिखा ड्राइवर से लूटा सामान

    पंजाबः दिन चढ़ते केंद्रीय कृषि मंत्री के ट्रक को लूटेरों ने बनाया निशाना, पिस्तौल दिखा ड्राइवर से लूटा सामान

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गा है। आए दिन राज्य में पिस्तौल को बल पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज तड़के शहर से पिस्तौल के बल पर लूट का मामला सामने आया है। तड़के नेशनल हाईवे पर ही रुके एक ट्रक चालक से 3 लोगों ने पिस्तौल और तलवार दिखाकर बैट्री, मोबाइल और करीब 400 रुपये की नकदी लूट ली।

    उधर, ट्रक चालक ने बताया है कि ट्रक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की लॉजिस्टिक कंपनी का है। ट्रक चालक बनवारी लाल ने बताया कि वह नागपुर से लुधियाना जा रहा था। तड़के 4 बजे उसे नींद का झटका लगा तो उसने शनि मंदिर के सामने हाइवे सर्विस रोड पर ट्रक रोक दिया। वह हवा के लिए थोड़ा सा शीशा खोलकर सो गया। थोड़ी देर बाद ही बाइक पर तीन युवक आए।

    उन्होंने खुली खिड़की से हाथ डाल दरवाजा खोला और उसे उठाया। एक लेने गर्दन पर तलवार लगा दी तो दूसरे ने कनपटी पर पिस्तौल टिका दी। बनवारी लाल के अनुसार लुटेरों ने ट्रक की एक बैट्री, उसका मोबाइल फोन और खाने-पीने के लिए रखे 400 रुपये के करीब नकदी लूटी और फरार हो गए। बनवारी लाल ने सिटी 2 थाना पुलिस को सूचना दी। बनवारी लाल ने बताया कि ट्रक आर साई लॉजिस्टिक कंपनी का है जो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के परिवार की कंपनी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः जेल में कर रहे थे यह काम, सहायक सब इस्पेक्टर समेत चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल में कर रहे थे यह काम, सहायक सब इस्पेक्टर समेत चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना जेल में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एआईजी सनेहदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए कथित दोषियों में सहायक सब इंस्पेक्टर बलवीर कुमार, जेल में बंद बंटी कुमार, आकाश कुमार और न्यायालय परिसर में चाय बेचने का काम करने वाला मुहम्मद अनवारुल उर्फ राजू शामिल है। उन्होंने बताया कि ये कथित आरोपी लंबे समय से एक-दूसरे की मिलीभगत से जेल में नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे थे। 

    एसटीएफ लुधियाना रेंज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेंट्रल जेल में बंद हवालती के पास से नशीली दवाओं की 600 गोलियां बरामद कर उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि यह नेकसस एक पुलिस मुलाजिम जो सहायक सब इस्पेक्टर पद पर तैनात है उसके और चाय वाले के साथ मिलकर चला रहा है। 

  • पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर प्रिंटिंग प्रेस में छापा जाली वीजा, युवक से ठगे 7.25 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

    पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर प्रिंटिंग प्रेस में छापा जाली वीजा, युवक से ठगे 7.25 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में विदेश भेजने के नाम भोले-भाले लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां कनाडा भेजने के लिए दो भाईयों ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस में युवक के पासपोर्ट पर जाली वीजा लगा दिया। दोनों भाईयों ने जाली वीजा के एवज में युवक से सवा सात रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।

    मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने सलेम टाबरी के न्यू अशोक नगर निवासी विकास वर्मा की शिकायत पर मंजीत नगर निवासी बलबीर सिंह उसके भाई धर्मेंद्र सिंह, राहुल मल्होत्रा के साथ साथ तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के दोनों आरोपी फरार है।

    पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी धर्मेंद्र से हुई। आरोपी ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पहले उसने 25 हजार रुपये और फिर 7 लाख रुपये नकद दिए।

    आरोपियों ने 22 अगस्त को उसे पासपोर्ट दिया जिस पर कनाडा का वीजा लगा हुआ था। उन्होंने उक्त वीजा चेक करवाया तो पता चला कि आरोपियों ने जाली वीजा लगवा कर दिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कुछ साथियों के साथ मिल प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है और वहीं पर जाली मोहरें तैयार कर वीजा लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े Axis Bank में लूट, पैसे जमा करवाने आए कर्मचारी से लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी

    पंजाबः दिन-दिहाड़े Axis Bank में लूट, पैसे जमा करवाने आए कर्मचारी से लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी

    लुधियानाः जिलें में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज एक्सीस बैंक में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आए पीड़ित से शातिर नौसरबाज ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना भारत नगर चौक नजदीक माल रोड के एक्सिस बैंक की है। सिमिट्री रोड के कारोबारी प्रदीप जैन ने बताया कि उनका वर्कर अमर सिंह आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। करीब 6 लाख रुपए जमा करवाने थे।

    बैंक में भीड़ थी, जिस कारण एक व्यक्ति अमर के पास आया और कहने लगा कि लाओ, आपके पैसे मैं जमा करवा देता हूं। ठग ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी बार-बार बैंक कर्मचारियों की टेबल पर जा रहा था, जिस कारण उन्हें ऐसा लगा कि शायद वह बैंक का ही कर्मचारी है। अमर के मुताबिक, उसने व्यक्ति को रुपए जमा करवाने के लिए पकड़ाए। देखते ही देखते बदमाश मौके से फरार हो गया। अमर ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो वह नजर नहीं आया।

    अमर ने तुरंत बैक कर्मचारियों को सारी बात बताई। अमर ने तुरंत अपने मालिक प्रदीप जैन को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर प्रदीप जैन पहुंचे। पुलिस को बुलाया। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं सीआईए इंस्पेक्टर राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिनमें आरोपी दिख रहा है। उसकी शिनाख्त करके पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • पंजाबः दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल, गोलियों के 25 खोल बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल, गोलियों के 25 खोल बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं कस्बा भिखीविंड से कुछ ही दूरी पर स्थित भगवानपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने से दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के भगवानपुरा निवासी जसबीर सिंह पुत्र बख्शीश, गुरलाल सिंह पुत्र मंगा सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था, जिसे लेकर उनके द्वारा 20-25 साथियों की मदद से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।

     इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र जीवन सिंह, जगरूप सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र पाला सिंह तथा विक्की पुत्र पाला सिंह, मनदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह सभी निवासी भगवानपुरा गांव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सुरसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मनदीप सिंह के सिर में चोट लगने से हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

    इस विवाद में दर्जनों गोलियां चलने की बात कही जा रही है, वहीं गांव के लोग सैकड़ों गोलियां चलने की बात कह रहे हैं। उधर, घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने  मौके पर करीब 25 गोलियों के खोल बरामद किए हैं, जबकि पुलिस के मुताबिक और भी कई खोल हो सकते हैं। मौके पर पहुंचे एसएसओ चरण सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है, जबकि पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 5 कंपनियों को बंद करने के आदेश किए जारी, काराेबारियाें में मचा हड़कंप

    पंजाब: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 5 कंपनियों को बंद करने के आदेश किए जारी, काराेबारियाें में मचा हड़कंप

    लुधियानाः भारत सरकार के वातावरण जंगलात एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से एक बार इस्तेमाल में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं पर 1 जुलाई से पूर्ण पाबंधी है। इस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से समय समय पर सैमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक के लिफाफे बनाने और इनके इस्तेमाल करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। सरकार की ओर से जारी आदेशों की पालना करते हुए लुधियाना के चीफ इंजीनियर गुलशन राय के दिशा निर्देशों पर बोर्ड के अधिकारियों की ओर से प्लास्टिक के लिफाफे बनाने वाली कंपनियों की चेकिंग की गई और इस दौरान पांच कंपनियों गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक के लिफाफे बनाते हुए पकड़ी गई।

    इस कार्रवाई से काराेबारियाें में हड़कंप मचा है। कंपनियाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोर्ड की ओर से इन्हें बंद करने के आदेश किए गए हैं और पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को इनकी बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही उद्योगों को दो लाख रुपये का वातावरण मुआवजा लगाया गया है। गुलशन राय ने कहा कि भविष्य में भी औद्योगिक इकाइयों की चेकिंग जारी रहेगी और नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व कार्रवाई की जाएगी।

    शहर में प्लास्टिक के लिफाफों का सबसे अधिक प्रयोग सब्जी मंडियों में हो रहा है। दुकानदार से लेकर आम लोग पाबंदी को ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के किसी भी हिस्से में नहीं लगता कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगी है। अधिकतर दुकानदारों का यह कहना है कि ऐसे प्रतिबंध पहले भी लगे हैं।

  • पंजाबः निगम के टिप्पर चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, गुस्से में लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

    पंजाबः निगम के टिप्पर चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, गुस्से में लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

    लुधियानाः समराला चौक के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे नगर निगम के तेज रफ्तार टिप्पर ने सामने से आ रहे स्कूटर सवार वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। निगम का बेकाबू टिप्पर बाद में सड़क पर गिरे व्यक्ति को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। एक्टिवा सवार वृद्ध व्यक्ति समराला चौक से ग्रीनलैंड स्कूल की तरफ मुड़ रहा था।

    उसी समय सामने से आ रहे नगर निगम के कूड़े वाले ट्रक में उसे जोरदार टक्कर मार दी और वृद्ध व्यक्ति को कुचलते हुए निकल गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। सूत्रों का कहना है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने टिप्पर पर पत्थरबाजी कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    हादसास्थल के आसपास गुरु अर्जन देव नगर में रहने वाले लोगों का आरोप है कि वह आए दिन उनके इलाके से गुजरने वाले कूड़े वाले ट्रकों से खासे परेशान हैं। इलाका निवासी मलकीत सिंह और अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह के समय नगर निगम के कूड़े वाले ट्रक उनके इलाके से बहुत तेज गति के साथ निकलते हैं। उन पर ओवरलोड पड़ा हुआ कूड़ा निकलकर सड़कों और लोगों के घरों में गिरता है। नो एंट्री के बावजूद चालक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए टिप्पर उनके इलाके से लेकर निकलते हैं। गाैरतलब है कि शहर में सड़क हादसाें की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

  • पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    लुधियानाः शहर में ओवस्पीड कार ड्राइविंग के कारण सोमवार तड़के हादसा होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने कार फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसा दी। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार के एयर बैग तक खुल गए, लेकिन एयर बैग खुलने के कारण कार सवार लोगों को बचाव हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे।

    दोनों की टांग और बाजू टूटी है, दुगरी के किसी अस्पताल में दाखिल हैं। घायल दुगरी के ही रहने वाले हैं, लेकिन अभी नाम पता नहीं चला पाया है। कार की स्पीड कितनी थी और हादसा कैसे हुआ, इसके लिए पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है। मौके पर जांच पड़ताल करने थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची।

    जांच अधिकारी सुखविंदर ने बताया कि पोलो कार है। कार का फ्रंट बिल्कुल खत्म हो चुका है। कार के अंदर शराब आदि का बोतलें पड़ी थीं। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या कार ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। कार को क्रेन की मदद से टो करवाकर थाने लाया गया है। कार चालकों की पहचान करके ही मामले में बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।